शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

मृतक-1057 संक्रमित-33 लाख, 87 हजार

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: 24 घंटे में सामने आए 77266 नए केस…1057 लोगों की मौत
अकांंशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 77,266 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,057 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 34 लाख के करीब पहुंच गई है।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 लाख 87 हजार हो गई है। इनमें से 61529 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 42 हजार 23 हो गई और 25 लाख 83 हजार 948 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है। मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.82% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21.93% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76.4% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं।महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है।अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...