रविवार, 13 नवंबर 2022

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया: राउत 

कविता गर्ग

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल ‘मैला’ हो गया है। जहां कई लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये ‘समाप्त’ करने के लिए निकले हैं। राउत ने कहा कि नौ नवंबर को जेल से बाहर आने के बाद फिर से उन्हें ऐसा अनुभव हुआ।राज्यसभा सदस्य राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने गत एक अगस्त को धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था और नौ नवंबर को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। रविवार से राउत ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में अपना स्तंभ ‘रोखठोक’ फिर से लिखना शुरू किया है।

राउत ने दावा किया, ‘‘नफरत की भावना के साथ नेता अब एक ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां वे नहीं चाहते कि उनके विरोधी जीवित भी रहें। महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल मैला हो गया है, जहां लोग एक-दूसरे को हमेशा के लिये समाप्त करने निकले हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘जब मुझसे (महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता) देवेंद्र फडणवीस की टिप्पणी के बारे में पूछा गया कि राजनीति में कड़वाहट खत्म होनी चाहिये, तो मैंने जवाब दिया कि वह सच बोल रहे हैं, इस पर मीडिया कहने लगा कि मैंने नरम रुख अपना लिया है।’’

शिवसेना नेता ने दावा किया, ‘‘लोकतंत्र और स्वतंत्रता का अब अस्तित्व नहीं है, इनका सिर्फ नाम रह गया है। राजनीति विषैली हो गई है। ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली के मौजूदा शासक अपने मन मुताबिक बात सुनना चाहते हैं। ऐसा न करने वालों को दुश्मन माना जाता है।’’ राउत ने कहा, ‘‘चीन, पाकिस्तान दिल्ली के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन जो सच बोलते हैं, उन्हें दुश्मन माना जाता है और ऐसे राजनेता देश का कद घटाते हैं।’’

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं: सीएम 

नरेश राघानी

जयपुर/जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान सूचना प्रौद्योगिकी के स्टार्ट अप के मामलें में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सूचना क्रांति के सपने साकार हो रहे हैं। गहलोत ने यहां संवाददाताओं से रोजगार मेला डिजिफेस्ट-जॉबफेयर- 2022 के समापन समारोह में मुखातिब होते हुए कहा कि इस मेले से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल रहा है जिससे प्रदेश का पूरी तरह से परिदृश्य बदल गया है। उन्हाेंने बताया कि यहां केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने भी कहा है कि राजस्थान स्टार्ट अप के मामले में आगे निकल रहा है।

उन्हाेंने कहा कि स्टार्ट एप के मामले में निजी क्षेत्र में बेंगलुरु और हैदराबाद आगे चल रहे है, लेकिन सरकार क्षेत्र में राजस्थान आगे निकल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय आईटी के क्षेत्र में क्रांति आने से मोबाइल हर व्यक्ति की मुट्ठी में है। उन्होंने कहा कि 22 साल पहले मैंने अध्ययन मिशन चलाया था जिसमें 600 तरह की सेवाएं गांव वालों को उपलब्ध करायी थी। हर विभाग की अपनी-अपनी वेबसाइट है और सभी विभाग अपनी सेवाएं देते है। उन्होंने कहा “ 22 साल पहले मैंने मिशन शुरू किया और जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बना तो मैंने तीन प्रतिशत बजट हर विभाग का आईटी के लिए रखा था, उसका बहुत अच्छा असर पड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकार ने भी भामाशाह केन्द्र बनाया जिसे हम लोग अभी इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इस क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गए हैं। ”

गहलोत ने कहा डिजिफेस्ट-जॉबफेयर से इंजीनियरिंग और आईटी क्षेत्र के बच्चों को अवसर मिला है और सभी इससे लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का जयपुर टेक्नो हब है जिसमें भरतपुर, कोटा और चुरु में इेकोसिस्टम शुरू हो गया है। पहले 1700 स्टार्ट अप थे जो अब बढ़कर 3000 हो गए है। इससे 21000 लोगों को रोजगार मिले हैं। इस रोजगार मेले में 1800 को जॉब ऑफर किया है। मुख्यमंत्री से पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के बारे में पूछने पर उन्हाेंने बताया कि यह एक बड़ी परियोजना है और स्वयं प्रधानमंत्री ने लोक सभा चुनाव के दौरान एक चुनावी रैली में इस परियोजना के बारे में 14 जिलों के नाम लेते हुए कहा था कि यह एक बड़ी परियोजना है और हम इसे सकारात्मक दृष्टि से देख रहे हैं।

गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री के आश्वासन के बावजूद अभी तक इस परियोजना की घोषणा नहीं की गयी हैं। पूर्वी राजस्थान के इन 14 जिलों में सिंचाई और पेयजल का संकट है। उनके मंत्री जो राजस्थान से है वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 सांसद केन्द्र में हैं। देश में 16 परियोजनाएं चल रही है क्या राजस्थान के लिए एक परियोजना नहीं मिल सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ईआरसीपी को लागू नहीं कर रहे हैं। श्री गहलोत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गुजरात मॉडल कुछ नहीं है वह सिर्फ मोदी मॉडल है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात की जनता समझ गयी है और वहां बेरोजगारी बहुत बढ़ गयी है। आज हिमाचल के अंदर भी पुरानी पेंशन योजना को लेकर मुद्दा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस जीत रही है। गुजरात में भी ओपीएस को लेकर मुद्दा गरम है और आने वाले समय में वहां की जनता सत्तारूढ सरकार को सबक सिखायेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कहा कि इस यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी और देश में हिंसा न बढ़े। देश में अमन और शांति से रहे और आपसी भाईचारा बना रहे तथा संविधान के मुताबिक देश चले जैसा कि देखा गया की संविधान की धज्जियां उड़ रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की किसी भी बात पर असहमति व्यक्त करने पर उसे देशद्रोही माना जाता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काे जनता का समर्थन मिल रहा है। 

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

2047 तक विश्व का सबसे ताकतवर देश बनेगा 'भारत'

अकांशु उपाध्याय/राणा ओबरॉय

नई दिल्ली/चंडीगढ़। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 2047 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन जाएगा। सिंह हरियाणा के झज्जर जिले के कुलाना गांव में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के लोकार्पण के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा भारत आने वाले आठ वर्षों में दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद थे। रक्षा मंत्री ने मातनहेल गांव में सैनिक स्कूल की मांग पर आश्वासन दिया कि इसके प्रयास किये जाएंगे।

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त

कविता गर्ग 

मुंबई। मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये मूल्य का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया हैजो विभाग द्वारा एक दिन में हवाई अड्डे पर जब्त इस बहुमूल्य धातु की सर्वाधिक मात्रा है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोना जब्त किये जाने के साथ कम से कम सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गयाजिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क द्वारा एक दिन में जब्त सोना की यह सर्वाधिक मात्रा है।

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान मेंतंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास एक किग्रा सोना जब्त किया गयाजिसे विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। उन्होंने बताया कि उनके पास से 53 किग्रा संयुक्त अरब अमीरात निर्मित सोने की छड़ें बरामद की गईंजिनकी कीमत 28.17 करोड़ रुपये है। इसी तरहसीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों के पास से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का 8 किग्रा सोना जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ का गेहूं घोटाला

सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ का गेहूं घोटाला

राणा ओबरॉय 

चंडीगढ़। कांग्रेस की स्टियरिंग कमेटी की सदस्य कुमारी सैलजा ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के संरक्षण में 82 करोड़ रुपये का गेहूं घोटाला हुआ है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और फतेहाबाद जिलों में गोदामों में रखे गेहूं का खराब होना कोई संयोग नहीं है और इसे सोची-समझी साजिश के तहत ही खराब दिखाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि गोदामों में भरे बढ़िया गेहूं काे आपसी मिलीभगत कर ओपन मार्केट में बेचा गया। बाद में इसकी जगह पर खराब गेहूं और मिट्टी को रखवा दिया गया, ताकि यह साबित किया जा सके कि गेहूं चोरी करके बाहर नहीं बेचा गया है, बल्कि गोदाम में रखा हुआ ही खराब हो गया।

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि गेहूं के इस घोटाले में गठबंधन सरकार से जुड़े कुछ लोगों के शामिल होने की सूचना भी मिल रही है और इन लोगों को बचाने के लिए ही कैथल में 22 करोड़ रुपये का अनाज खराब होने की वजह प्राकृतिक बताई गई है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि कैथल की रिपोर्ट के अनुसार ही कुरुक्षेत्र, करनाल और फतेहाबाद जिले की रिपोर्ट भी तैयार कर ली जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गेहूं का सीजन जाते ही इसके दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी होने लगती है। ऐसे में भंडारण से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी कोशिश करते हैं कि गोदाम में रखा गेहूं किसी प्राइवेट प्लेयर के साथ मिलकर ओपन मार्केट में बेच दिया जाए। उन्होंने इस ‘घोटाले‘ की जांच पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से करवाने की मांग की।

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां

मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां

संदीप मिश्र 

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि विलुप्त होने की दहलीज पर खड़ी कांग्रेस पार्टी के गालीबाज नेताओं ने समय-समय पर प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां की हैं। इस बार कांग्रेस नेता मधुसूधन मिस्त्री ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की औकात बताने की बात कही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता मधुसूधन मिस्त्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि औकात बताने का रिमोट जनता जनार्दन के पास है, जिसका वह 2014 से सही इस्तेमाल करती आई है।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ट्वीट किया कि देश की जनता ने इन गालियों का जवाब हर बार इवीएम पर कमल का बटन दबाकर किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि जैसे विगत 27 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को उसकी औकात गुजरात की जनता दिखाती आयी है ठीक उसी प्रकार अपने बेटे के इस अपमान का करारा जवाब आगामी चुनाव में जरूर देगी।

भगवान 'श्रीकृष्ण' की बाल लीला का वर्णन किया

भगवान 'श्रीकृष्ण' की बाल लीला का वर्णन किया

उमर सिंह 

अयोध्या। नगर निगम परिसर स्थित लेडीज क्लब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य हितेंद्र कृष्ण महाराज (श्रीधाम वृन्दावन) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा धर्म के मार्ग पर चलकर समाज सेवा में आगे आना चाहिए। मानव जब इस संसार में जन्म लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होती हैं। रोग, शोक, वृद्धापन और मौत मानव इन्हीं चार व्याधियों से धीर कर इस मायारूपी संसार से विदा लेता है। सांसारिक बंधन में जितना बंधोगे उतना ही पाप के नजदीक पहुंचेगा। इसलिए सांसारिक बंधन से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाओ तभी जीवन रूपी नैय्या पार होगी। आज के दौर में परेशानी और अविश्वास बढ़ता जा रहा है। 

इससे समाज में खींचतान, स्वार्थ, लोभ, दुख. पतन, विकृतियों का अम्बार लगा हुआ है। ऐसे में समाज को युग के अनुरूप दिशा चिंतन, व्यवहार, परमार्थ के लिए श्रीमद्भागवत जरूरी है। साथ ही महाराज जी ने बताया की श्रीकृष्ण हमे शिक्षा देते हैं की जीवन जीना केसे है।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...