शुक्रवार, 5 मई 2023

वार्ड का संपूर्ण विकास करना मेरा मकसद: गोला 

वार्ड का संपूर्ण विकास करना मेरा मकसद: गोला 

दीपक राणा

गाजियाबाद। नगर पालिका के वार्ड नंबर 34 से बसपा प्रत्याशी श्रीमती गायत्री देवी पत्नी डॉ. ज्योति प्रसाद गोला सभी प्रत्याशियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा से बसपा की सीधी टक्कर होने की संभावना ज्यादा बनी हुई है।

निवर्तमान सभासद जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए। जिसके कारण वे फिलहाल सीधे मुकाबले से बाहर ही नजर आते हैं।

आपको बता दें श्रीमती गायत्री देवी ने वार्ड में पहले भी सभासद प्रत्याशी का चुनाव लड़ा है। चुनाव परिणाम के दौरान उन्हें दूसरा नंबर मिला है। पिछले 20 वर्षों से वार्ड की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। 

साक्षात्कार के दौरान उन्हें बताया वार्ड में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। बिजली से जुड़ी समस्याओं से वार्ड की जनता त्रस्त है। स्ट्रीट लाइट और पोल ना लग पाने के कारण हर गली में तारों का एक जाल बना हुआ है। जल निकासी ना होने के कारण पड़ोसी-पड़ोसी में रोज झगड़े होते रहते हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड की जनता के द्वारा मुझे चुनाव मैदान में लाया गया है।  वार्ड की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए मैंने अपना मकसद बना लिया है, मेरा मकसद केवल वार्ड का संपूर्ण विकास है। वार्ड की जनता का अपार समर्थन मुझे मिल रहा है।

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम समाज की पहली पसंद: लोनी 

बसपा प्रत्याशी मुस्लिम समाज की पहली पसंद: लोनी 

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। निकाय चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर पहुंचने के कगार पर है, जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। कद्दावर नेताओं ने चुनावी समर में दखल शुरू कर दिया है। जिसके कारण नगर पालिका लोनी के राजनीतिक समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। 

आप को बता दें कि चौधरी आबिद अली पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के द्वारा दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें चौधरी आबिद अली ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा की चेयरमैन प्रत्याशी चौधरी मेहरीन असद अली मुखिया को समर्थन दिया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के खतौली से विधायक मदन भैया मुस्लिम समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। समाज को तोड़ने का भी आरोप लगाया। कहा कि राजनैतिक स्वार्थ में मुसलमानों को गुमराह करने की साजिश रचने का काम किया जा रहा है। 

चौधरी आबिद अली अपनी बात कहते-कहते भावुक हो गए, उनकी आंखों के आंसुओं से द्रवित होकर वार्ता में मौजूद चौधरी असद अली मुखिया की आंखों में भी आंसू भर आए। भावना से ओतप्रोत प्रेस वार्ता में मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखों में आंसू छलक गए। चौधरी आबिद अली और चौधरी असद अली मुखिया एक दूसरे से लिपट गए। यह नजारा पहले बहुत कम लोगों को देखने को मिला होगा। मुस्लिम समुदाय के हित में दिल से दुखी होने का इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है? 

इस हृदय विदारक दृश्य को सभी पत्रकारों ने हाथों-हाथ लिया, सोशल मीडिया पर यह दृश्य बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोनी का प्रत्येक मुस्लिम इस दृश्य को देखने के लिए आतुर है। बड़ी तादाद में एक दूसरे को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर शेयर किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी मुसलमानों तक बात पहुंचाने की  मुहिम चल रही है। यह मुहिम भटके हुए और घटिया लालच में फंसे हुए एक-एक मुसलमान को जगाने का काम करेगी। मुसलमानों के ठेकेदार और झूठे सरप्रस्तो को उनकी हकीकत दिखाने का काम करेगी। लोनी का मुस्लिम इतनी जल्दी एक मंच पर आ जाएगा। ऐसा किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया होगा।

वार्ता में मौजूद हाजी अकील पूर्व बसपा प्रत्याशी विधानसभा एवं हाजी शाहिद पूर्व प्रत्याशी बसपा नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी समाज से बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुस्लिम समाज को बेचने वाले दलालों को आईना दिखाने का मौका करार देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को एकजुट होना होगा। किसी "ऐरे गैरे, नत्थू खैरे" के चक्कर में हाथ आए सुनहरे मौके को गवाना नहीं है। 

सोने की कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा की तेजी

सोने की कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा की तेजी

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सोने के दाम में तेजी बनी हुई है। अब सोने के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं और शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। एक ही दिन में सोने की कीमतों में 900 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी गई है।

जिसके कारण सोने की कीमत अब तक के अपने रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी है और इसके साथ ही सोना अब 62000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी भारी तेजी देखने को मिली है।

प्रचार: सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया 

प्रचार: सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया 


संदीप मिश्र/सत्येंद्र पंवार 

लखनऊ/मेरठ। निकाय चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया व पार्षदों के लिए क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मेरठ की नई पहचान बनी है। मेरठ में सीएम योगी जनसभा खत्म हो गई और उनका हेलिकॉप्टर बुलंदशहर के लिए रवाना हो गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में कानून का राज है। वहीं उन्होंने कहा कि मेरठ आज नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की पहचान विकास है। सीएम योगी ने कहा अब कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है। साथ ही कहा कि अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर योजना को बिना भेदभाद के पूरा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के लिए लोगों में उत्साह है। कहा कि 2017 से पहले यूपी में किसानों को छला जाता था। उन्होंने कहा कि आज मेरठ में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में आज हर व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में कर्फ्यू लगता था। लेकिन 2017 से बाद से यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यूपी का विकास तेजी से हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुझे मेरठ में संवाद करने का अवसर मिला, यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि 10 मई को क्रांति दिवस है और 11 मई को मेरठ में चुनाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोगों को चुनाव में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि आपका वोट क्रांति को जन्म देगा। कहा कि विकास, सुसाशन, राष्ट्रवाद की क्रांति होगी।

मुख्यमंत्री योगी ने सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद ने सोतीगंज की कालिख दी थी। हमने सोतीगंज का कलंक खत्म किया है। सपा, आरएलडी अवसरवादी, अराजकतावादी, अराजकता की जड़ है। हम मठ्ठा डालने का काम कर रहे तो परेशानी हो रही है। मेरठ, यूपी की आज सुशासन के नाम से पहचान है। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। दुनिया संकटमोचक के रूप में देश और मोदी को देखती है। कहा कि 2014 के पहले अलग धारणा थी, अब परिवर्तन आया है। कहा कि आज यूपी में हाईवे, आईआईटी, आईआईएम बनाए जा रहे हैं। मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए 12 लेन एक्सप्रेसवे बन गया है। उन्होंने कहा कि अगले महीने रैपिड रेल का सफर शुरू हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज के लिए एक्सप्रेस में बन रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ का प्रोडक्ट आज दुनिया में अपना स्थान बना रहा है। देश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी मेरठ में बनने जा रही है। मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को आधुनिक बनाया। कहा कि अमर शहीद धन सिंह गुर्जर के नाम पर उसका नाम रखा है। भगवान बुद्ध के संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रावस्ती में नया एयरपोर्ट बना रही है। कुशीनगर में नेशनल एयरपोर्ट का दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया। कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को मुफ्त आवास देने का काम किया। दो करोड़ 60 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए गए। एक करोड़ 75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर फ्री सिलिंडर परिवारों को देने जा रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना का कवर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करोड़ों लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। चेहरा देखकर नहीं यूपी का नागरिक होने से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 17 से पहले हमारे नगर निकायों की स्थिति खराब थी। कूड़े के ढेर दिखाई देते थे। लेकिन 2017 के पहले नगरीय क्षेत्रों में शोहदों का आतंक होता था। समाजवादी पार्टी तमंचावादी पार्टी थी, युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे। आज युवाओं के हाथों में टेबलेट है। हमने 20 लाख युवाओं को फ्री में टैबलेट दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। माफिया सीना तान कर चलता था। लेकिन आज भाजपा सरकार ने व्यापारियों को मुख्यमंत्री कल्याण बोर्ड से 10 लाख का सुरक्षा कवच दिया है। अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है। यह नया उत्तर प्रदेश है। सरकारी पैसे का उपयोग हो, इसलिए डबल इंजन की सरकार के साथ तारतम्य बिठाने वाला बोर्ड होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि हरिकांत अहलूवालिया को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने लोगों से अपील की हरिकांत अहलूवालिया और सभी पार्षदों को विजय बनाए।

बताया गया कि मुख्यमंत्री एक ही दिन में चार जिलों में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री की जनसभा में 10 हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे फिर इसके बाद कार द्वारा जिमखाना मैदान पहुंचे। मेरठ में सभा के बाद वे बुलंदशहर में जनसभा करेंगे। यहां के बाद शाम को चार बजे गाजियाबाद में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को दिनभर तैयारी चलती रहीं। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री की जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए चार जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। महिला उद्यान बच्चा पार्क में वीआईपी, सासंद-विधायक के वाहनों की पार्किंग बनाई गई है। पीएल शर्मा स्मारक में चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। इसके अलावा जीआईसी में बस और चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी। चौथी पार्किंग होप अस्पताल के सामने त्यागी हॉस्टल में बनाई गई है, यहां पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग रहेगी।

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर लंगर का आयोजन किया

पहलवानों ने जंतर-मंतर पर लंगर का आयोजन किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे शीर्ष भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को यहां जंतर-मंतर पर लंगर का आयोजन किया। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक और एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता विनेश फोगट के नेतृत्व में विरोध करने वाले पहलवानों ने सभी लोगों को भोजन परोसा। शुक्रवार को लंगर में भोजन करने वालों में देश के शीर्ष खिलाड़ियों के समर्थक ही नहीं, बल्कि आम लोग भी शामिल हुए। 

भारत के कुछ शीर्ष पहलवान पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं और महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के लिए डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवा और खेल मंत्रालय ने इस साल की शुरूआत में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में डब्ल्यूएफआई मामलों की देखभाल करने और आरोपों की जांच करने के लिए एक निगरानी समिति गठित की थी। मंत्रालय ने हाल ही में सूचित किया कि निगरानी समिति की रिपोर्ट विचाराधीन है।

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या 

जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के एक गांव में जमीनी विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस तीन मौत की पुष्टि कर रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के मुरैना जनपद के लेपा गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद में पहले भी कई लोगों की हत्या हो चुकी है। धीर सिंह व गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच चल रहे इस विवाद में गजेंद्र सिंह का परिवार गांव छोड़ गया था।

बताया जाता है दोनों पक्षों में फैसला हो गया था इसी फैसले के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार वापस गांव में जैसे ही लौटा ऐसे ही पहले से घात लगाए बैठे धीर सिंह पक्ष ने एक-एक करके 6 लोगों को गोली मार दी। बताया जाता है इस घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि पुलिस ने 3 लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी है। इस घटना में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलो सिंह, संजीव पुत्र गजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज 'कांग्रेस' की सदस्यता ले सकते हैं जोशी 

आज 'कांग्रेस' की सदस्यता ले सकते हैं जोशी 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या से विधायक रह चुके जोशी काफी दिनों से प्रदेश भाजपा संगठन से नाराज चल रहे थे और उन्होंने एक मई को अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामने के संकेत दिए थे। इसके बाद उन्हें मनाने के प्रदेश संगठन की ओर से प्रयास किए गए, लेकिन वे कांग्रेस में जाने के निर्णय पर अडिग दिख रहे हैं। आज उनकी पत्नी की पुण्यतिथि है और वे कल यहां कमलनाथ से मुलाकात के बाद औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जोशी, शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्ष 2018 के पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।

दविंदर प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार दीपक जोशी का पार्टी में आना तय हो गया है। उनकी पहले भी कमलनाथ से मुलाकात हो चुकी है और शनिवार को वे औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इस बीच जोशी से आज उनके मोबाइल फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वह बंद मिला। हालाकि कल देर शाम उन्होंने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस में जाने की बात दोहराई है। 

वहीं, प्रदेश भाजपा के सूत्रों का कहना है कि जोशी, भाजपा के वरिष्ठ, संत छवि के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र हैं। वे पार्टी के विधायक रहे और अन्य दायित्व भी संभाले। उन्हें पार्टी ने बहुत कुछ दिया और हाल के दिनों में उनसे सभी प्रमुख वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा भी की, लेकिन वे संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयारी कर रही है और इस तरह के घटनाक्रमों से निपटने के लिए भी तैयार है।

इस बीच माना जा रहा है कि दीपक जोशी कांग्रेस में जाने के बाद देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं राजनैतिक प्रेक्षकों का मानना है कि कांग्रेस उनका उपयोग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीतिक तौर पर भाजपा पर हमले के रूप में भी करेगी। दीपक जोशी के पिता एवं जनसंघ के स्थापकों में शामिल कैलाश जोशी इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनकी छवि बेहद साफ सुथरी और ईमानदार व्यक्ति के रूप में रही है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...