मंगलवार, 23 अगस्त 2022

भारतीयों को वीजा जारी करना फिर से शुरू करेगा, चीन 

भारतीयों को वीजा जारी करना फिर से शुरू करेगा, चीन 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/बीजिंग। चीन ने घोषणा की कि वह देश में शिक्षा हासिल करने के इच्छुक छात्रों, खासकर भारतीयों को वीजा जारी करना फिर से शुरू करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के विभाग के काउंसलर जी रोंग ने कहा कि भारतीय छात्रों को हार्दिक बधाई! आपका धैर्य सार्थक साबित होता है। मैं वास्तव में आपके उत्साह और खुशी को साझा कर सकता हूं। चीन में आपका स्वागत है । भारत में चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसने 24 अगस्त से लागू होने वाले ‘चीन वीजा के आवेदन प्रक्रिया और सामग्री की आवश्यकता’ को अपडेट किया है और नई प्रक्रिया के चरणों को साझा किया है। चीन उन छात्रों को वीजा जारी करेगा, जो देश में उच्च शैक्षणिक शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। इनमें नए और पुराने छात्र भी शामिल हैं और चीन चाहता है कि वे जल्द से जल्द लौट जाएं।

लगभग 23,000 भारतीय छात्र, जिनमें से अधिकांश चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, कोविड वीजा प्रतिबंधों के कारण घर वापस आ गए थे। चीन द्वारा वापस लौटने और अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने के इच्छुक लोगों के नाम मांगे जाने के बाद भारत ने छात्रों की एक सूची प्रस्तुत की थी।

सीएम को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सीएम को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिवस पर मंगलवार को राष्ट्रपति सुश्री द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अनेक केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय नेताओं और राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों ने विभिन्न माध्यमों से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

राष्ट्रपति सुश्री मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल सुश्री उइके ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है। वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फोन पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्य के मंत्रीगण समेत संसदीय सचिवों व निगम-मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सप्रेम भेंटकर जन्मदिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों,पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुंचे थे। 

लड्डुओं से तौले गए मुख्यमंत्री, गजमाला पहनाया...

मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन पर बधाई देने मौजूद लोगों ने अलग-अलग तरह से अपना प्रेम और अपनी भावनाएं प्रकट कीं। इस मौके पर लोगों ने अपने प्रिय मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तौला। वहीं अनेक लोगों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचा पिहरीद का राहुल...

मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने के लिए पिहरीद (जांजगीर-चाम्पा) का राहुल साहू अपनी मां के साथ बधाई देने पहुंचा। गौरतलब है कि दिव्यांग राहुल साहू अपने घर के पास बोरवेल में गिरने के बाद चर्चा में आया था। मासूम राहुल की जिंदगी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप 105 घंटे बाद मासूम राहुल को बोरवेल से सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। फिर राहुल के उपचार को लेकर भी मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया था और स्वयं जाकर उनके मुलाकात की थी। 

नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने दुलारा..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चाहने वाले उनके जन्मदिन पर दूर-दूर से बधाई देने पहुंचे थे। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के करती गांव के बैगा जनजाति का परिवार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। परिवार ने मुख्यमंत्री बघेल को पारम्परिक पगड़ी पहनाई और साफा भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान परिवार के साथ पहुंचे नन्हें धीमान को मुख्यमंत्री ने गोद में लेकर दुलारा और अपना प्यार दिया। 

रामनामी संप्रदाय और ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने की मुलाकात...

मुख्यमंत्री बघेल से मंगलवार को उनके निवास में मुलाकात करने बड़ी संख्या में रामनामी संप्रदाय के लोग पहुंचे थे। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदीयों ने भी मुलाकात कर मुख्यमंत्री बघेल को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए लम्बी उम्र की कामना की। 

सैंडआर्ट में उकेरा मुख्यमंत्री बघेल का चेहरा...

मुख्यमंत्री बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक के शिष्य गोपीनाथ महाराणा ने पुरी (ओडिशा) के समुद्र तट पर सैंड आर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा उकेरकर जन्मदिन पर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।


हिरासत: कड़ी निंदा करते हुए 'अवैध’ करार दिया

हिरासत: कड़ी निंदा करते हुए 'अवैध’ करार दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी संजय कुमार को हिरासत में लिए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘‘अवैध’’ करार दिया। नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि राज्य की भ्रष्ट और परिवार केंद्रित सरकार के खिलाफ भाजपा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के खिलाफ भाजपा की लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रहेगी और पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि आगामी चुनावों में टीआरएस का सूपड़ा साफ हो।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘तेलंगाना सरकार द्वारा हमारे प्रदेश अध्यक्ष बी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं। केसीआर के भ्रष्ट और परिवार केंद्रित शासन के खिलाफ राज्य के विभिन्न कोनों से भाजपा को मिल रहे व्यापक समर्थन से मुख्यमंत्री चिंतित हैं।’ एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने कहा, ‘हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का पूरी तरह से सफाया हो।’ बता दें कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का लोकप्रिय नाम केसीआर है। ज्ञात हो कि बी संजय कुमार हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ जनगांव में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का सफल परीक्षण 

छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का सफल परीक्षण 

अकांशु उपाध्याय/विमलेश यादव 

नई दिल्ली/भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा नौसेना ने सतह से हवा में मार करने वाली छोटी दूरी की वर्टिकल लांच मिसाइल का मंगलवार को ओडिशा की एकीकृत परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया। मिसाइल की वर्टिकल लॉन्च क्षमता का पता लगाने के लिए यह परीक्षण नौसेना के एक पोत से किया गया और इसने एक ड्रोन पर हवा में सटीक निशाना साधा। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने डिजाइन तथा विकसित किया है।

मिसाइल ने परीक्षण के दौरान सभी मानदंडों को पूरा करते हुए लक्ष्य पर निशाना साधा। डीआरडीओ तथा अन्य संबंधित प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों ने मिसाइल पर परीक्षण के दौरान करीब से नजर रखी और इसकी गतिविधियों को रखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ नौसेना तथा इस परीक्षण से जुड़ीअन्य टीमों को बधाई दी है और कहा है कि इससे नौसेना की क्षमता बढ़ेगी। डीआरडीओ के अध्यक्ष ने भी सफल परीक्षण के लिए बधाई देते हुए कहा है कि इससे नौसेना की हवा में मार करने की क्षमता बढ़ेगी।

सीएम को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है

सीएम को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंदुओं को अपमानित करने में मजा आता है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान बुद्ध की नगरी गया के विष्णुपद मंदिर में अपने साथ मुस्लिम समुदाय से आने वाले मंत्री को लेकर गए, जबकि उन्हें पता है कि मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे मे पूछा कि क्या आप मक्का जाएंगे या आपको केवल हिंदुओ को अपमानित करना पसंद है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर धर्मस्थल के कुछ नियम होते हैं, जैसे मक्का में गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है वैसे ही गया में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। जायसवाल ने कहा कि यह शुरू से चली आ रही परम्परा है। मंदिर के बाहर ही यह निर्देश लिखा हुआ है। मुख्यमंत्री कुमार भी कई बार गया के मंदिर में जा चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं को अपमानित करने लिए मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी को मंदिर में प्रवेश कराया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-319, (वर्ष-05)

2. बुधवार, अगस्त 24, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...