सोमवार, 7 दिसंबर 2020

बलरामपुरः छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म

9वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक घर में 15 दिन तक, 8 लोगों ने दिया अंजाम, दो गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर


बलरामपुर। 15 दिन से लापता नाबालिग लड़की जब परिजनों को मिली तो उसकी हालत अस्त-व्यस्त थी। उसने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ 8 लड़कों में सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने गए और एफआईआर दर्ज कराई। पोलिवे ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 6 अभी भी फरार हैं। मामला बलरामपुर जिले के का है जहां की निवासी एक 9वीं की छात्रा 20 नवंबर से लापता थी। परिजनों ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसके बाद उन्हें पता चला कि नाबालिग लड़की अम्बिकापुर के गांधी नगर में अपने सहेली के घर है, जहां पहुंचकर परिजन उसे घर ले आये।नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ 8 लड़कों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया है इसीलिए वह डर के कारण घर नहीं आ रही थी। उसने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी सिद्धांत उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 7 और लोगों ने बलात्कार किया जिस में वह मनीष सागर और आलम साय नामक आरोपी को जानती है बाकी के 5 आरोपियों को वह नहीं जानती। पुलिस ने पीड़िता के शिनाख्त पर सिद्धांत और आलम साय को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। चूंकि पीड़िता 5 आरोपियों को नहीं जानती इसलिए पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ कर रही है।                                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...