सोमवार, 12 दिसंबर 2022

प्लेस अमेजन डॉट इन ने क्रिसमस स्टोर शुरू किया

प्लेस अमेजन डॉट इन ने क्रिसमस स्टोर शुरू किया

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन डॉट इन ने क्रिसमस स्टोर शुरू किया। जहां सजावट से लेकर उपहार आदि उपलब्ध है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि विशेष रूप से तैयार किए गए 'क्रिसमस स्टोर' से खुद के और अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीदा जा सकता है।इस स्‍टोर में क्रिसमस डेकोर, गिफ्ट सेट, पार्टी एसेंशियल, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराने का सामान और घर का अन्‍य सामान, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज, अमेज़ॅन डिवाइस, फैशन ब्यूटी एसेंशियल के लिए शानदार डील्‍स और ऑफर उपलब्‍ध हैं।

स्टोर 25 दिसंबर 2022 तक लाइव है। अमेजन डॉट इन पर विशेष रूप से तैयार किया गया 'क्रिसमस स्टोर' सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए वन-स्टॉप है। हिमालया, द होल ट्रूथ, फेरेरो रोचर, हर्शे, क्यूब्स, बेकर्स डोजेन, बेवज़िला सैमसंग, वनप्लस, सोनी, फास्ट्रैक, जीआईवीए, हैपिलो, रेड्मी, बोरोसिल, बजाज जैसे लोकप्रय ब्रांडों की खरीदारी यहां से कर सकते हैं। 

कंपनी वनप्लस ने 'रिलायंस जियो' के साथ हाथ मिलाया 

कंपनी वनप्लस ने 'रिलायंस जियो' के साथ हाथ मिलाया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/बेंगलुरू। प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस ने 5जी स्टैंडअलोन टेक्नोलॉजी के लिए रिलायंस जियो के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि वनप्लास 10 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ वनप्लास 9आर, वनप्लस 8, नॉर्ड, नॉर्ड 2टी, नॉर्ड 2, नॉर्ड सीई , नॉर्ड सीई2 और नॉर्ड सीई 2 लाइट के यूजर अब जियो की 5जी स्टैंड-अलोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसी तरह, वनप्लस 9 प्रो , वनप्लस 9 और वनप्लस 9 आरटी की भी पहुंच जल्द ही जियो ट्रू 5जी नेटवर्क तक हो जाएगी। जियो वनप्लस यूजर के लिए एक खास ‘वनप्लस एनीवर्सरी ऑफर लेकर आया है। ऑफर के तहत उपभोक्ताओं के 10,800 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। ऑफर 13 से 18 दिसंबर तक मान्य है। पहले 1000 लाभार्थियों को अतिरिक्त लाभ मिलेंगे। उन्हें 1499 रुपये का रेड केबल केयर प्लान और 399 रुपये का जियो सावन प्रो प्लान भी मिलेगा।

वनप्लस इंडिया के सीईओ नवनीत नाकरा ने कहा “हम भारत में वनप्लस यूजरों के लिए 5जी तकनीक लाने के लिए जियो टीम के साथ साझेदारी करके खुश हैं। 5जी तकनीक का उपयोग करके यूजर्स निर्बाध, तेज इंटरनेट का अनुभव और आनंद ले सकेंगे। भारतीय उपभोक्ताओं के लिए 5जी तकनीक को और अधिक सुलभ बनाने के लिए जियो और वनप्लस की टीमें सक्रिय रूप से बैकएंड पर एक साथ काम कर रही हैं और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में अपनी 5 जी प्रौद्योगिकी सेवाओं के विस्तार पर काम कर रही हैं। 

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पटेल को बधाई

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर पटेल को बधाई

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व वाला मंत्रिपरिषद इस पश्चिमी प्रदेश को प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगा। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। पटेल के साथ 16 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें आठ को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भूपेन्द्र भाई पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहूंगा, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। यह एक ऊर्जावान टीम है, जो गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।’’

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री खुद भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती हैं। यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-62, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, दिसंबर 13, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 20+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 11 दिसंबर 2022

हिमाचल: 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

हिमाचल: 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

श्रीराम मौर्य 

शिमला। चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने राजधानी शिमला के रिज मैदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद, सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिंदाबाद के नारे लगाए। हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।

पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, चोटिल 

पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, चोटिल 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/ढाका। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह एक युवा बल्लेबाज को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल कमान संभालेंगे।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर BCCI की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी. सेलेक्टर्स ने पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया है।

अभिमन्यू ईश्वरन विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर प्लेयर हैं। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच में ईश्वरन ने शतक लगाने के बाद सभी का दिल जीत लिया था। अभिमन्यू ईश्वरन बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

अगर उन्हें मौका मिलता है, तो 27 साल के ईश्वरन अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। ईश्वरन के नाम अभी तक 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 5419 रन हैं। जिसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में वह 7 शतक और 21 अर्धशतकों की बदौलत 78 मैचों में 3376 रन बना चुके हैं। केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...