शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

हिमाचल चुनाव की घोषणा, गुजरात दिवाली के बाद

हिमाचल चुनाव की घोषणा, गुजरात दिवाली के बाद

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा इसलिए नहीं की गई ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए।


पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘निश्चित तौर पर यह इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री को और बड़े-बड़े वादे करने तथा उद्घाटन करने का समय मिल जाए। यह हैरान करने वाला नहीं है। ’कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया, ‘गुजरात के चुनावों की तारीख़ दिवाली के बाद घोषित होंगीं। तब तक सरकारी खर्चे पर प्रधानमंत्री मोदी खूब जी भर कर प्रचार कर सकते हैं, साथ ही रेवड़ियां भी बांट सकते हैं!’


बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। इस पहाड़ी राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी। आयोग की ओर से हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी को समाप्त हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा।

जर्मनी ने यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली संयंत्र प्रदान किए 

जर्मनी ने यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली संयंत्र प्रदान किए 
सुनील श्रीवास्तव
वॉशिंगटन डीसी। रूस के हमले के बाद नाटो देशों ने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता बढ़ा दी है। यूक्रेन ने कहा है कि उसे जर्मनी से आईरिस टी एसएलएम वायु रक्षा प्रणाली मिली है। इसकी चार प्रणालियाँ हैं।

दावा किया जा रहा है कि यह एक परिष्कृत वायु रक्षा प्रणाली है, जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। यह विमान, हेलीकॉप्टर, क्रूज मिसाइल या रॉकेट पर हमला करने से बचने के लिए मिसाइल को चकमा देता है। एक मध्यम आकार के शहर को ऐसी प्रणाली से संरक्षित किया जा सकता है। एसएलएम 20 किमी की ऊंचाई और 40 किमी की दूरी तक किसी भी लक्ष्य को लक्षित कर सकता है। यह प्रणाली रूसी हमलों को विफल करने में अहम भूमिका निभा सकती है। इससे पहले बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में भी 50 देशों के रक्षा अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने पर चर्चा हुई थी।

यूक्रेन के ज़ापोरिज्ज्या परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रूसी हमले के कारण पांच दिनों में दूसरी बार बिजली गुल हो गई है। ऐसा प्लांट को ठंडा रखने वाले डीजल प्लांट के लिए खतरे को देखते हुए किया गया है।

उपग्रह नष्ट करने वाली मिसाइलें बना रहा है चीन

उपग्रह नष्ट करने वाली मिसाइलें बना रहा है चीन

अखिलेश पांडेय

लंदन। रूस की आक्रामकता से पूरी दुनिया चिंतित है। इस बीच ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि रूस नहीं चीन इन दिनों सबसे बड़ा खतरा है। डिजिटल करेंसी जैसी नई तकनीकों में चीन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। चीन इसका इस्तेमाल अपनी आबादी, पड़ोसी देशों और लेनदारों को नियंत्रित करने के लिए कर रहा है। ब्रिटिश खुफिया एजेंसी जीसीएचक्यू के प्रमुख सर जेरेमी फ्लेमिंग ने कहा कि अंतरिक्ष में चीन की ताकतकी बढ़ती। यह अंतरिक्ष को जीतने के लिए स्टार वार्स फिल्म जैसे हथियार विकसित कर रहा है। इसके Baidu सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल किसी को भी कहीं भी ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। फ्लेमिंग ने चेतावनी दी कि रूस और चीन दोनों के पास उपग्रह रोधी हथियार हैं। ये सैटेलाइट मिसाइलों के समान हैं लेकिन चीन अब लेजर सिस्टम पर काम कर रहा है। यह संचार, निगरानी और जीपीएस उपग्रहों को नष्ट कर देता हैहो सकता है। यदि उपग्रह नष्ट हो जाता है, तो मिसाइल लक्ष्य का पता नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को वैश्विक प्रौद्योगिकी पर हावी होने की चीन की नीति पर अंकुश लगाने की जरूरत है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-370, (वर्ष-05)

2. शनिवार, अक्टूबर 15, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)


गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

पुलिस अधीक्षक ने थाना जानसठ का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक ने थाना जानसठ का निरीक्षण किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय ने बृहस्पतिवार को थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होनें पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज थाना जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबंध में जानकारी की।

थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क तथा भोजनालय का निरीक्षण किया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। एसएसपी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। एसएसपी द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि0 के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई।

गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारी जासठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे अंबानी 

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे अंबानी 

अकांशु उपाध्याय/पंकज कपूर 

नई दिल्ली/देहरादून। विश्व के नौंवें सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी गुरुवार (13 अक्टूबर, 2022) को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों को ढाई-ढाई करोड़ रुपए का दान भी दिया। सबसे पहले उन्होंने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना की, उसके बाद बद्रीनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुँचे। दोनों मंदिर की समितियों को 5 करोड़ रुपए दान दिए। मुकेश अंबानी ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ के चेयरमैन हैं। 2015 से वो हर साल केदारनाथ-बद्रीनाथ के दौरे पर आते रहे हैं।

मुकेश अंबानी भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। भारत में पहले स्थान पर 10.43 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ गौतम अडानी है, जो दुनिया के चौथे अमीर शख्स भी हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति फ़िलहाल 7.54 लाख करोड़ रुपए है। कुछ दिनों पहले एक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे, लेकिन गौतम अडानी ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। अब मुकेश अंबानी अपने बेटे-बेटियों अनंत, आकाश और ईशा में कंपनी की जिम्मेदारियाँ बाँट रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने केरल के गुरुवायुर मंदिर जाकर दर्शन किया था, जो भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है। उनके साथ उनके छोटे बेटे आकाश अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट भी थीं। वहाँ उन्होंने अन्नदानम (भोजन और प्रसाद के लिए दान) के रूप में 1.51 करोड़ रुपए की कन्निका (दान के रुपए) भी भेंट की। उन्होंने ‘सोपानम (गर्भगृह)’ में जाकर घी भी अर्पित किया था। वहीं सितंबर में वो प्राचीन वेंकटेश्वर मंदिर भी पहुँचे थे, जो तिरुमला के नजदीक है।

बता दें कि राधिका मर्चेंट ‘Encore Healthcare’ के CEO वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अंबानी के साथ मंदिरों के दर्शन के लिए RIL के कई अधिकारी भी गए थे। उन्होंने वहाँ भी TTD (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) को 1.5 करोड़ रुपए का चेक दिया था। हालिया उत्तराखंड दौरे में बद्रीनाथ मंदिर समित्ति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। अंबानी गीता पाठ पूजा का भी हिस्सा बने। उन्होंने केदारनाथ-बद्रीनाथ दौरे में 5G सुविधा के साथ-साथ डॉक्टरों की तैनाती और ICU बनवाने का भी वादा किया है।

17 को 'किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च' निकाला जाएगा

17 को 'किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च' निकाला जाएगा

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। भाकियू पदाधिकारियों की एक बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई, जिसमें आगामी 17 अक्टूबर को 'किसान क्रांति ट्रेक्टर मार्च' को सफल बनाए जाने पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों की डयूटी लगाई गई। गुरूवार को नगर पालिका परिसर में आयोजित बैठक भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर आगामी 17 अक्टूबर को किसान क्रांति ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। ट्रैक्टर मार्च सिसौली से प्रारंभ होकर शामली शुगर मिल तक पहुंचेगा। जिसमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत स्वयं शामिल होंगे। ट्रैक्टर मार्च का गांव भाज्जू, कुडाना में स्वागत होगा।

जिसके बाद शामली शुगर मिल में किसानों की एक पंचायत आयोजित की जायेगी। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं बकाया गन्ना भुगतान, बिजली की समस्या, पुलिस विभाग द्वारा उत्पीडन आदि पर मंथन किया जायेगा। बैठक में भाकियू के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र पंवार, गुडडू बनत, देवराज पहलवान, तालिब चैधरी, ब्रहमपाल सिंह, पुष्कर सैनी, पप्पू पंवार, अरविन्द खोडसमा, असजद, मेहरदीन, मुनव्वर, सुमित कुमार, सुधीर गोहरनी, ब्रजपाल फौजी आदि मौजूद रहे।

डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली 

डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित: शामली 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्रामीण मीटर्ड निजी नलकूप उपभोक्ताओं के विद्युत दर व शासकीय सहायिकी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। निजी नलकूपों पर विद्युत मीटर स्थापन को लेकर किसानों द्वारा विरोध करने के संबंध में जनपद में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता,अधिशासी अभियंताओं, और किसानों के साथ मीटर लगने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता राम कुमार ने बताया कि निजी नलकूप के बिल आधा हो गए हैं, मीटर लगने से उपभोक्ताओं के बिल पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।

पूर्व की भांति फिक्स रेट ही लिया जाएगा। बैठक में डीएम जसजीत कौर ने किसानों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिकारियों से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनता दर्शन में विद्युत से संबंधित समस्याओं को सुनकर शिकायतों का निस्तारण किया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता प्रथम विनोद कुमार, द्वितीय ब्रह्मपाल, तृतीय उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का आभार व्यक्त किया 

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम का आभार व्यक्त किया 

पंकज कपूर 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की शुरुआत को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है साथ ही उनके इस फैसले की सराहना करते हुए स्वागत किया है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड में चरणबद्ध तरीके से राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, पहले चरण में पुलिस थानों से सटे राजस्व क्षेत्रों को सिविल पुलिस क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने ही सर्वप्रथम राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की बात कही थी, जिसको लेकर उन्होंने 24 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त कर सामान्य पुलिस को जिम्मेवारी दिए जानें की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने/चौकी स्थापित किए जाने की नितांत आवश्यकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है।

वहीं, ऋषिकेश शहर से मात्र 15 कि०मी० की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है। गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से अंकिता भंडारी आज हमारे मध्य होती। सरकार द्वारा पहले चरण में राजस्व क्षेत्र में 6 नए थाने वह 20 चौकियां खुलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें पौड़ी के अंतर्गत यमकेश्वर में भी थाना खुलने जा रहा है। जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह यमकेश्वर से पहले विधायक रही है और यहां पर थाना या चौकी ना होने से स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा की सरकार के इस फैसले से कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी एवं अपराधों में भी कमी आएगी। राजस्व क्षेत्र में ग्रामीणों को अब समय पर न्याय मिलेगा।

पीएम के हिमाचल दौरे को चुनावी 'हथकंडा' बताया

पीएम के हिमाचल दौरे को चुनावी 'हथकंडा' बताया

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे को महज चुनावी हथकंडा बताते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव में आसन्न हार से बहुत डरी हुई है। राज्य में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बयान में कहा, भाजपा की उलटी गिनती उपचुनाव में पराजय के साथ शुरू हो गई। पिछले साल 30 अक्टूबर को राज्य में हुए उपचुनाव में भाजपा को मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीट – फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से हार का सामना करना पड़ा था।

मोदी की ऊना और चंबा की यात्रा को चुनावी हथकंडा करार देते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री को जल्दबाजी में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए ला रहे हैं, क्योंकि वह और भाजपा विधानसभा चुनाव में आसन्न हार से बहुत डरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनसभाएं करने में सत्ता और लोगों के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सिंह ने दावा किया, राज्य के आर्थिक दिवालियेपन के कगार पर पहुंचने से सबकुछ ठप हो गया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...