मंगलवार, 14 मार्च 2023

मीडिया से सिर्फ अपनी स्तुति कराना चाहती है 'भाजपा'

मीडिया से सिर्फ अपनी स्तुति कराना चाहती है 'भाजपा'

अकांशु उपाध्याय/संदीप मिश्र 

नई दिल्ली/लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनपद संभल के पत्रकार को राज्यमंत्री के सामने समस्याओं का चिट्ठा खोलने पर जेल भेजे जाने की निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा मीडिया कर्मियों से केवल अपनी स्तुति कराना चाहती है। उसकी कोशिश है कि कोई भी मीडिया कर्मी सरकार की अकर्मण्यता की पोल पट्टी खोलकर लोगों के सामने उजागर नहीं करें।

मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सत्ता पक्ष से सवाल पूछना एक पत्रकार की जिम्मेदारी है। आम जनमानस से किए गए सत्ता पक्ष के वादों को याद दिलाना भी पत्रकार का कर्तव्य है। लेकिन उत्तर प्रदेश में राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री के सामने समस्याओं का सिल-सिलेवार ब्यौरा रखने और वादे की याद दिलाने पर एक पत्रकार को जेल भेज दिया गया है।

अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए मंत्री से सवाल पूछने वाले मीडिया कर्मी को जेल भेजना निंदनीय है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी जो लोगों को भरमाने का काम कर रही है, उसकी कोशिश है कि सरकार की कमियां लोगों के सामने उजागर नहीं हो और मीडिया कर्मी केवल उसकी स्तुति करें।

नए राज्यों के सृजन को लेकर संगठनों से अनुरोध 

नए राज्यों के सृजन को लेकर संगठनों से अनुरोध 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि नए राज्यों के सृजन को लेकर विभिन्न संगठनों से अनुरोध प्राप्त होते हैं। लेकिन, अभी उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। लोकसभा में कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह जानकारी दी।

सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार को बुंदेलखंड राज्य के गठन का कोई प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और इस दिशा में क्या कदम उठाये जा रहे हैं? इस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, नए राज्यों के सृजन के संबंध में सरकार को विभिन्न मंचों/ संगठनों से प्रस्ताव/अनुरोध प्राप्त होते हैं। तथापि किसी नए राज्य के गठन के संबंध में अभी कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-152, (वर्ष-06)

2. बुधवार, मार्च 15, 2023

3. शक-1944, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 06:23। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 17 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 13 मार्च 2023

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न 

कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न 


जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा

राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर ए.आर.टी.ओ. एवं ई.ओ. सिराथू से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश

कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, खनन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत एवं नगर निकायों से सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति एवं सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार आर.सी. वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तहसीलदार से समन्वय करते हुए विशेष प्रयास कर आर.सी. वसूली में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर ए.आर.टी.ओ. एवं ई.ओ. सिराथू से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सुशील केसरवानी 

'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता से आगे बढ़ें 

'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता से आगे बढ़ें 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि लोक सेवकों को 'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि कई मौकों पर देखा जाता है कि यथास्थिति बनाए रखने की प्रवृत्ति बरकरार रखी जाती है। राष्ट्रपति ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में 124वें प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान यह बात कही। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, मुर्मू ने अधिकारियों से कहा कि लगभग आप सभी ने राज्य सरकारों में विभिन्‍न पदों पर 20 से अधिक वर्षों तक सेवा की है और इन वर्षों में कई चुनौतियों का सामना किया होगा और कड़े फैसले भी लिए होंगे।

राष्‍ट्रपति ने इनसे राष्‍ट्र प्रथम और जनता प्रथम की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के रूप में उन्हें सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और तत्‍परता के सिद्धांतों का अनुपालन करना चाहिए। मुर्मू ने कहा,  कई मौकों पर यह देखा जाता है कि यथास्थिति बनाए रखने की प्रवृत्ति बरकरार रखी जाती है। ऐसी प्रवृत्ति या तो सामान्‍य जड़ता है या यह हमारे आसपास के बदलते परिदृश्य से उत्पन्न लोगों की उभरती समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतना है।  

राष्ट्रपति ने कहा, लोक सेवकों को 'बेहतर के लिए बदलाव' की मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे लोक सेवकों की आवश्यकता है, जो नवाचारी, सक्रिय, विनम्र, पेशेवर, प्रगतिशील, ऊर्जावान, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और रचनात्मक हों। मुर्मू ने कहा कि इन नेतृत्व शैलियों और मूल्यों को साकार करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्र और नागरिकों की सेवा करने के लिए बेहतर पदों पर तैनात किया जाएगा। 

स्टार्टअप्स गुजरात पोर्टल लॉन्च, पहल: सरकार 

स्टार्टअप्स गुजरात पोर्टल लॉन्च, पहल: सरकार 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवा उद्यमियों-स्टार्टअप्स को सपोर्ट देकर ईज़ ऑफ़ लिविंग बढ़ाने की दिशा में अद्यतन स्टार्टअप्स गुजरात पोर्टल लॉन्च कर एक और पहल की है। पटेल के मार्गदर्शन में राज्य में स्टार्टअप्स इको-सिस्टम को अधिक गतिशील बना कर सुदृढ़ आयोजन शुरू किया गया है।तदानुसार, राज्य के युवा उद्यमियों-स्टार्टअप्स के नवीनतम् अनुसंधानों तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी को गति देकर विभिन्न हितधारकों को एक साथ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाने के लिए स्टार्टअप्स गुजरात पोर्टल का अपडेटेड वर्ज़न कार्यरत किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत की उपस्थिति में सोमवार को लॉन्च किया गया यह पोर्टल बहुभाषी है, अर्थात इस पोर्टल में विभिन्न भाषाओं में पोर्टल सामग्री एक्सेस की जा सकेगी।

इतना ही नहीं, इस पोर्टल पर ऐसी सुविधा दी गई है कि स्टार्टअप्स अपने ब्रोशर, उपलब्धियाँ, सेवाएँ तथा उत्पाद विवरण इस पोर्टल पर प्रदर्शित कर सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप निजी क्रेता (ख़रीदार), निवेशक आदि सीधे स्टार्टअप्स से सम्पर्क कर सकेंगे। इस पोर्टल के स्टार्टअप्स इण्डिया पोर्टल के साथ एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (एपीआई) कनेक्शन के कारण डिपार्टमेंट फ़ॉर प्रमोशन ऑफ़ इण्डस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) से मान्यता प्राप्त किसी भी स्टार्टअप्स पोर्टल पर अलग से पंजीकरण कराए बिना सीधे पोर्टल में लॉग-इन हो सकता है और इसकी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

स्टार्टअप्स के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में एक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अधिकार (आईपीआर) प्रशिक्षण/मार्गदर्शन में सुलभता बढ़ाने के लिए गुजरात के सभी 33 ज़िलों में फैले 100 से अधिक पेटेंट सूचना केन्द्रों की सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है, जहाँ से स्टार्टअप्स संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यह पोर्टल स्टार्टअप्स को इनक्यूबेटर्स की विभिन्न राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, राज्य सरकार के अन्य विभागों द्वारा स्टार्टअप को समर्थन का अपडेट भी देगा। इस पोर्टल में उद्योगपति, शिक्षाविद्, सफल संस्थापक, इनक्यूबेशन मैनेजर आदि 325 से अधिक मार्गदर्शक हैं।

स्टार्टअप्स तकनीकी और गैरतकनीकी मार्गदर्शन के लिए इन मार्गदर्शकों तक पहुँच सकते हैं। यह पोर्टल एंजल निवेशकों, वेंचर फ़ण्ड्स, सी फ़ण्ड आदि के लिए स्टार्टअप्स तक पहुँचने में एक सक्षम प्लेटफ़ॉर्म के रूप में कार्यरत रहेगा। अपडेटेड स्टार्टअप्स पोर्टल लॉन्चिंग के अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी, उद्योग आयुक्त राहुल गुप्ता, इण्डस्ट्रियल एक्सटेंशन ब्यूरो (इण्डेक्स्ट-बी) की प्रबंध निदेशक ममता हीरपरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...