रविवार, 9 अप्रैल 2023

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

कौशाम्बी महोत्सव, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन


कौशाम्बी महोत्सव की मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी को मिला प्रथम स्थान

कौशाम्बी महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी ने प्रथम स्थान, आयूषी शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका देवी प्रथम स्थान, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिया गिरि ने द्वितीय स्थान एवं लिटिल ब्लासम्स कॉनवेन्ट स्कूल अझुवा की छात्रा आमना सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कौशाम्बी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार एवं धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता राजपूत को सॉत्वना पुरस्कार दिया गया।

कौशाम्बी महोत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानसिंह इंटर कॉलेज के छात्र अनूप कुमार ने प्रथम स्थान एवं धर्मा देवी इं.का. के छात्र गौरव कान्त मिश्रा व दुर्गा देवी इं.का. ओसा की छात्रा अंजली चौरसिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मानसिंह इं.का. की छात्रा सानिया शमशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

गणेश साहू 

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया


प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कौशाम्बी। सिराथू तहसील में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा अवधी लोकगीत गायिका प्रतिमा यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विजय कुमार 

डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव, तारीख का ऐलान 

डिप्टी चेयरमैन पद के लिए चुनाव, तारीख का ऐलान 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नगर नियम के डिप्टी चेयरमैन पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद सियासी हलकों का पारा ऊपर चढ़ गया है और जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू कर दी गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता सौरव भारद्वाज की ओर से दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर के लिए होने वाले चुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता ने बताया है कि दिल्ली की मेयर शैली ओबराय ने डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

डिप्टी मेयर पद के चुनाव की तिथि घोषित होते ही दिल्ली की राजनीति में भारी गर्माहट आ गई है और डिप्टी मेयर के पद को कब जाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति भी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली नगर निगम की सत्ता से बेदखल हुई भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम के चेयरमैन के पद के चुनाव को लेकर काफी हंगामा किया था। कई बार मेयर पद का चुनाव टलने का मामला अदालत की ड्योढ़ी तक पहुंच गया था, जैसे तैसे मेयर का तो चुनाव हो चुका है। लेकिन डिप्टी मेयर का इलेक्शन अभी लटका हुआ पड़ा है।

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

चंद्रप्पा को कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की ओर से कर्नाटक में बी एन चंद्रप्पा की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की गई है। इस नई नियुक्ति के बाद अब कर्नाटक कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष युक्त कर दिए गए हैं।

इसमें नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष बीएन चंद्रप्पा के अलावा राम लिंगारेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खंद्रे और सतीश जारकीहाली शामिल है। बी एन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश भर में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि सेंट्रल कर्नाटक में बी एन चंद्रमा का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें 'पीएम' मोदी 

दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें 'पीएम' मोदी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर के मौके पर रविवार को दिल्ली के सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचें। इससे पहले बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को एक अलग ही अंदाज दिखाई दिया। ब्लैक हैट, स्टाइलिश चश्मा, प्रिंटेड टी-शर्ट और खाकी रंग की हाफ जैकेट पहने पीएम मोदी टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंचे। ये दौरा प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया‌। पीएम मोदी ने यहां कैमरे से कई तस्वीरें क्लिक कीं। हाथी को अपने हाथों से गन्ना खिलाया और दूरबीन की मदद से नजारों का लुत्फ भी उठाया। देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े भी जारी किया।

विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने आयुर्वेद में अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए केरल के अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। आयुष मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि एआईआईए परिसर में कल देर शाम एकीकृत समग्र स्वास्थ्य पर जी -20 के “ सी-20 के कार्यकारी समूह” के एक कार्यक्रम में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते पर अमृता विश्व विद्यापीठम के कोच्चि परिसर के प्रेम कुमार वासुदेवन नायर और एआईआईए की निदेशक प्रो. तनुजा नेसारी ने हस्ताक्षर किए। सी-20 के कार्यक्रम के दौरान एआईआईए ने एकीकृत समग्र स्वास्थ्य स्वास्थ्य देखभाल को प्रभावी ढंग से लागू करने पर एक प्रस्तुति दी।‌ कार्यक्रम में 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र की सहायक महासचिव और संयुक्त राष्ट्र महिला की उप कार्यकारी निदेशक (संसाधन प्रबंधन, स्थिरता और भागीदारी और लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र इकाई) की।

डॉ. अनीता भाटिया, माता अमृतानंदमयी मठ के उपाध्यक्ष और अमृता विश्व विद्यापीठम (अमृता विश्वविद्यालय) के अध्यक्ष स्वामी अमृतस्वरूपानंद पुरी, आयुष मंत्रालय के डॉ. मनोज नेसारी और अर्जेंटीना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अडोल्फो रुबिनस्टीन मौजूद थे। इस अवसर पर बाजरा कैलेंडर भी जारी किया गया।

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

हाथ में सिगरेट पकड़कर 'राष्ट्रगान' का मजाक उड़ाया

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। राष्ट्रगान का मज़ाक उड़ाते हुए फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में 2 लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में शिकायत दर्ज कराई गई है। वीडियो में दोनों बैठकर गलत बोल के साथ राष्ट्र गान गातीं और हाथ में सिगरेट पकड़कर हंसती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, संबंधित फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया गया है। फेसबुक पर राष्ट्रगान का मजाक उड़ाते हुए वीडियो अपलोड करने वाली दो लड़कियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल में पुलिस शिकायत की गई है। 

वकील आतरयी हलदर ने लालबाजार साइबर सेल और बैरकपुर कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। हालांकि वीडियो अब फेसबुक अकाउंट पर उपलब्ध नहीं है। कथित तौर पर लड़कियों को बैठकर और धूम्रपान करते हुए गलत बोल का उपयोग करते हुए राष्ट्रगान गाते हुए दिखाया गया था। आत्रयी हलदर ने कहा, मैंने इन दोनों लड़कियों के खिलाफ भारत के राष्ट्रगान और भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए साइबर क्राइम पुलिस थाने, बैरकपुर और साइबर क्राइम पुलिस थाने, डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, लालबाजार में शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन लड़कियों ने भारत और सभी भारतीयों की भावनाओं को आहत किया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों ने शिकायतें मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमें एक शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है। कानून अपना काम करेगा। लालबाजार में पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए फेसबुक को लिखा है। फेसबुक अकाउंट डिलीट करने के बाद दोनों लड़कियों ने एक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह समझाने के लिए लाइव किया कि वीडियो उनके दोस्तों से एक शर्त लगाने के बाद मज़े के लिए बनाया गया था।

मौलिक अधिकार से संबंधित सेक्शन में हर भारतीय को संविधान का पालन करने और इसके द्वारा तय किए गए लक्ष्यों व संस्थाओं का सम्मान करने को कहा गया है। इनमें राष्ट्रीय झंडा और राष्ट्रगान भी शामिल हैं। प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर ऐक्ट 1971 के तहत राष्ट्रीय झंडे और संविधान का अपमान करना एक दंडनीय अपराध में शामिल है। दोष साबित होने पर 3 साल तक की जेल या फिर जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...