रविवार, 19 फ़रवरी 2023

जमीन उपलब्ध कराने जैसे प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव 

जमीन उपलब्ध कराने जैसे प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारत में पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए बिजली मंत्रालय ने कर छूट, सुगम पर्यावरण मंजूरी समेत रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने जैसे प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है। मंत्रालय ने पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) पर दिशानिर्देशों का मसौदा जारी करते हुए 15 दिन के अंदर दो मार्च, 2023 तक राज्यों के साथ-साथ सरकारी और निजी कंपनियों के विचार मांगे हैं।

मंत्रालय ने अपने दिशानिर्देशों में कहा कि ग्रिड स्थिरीकरण में पीएसपी की अत्यधिक उपयोगिता को देखते हुए और बिजली की चरम मांग को पूरा करने के लिए, पीएसपी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र दिशानिर्देश जारी करने की जरूरत महसूस हुई, जिससे इसके विकास के लिए निर्देश तय किए जाएं।

केंद्रीय बिजली प्राधिकरण (सीईओ) का अनुमान है कि भारत में नदी पर पंप भंडारण की क्षमता 103 गीगावॉट है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में नदी से अलग पंप भंडारण की क्षमता भी उपलब्ध है। मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल आठ परियोजनाएं (4,745.60 मेगावाट) संचालित हैं, चार परियोजनाएं (2,780 मेगावाट) निर्माणाधीन हैं और 24 परियोजनाएं (26,630 मेगावाट) राज्यों द्वारा आवंटित की गई हैं, जो विभिन्न चरणों में हैं।

पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर (पीएसएच) यह बिजली स्टोर करने का संयंत्र होता है। इसमें पानी के दो (जलाशय) बनाए जाते हैं। एक नीचे और दूसरा ऊपर। इनके बीच एलिवेशन ऐसा रखते हैं कि निचले जलाशय की तरफ बहता पानी टर्बाइन से होकर निकलता है और उससे बिजली पैदा होती है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-130, (वर्ष-06)

2. सोमवार, फरवरी 20, 2023

3. शक-1944, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 14 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

कौशाम्बी: बड़ी धूमधाम से मनाया 'महाशिवरात्रि' का पर्व

कौशाम्बी: बड़ी धूमधाम से मनाया 'महाशिवरात्रि' का पर्व


पूरे जिले में धूमधाम से भक्तों ने मनाया महा शिवरात्रि का पर्व

भक्तों ने निकाली शिव बारात जगह-जगह ठंडाई भांग का किया गया आयोजन

कौशाम्बी। 'महाशिवरात्रि' का पर्व पूरे जिलें में बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। जनपद मुख्यालय मंझनपुर सहित भरवारी सिराथू सराय अकिल मनौरी चरवा पूरा मुफ्ती अझुवा सैनी दारा नगर कड़ा धाम मूरतगंज करारी पश्चिम सरीरा कुमिहावा तिल्हापुर मोड़ विजिया चौराहा नेवादा सहित जिले के बिभिन्न कस्बा नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। हर्ष उल्लास उमंग के साथ महाशिवरात्रि का पर्व पूरे जिले में मनाया गया।

शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव पूजा करने वाले महिला पुरूष भक्तों की भीड़ लगी रही। बेलपत्र, दूध, दही, शहद, धतूरा, आम का बौर, चना का होरा, धतूरा का फूल, मदार का फूल, बेल, भांग, गंगाजल, पुष्पमाला आदि। पूजन सामग्री से शिव भक्तों ने शिव की पूजा की है। शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव को पूजन सामग्री अर्पित कर धूप दीप नैवेद्य यज्ञ हवन आरती मिष्ठान से विधि विधान से शिव पार्वती की पूजा अर्चना की है। पूजन के बाद शिव भक्तों ने देश के कल्याण की कामना प्रभु से की है। जिले के तमाम शिव मंदिरों में शिव भक्तो ने कीर्तन भजन का आयोजन भी किया है। तमाम शिव मंदिरों में ठंडाई भांग का भी आयोजन भक्तों ने बड़ी धूमधाम से किया है।

तमाम शिव मंदिरों में सैकड़ों भक्तों ने ठंडाई भांग का प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरे जिले की पुलिस फोर्स लगातार भ्रमण करती रही और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती रही मंझनपुर मुख्यालय सहित विभिन्न नगरों में शिव भक्तों ने बड़े धूमधाम से डीजे की धुन के साथ शिव बारात निकाली है। सैकड़ो नगरवासी बारात में शामिल होकर नृत्य करते हुए बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। जगह-जगह शिव बारात का स्वागत नगर वासियों ने किया है। रास्ते भर प्रसाद का वितरण शिव भक्तों द्वारा किया गया है। पूरे जिले में हर्ष उल्लास उमंग के साथ शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न हो गया है।

राकेश कुमार केशवानी 

संगठन 'हिजबुल मुजाहिदीन' के 3 सदस्य गिरफ्तार 

संगठन 'हिजबुल मुजाहिदीन' के 3 सदस्य गिरफ्तार 

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन 'हिजबुल मुजाहिदीन' के तीन सक्रिय सदस्यों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों के आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार शाम दादरकूट-आलमगंज चौराहा पर एक चौकी स्थापित कर मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन संदिग्धों को रोका गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से तलाशी के दौरान एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस बरामद किये गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद अब्बास वागे, गौहर शफी मीर और निसार रहमान शेख के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वे आतंकवादी वारदात में शामिल थे और आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन को सहायता प्रदान कर रहे थे।"

तीन दिनों में हुई हिंसा, 100 से अधिक लोग घायल 

तीन दिनों में हुई हिंसा, 100 से अधिक लोग घायल 

इकबाल अंसारी 

अगरतला। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के बाद तीन दिनों में हुई हिंसा में अब तक सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार इस चुनावी हिंसा के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी टिपरा मोथा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) और कांग्रेस पर विभिन्न जिलों में अपने समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया।

विपक्षी नेताओं ने भी जवाब में भाजपा पर चुनावी हमले के आरोप लगाए। हिंसा के बाद पूरे राज्य के लगभग सभी जिला अस्पतालों में औसतन 08 से 10 लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। चुनाव संबंधित हिंसा के बाद तीन दिनों में कम से कम 22 लोगों को अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चुनाव के दौरान और इसके बाद कुमारघाट, खोवाई, तेलियामुरा और अगरतला, विशालगढ़, सोनमुरा, उदयपुर और बेलोनिया के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक हिंसा देखी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी किरण गिट्टे के अनुसार मतदान के दिन हिंसा की केवल पांच बड़ी घटनाएं दर्ज की गईं और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के बाद मेघालय और नागालैंड से केंद्रीय बलों को हटा दिया गया और इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर हमला किया। मतदान के दिन चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक की कार पर हमले में शामिल अपराधियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए: सीएम 

दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए: सीएम 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए। जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कहा कि यह गठबंधन जल्दी से जल्दी होना चाहिए ताकि लोकसभा में अभी 300 से ज्यादा सीटों वाली भाजपा को अगले साल होने वाले आम चुनाव में 100 से भी नीचे सीटों पर समेटा जा सके।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर मुड़़ते हुए कहा '' मैं कांग्रेस में अपने साथियों से कहना चाहता हूं कि यात्रा बहुत अच्छी रही। लेकिन उन्हें यहां नहीं रुकना चाहिए।'' भाकपा माले द्वारा ''संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ'' शीर्षक से आयोजित अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले साल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से उनके अलग होने के बाद से भाजपा के राज्य में विस्तार के प्रयासों में कमी आई है, ''लेकिन हमे ऐसी ही उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर भी हासिल करने की जरूरत है।''

सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले और अब 71 वर्ष के हो चुके कुमार ने कहा कि उनकी खुद की कोई महत्वकांक्षा नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा ''अगर मेरी सलाह पर ध्यान दिया जाता है, तो इससे देश को लाभ होगा" और इसके साथ ही भाजपा के लगभग आधिपत्य की स्थिति का सामना करने वाली पार्टियों को भी फायदा पहुंचेगा।मुख्यमंत्री ने भाजपा और उसके नेताओं का नाम लिए बिना अपने अंदाज में कहा कि लोकसभा चुनाव इन लोगों से मुक्ति का एक अवसर होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ जो नई सरकार बनेगी वो देशहित में बेहतर काम करेगी। हम सबको मिल जुलकर काम करना है। समाज में एकजुटता रखनी है। देश को और आगे ले जाना है। विपक्षी एकता जरूरी है।

...हम सिर्फ चाहते हैं कि सभी एकजुट होकर रहें। देश आगे बढ़े। जब तक हम हैं आपलोगों का पूरा सहयोग करते रहेंगे।’’ उन्होंने देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव पर भी चिंता व्यक्त की, जहां "विभाजन की रक्तरंजित विरासत के बावजूद हिंदू और मुसलमान शांति से रह रहे थे। कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा '' परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनको आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं है वो नया-नया इतिहास पैदा कर रहे हैं।'' उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिये असंतोष के स्वरों को दबाने के आरोपों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना भी साधा।

जदयू सुप्रीमो ने कहा '' जो कोई भी कहता है कुछ गड़बड़ है, उसके साथ क्या होता है।'' कुमार ने महागठबंधन में शामिल होने के बाद दिल्ली की यात्रा और वहां राहुल गांधी, सीताराम येचुरी और अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत का भी उल्लेख किया। भाकपा माले के इस महाधिवेशन को नीतीश के अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तथा भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...