मंगलवार, 15 नवंबर 2022

वैष्णव ने जनजातीय नेता मुंडा को श्रद्धांजलि दी

वैष्णव ने जनजातीय नेता मुंडा को श्रद्धांजलि दी

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इस बीच बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर नई दिल्ली स्थित रेल भवन में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समुदाय की बहनें भी भारत में iPhone का निर्माण करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘अब आईफोन भारत में बनने लगा है और इसकी सबसे बड़ी फैक्ट्री बेंगलुरु के पास लग रही है। खुशी की बात ये है कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहनें भी भारत में आईफोन का निर्माण करेंगी।’ इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जनजातीय नेता बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए उन्हें जनजातीय समुदाय से प्रेरणा मिली है। पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश में केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे करोड़ों जनजातीय परिवारों को मदद मिली और उनका जीवन सुगम बना है।

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज

काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आने वाली फिल्म 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। काजोल की आने वाली फिल्म सलाम वेंकी अविश्वसनीय कहानी पर आधारित है, जो अपने बेटे के सामने आने वाली हर चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन को पूरी तरह से जीने में उसकी मदद करती है। रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी के ट्रेलर में काजोल को एक मां और विशाल जेठवा को वेंकटेश उर्फ वेंकी के रूप में दिखाया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि वेंकी की सेहत बिगड़ती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद उसका लक्ष्य अपने सभी सपनों को पूरा करना है। रेवती ने कहा कि सलाम वेंकी एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि मां असली हीरो होती हैं और सलाम वेंकी के माध्यम से एक ऐसी ही मां के अपने बेटे के लिए बिना शर्त प्यार की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को बताना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। काजोल ने कहा कि सलाम वेंकी में सुजाता की भूमिका और रेवती मैम के निर्देशन में काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं।

काजोल ने कहा जिस दिन मैंने फिल्म के आइडिया के बारे में सुना इसने मेरे दिल को बहुत गहराई से छू लिया और मैं यह जान गई कि किसी भी हाल में मुझे इस अद्भुत कहानी का हिस्सा बनना है। फिल्म सलाम वेंकी में काजोल और विशाल जेठवा के राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सलाम वेंकी 09 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘बालासाहेबंची शिवसेना’ में शामिल हुए 40 पदाधिकारी

‘बालासाहेबंची शिवसेना’ में शामिल हुए 40 पदाधिकारी

कविता गर्ग 

लातूर। महाराष्ट्र के लातूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 40 पदाधिकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पार्टी के एक जिला पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

जब वे उनकी पार्टी में शामिल हुए तब शिंदे रविवार को मुंबई में हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। जिन लोगों को शामिल किया गया है उनमें लातूर के पूर्व तहसील अध्यक्ष बालाजी अडसूल, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकुमार कलामे और पूर्व पार्षद प्रकाश पाटिल वंजारखेड़कर शामिल हैं।

अडसूल ने बताया, हमने भाजपा को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के खिलाफ काम किया, लेकिन आज तस्वीर कुछ और ही है।

ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 12,825.99 करोड़ रुपए

ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 12,825.99 करोड़ रुपए

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटकर 12,825.99 करोड़ रुपए रह गया। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 18,347.73 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। वहीं अप्रैल-जून की तिमाही की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 15.6 प्रतिशत गिर गया। 

पहली तिमाही में कंपनी ने 15,205.85 करोड़ रुपए का लाभ कमाया था। ओएनजीसी के लाभ में आई गिरावट के पीछे घरेलू पेट्रोलियम उत्पादों पर एक जुलाई से अप्रत्याशित लाभ कर लगाने के फैसले की अहम भूमिका रही है। इस कर की वजह से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल एवं गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी का उतना लाभ नहीं मिल पाया। इसका असर यह हुआ कि ओएनजीसी की आय कर दर घटकर 22 प्रतिशत पर आ गई जबकि पहले यह 30 प्रतिशत पर थी। 

इस पर अलग से अधिभार एवं उपकर भी लगते हैं। ओएनजीसी अंतरराष्ट्रीय मानक दर पर कच्चे तेल की बिक्री करती है जिसे तेल रिफाइनरी में शोधित कर पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाते हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का तेल एवं गैस उत्पादन दो प्रतिशत घट गया। इसके साथ ही ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने 135 प्रतिशत का अंतरिम लाभांश देने की स्वीकृति दी है। इस तरह कुल 8,492 करोड़ रुपये अंतरिम लाभांश के तौर पर दिए जाएंगे जिसमें से बड़ा हिस्सा सरकार के पास जाएगा।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-401, (वर्ष-05)

2. बुधवार, नवंबर 16, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 05:28। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 14 नवंबर 2022

जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नेहरू की जयंती मनाई

जिला कांग्रेस कमेटी ने पीएम नेहरू की जयंती मनाई

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। सोमवार को शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने केंप कार्यालय शामली पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि देश के सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू ने देश की आजादी मे अहम भूमिका निभाई थी। नेहरू जी प्रतिष्ठित घराने से थे। उन्होंने गांधी के असहयोग आंदोलन में बढ चढ कर हिस्सा लिया।

नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मे सक्रिय रहे। आजादी के लिए उन्होंने अग्रेंजी हूकूमत के अत्याचार सहे। वो अनेकों बार जेल भी गए। देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उधर सींगरा के अहमदगढ़ मे कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गोल्डी के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यूवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का जन्म सन् 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में पण्डित मोतीलाल नेहरू के यहां एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।

जवाहर लाल नेहरू का आजादी से पू्र्व और आजादी के उपरांत केंद्रीय व्यक्तित्व रहा है।उनके द्वारा देश हित में किये गए प्रयासों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा। मुख्य रूप से  दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैखरपाल प्रदेश महासचिव,  प्रवीण तरार  जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव,  संदीप शर्मा जिला सचिव, अरविंद झझोट जिला सचिव, राहुल शर्मा जिला सचिव, यूवा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह  गोल्डी , पंकज शर्मा भभीसा जिला सचिव, अशवनी कौशिक हथछौया ,रविंद्र शर्मा निन्ना अन्सारी पुर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक, प्रमोद कश्यप, हारूण अन्सारी ,महाबीर सैनी, सोयब काजी,विनोद सेन,आदि शामिल हुए।

फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया: बागपत 

फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया: बागपत 


सारथी वेलफेयर ने बच्चो के साथ जर्सी जुराब वितरण कर मनाया बालदिवस

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय

बागपत। सोमवार को काशीराम कॉलोनी मलकपुर रोड बड़ौत में जरूरतमंद बच्चों के साथ सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। साथ ही साथ चाचा नेहरू की जयंती भी बनाई जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया। उनके साथ खेल भी खेलें और  जरूरतमंद बच्चों को जर्सी और जुराब वितरण की। जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश थे। खेलते समय उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी वंदना गुप्ता ने बताया कि बच्चो को किसी प्रकार की कमी महसूस न हो इसके लिए हमारी संस्था लगातार काम कर रही है।

सब को बहुत खुशी हुई। सारथी वेलफेयर के सभी सदस्य बाल दिवस पर बच्चों के साथ बहुत खुश थे। इस मौके पर चेयर पर्सन वंदना गुप्ता, शालु गुप्ता, प्रवीण कुमार, हिमांशु गुप्ता आदि ने बच्चो के साथ बाल दिवस मनाया।

'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा: गूगल 

'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा: गूगल 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। भारत में गूगल के लिए 'डूडल प्रतियोगिता 2022' के विजेता की घोषणा सोमवार को गूगल ने की। कोलकाता के रहने वाले श्लोक मुखर्जी को उनके मोटिवेशनल डूडल 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' के लिए विजेता घोषित किया गया है। 14 नवंबर 2022 को श्लोक का डूडल Google.co.in पर 24 घंटे के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। श्लोक न्यू टाउन कोलकाता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। Google 2022 प्रतियोगिता के लिए डूडल दुनिया भर में टेक दिग्गज Google द्वारा आयोजित किया गया था।

डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, श्लोक ने कहा, “अगले 25 वर्षों में, मेरे भारत में वैज्ञानिक मानवता की बेहतरी के लिए अपने स्वयं के पर्यावरण के अनुकूल रोबोट विकसित करेंगे। भारत के पास पृथ्वी से अंतरिक्ष तक नियमित अंतरिक्ष यात्राएं होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और अधिक विकास करेगा और आने वाले वर्षों में और मजबूत होगा।

जूरी में शामिल थे ये लोग

एक विज्ञप्ति में गूगल डूडल ने कहा, "हम छात्रों द्वारा उनकी प्रविष्टियों में लाए गए रचनात्मकता और कल्पना से चकित थे और विशेष रूप से प्रसन्न थे कि प्रौद्योगिकी की प्रगति और स्थिरता कई डूडल में सामान्य विषयों के रूप में उभरती है।" इस वर्ष के निर्णायक पैनल में अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्माता और टीवी हस्ती नीना गुप्ता; टिंकल कॉमिक्स के प्रधान संपादक, कुरियाकोस वैसियन; YouTube निर्माता स्लेयपॉइंट; और, कलाकार और उद्यमी अलीका भट, और Google डूडल टीम शामिल थी। 

20 फाइनलिस्ट का करना था चयन

जूरी को कलात्मक योग्यता, रचनात्मकता, प्रतियोगिता विषय के साथ संरेखण, और दृष्टिकोण की विशिष्टता और नवीनता के मानदंडों के आधार पर देश भर की प्रविष्टियों में से 20 फाइनलिस्ट का चयन करना था। इस बीच, 2022 डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता की वैश्विक विजेता फ्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका की सोफी अराग-लियू हैं। सोफी का 'नॉट अलोन' शीर्षक का चित्रण बहुत प्रभावशाली है। Google प्रतियोगिता के लिए डूडल का उद्देश्य रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत भर के 100 से अधिक शहरों से कक्षा 1 से 10 तक के बच्चों से 115,000 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं थी।

टिकैत का बयान, भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी

टिकैत का बयान, भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी

भानु प्रताप उपाध्याय

मुजफ्फरनगर। जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। चौधरी नरेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी। सोमवार को पूरे दिन कचहरी के बाहर चले भाकियू के धरने के दौरान एसएसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचे, नरेश टिकैत ने खतौली उपचुनाव को लेकर भी बडा बयान दिया।

जब नरेश टिकैत से कल खतौली से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के सिसौली पहुंचकर आर्शीवाद लेने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि मदन भैया से उनके घरेलू संबंध हैं। उन्होने कहा कि लोगों की जहां मरजी है, वहां वोट दें।

विधायक जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला 

विधायक जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला 

कविता गर्ग

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद अवध ने ट्वीट कर कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। इसको लेकर कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं। इस बीच जितेंद्र अवाद की पत्नी रीता अवाद ने कहा है कि जो हुआ उसे छेड़छाड़ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला की मंशा पर भी सवाल उठाए। रीटा अवध ने आरोप लगाया कि अवध के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला का एक खास मकसद था।

जितेंद्र अवाद की पत्नी रीता अवाद ने छेड़छाड़ के मामले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का कोई मकसद है। छठ पूजा को लेकर हुए विवाद में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में वह जमानत पर है। उन्होंने एनसीपी और अवध के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही है। उसने यह भी कहा कि अगर किसी को एक तरफ धकेलना अपराध है, तो हर दिन बाजारों, ट्रेनों, रेलवे पुलों और भीड़ में सैकड़ों छेड़छाड़ होगी।

चिंतित महिला राजनेता महत्वाकांक्षा रखती हैं। वह कल रात भी किसी से मिली थी। इनके खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है। और जो हुआ वह एक सहज प्रतिक्रिया थी। रीता अवध ने कहा कि इसे रेप नहीं कहा जा सकता। जितेंद्र अवध ने कल मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एक उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। उस समय कई राजनीतिक नेता और अधिकारी मौजूद थे। तब जितेंद्र अवध ने मुख्यमंत्री शिंदे की कार का इंतजार करते हुए बीजेपी की महिला पदाधिकारी राशिद को धक्का दे दिया. उनका वीडियो राशिद ने शेयर किया है। उन्होंने हम पर अपमान करने का भी आरोप लगाया। इस वीडियो के आधार पर अवध के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई गई है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...