गुरुवार, 11 जून 2020

'अखिलेश' पर पार्टी ने भरोसा जताया

अब्दुल अज़ीज़


बहराइच।  समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में हुए परिवर्तन के फलस्वरूप जिले के पूर्व सपा अध्यक्ष राम हर्ष यादव पर पार्टी ने भरोसा जताया है। प्रदेश मुख्यालय से जारी की गई सूची में राम हर्ष यादव को बहराइच का पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई है।श्री यादव इससे पूर्व भी जिले की पार्टी कमान संभाल चुके हैं।सूत्रों की माने तो बहराइच में चल रही गुटबन्दी में राम हर्ष यादव स्वर्गीय डॉक्टर वकार साहब के खेमे से माने जाते रहे है वही पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव ने भी  सर्वगीय डॉक्टर साहब और पूर्व मंत्री यासर शाह का दिल जीतने में कामियाब रहे थे लेकिन उनकी कार्यकर्ताओं पर ढीली पड़ रही पकड़ ने शायद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।रामहर्ष यादव को पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है इस अवसर पर सपा के कर्मठ नेता व पूर्व कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को मिठाई खिला कर उनको बधाई दी वही रामहर्ष यादव ने भी उनके घर जाकर आशिर्वाद ग्रहण किया।वही उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक यासर शाह के घर पहुंच कर भी उनसे मुलाकात की और आशिर्वाद लिया।यासर शाह ने वन नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुये उम्मीद जताई कि रामहर्ष यादव सभी वर्ग के लोगो और समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट करके पार्टी को मजबूत बनाने तथा उसकी खोई हुई छवि को पुनः वापस लाने में सफल रहेंगे। इस मौके पर भारी संख्या में वहाँ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...