गुरुवार, 26 मार्च 2020

पान मसाला की बिक्री-उत्पादन प्रतिबंधित

उत्तर प्रदेश में पान मसाला की बिक्री और उत्पादन पर लगा प्रतिबंध
                                                                                  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने कहा है कि अगले आदेश तक राज्य में पान मसाला की बिक्री, उत्पादन और वितरण को बैन कर दिया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को कहा था कि कोरोना वायरस का संक्रमण लार व थूक से भी होता है। इस वजह से सरकार पान मसाला और गुटखा को पूरी तरह से प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है। इसके बाद से यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि जल्द ही सरकार पान मसाला पर प्रतिबंध को लेकर ऐलान करेगी।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बुधवार को एक और कोरोना संक्रमित मामला आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। सबसे अधिक मरीज आगरा-नोएडा (11) के हैं। इसके बाद लखनऊ के 8, गाजियाबाद के 3 और पीलीभीत के 2 मरीजों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह शामली, लखीमपुर-खीरी, वाराणसी, मुरादाबाद, कानपुर और जौनपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित 1-1 मरीज़ पाए गए हैं। इनमें से 11 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...