रविवार, 6 सितंबर 2020

बर्मिंघम में कई लोगों को चाकूओं से गोदा

लंदन। ब्रिटेन के बर्मिंघम सिटी सेंटर में बड़ी संख्या में लोगों पर नुकीली चीज़ से हमला किये जाने की ख़बर है। स्थानीय पुलिस ने इसे 'मेजर इन्सिडेंट' यानी 'बड़ी वारदात' घोषित किया है। जब पुलिस किसी आपराधिक घटना को 'मेजर इन्सिटेंड' घोषित करती है तो इसका मतलब होता है कि या तो गंभीर नुक़सान हुआ है या फिर आम लोगों की सुरक्षा को ख़तरा है।इसके साथ ही पुलिस ज़रूरी इंतज़ाम करती है और आपातकालीन सेवाओं को अपने साथ काम करने के लिए बुलाती है।


अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हमला किसने किया और इस हमले में कितने लोग, किस हद तक घायल हुए हैं।


वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा है कि उसे रविवार आधी रात के क़रीब चाकू से हमला किये जाने की सूचना मिली थी। कुछ देर बाद उस इलाक़े से ऐसी और ख़बरें आईं। अधिकारियों का कहना है कि 'कई लोगों को चाकू से गोदा गया है।            


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...