रविवार, 11 अक्तूबर 2020

'कॉग्रेस' प्रदेश प्रभारी पुनिया कोरोना पॉजिटिव

कॉग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना पॉजिटिव।


रायपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। पुनिया की सैंपलिंग शनिवार की सुबह हुई थी। और इस दौरान पुनिया ने किसान रैली में भी हिस्सा लिया था। जो केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि बिल के खिलाफ था बताया जाता है। कि पुनिया ने यहां आकर राज्य के कई मंत्री नेताओं से मुलाकात की है। खुद मुख्यमंत्री और प्रदेश के कई मंत्रियों ने उनके साथ मीटिंग की थी। जैसे ही पुनिया के पॉजिटिव होने की खबर आई सभी को जांच होने तक क्वारंटाइन होने को कहा गया है। पुनिया ने मरवाही चुनाव के सम्बंध में कांग्रेस भवन में एक बैठक भी ली थी। वहां हुए बैठक के बाद पुनिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी किया था। और चुनाव के बारे में रणनीति संबंधी बातें मीडिया को बताई थी। मरवाही उपचुनाव में प्रत्याशी के नाम तय किये जाने के लिए भी माथा पच्ची हुई है। जिसके संबंध में चर्चा के लिए पुनिया मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों से मुलाकात की है।
इसके बाद पुनिया रायपुर में एक किसान रैली में शामिल हुए जिसे केंद्र सरकार द्वारा लाये किसान बिल के विरोध में आयोजित किया गया था। पुनिया ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था। देर रात पुनिया की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और प्रदेश के सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया।


               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...