रविवार, 3 जुलाई 2022

हिज्बुल्लाह द्वारा दागे गए, 3 ड्रोन को मार गिराया

हिज्बुल्लाह द्वारा दागे गए, 3 ड्रोन को मार गिराया 

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत
जेरूसलम। इजरायल ने भूमध्यसागर के करिश गैस क्षेत्र में हिज्बुल्लाह द्वारा दागे गए तीन ड्रोन को मार गिराया है। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को लेबनान से लॉन्च किया गया था तथा लड़ाकू जेट और जहाज पर लगे मिसाइलों के समन्वय से उसे मार गिराया गया। हिज्बुल्लाह ने ड्रोन दागे जाने की पुष्टि की और कहा कि उल्लेखनीय है कि करिश गैस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर इजराइल और लेबनान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के ऊर्जा दूत अमोस होचस्टीन लंबे समय से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं। इजराइल का कहना है कि यह क्षेत्र उसके संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अनन्य आर्थिक क्षेत्र के भीतर है, लेकिन लेबनान ने भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा किया है।

अमेरिका: 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका: 3 पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के केंटकी प्रांत में घरेलू हिंसा के आरोपी ने तीन पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी है।
बीबीसी ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने 49 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
फ़्लॉइड काउंटी के शेरिफ जॉन हंट ने बताया कि जब पुलिसकर्मी उस व्यक्ति के घर पहुंचे तो उसने अधिकारियों पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि 166 की आबादी वाले पूर्वी केंटकी के पहाड़ी हिस्से के एक छोटे से एलन शहर में हुई इस घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि गुरूवार देर रात हुई गोलीबारी में मारे गए अधिकारियों की पहचान कैप्टन राल्फ फ्रेजर, डिप्टी विलियम पेट्री और डॉग हैंडलर जैकब चैफिन्स के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि श्री चैफिन्स के साथ आये के9 ड्रैगो, कुत्तों में से भी एक कुत्ते की मौत हुई है।
कैप्टन फ्रेजर ने 39 वर्ष तक केंटकी पुलिस विभाग में सेवा दी।
स्थानीय समयानुसार करीब 1900 बजे जब वह आरोपी के घर में दाखिल हुए तो उन पर रायफल से गोलियों की बौछार की गयी।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध लांस स्टोर्ज़ ने करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की और परिजनों के समझाने पर आत्मसर्म्पण किया।
पुलिस ने उस पर हत्या और हत्या के प्रसार को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया

नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया  

कविता गर्ग     

मुंबई। महाराष्ट्र मेें सियासी घमासान के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह विधानसभा के विशेष सत्र में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जबकि श्री तुपे ने श्री साल्वी की ओर से सदन में प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

चुनाव में श्री नार्वेकर ने शिवसेना के महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया। मतगणना के बाद श्री नार्वेकर को 164 मत मिले जबकि साल्वी को 107 मत प्राप्त हुए। जबकि अबू आजमी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के एकमात्र विधायक समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायक अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे सरकार के पतन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और फ्लोर टेस्ट कराने के लिए विशेष दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया गया था। शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार चार जुलाई सोमवार को शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।

अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया

अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। आए दिन उनकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अपनी एक्टिंग और डांस से दिशा ने फैंस का दिल जीता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी वह फैंस को अपने बोल्ड लुक्स का दीवाना बना रही हैं।
फैंस दिशा के हर लुक को काफी पसंद करते हैं और उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर से दिशा पटानी ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया है। जिसमें वह ब्लैक ब्रालेट और व्ही कट वेस्ट स्कर्ट में नज़र आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दिशा ने अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से एक बार फिर हलचल मचा दी है। दरअसल इंस्टा पर दिशा ने जो फोटो शेयर की है उन तस्वीरों के देखकर सभी फैंस के पसीने छुटने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रैस के ब्लैक ड्रेस लुक को देखकर हर कोई उनका दिवाना हो गया है।
आपको बता देगी दिशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो कई सालों से ‘टाइगर श्रॉफ’ को डेट कर रही हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को अवार्ड फंक्शन, पार्टीज़ और वैकेशन पर साथ देखा जाता है।
दिशा के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी लास्ट मूवी ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ थी। इस मूवी में दिशा ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। अब दिशा डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगी जिसमें अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में आपको तारा सुतारिया भी नज़र आएंगी।

हिंदू बुजुर्ग की अर्थी को कंधा देकर, संस्कार: मुस्लिम

हिंदू बुजुर्ग की अर्थी को कंधा देकर, संस्कार: मुस्लिम

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। आज के समय में पूरे भारत में केवल धर्म की लड़ाई चल रही है। लेकिन धर्म से बड़ी इंसानियत होती है। इस बात का सबूत ये मामला है। दरअसल, राजा बाजार के सबनपुरा के एक मुस्लिम परिवार ने भाईचारे और सौहार्द्र की मिसाल पेश की।
यहाँ हिंदू बुजुर्ग की अर्थी सजाने के बाद उसे कंधा देकर, मुस्लिम लोगों ने अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के तहत सबनपुरा के लोगों ने बताया कि मो. अरमान की दुकान पर 25 वर्ष पहले रामदेव भटकते हुए आये थे। उसके बाद रामदेव को अरमान ने काम पर रख लिया।
वहीं उसके बाद से अब तक रामदेव मो अरमान के यहां परिवार के सदस्य की तरह रहते थे। बीते रविवार को 75 वर्षीय रामदेव का निधन हो गया और अरमान के परिवार और आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग करते हुए रामदेव की अर्थी तैयार की और कंधा देकर श्मशान तक ले गए। वहीं इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। दूसरी तरफ रामदेव की मौत से अरमान का पूरा परिवार में सदमे है और बताया गया कि रामदेव के परिवार में कोई नहीं था और उसका सबकुछ अरमान और उनका परिवार ही था।
बताया जा रहा है, रामदेव साह (75) के निधन से रिजवान के पूरे परिवार में शोक की लहर है। मो. रिजवान ने कहा कि रामदेव साह को 25 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति लेकर आया था। इसके आलावा उसने कहा कि काम के लिए ये भटक रहे हैं। मेरी दुकान बुद्धा प्लाजा में मदीना होजियरी के नाम से है। मैंने बगैर कुछ पुछे काम पर रख लिया था। रामदेव पढ़े लिखे थे। मेरे यहां एकाउंट देखते थे।

विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर बोला हमला

विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर बोला हमला 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर हमला बोला। शिंदे के समर्थक बागी विधायक आज विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे। ठाकरे ने कहा, “हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले नहीं देखी।
आप क्यों डरे हुए हैं। क्या कोई भाग जाएगा, इतना डर क्यों है ? 
चार दिन पहले बनी, शिवसेना-भाजपा सरकार को चार जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम को गोवा से वापस लौटे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया जहां पास में ही विधान भवन स्थित है।

मुंबई: अभिनेत्री रॉय ने कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा की

मुंबई: अभिनेत्री रॉय ने कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा की 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अभिनेत्री जो भी लुक कैरी करती है, उसमें परफेक्ट दिखाई देती है। फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती के भी दीवाने हो जाते है।
हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कर दी है, जो खूब देखी जा रही हैं।
लुक के बारें में बात की जाए तो मौनी व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश दिख रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो चुके है। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं। 
वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती दिखाई दी है। इसके अलावा अभिनेत्री मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।
इस मूवी में अभिनेत्री के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर दिखाई देने वाले है। इस मूवी को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में फिल्म से मौनी का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में मौनी बहुत खतरनाक लग रही थी। फैंस ने इस पोस्टर को खूब पसंद किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-268, (वर्ष-05)
2. सोमवार, जुलाई 4, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 2 जुलाई 2022

'प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज' कार्यक्रम का आयोजन

'प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज' कार्यक्रम का आयोजन

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 'प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम की टीम द्वारा बताया गया, कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए और गीले कचरे के लिए हरा कूड़ेदान, सूखे कचरे के लिए नीले कूड़ेदान एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए काले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग करना चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्राओं को प्लास्टिक के प्रकार समझाते हुए बताया कि रंगीन प्लास्टिक का यूज़ कैंसर का एक कारण होता है। 
प्रधानाचार्या डॉ. सुधा उपाध्याय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नो प्लास्टिक के अंतर्गत सबसे पहले हम विद्यालय में कपड़े के झोले बनाएंगे और वहीं, उपयोग करने पर जोर देंगे। उपप्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल ने समझाया कि हमें प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान नीरज गुप्ता, आशा श्रीवास्तव, नीना प्रजापति ,ऋतु अरोरा ,वन्दिता अस्थाना, सलोनी अग्रवाल नीलम श्रीवास्तव , रैहां इदरीश, मनीक्षा श्रीवास्तव, अनुपमा सिंह, मोउ बसु, वंदना मिश्रा आदि शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 'यूपीएसईएसएसबी' में नौकरी

भर्ती प्रक्रिया के तहत 'यूपीएसईएसएसबी' में नौकरी 

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 'यूपीएसईएसएसबी' में नौकरी पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इसके लिए यूपीएसईएसएसबी में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर आवेदन करने की कल अंतिम डेट है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, वे यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org और upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4xVOs1PaOekpDaJg पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।साथ ही इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Online_App/Notifications.aspx के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4153 रिक्त पदों को भरा जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियां UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 जून 2022 UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 03 जुलाई 2022 रिक्ति विवरण कुल पदों की संख्या- 4153 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – 3529 टीजीटी पुरुष – 3213 टीजीटी महिला – 326 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 624 PGT पुरुष – 549 PGT Fमहिला – 75 योग्यता मानदंड TGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत डिग्री के लिए) की डिग्री भी होनी चाहिए। PGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमा न्यूनतम – 21 वर्ष अधिकतम – कोई आयु सीमा नहीं वेतन TGT: रु. 44900- 142000/- (स्तर- 7, ग्रेड पे 4600) PGT: रु. 47600- 151100/- (स्तर-8, ग्रेड पे 4800) लिखित परीक्षा – 80 अंक साक्षात्कार – 10 अंक योग्यता और अन्य – 5 अंक
लखनऊ। उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें।साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत UPSESSB में नौकरी पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इसके लिए UPSESSB में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर आवेदन करने की कल अंतिम डेट है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, वे UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org और upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4xVOs1PaOekpDaJg पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।साथ ही इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Online_App/Notifications.aspx के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4153 रिक्त पदों को भरा जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियां UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 जून 2022 UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 03 जुलाई 2022 रिक्ति विवरण कुल पदों की संख्या- 4153 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – 3529 टीजीटी पुरुष – 3213 टीजीटी महिला – 326 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 624 PGT पुरुष – 549 PGT Fमहिला – 75 योग्यता मानदंड TGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत डिग्री के लिए) की डिग्री भी होनी चाहिए। PGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। आयुसीमा न्यूनतम – 21 वर्ष अधिकतम – कोई आयु सीमा नहीं वेतन TGT: रु. 44900- 142000/- (स्तर- 7, ग्रेड पे 4600) PGT: रु. 47600- 151100/- (स्तर-8, ग्रेड पे 4800) लिखित परीक्षा – 80 अंक साक्षात्कार – 10 अंक योग्यता और अन्य – 5 अंक
लखनऊ। उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें।साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत UPSESSB में नौकरी पा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। इसके  लिए UPSESSB में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों पर आवेदन करने की कल अंतिम डेट है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किए हैं, वे UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org और upsessb.pariksha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?uTVe3S4xVOs1PaOekpDaJg पर क्लिक करके इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।साथ ही इस लिंक https://upsessb.pariksha.nic.in/Online_App/Notifications.aspx के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 4153 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां

UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 09 जून 2022
UPSESSB TGT PGT ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 03 जुलाई 2022

रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 4153

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – 3529

टीजीटी पुरुष – 3213
टीजीटी महिला – 326

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर- 624
PGT पुरुष – 549
PGT Fमहिला – 75

योग्यता मानदंड
TGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बी.एड (4 वर्षीय एकीकृत डिग्री के लिए) की डिग्री भी होनी चाहिए।
PGT- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आयुसीमा
न्यूनतम – 21 वर्ष
अधिकतम – कोई आयु सीमा नहीं।

यूपी: बड़े पैमाने पर कई जिलों के कप्तानों के तबादलें

यूपी: बड़े पैमाने पर कई जिलों के कप्तानों के तबादलें 

हरिओम उपाध्याय        
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर कई जिलों के कप्तानों के तबादलें कर दिए हैं। जिन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। उनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज के साथ-साथ गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर, कासगंज और अमेठी हैं।
शैलेश कुमार पांडे को अयोध्या से प्रयागराज, अजय कुमार को प्रयागराज से सीबीसीआईडी लखनऊ, रोहन बोत्रे को कासगंज से गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से अयोध्या, सहारनपुर के एसएससी आकाश तोमर को गोंडा का एसपी बनाया गया है। गाज़ीपुर के एसपी राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव कन्नौज के नए एसपी होंगे। गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा सहारनपुर के नए एसपी होंगे। मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर गोरखपुर के एसएसपी होंगे। मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक यादव को मथुरा का एसपी बनाया गया है। अमरोहा के एसएसपी विनीत जायसवाल को मुजफ्फरनगर का एसपी बनाया गया है।
अमेठी के एसपी दिनेश सिंगर बिजनौर के एसपी होंगे। इलामारन जी को अमेठी का एसपी बनाया गया है। संतोष कुमार मिश्र गोंडा से मिर्जापुर एसपी के रूप में स्थानांतरित किए गए है। बीबी जीडीएस मूर्ति को कानपुर पुलिस कमिश्नर से कासगंज का एसपी बनाया गया है। आदित्य लाग्हे वाराणसी से अमरोहा के एसपी बनाए गए हैं।
मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह वाराणसी में पीएसी के सेक्टर डीआईजी होंगे। बिजनौर के एसपी धर्मवीर को पीएसी स्थानांतरित किया गया है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसपी संजीव त्यागी को अयोध्या में इंटेलिजेंस का एसपी बनाया गया है। डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय ढुल को कानपुर कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर देहाती दी गई है। सीबीसीआईडी में एसपी राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...