शनिवार, 3 अगस्त 2019

84 प्रतिशत हुई बरसात,ओडिशा में अलर्ट

मुंबई ! मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में अगले दो दिन और गोवा-गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सुबहरायगढ़ में मुंबई-गोवा हाईवे पर तेज बारिश के बाद भूस्सखलन हुआ। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। खराब मौसम के बावजूद प्रशासन सड़क से मलबा हटाने की कोशिशों में जुटा है।


मुंबई और आसपास के जिलों में शुक्रवार शाम से हो रही बारिश शनिवार सुबह भी जारी है। जोगेश्वरी में भारी बारिश के बाद वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पानी भर गया। ठाणे में बारिश के चलते सभी सरकारों स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। अम्बेडकरनगर, हीरानंदानी, उत्लाषर, और उल्हासनगर में पानी भर गया है। इसके अलावा दादर, कुर्ला माटुंगा, मलाड, किंगसर्कल, चूनाभट्टी इलाकों में भी जलभराव हुआ। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अलर्ट जारी किया है।


सीजन की 84% बारिश पूरी


मुंबई में अब तकमानसून सीजन की 84% बारिश हो चुकी है। मौसम का पूर्वानुमान करने वाली निजी संस्था स्काईमेट के प्रमुख महेश पलावत ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और बेहतरीन मानसून के चलते मुंबई, ठाणे और पालघर के इलाकों में अच्छी बारिश हुई है।


भारी बारिश से ओडिशा में अलर्ट
ओडिशा सरकार ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 5 जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर (एसआरसी) ने मलकानगिरी, नबरंगपुर, कलाहांडी और नुआपाड़ा में बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना जताई है। मलकानगिरी में एहतियात के तौर पर 3 से 5 अगस्त तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कुछ स्थानों पर तेज और अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा हो सकती है जबकि ओडिशा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, विदर्भ, तटीय आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार हैं।


वडोदरा में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा
बाढ़ के कारण वडोदरा और आसपास के इलाकों से 5,700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में बारिश से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसी हफ्ते वडोदरा में बारिश ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए।सड़कों पर मगरमच्छ तैरते दिखे। सूरत में अब तक अधिकतम 159 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...