शनिवार, 6 अगस्त 2022

अखिल भारतीय ऑपरेशन का शुभारंभ: आरपीएफ

अखिल भारतीय ऑपरेशन का शुभारंभ: आरपीएफ

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल एक केंद्रीय सशस्त्र बल है, जिसे रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्रों और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। भारतीय रेलवे के माध्‍यम से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा में सुधार के उद्देश्य से आरपीएफ ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” कोड नाम के तहत एक अखिल भारतीय ऑपरेशन का शुभारंभ किया है। इस पहल के एक अंग के रूप में यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए ट्रेन एस्कॉर्टिंग, स्टेशनों पर उपस्थिति, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी, ​​सक्रिय अपराधियों पर निगरानी, ​​अपराधियों के बारे में खुफिया जानकारी एकत्र करना और उस पर कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट और अपराध की पहचान करने के साथ-साथ यात्रियों के खिलाफ अपराध को कम करने के लिए एक कार्रवाई योग्य रणनीति तैयार करने हेतु अपराध संभावित ट्रेनों/खंडों और अन्य स्‍थलों के साथ-साथ इनमें सुरक्षा बढ़ाने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। सभी हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है और नियमित रूप से यात्री सुरक्षा में सुधार के लिए संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई है।

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा को गति देने के लिए आरपीएफ द्वारा जुलाई 2022 में यात्रियों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ एक महीने के अखिल भारतीय अभियान का शुभारंभ किया गया था। अभियान के दौरान 365 संदिग्धों को आरपीएफ कर्मियों द्वारा पकड़ा गया और कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी को सौंप दिया गया, जिसके आधार पर यात्री अपराध यानी यात्री सामान की चोरी, ड्रगिंग, डकैती, चेन स्नैचिंग आदि के 322 मामलों की जानकारी मिली। अपराधियों के कब्जे से या इन अपराधों की जांच के दौरान यात्रियों की एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की संपत्ति इनसे बरामद की गई।

आरपीएफ अपनी प्रतिक्रिया, प्रभावशीलता और पहुंच बढ़ाने और सेवा ही संकल्प के अपने उद्देश्य को साकार करने के लिए अपने कार्य क्षेत्र में इस अभियान के शुभारंभ के साथ  प्रतिक्रिया में सुधार, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देकर भविष्य में भी भारतीय रेलवे, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा।

वायुसेना प्रमुख ने 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट को उड़ाया

वायुसेना प्रमुख ने 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट को उड़ाया 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी  

नई दिल्ली/बेंगलुरू। वायुसेना प्रमुख (सीएएस) एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने अपनी दो दिवसीय बेंगलुरु यात्रा के दौरान तीन स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर-40 (एचटीटी-40) को उड़ाया। आत्मनिर्भरता की ओर अपने अभियान के अंग के रूप में इन्‍हें भारतीय वायुसेना में शामिल किया जा रहा है।

वायु सेना प्रमुख को एलसीएच और एचटीटी-40 की क्षमताओं की नवीनतम जानकारी देने के साथ-साथ तेजस का प्रदर्शन भी दिखाया गया। उन्होंने वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को समझने के लिए डिजाइनरों और परीक्षण दल के साथ भी वार्तालाप किया। 06 अगस्त, 2022 को, वायु सेना प्रमुख ने एयर चीफ मार्शल एलएम कटेरे स्‍मृति व्‍याख्‍यान को संबोधित किया जिसमें आईएएफ, एचएएल और एयरोस्पेस उद्योग के अन्य हितधारकों के सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया। वायुसेना प्रमुख ने भविष्य के लिए एक त्‍वरित लड़ाकू बल बनाने की दिशा में भारतीय वायुसेना की क्षमता और बल विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

'हर घर तिरंगा' अभियान, तैयारियों का जायजा लिया 

'हर घर तिरंगा' अभियान, तैयारियों का जायजा लिया 


'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधानसभा अभियान संयोजक पं ललित शर्मा के साथ तैयारियों का लिया जायजा, अभियान को सफल बनाने के दिये आवश्यक निर्देश

अश्वनी उपाध्याय/दीपक राणा 

गाजियाबाद/लोनी। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान के विधानसभा संयोजक ललित शर्मा के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधानसभा संयोजक पं ललित शर्मा ने जिलाध्यक्ष को लोनी में अभियान को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा संगठन की मंशा के अनुरूप अभियान भव्य, सफल और ऐतिहासिक होगा।

संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई 

संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सलेमपुर तहसील में आयोजित जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया है कि सभी सन्दर्भाे का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें। समाधान दिवस में ग्राम धनौतीराय में सांसद निधि से 6 वर्ष पूर्व निर्मित खड़ंजे को क्षतिग्रस्त करने पर जिलाधिकारी ने प्रमोद यादव पुत्र रामाश्रय यादव व अन्य के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया।

परमहंस यादव पुत्र स्व0 रामभजन यादव निवासी खेमारेई तप्पा ने खसरा की नकल प्राप्ति के लिए आवेदन किया, जिसे डीएम ने मौके पर ही प्राप्त करा दिया। मझवलिया निवासी अनिरुध्द कुशवाहा ने बाड़बंदी के द्वारा आवाजाही का मार्ग बंद करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने पीओ डूडा, एसएचओ लार तथा राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर आज समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी श्री सिंह सलेमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। किसी भी दशा में सी श्रेणी की स्थिति न रहे, अन्यथा इस स्थिति को कदापि क्षम्य नही किया जाएगा। उन्होने शिकायती सन्दर्भाे के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण जिस विभाग में लम्बित हो, उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण करायेगें। कोई भी प्रकरण लम्बित या डिफाल्टर नही होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।  इस दौरान कुल 133   प्रकरण आये, जिसमें से 82 राजस्व , 26 पुलिस, 12 विकास , 03 विद्युत, 02 कृषि तथा एक प्रकरण वन विभाग से जुड़े प्राप्त हुए।  16 मामलों  का निस्तारण किया गया जिनमें से 10 मामले जिलाधिकारी द्वारा गठित क्विक रिस्पांस टीम ने निस्तारित किए। शेष अन्य अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुन्जन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित  अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-302, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 7, 2022

3.शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:20, सूर्यास्त: 07:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीरसिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.inemail:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क, घोषणा 

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क, घोषणा 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा निशुल्क किए जाने की घोषणा की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा होगी।

उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। दस अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक माताओं-बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...