शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-52, (वर्ष-06)

2. शनिवार, दिसंबर 03, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

कलाकारों के समूह ने मकान को एक नया रूप दिया 

कलाकारों के समूह ने मकान को एक नया रूप दिया 

मिनाक्षी लोढी 

कोलकाता। कोलकाता के कालीघाट में स्थित 120 साल पुराने, जर्जर हो चुके एडवर्डकालीन एक मकान को कलाकारों के एक समूह ने अपनी कोशिश से एक नया रूप दे दिया है। कभी यह मकान कला का अद्भुत नमूना था जिसकी अर्ध वृत्ताकार बालकनी, हरे रंग से रंगी खिड़कियां, संगमरमर जड़े फर्श, लोहे की रेलिंग और कलाकृतियां शानदार हैं। भवन निर्माताओं द्वारा इसे धराशायी करने से पहले यह मकान कलाकारों के समूह के लिए अपनी कला को नए स्वरूप में प्रदर्शित करने का माध्यम बन गया है। कलाकारों ने जर्जर हो चुके ‘जगत निवास’ की दीवारों को भित्तिचित्रों और सीढ़ियों को ‘अल्पना’ (रंगोली) से सजाया है, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा में संदेश लिखे हैं, प्रयोग के तौर पर रोशनी की व्यव्स्था की है। ताकि इन अंधेरे कमरों का इतिहास लोगों के सामने लाया जा सके।

इमारत के एक कमरे में जापानी शैली में स्याही और कूची से चित्रकारी की गई है जो इसका संबंध द्वितीय विश्वयुद्ध के योद्धा मेजर (डॉ) बी सी दीवानजी से बताती है। दीवानजी बर्मा (मौजूदा म्यांमा) से आए थे और इस इमारत के मूल मालिक थे। वहीं एक अन्य कमरे में साड़ी से साधारण झूला बनाया गया है जो इस इमारत में लोगों के हुए जन्मों को इंगित करता है।

यह इमारत कालीघाट स्थित मशहूर काली मंदिर परिसर से काफी नजदीक है। विश्व भारती विश्वविद्यालय के शांतिनिकेतन से प्रशिक्षित 46 वर्षीय कलाकार तौफिक रियाज ‘म्यूजियम ऑफ एयर ऐंड डस्ट’ से शुरू की गई इस परियोजना से जुड़े हैं। उन्होंने से कहा, ‘‘बड़ी संख्या में कलाकार, कवि, वास्तुशास्त्री, अभिनेता, बुद्धिजीवी और आसपास रहने वाले निवासी इस घर को जर्जर ढांचे से कला के केंद्र में तब्दील करने के काम से जुड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जो लोग रह रहे हैं उनमें बर्मा से करीब 60 साल पहले आए शरणार्थी भी हैं और रंगून (अब यंगून) से हृदयविदारक अवस्था में निकाले जाने की यादें उनके मनोमस्तिष्क में अब तक ताजा हैं। इन लोगों के लिए नेपाल भट्टाचार्य स्ट्रीट स्थित इस घर को छोड़ने की घड़ी नजदीक आ रही है। एक समय बंगाली फिल्मों में काम करने वाले शिवाजी दीवानजी ने कहा, ‘‘इस घर को लेकर हमारी कई यादें हैं, कितने विवाह और जन्म यहां हुए, दोस्ती और उत्सव हुए, इसे छोड़ना आसान नहीं है।

बराड़ की गिरफ्तारी हेतु सूचना, 2 करोड़ का इनाम

बराड़ की गिरफ्तारी हेतु सूचना, 2 करोड़ का इनाम

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से मांग की कि उनके पुत्र की हत्या के षड्यंत्रकारी व कनाडा स्थित ‘गैंगस्टर’ गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली कोई सूचना देने वाले को दो करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की जाए। सिंह ने कहा कि अगर सरकार इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ है, तो वह अपनी जेब से इनाम देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि अगर वह (सरकार) इतनी राशि नहीं दे सकती है, तो मैं अपनी जेब से पैसे दूंगा, भले ही मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े।" सिंह ने अमृतसर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का एक उदाहरण दिया, जिसने चार साल पहले एक महिला की हत्या करने के बाद वहां से भाग गए भारतीय मूल के एक नागरिक की गिरफ्तारी के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के इनाम की घोषणा की थी।

सिंह ने मांग की कि बराड़ को भारत लाया जाना चाहिए, ताकि वह अपने अपराधों के लिए यहां कानून का सामना कर सके। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

नेताओं-बुजुर्गों के बारे में बोलते हैं, सुनने की हिम्मत रखें 

नेताओं-बुजुर्गों के बारे में बोलते हैं, सुनने की हिम्मत रखें 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वह उसके नेताओं एवं बुजुर्गों के बारे में बोलते हैं, तो सुनने की भी हिम्मत रखनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का कई बार अपमान कर चुके हैं और संसद के भीतर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी मजाक बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘रावण’ वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है। खरगे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ ‘औकात’ बता देने संबंधी टिप्पणी की थी। प्रधानमंत्री के ताजा हमले को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘उसका क्या जब कई मौकों पर प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी जी का बहुत ही घिनौने शब्दों में अपमान किया तथा डॉक्टर मनमोहन सिंह का संसद के भीतर मजाक बनाया।’’ कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘हमारे नेताओं और बुजुर्गों के बारे में बोलते रहते हैं, तो सुनने की भी हिम्मत रखिए।

‘जर्सी गाय’, ‘कांग्रेस की विधवा’, ‘शूर्पणखा’ ‘बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री ने खुद किया है।’’ उल्लेखनीय है कि खरगे ने गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से “उनका चेहरा देखकर वोट करने” के लिए कहते हैं। खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।’’ खरगे की टिप्पणी को भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान करार दिया है।

अभिनेत्री नोरा ने उल्टा 'तिंरगा' लहराया, नारे लगाए 

अभिनेत्री नोरा ने उल्टा 'तिंरगा' लहराया, नारे लगाए 

कविता गर्ग 

मुंबई। फेमस नोरा फतेही अपने धमाकेदार डांस और ग्लैमरस लुक्स की वजह से देश ही नहीं दुनिया में भी चर्चित हैं। नोरा की इसी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप  2022 में परफॉर्म करने का मौका मिला। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फैन फेस्टिवल में नोरा ने जबरदस्त डांस किया। नोरा ने स्टेज पर भारत का तिरंगा लहराते हुए जय हिंद के नारे भी लगाए। मगर इस दौरान उनसे भारी चूक हो गई, जिसकी वजह से नोरा काफी ट्रोल हो रही हैं। 

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में  परफॉर्म करती हुए नोरा की एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह  कहती हैं- इंडिया चाहे फीफा वर्ल्ड कप में नहीं है, लेकिन हम इस फेस्ट का हिस्सा हैं। वो भी हमारे म्यूजिक और डांस से। नोरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद लोग एक्साइटेड हो जाते हैं। वे हूटिंग करने लगते हैं। नोरा के साथ ऑडियंस भी जय हिंद के नारे लगाती है। स्टेडियम में इंडिया- इंडिया के नारे लगने लगते हैं। इस बीच नोरा भारत का तिरंगा लहराने लगती हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मगर नोरा जोश- जोश में होश गंवा बैठीं। वह तिरंगा उल्टा फहरा बैठीं।

उल्टा लहराया तिरंगा, ट्रोल हुईं नोरा फतेही 

वीडियो को देख  नोरा पर तिरंगे को गलत तरीके से पकड़ने, लहराने और इसका अपमान करने का आरोप लग रहा है। सबसे पहले तो नोरा को स्टेज पर फेंककर तिरंगा दिया गया। हद तो तब हुई जब नोरा ने तिरंगे को उल्टा लहराया। दुपट्टे की तरह उसे लहराया और खुद पर लपेटा।

स्टेज पर गिरे झंड़े को नोरा उठाकर लहराती दिखीं जैसे वो देश का तिरंगा नहीं कोई दुपट्टा हो। नोरा ने जिस तरह स्टेज से तिरंगे को नीचे खड़े शख्स को लौटाया, उसकी भी आलोचना हो रही है। नोरा फतेही का तिरंगा गलत पकड़ना, उल्टा लहराना विवादों में आ गया है। यूजर्स नोरा को ट्रोल कर रहे हैं।

शख्स ने लिखा कि तिरंगे को गलत पकड़ा है। यूजर ने लिखा कि नोरा तिरंगे की इज्जत नहीं करतीं। नोरा ने तिरंगे का अपमान किया। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि तिरंगे को देने का तरीका बहुत गलत था। ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था।

'बिजली' की खपत नवंबर में 112.81 अरब यूनिट रही

'बिजली' की खपत नवंबर में 112.81 अरब यूनिट रही

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश में बिजली की खपत नवंबर 2022 में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 112.81 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले महीने बिजली की खपत बढ़ने से आमतौर पर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि का संकेत मिलता है, क्योंकि अन्य महीनों के मुकाबले इस महीने में बिजली की खपत कम रहती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में बिजली की खपत और मांग में वृद्धि होगी। उत्तर भारत में गर्मी पैदा करने वाले उपकरणों के अधिक इस्तेमाल और नयी रबी फसल की शुरुआत के कारण आर्थिक गतिविधियों में सुधार के चलते ऐसा होगा। किसान नयी फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं। 

आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल नवंबर में बिजली की खपत 99.32 अरब यूनिट थी, जबकि नवंबर 2020 में यह आंकड़ा 96.88 अरब इकाई से अधिक था। बीते महीने किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 186.89 गीगावाट हो गई। यह आंकड़ा नवंबर 2021 में 166.10 गीगावाट और नवंबर 2020 में 160.77 गीगावाट था।

50 किलोमीटर से अधिक लंबा 'पीएम' का रोड शो

50 किलोमीटर से अधिक लंबा 'पीएम' का रोड शो

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहमदाबाद शहर में 50 किलोमीटर से अधिक लंबा ‘रोड शो’ बृहस्पतिवार शाम नरोदा गांव से शुरू हुआ। शाम लगभग पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू हुए ‘रोड शो’ के दौरान मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।

विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने भीड़ की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘रोड शो’ अहमदाबाद के पूर्वी हिस्से से होकर गुजरेगा और शहर के पश्चिमी हिस्से में चांदखेड़ा क्षेत्र में आईओसी सर्कल पर समाप्त होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘रोड शो’ हीरावाडी, हाटकेश्वर, मणिनगर, दनिलिम्दा, जीवराज पार्क, घाटलोदिया, नारनपुरा और साबरमती सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अनुसार, इसमें अहमदाबाद शहर के साथ-साथ गांधीनगर-दक्षिण की 13 विधानसभा सीट को शामिल किया जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 89 सीट के लिए मतदान हुआ और दूसरे चरण में शेष 93 सीट के लिए मतदान होगा।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...