गुरुवार, 9 फ़रवरी 2023

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-120, (वर्ष-06)

2. शुक्रवार, फरवरी 10, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:09, सूर्यास्त: 06:01। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

शामली: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया

शामली: 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया


'हाथ से हाथ जोड़ो' का मतलब सदभावना कायम करना है - दीपक सैनी

शामली जिला कांग्रेस कमेटी व थानाभवन कांग्रेस ब्लाँक कमेटी के द्वारा चलाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी व थानाभवन ब्लॉक अध्यक्ष के संयुक्त नेतृत्व में थानाभवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान राह चलते लोगों और दुकानदारों को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चिठ्ठी और केंद्र सरकार के खिलाफ जारी आरोप-पत्र वितरित किए गए। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड मौजूदा सरकार ने तोड़ दिए हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। देनिक प्रयोग में आने वाले समान मंहगे हो गए हैं। रशोई का खर्च उठाने में आम आदमी विफल हो गया है। पढ़ें-लिखे युवाओं का आत्मविश्वास कमजोर किया जा रहा है।

किसान,मजदूर का दर्द किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में घोषित किए गए बजट में किसानों के लिए कुछ भी नहीं था।अन्नदाता को कमजोर करने का प्री-प्लान तय कर दिया गया है। देश का पैसा अडाणी को उपहार स्वरूप दे दिया गया। सरकार को किसानों से ज्यादा उधोगपति समुदाय की जरुरत महसूस हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा की आज  देश का यूवा रोजगार खत्म होने के कारण दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। देश के प्रधानमंत्री नौजवानों को ठेले लगाकर पकोड़े तलने के लिए प्रेरित करते हैं। देश की सम्पत्ति को रोजाना बेचने की प्लानिंग बनाई जाती है। पूरे देश में सांसदों, विधायकों की खरीद फरोख्त करके भाजपा अपनी सत्ता  बचाने में लगी हुई है। देश की आवाम सरकार की हठधर्मिता का शिकार हो चुकी है।

दीपक सैनी शामली कांग्रेस जिलाध्यक्ष, डॉ. चयनसिह पुण्डीर जिला महासचिव, प्रदीप राठी जिला अध्यक्ष किसान, बिरमपाल गर्ग, बिरमसिह शर्मा, जिला सचिव, देवदत्त शर्मा ब्लाक अध्यक्ष,  अशवनी शर्मा प्रदेश महासचिव यूवा कांग्रेस, मुन्नवर राना प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, नदीम राव यूवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, खुर्शीद चौधरी नगर अध्यक्ष, सलीम खान, अनिल कश्यप, राहुल शर्मा, आसकन रावअथर, इकराम, जाबिर, आदि मौजूद रहे।

कचहरी में तेंदुए का हमला, 4-5 व्यक्ति घायल 

कचहरी में तेंदुए का हमला, 4-5 व्यक्ति घायल 

इकबाल अंसारी 

गाजियाबाद। जनपद के राजनगर स्थित कचहरी में बुधवार को लगभग 4 बजे तेंदुए ने 4-5 व्यक्तियों को घायल किया। जिनकी हालत गंभीर स्थिति में है। उनको स्थानीय उपचार के लिए भेजा गया है। कचहरी में तेंदुए का हमला एक घिनौनी लापरवाही है। इसके अतिरिक्त, आपको यह भी बताते चले, कि राजनगर स्थित कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था में कड़ी लापरवाही बरती जा रही है।

इस घटना की जांच होनी आवश्यक है। क्योंकि, घनी आबादी के बीच तेंदुआ कचहरी तक इस प्रकार पहुंचा, यह कहीं तस्करों का तो काम नहीं ? संदेह की सूची सीधा तस्करों पर इशारा करती है। हालांकि, यह साफ-साफ नहीं कहा जा सकता, कि इस मामले में तस्करों का हाथ है। लेकिन, इस मामले को देखते हुए तस्करों पर संदेह की सुई आगे बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, तेंदुआ पकड़ा गया है।

लूट के केस को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझाया 

लूट के केस को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझाया 

कविता गर्ग 

मुंबई/ठाणे। नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर हुई 2.17 लाख रुपये की लूट के मामलें को ‘फास्टैग’ प्रणाली की मदद से सुलझा लिया और इसमें शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पनवेल थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल पाटिल ने कहा, पनवेल इलाके में 26 जनवरी को एक सफेद कार में सवार आरोपियों ने एक अन्य कार को रोका और उसमें सवार लोगों से कथित तौर पर 2.17 लाख रुपये का सामान लूटा और फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच दल ने नजदीक स्थित एक नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और सफेद कार की पहचान की। इसके बाद ‘फास्टैग’ (इलेक्ट्रॉनिक टोल क्लेक्शन प्रणाली) से पुलिस ने कार और उसके मालिक की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि कार का पता लगाया गया और उसका पीछा किया गया। कार को खालापुर के पास एक नाके पर रोका गया, जिसके बाद वाहन के मालिक का पता लगाया गया और फिर लूटपाट में शामिल छह आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजू पुकले (55), प्रमोद कोकरे (28), मयप्पा वलकुंडे (24), किरण सरगर (28), अशोक पाटिल (23) और संदीप कोकरे (23) के तौर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि लूटा गया सामान अभी नहीं मिल पाया है। 

विरोध: दिल्ली पुलिस ने मुफ्ती को हिरासत में लिया 

विरोध: दिल्ली पुलिस ने मुफ्ती को हिरासत में लिया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के विरोध में बुधवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर उतरीं। संसद तक मार्च करने के इरादे से महबूबा बोट क्लब इलाके में पहुंची, जहां उनके दर्जनों समर्थक एकत्र हुए थे।

उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था, ‘‘ डराना-धमकाना बंद करो, ‘स्टॉप बुलडोजिंग’ (इमारतें ध्वस्त करना बंद करो)।’’ पीडीपी प्रमुख जम्मू कश्मीर में चलायी जा रही ‘‘बुलडोजर नीति’’ से विपक्षी दलों को अवगत कराना चाहती थीं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया तथा उन्हें और उनके समर्थकों को जंतर मंतर पर ले गई।

इसके बाद, प्रदर्शनकारी वहां से चले गये। महबूबा ने कहा, ‘‘ हम लोगों, विपक्षों दलों और सत्तारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के सदस्यों को जम्मू कश्मीर के लोगों की परेशानियों के बारे में बताने आए थे।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘ अगर हम संसद नहीं जा सकते, तो हम कहा जाएं। क्या सरकार चाहती है कि हम अपनी शिकायतें लेकर संयुक्त राष्ट्र जाएं?’’

प्रदर्शन के दौरान महबूबा महबूबा मुफ्ती ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू कश्मीर प्रशासन पर आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ कर इसे अफगानिस्तान में तब्दील किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर में कानून का शासन नहीं है। पहले हमें हमारी पहचान से और फिर नौकरियों से वंचित किया गया तथा अब वे हमें घरों एवं दुकानों से वंचित कर रहे हैं।

आखिर यह सरकार चाहती क्या है?’’ उन्होंने आरोप लगाया,‘‘जम्मू कश्मीर को अफगानिस्तान की तरह बर्बाद किया जा रहा है।’’ पीडीपी प्रमुख ने कहा, ‘‘ हम अपने दिल की बात कहने के लिए दिल्ली आए थे, लेकिन ऐसा लगता है कि यहां भी आम आदमी की आवाज दबा दी गई।’’ पीडीपी और जम्मू कश्मीर के अन्य राजनीतिक दलों ने अतिक्रमण रोधी अभियान की निंदा की है और प्रशासन से इसे रोकने की अपील की है। उनका दावा है कि इस अभियान से गरीब प्रभावित हो रहे हैं।

सर्वाधिक अत्याधुनिक 'स्काई यूटीएम' को लॉन्च किया 

सर्वाधिक अत्याधुनिक 'स्काई यूटीएम' को लॉन्च किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सर्वाधिक अत्याधुनिक 'स्काई यूटीएम' को लॉन्च किया है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनका मंत्रालय जल्द ही वास्तविक समय की निगरानी और राजमार्ग निर्माण में तेजी लाने के लिए तैनात किए जाने वाले ड्रोन स्टार्ट-अप्स से भागीदारी आमंत्रित करेगा और सड़क दुर्घटनाओं पर भी नजर रखेगा। इस अभियान को अंजाम देने के लिए मंत्रालय जल्द ही निविदा जारी की जाएंगी। गडकरी ने मंगलवार रात यहां स्काई यूटीएम लॉन्च के मौके पर निर्माण, इंफ्रा और राजमार्ग क्षेत्र में नयी तकनीकों को लागू करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह भारतीय ड्रोन स्टार्ट-अप्स के लिए सॉफ्टवेयर जैसे उद्योग का नेतृत्व करने का समय है। उन्होंने कहा कि स्काई यूटीएम, मानवरहित एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम-स्काई यूटीएम है जो प्रति घंटे 4,000 उड़ानें और प्रतिदिन 96,000 उड़ानें संभालने में सक्षम है। इस सॉफ्टवेयर में यूटीएम टनल सहित कई नये और इनोवेटिव ऑटोमेटेड एयर ट्रैफिक कंट्रोल फीचर्स दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन भविष्य की तकनीक है और यह अपार क्षमता वाला है। ड्रोन गतिविधियों को बेहद कुशल और लागत प्रभावी बनाते हैं। निर्माण, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, रक्षा, बुनियादी ढांचा, सर्वेक्षण, रियल एस्टेट और परिवहन से लेकर सभी क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है।

ड्रोन कंपनियां राजमार्गों और सड़क निर्माण की निगरानी भी करेंगी। अनेक शोध हो रहे हैं, जो निश्चित रूप से इसके उपयोग को बढ़ाने में मदद करेंगे। स्काईएयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित कुमार ने इस अवसर पर एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की जरूरतों और इसकी उपयोगिता के बारे में कहा, “एटी कंट्रोलर्स के साथ बातचीत करने वाले पायलटों को किसी भी परिस्थिति में प्रतिक्रिया करने में कुछ समय लगता है, जिससे पारंपरिक विमानन और ट्रैफिक प्रबंधन में त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है। यूटीएम इस संबंध में एक गेम चेंजर है, क्योंकि ड्रोन के साथ डिजिटल रूप से कम्युनिकेशन करने और हवाई क्षेत्र में ट्रैफिक को जोड़ने से कम्युनिकेशन एक सेकंड से भी कम समय में हो जाता है और फुलप्रूफ यानी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। 

इसके अलावा, स्काई यूटीएम पूरी तरह से डिजिटल अनमैन्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है जो आकाश में उड़ने वाले सभी ड्रोनों के साथ सीधे कम्युनिकेशन करता है।” उन्होंने कहा कि देश का अपनी तरह का पहला और एकमात्र ड्रोन एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, ‘स्काई यूटीएम’, एक क्लाउड-बेस्ड एरियल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है, जो मानवयुक्त एविशन एयरस्पेस के साथ अनमैन्ड एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को जोड़ता है। स्काई यूटीएम को एयरस्पेस में सभी ड्रोन और अन्य एरियल मोबिलिटी ऑपरेटरों को ऑटोनमस नेविगेशन, रिस्क एसेसमेंट, कनेक्टिविटी और ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

कुमार ने कहा कि स्काई यूटीएम में स्काई टनल नामक एक नया अनूठा फीचर भी है, जिसे अभी तक दुनिया में किसी और ने पूरा नहीं किया है। स्काई टनल, दो स्थानों के बीच एक एयर कोरिडोर और एक इनविजिबल कनेक्ट स्थापित करती है। इस फ्लाइट प्लान को लागू करने के लिए फिजिकल उपकरणों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि कोई ब्लैंक स्पॉट्स नहीं हैं और टनल पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। ड्रोन और आने वाली फ्लाइंग टैक्सियां,जो एक साल में उपलब्ध होंगी, इसके दायरे में आ जाएंगी।

स्काई यूटीएम ने अब तक 300 से अधिक सफल बीवीएलओएस ड्रोन फ्लाइट्स को सपोर्ट किया है। प्लेटफ़ॉर्म यूएवी मूवमेंट के 255 से अधिक पैरामीटर्स को कैप्चर करता है और उन्हें अपने ‘ब्लैकबॉक्स’ में स्टोर करता है, जो संपूर्ण उड़ान का एक व्यवस्थित विवरण प्रकाशित करता है। कुमार ने वर्तमान एयर ट्रैफिक के बारे में कहा, “25,368 विमानों के एक्टिव कमर्शियल फ्लीट के साथ मॉडर्न एविएशन इंडस्ट्री 70 साल पुराना है। जबकि मानवरहित एविएशन इंडस्ट्री लगभग 10 वर्षों से अस्तित्व में है और इसमें 10 लाख से अधिक एक्टिव यूएवी हैं। इसके अलावा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर की उच्चतम क्षमता प्रति घंटे 120 उड़ानें और प्रतिदिन 1200 उड़ानें हैं। ”

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...