रविवार, 26 फ़रवरी 2023

गुजरात में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए

गुजरात में भूकंप, 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/राजकोट। रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में आज दोपहर 3:21 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर 4.3 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। जिसकी गहराई 10 किमो नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में दोपहर 3 बजकर 21 मिनट में आया।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। दरअसल, 22 फरवरी की दोपहर भूकंप के झटके लगे थे और इसका केंद्र नेपाल में था। राहत की बात तो यह थी कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। फरवरी माह के शुरुआती हफ्ते में गुजरात में भूकंप के झटके लगे थे। अधिकारियों ने बताया था कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले में 4 फरवरी की सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर 3.2 की तीव्रता से भूकंप दर्ज किया गया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-137, (वर्ष-06)

2. सोमवार, फरवरी 27, 2023

3. शक-1944, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर रोक लगाई: एचसी 

नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर रोक लगाई: एचसी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छ: सदस्यों के लिए नए सिरे से चुनाव कराए जाने पर शनिवार को रोक लगा दी। यह चुनाव 27 फरवरी को होने का कार्यक्रम था। न्यायमूर्ति गौरंग कंठ ने अदालत की छुट्टी के दिन एक विशेष सुनवाई में कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि 24 फरवरी को हुए चुनाव के परिणाम घोषित किये बगैर महापौर सोमवार को नये सिरे से चुनाव करा रही हैं, जो नियमों का उल्लंघन है।

उल्लेखनीय है कि महापौर निर्वाचन अधिकारी भी हैं। उच्च न्यायालय ने कहा कि यहां नियमों से यह प्रदर्शित होता है कि दिल्ली के महापौर के पास स्थायी समिति के चुनाव को अवैध एवं अमान्य घोषित करने की शक्ति है। उच्च न्यायालय ने पिछले चुनाव के परिणाम घोषित किये बगैर नये सिरे से चुनाव कराने के निर्णय को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर निर्वाचन अधिकारी और अन्य को नोटिस जारी किया। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस बारे में नोटिस जारी किया जाए कि सुनवाई की अगली तारीख तक नए सिरे से चुनाव कराने पर रोक लगी रहेगी।

गोलमेज परिचर्चा, कर्ज में फंस रहे देशों का मुद्दा उठाया 

गोलमेज परिचर्चा, कर्ज में फंस रहे देशों का मुद्दा उठाया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/बेंगलुरु/सोफिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को यहां विश्व बैंक प्रमुख डेविड मलपास और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक (एमडी) क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के साथ शनिवार को यहां गोलमेज परिचर्चा के दौरान कर्ज में फंस रहे देशों का मुद्दा उठाया और इस मुद्दे पर मिलकर काम करने का आह्वान किया।

जी 20 वित्त मंत्री एवं केन्द्रीय बैंक गवर्नरों की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आये इन दोनों के साथ आज यहां गोलमेज बैठक आयोजित की गई। श्रीमती सीतारमण ने ऋणदाताओं के बारे में जानकारी रखने के साथ ही इस चुनौतियों को लेकर एकमत होने और इसके समाधान पर जोर दिया।

उन्होंने कर्ज में बुरी तरह फंसे देशों का मुद्दा उठाया और इसके लिए सबको मिलकर इस मुद्दे को जाेरशोर से उठाने का आह्वान भी किया। इन दोनों अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं से तेजी से ऋण पुर्नगठन किये जाने, कर्ज में फंसे देशों को मदद किये जाने की भी अपील की गई।

'मार्च' माह में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार, जानिए 

'मार्च' माह में पड़ने वाले व्रत और त्यौहार, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

मार्च का महीना शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ये महीना बेहद ही खास होने वाला है। क्योंकि इस महीने में कई खास त्योहार और अहम व्रत पड़ने वाले हैं। अगर देखा जाए तो ये पूरा महीना पूजा-पाठ और त्योहार में ही गुजरने वाला है। दरअसल, मार्च माह में होली, संकष्टी चतुर्थी, प्रदोष व्रत, चैत्र नवरात्रि सहित कई व्रत त्यौहार पड़ रहे हैं। 


मार्च 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्यौहारों की डेट...

3 मार्च 2023 - आमलकी एकादशी

4 मार्च 2023 - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

7 मार्च 2023 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

8 मार्च 2023 - होली, धुलेंडी

11 मार्च 2023 - संकष्टी चतुर्थी

15 मार्च 2023 - मीन संक्रांति, खरमास शुरू

18 मार्च 2023 - पापमोचिनी एकादशी

19 मार्च 2023 - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

21 मार्च 2023 - चैत्र अमावस्या

22 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष शुरू, गुड़ी पड़वा

23 मार्च 2023 - चेटी चंड

24 मार्च 2023 - गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर

26 मार्च 2023 - स्कंद षष्ठी

27 मार्च 2023 - रोहिणी व्रत

29 मार्च 2023 - नवरात्रि दुर्गा अष्टमी

30 मार्च 2023 - राम नवमी

31 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्रि समाप्त


मार्च 2023 में विवाह मुहूर्त...

1 मार्च   2023 -  बुधवार

6 मार्च   2023 -  सोमवार

9 मार्च   2023 -  गुरुवार

10 मार्च  2023 -  शुक्रवार

11 मार्च  2023 -  शनिवार

13 मार्च  2023 - सोमवार।

'एनईपी' ने शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया: पीएम 

'एनईपी' ने शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया: पीएम 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है। बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रणाली पहले सख्ती का शिकार थी। उन्होंने कहा, "एनईपी लचीलापन लेकर आई है और इसने भविष्य की मांगों के अनुसार शिक्षा प्रणाली को नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री ने 2023-24 के केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं को सूचीबद्ध करते हुए भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने की रूपरेखा को रेखांकित किया। 

युवा शक्ति का दोहन-कौशल और शिक्षा पर बजट के बाद के वेबिनार को संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, जो युवा स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रशिक्षित हुए हैं, हम उनका भी अपडेटेड डेटा बेस तैयार करेंगे। क्योंकि कई ऐसे युवा होंगे, जिनके स्किल्स को अपग्रेड करने की जरूरत होगी। इस बजट में 'पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' का भी ऐलान किया गया है। इससे हमारे पारंपरिक कारीगरों, हस्तशिल्पियों, कलाकारों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जाएगा। आज भारत को दुनिया manufacturing hub के रूप में देख रही है। इसलिए आज भारत में निवेश को लेकर दुनिया में उत्साह है। 

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ऐसे में skilled workforce आज बहुत काम आती है। नई टेक्नोलॉजी नई तरह की क्लासरूम के निर्माण में भी मदद कर रहे हैं। कोविड के दौरान हमने अनुभव भी किया है, इसलिए आज सरकार ऐसे टूल्स पर फोकस कर रही है। जिससे anywhere access of knowledge सुनिश्चित हो सके। विकसित भारत के विजन को लेकर देश के अमृत यात्रा का नेतृत्व हमारे युवा ही कर रहे हैं। इसलिए अमृतकाल के इस प्रथम बजट में युवाओं को और उनके भविष्य को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है।  आज भारत को दुनिया विनिर्माण हब के रूप में देख रही है इसलिए आज भारत में निवेश को लेकर दुनिया में उत्साह है। ऐसे में कुशल कार्यबल बहुत काम आती है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.O आने वाले वर्षों में लाखों युवाओं को स्किल, रिस्किल, अपस्किल करेगी।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि देश में हमें प्रशिक्षण की संस्कृति का और विस्तार करना है। मेरा ये मानना है कि अप्रेंटिसशिप हमारे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार होने में मदद करती है। हम भारत में अप्रेंटिसशिप को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे शैक्षिक संस्थान के लिए भी अब देश भर से शिक्षण सामग्री की अनेक प्रकार की विविधताएं, विशेषताएं जैसी अनेक चीजें उपलब्ध होने वाली है। इससे गांव और शहरों के विद्यालयों के बीच जो खाई होती थी, वो भी दूर होगी। सभी को बराबरी के अवसर मिलेंगे। सरकार ऐसे उपकरणों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जिससे कहीं भी शिक्षा प्राप्त करना सुनिश्चित हो सके। आज हमारे ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म में 3 करोड़ सदस्य हैं। वर्चुअल लैब और राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी में भी ज्ञान का बहुत बड़ा माध्यम बनने की संभावना है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि वर्षों से हमारा शिक्षा क्षेत्र कठोरता का शिकार रहा है। हमने इसे बदलने का प्रयास किया है। हमने युवाओं की शिक्षा और कौशलता को युवाओं की योग्यता और आने वाली मांग के मुताबिक नई दिशा दी। नई शिक्षा नीति में भी शिक्षा और कौशल दोनों पर समान जोर दिया गया है। देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व हमारे युवा ही कर रहे हैं इसलिए इस बजट में युवाओं को अहमियत दी गई है। हमारी शिक्षा प्रणाली व्यावहारिक और उद्योग उन्मुख हो। ये बजट इसकी नींव मजबूत कर रहा है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...