सोमवार, 16 जनवरी 2023

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-97, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, जनवरी 17, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:33। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 15 जनवरी 2023

यादव का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जश्न 

यादव का 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, जश्न 


केक काटकर सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्मदिन

कौशाम्बी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 46वां जन्मदिन केक काटकर भरवारी कस्बे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया है और इस दौरान डिंपल यादव के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना ईश्वर से की है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिठाइयाँ बांटकर जश्न मनाया।भरवारी कस्बे में सपा नेता व युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव महबूब आलम उर्फ सज्जू के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एव मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 46 वां जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया‌ गया।

इस दौरान सपा नेता महबूब आलम उर्फ‌ सज्जू ने कहा कि सांसद डिम्पल यादव ने दिवंगत नेता स्व. मुलायम सिंह यादव के सपने को साकार किया है और मैनपुरी से प्रचंड जीत हासिल की है। इस मौके पर उपस्थित लोगों को फल व मिठाई भी बांटी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इसरार अहमद ,राहुल श्रीवास्तव ,चरण यादव ,मोहम्मद आसिफ, शादाब खान सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजू सक्सेना 

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 

मकर संक्रांति, यज्ञ एवं चारा सेवा का आयोजन: बागपत 


मकर संक्रांति के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ व बेसहारा गोवंश हेतु चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन कर किया खिचड़ी वितरण

गोपीचंद 

बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान संबंधता प्राप्त (ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज रजि0) के तत्वावधान में 'मकर संक्रांति' के उपलक्ष में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत पर किया गया और यज्ञ के उपरांत बड़ौत नगर में बेसहारा गोवंश हेतु एक चलती-फिरती चारा सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें बेसहारा और लावारिस घूमन्तू गोवंशों को हरा चारा खिलाया गया और फिर कार्यक्रम के तीसरे चरण में गीत वेजिटेबल खिचड़ी का वितरण संस्थान के आजाद नगर कार्यालय बड़ौत पर किया गया।

गोवंश सुरक्षा पर बोलते हुए संस्थान के प्रबंधक निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि आज गोवंश एक बड़ी सामाजिक समस्या बनता जा रहा है। जिसका निस्तारण काफी प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रहा है। गोवंश को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है,परंतु आज गोवंश की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि जनता गोवंश से परेशान है और गोवंश जनता से‌। गोशालाओं में भी गोवंश पीड़ित हो रहा है, गोवंश से संबंधित समस्याओं का सटीक जवाब वह हल खोजने पर भी कहीं नहीं मिल पा रहा है। बेसहारा लावारिस गोवंश पीड़ित है, घायल है, दुखद संवेदनाएं वह जन तिरस्कार को निरंतर झेल रहा है और आम-जन-मानस भी लावारिस गोवंश द्वारा मचाए उत्पातों का दंश झेल रहा है, समस्या का कैसे हो समाधान, कोन समझेगा जिम्मेदारी ? सरकार ने भी बड़ा-बड़ा खर्च किया। गोवंश प्रबंधन पर, लेकिन निष्कर्ष कोई खास नहीं।

क्या देव तुल्य गोवंश एक सामाजिक समस्या ही बन कर रह जाएगा ? रविवार सुबह आजाद नगर बड़ौत के खेतों में किसी के द्वारा एक गोवंश को भाला लगने से मृत्यु हो गई, किसने मारा, भाला कोन है अपराधी ?

गोवंश खुले घूमेंगे, तो शायद ऐसे ही पीड़ित रहेंगे। आज सड़को पर गोवंश असुरक्षित हो गए है और आम-जन-मानस भी उत्पाति गोवंश से अशुरक्षित है। कल्याण भारती सेवा संस्थान का निवेदन और अपेक्षा है कि समाज की सक्षम और दायित्व वान व्यवस्था गोवंश प्रबंधन को करे मजबूत, अन्यथा हिंदुत्व की भावनाएं निरंतर होंगी... आहत और देवत्व होगा अपमानित। 

कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी रहें प्रमोद कुमार, विनीत कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, नीतू जैन, पियूष, वह अन्य सहयोगी साथी रहें।

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 

'मकर संक्रांति' पर्व के मौके पर खिचड़ी भोज आयोजित 


हनुमान मंदिर भरवारी के बाहर श्रद्धालुओं को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार

कौशाम्बी। 'मकर संक्रांति' का पर्व पूरे जिले में बड़े धूमधाम से मनाया गया है। जगह-जगह नगरवासियों ने खिचड़ी भोज आयोजित किया है। भरवारी कस्बे के नया बाजार मोहल्ले में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर समाजसेवियों ने खिचड़ी का वितरण किया। मकर संक्रान्ति पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगो को खिचड़ी खिलाकर समाजसेवियों ने मकर संक्रान्ति का त्योहार मनाया इस दौरान सुभाष चंद्र,प्रकाश चंद्र,रवि ,राजेश विशाल वाच,वेद प्रकाश डैनी,निरंजन लाल केसरवानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राजू सक्सेना 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद, निर्देश 

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। सर्दी का सितम लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते शहर वासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार से आठवीं तक के स्कूल खोले जाने थे। परंतु, रविवार देर रात जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आदेश जारी करते हुए 17 जनवरी तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए। 

अब कक्षा-8 तक के सभी स्कूल 18 जनवरी से खोले जाएंगे। इसके अलाव कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के स्कूल खुले रहेंगे। परंतु, 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 3 बजे तक संचालित की जाएंगी। चेतावनी दी कि यदि किसी स्कूल ने आदेशों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई की जाएगी।

'दूरदर्शी भरे निर्णयों’ ने अर्थव्यवस्था को बचाया 

'दूरदर्शी भरे निर्णयों’ ने अर्थव्यवस्था को बचाया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नोटबंदी जैसे ‘‘दूरदर्शी भरे निर्णयों’’ ने वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाया और साथ ही आतंक के वित्त पोषण की रीढ़ भी तोड़ी। नकवी ने कहा कि रचनात्मक, अनुकूल और सोच-समझकर किए गए आर्थिक सुधार और फैसले देश की आर्थिक, सामाजिक और सामरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित हुए हैं। दिल्ली कॉइन सोसाइटी द्वारा आयोजित ‘‘दिल्ली मुद्रा उत्सव 2023’’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि जिस भारत ने दुनिया को अंक ‘‘शून्य’’ दिया था, वह अब ‘‘वैश्विक नायक’’ बन गया है। 

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि नोटबंदी जैसे मोदी सरकार के दूरदर्शी फैसलों ने वैश्विक आर्थिक संकट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को बचाया और आतंकवाद के वित्तपोषण की रीढ़ भी तोड़ दी। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देश में कर सुधारों की दिशा में काफी सफल साबित हुआ है। नकवी ने डिजिटल भुगतान के मामले में भारत को अग्रणी देश बताते हुए कहा कि सरकार के ‘‘डिजिटल इंडिया’’ अभियान ने आर्थिक पारदर्शिता सुनिश्चित की है। नकवी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का एक-एक पैसा सीधे जरूरतमंदों के बैंक खातों में पहुंच रहा है और इससे ‘‘कटौती, कमीशन और भ्रष्टाचार की संस्कृति’’ पर लगाम लगी है। 

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी ‘‘गरिमा के साथ विकास’’ और ‘‘बिना भेदभाव के विकास’’ की अपनी प्रतिबद्धता के साथ ‘‘सुधार, प्रदर्शन और बदलाव’’ के ‘‘वैश्विक नायक’’ के रूप में उभरे हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 100 संग्राहकों ने तीन दिवसीय ‘‘दिल्ली मुद्रा उत्सव 2023’’ में भाग लिया और सिक्कों, बैंक नोटों, डाक टिकटों आदि के अपने संग्रह को प्रदर्शित किया। 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...