सोमवार, 11 जुलाई 2022

कोरिया में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए

कोरिया में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी क्षमता 4.3 थी। भूकंप का केंद्र बैकुंठपुर से पश्चिम-उत्तर दिशा में 16 किमी दूर और जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। महज दो सेकेंड के लिए झटका महसूस हुआ। शुरुआत में लोग समझ ही नहीं पाए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर अभी नहीं है। चार माह पहले भी अंबिकापुर में झटके महसूस किए गए थे।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8.10 बजे अंबिकापुर संभाग में बैकुंठपुर के छिंदडांड और सोनहत के कटगोरी इलाके में झटके महसूस किए गए। लोगों को लगा कि माइंस में ब्लास्ट के चलते झटका लगा है। हालांकि इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। कुछ लोग जरूर घबरा कर घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हल्के से उच्च तीव्रता श्रेणी का भूकंप था। इस श्रेणी के भूकंप से आंशिक क्षति का अंदेशा रहता है।

16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में लगे थे झटके...

इससे पहले 16 मार्च को भी अंबिकापुर संभाग में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप मापा गया था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अंबिकापुर से 138 किमी दूर दोपहर लगभग 3.9 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई में था।

केबिनेट की बैठक में नीति को मंजूरी देने का फैसला

केबिनेट की बैठक में नीति को मंजूरी देने का फैसला 

दुष्यंत टीकम 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार के मंशा अनुरूप सभी वर्गों को ध्यान में रख कर योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी कई अहम फैसले लिए हुए उनके मांगों के अनुरूप आर्थिक मदद भी कर रहे है। भूपेश बघेल ने मछुआरों के लिए बनाई एक नीति को केबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश की मछुआ नीति को केबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी दी जाएगी। मछुआ नीति का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह घोषणा की।

न पेट्रोल भरवाने की जरूरत, न चार्ज करने की

न पेट्रोल भरवाने की जरूरत, न चार्ज करने की

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। न पेट्रोल भरवाने की जरूरत न चार्ज करने की, एक बार में कीजिए 1600 किमी. का सफर माइलेज का 3 गुना से ज्यादा देती हैं। आज कल इलेक्ट्रिक कारों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। चूंकि, पेट्रोल-डीजल की आयु 30 से 50 वर्ष से अधिक नहीं मानी जाती है। ऐसे में लोग इस समय इलेक्ट्रिक कारों को भी तरजीह दे रहे हैं। लेकिन, इलेक्ट्रिक कारों में सबसे बड़ी समस्या इसका बैकअप है। लेकिन, अब एक नई तकनीक बाजार में आने के लिए तैयार है। यह तकनीक सौर ऊर्जा है। इसका इस्तेमाल बिजली पैदा करने के लिए किया जा रहा है, जबकि अब इसका इस्तेमाल कारों में भी होने लगा है। दुनिया में कई कंपनियां हैं, जो सोलर इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रही हैं। दरअसल, ये इलेक्ट्रिक कारें सोलर से चार्ज होती हैं, और इलेक्ट्रिक कारों के माइलेज का 3 गुना से ज्यादा देती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कार के बारे में, जो एक बार चार्ज करने पर दिल्ली से कोलकाता तक का सफर पूरा कर सकती है।
इस कार कंपनी ने अपनी सोलर इलेक्ट्रिक कार का एक प्रोटोटाइप पेश किया है। कंपनी ने इस कार का नाम रखा है। कंपनी ने इस कार में चार की बजाय तीन पहिए दिए हैं। यह कार डिजाइन में एक Sci-Fi फिल्म के मॉडल की तरह दिखती है। केवल 3.5 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ लेती है। इसकी Ka की अधिकतम गति 177 किलोमीटर प्रति घंटा है। जो कि इलेक्ट्रिक कार के मामले में काफी अच्छा है। इस कार में 25.0 kW से लेकर 100.0 kW तक की बैटरी है।
आपको बता दें कि यह कार धूप से चार्ज हो जाती है। क्योंकि इसके शरीर पर सोलर पैनल लगाए गए हैं।
एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 1,600 किलोमीटर तक यात्रा कर सकता है। कंपनी ने के लिए प्री-ऑर्डर बिक्री शुरू की जिसमें कार 24 घंटे से भी कम समय में सोल्ड हो गई।
सौर इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में, अमेरिकी स्टार्ट-अप विनम्र मोटर्स भी विनम्र वन के लिए एक प्रतियोगी है।
इस कार की छत सहित कई अलग-अलग हिस्सों में सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिसके इस्तेमाल से यह कार बैटरी चार्ज करती है। विनम्र को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में नया दावेदार माना जाता है।

राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते

राजस्थान राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते
नरेश राघानी 
जयपुर। राजस्थान की राज्य सरकार राज्य के सभी पात्र नागरिकों को राशन कार्ड जारी करती है और ऐसे लोगों को राशन कार्ड जारी होने के बाद वे किसी भी उचित मूल्य की दुकान से रियायती Ration Card राशन और अन्य आपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने नए Ration Card राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किए थे और इस वजह से प्राधिकरण को राशन कार्डधारकों की सूची को अपडेट करना पड़ा है। 
इसलिए यदि आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो आप खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल से न्यू राजस्थान राशन कार्ड सूची 2022 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
राजस्थान राशन कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए पाठक दिए गए पोस्ट को जरूर देखें। 
हां उन्हें राजस्थान Ration Card राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया, पात्रता आवश्यकता, राशन कार्ड सूची, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की स्थिति आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी।
राजस्थान राशन कार्ड के प्रकार
राजस्थान राज्य में सभी परिवारों/नागरिकों को उनकी वार्षिक आय के आधार पर चार प्रकार के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। सभी   राशन कार्ड के बारे में विवरण इस प्रकार है।

25 साल की सजा पूरी होने पर रिहा किया जाएगा

25 साल की सजा पूरी होने पर रिहा किया जाएगा

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। 1993 में सीरियल बम धमाके से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को दहलाने के आरोपी अबू सलेम की सजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में सलेम को 25 साल की सजा पूरी होने पर रिहा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि केंद्र पुर्तगाल को दी गई अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए बाध्य है।
सलेम ने अपनी याचिका में कहा था कि उसकी सजा 25 साल से अधिक नहीं बढ़ाई जा सकती है, जैसा कि 2002 में भारत ने पुर्तगाल को उसके प्रत्यपर्ण को लेकर आश्वासन दिया था। जस्टिस एकके कौल और एमएम सुंद्रेश की बेंच ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति को संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत अपनी पावर का इस्तेमाल करने की सलाह देने के लिए बाध्य है।
बेंच ने कहा कि 25 साल की सजा पूरी होने के एक महीने के अंदर जरूरी कागजात फॉरवर्ड किए जाने चाहिए। वास्तव में सरकार खुद सीआरपीसी के तहत मिली पावर का इस्तेमाल कर सकती है जो कि 25 साल की सजा पूरी होने के एक महीने के अंदर होगा।
25 फरवरी, 2015 को एक स्पेशल टाडा कोर्ट ने एक अन्य मामले में सलेम को आजीवन करावास की सजा सुनाई थी। यह सजा मुंबई के बिल्डर प्रदीप जैन और उसके ड्राइवर मेंहदी हसन की 1995 में हत्या के मामले में सुनाई गई। सलेम 1993 सीरियल ब्लास्ट्स के मामले में भी दोषी है। सलेम को 11 नवबंर, 2005 को पूर्तगाल से कानूनी लड़ाई के बाद प्रत्यर्पित किया गया था।

संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे, उपमुख्यमंत्री

संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे, उपमुख्यमंत्री  

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ऐतिहासिक इमारतें हमारी धरोहर है और इन्हें संरक्षित करना बेहद जरुरी है। सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए किए जा रहे कामों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्मारकों की स्थिति की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया कि उपमुख्यमंत्री जल्द ही उनका दौरा करेंगे और ऐतिहासिक स्थलों पर चल रहे संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतें हमारी धरोहर है और इन्हें संरक्षित करना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण इन्हें काफी नुकसान हुआ है। इसे लेकर केजरीवाल सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहद सावधानी के साथ प्रत्येक स्मारक व उससे जुड़े इतिहास के साथ छेड़छाड़ किए बिना जल्द से जल्द उन्हें अपनी असल पहचान दी जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज़्यादातर ऐतिहासिक इमारतें भारतीय पुरात्विक सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आते है। लेकिन ऐतिहासिक महत्त्व की बहुत सी ऐसी इमारतें भी है जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है।
दिल्ली सरकार के अंतर्गत ऐसी कुल 71 इमारतें है जिनके पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग इन इमारतों के इतिहास से भी परिचित हो सकें और ये स्थान पर्यटन के क्षेत्र के रूप में उभर सकें। सरकार द्वारा यहां यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कश्मीरी गेट पर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित दारा शिकोह की लाइब्रेरी वर्षों से जर्जर हालत में थी। इस लाइब्रेरी की छत और दीवारें रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो चुकी थी। यमुना नदी से बेहद नजदीक होने के कारण यहां हर समय सीलन की समस्या होती थी।
केजरीवाल सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत को प्राथमिकता देते हुए संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम किया गया है और जल्द ही यहां संग्रहालय की शुरुआत करने वाली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ को संरक्षित करने का काम भी किया गया है। सरकार ने यहां इमारतों के रख-रखाव का तो काम किया ही है। साथ ही यहां मौजूद बाग़ को भी एक नया स्वरुप दिया है। जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे। दिल्ली सरकार द्वारा कुदेसिया बाग़ में भी एक संग्रहालय की शुरुआत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार सुंदर नगर स्थित अजीमगंज सराय को भी संरक्षित करने के तहत उसके पुनर्विकास का काम करवा रही है। सराय के पुनर्विकास का कार्य 2 फेज में होना है। वर्तमान में पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है। सरकार एक अन्य ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत मालचा महल के पुनर्विकास के कार्य को भी जल्द शुरू करने वाली है।

रतूड़ी व कमलेश ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया

रतूड़ी व कमलेश ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया

पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से 40 साल से पदाधिकारी रहे डॉ. रतूड़ी और महिला विंग में महानगर अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभालने वाली कमलेश रमन ने भी कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया।
नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह को वजह बताकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। दोनों वरिष्ठ नेता दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ये प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन मेहरा के लिए ज्यादा बड़ा झटका है, जिनकी कार्यप्रणाली पर इसके बाद सवाल उठना तय है।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी ने राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान करन मेहरा को सौंपी थी। पार्टी ने एक युवा चेहरे के रूप में करन मेहरा को जिम्मेदारी दी और सबसे बड़ी चुनौती अंतर्कलह को खत्म करने का भी भरोसा जताया। लेकिन राज्य में पार्टी के भीतर चल रहे मतभेद ने उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...