रविवार, 3 जुलाई 2022

नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया

नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया  

कविता गर्ग     

मुंबई। महाराष्ट्र मेें सियासी घमासान के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह विधानसभा के विशेष सत्र में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही भाजपा के चंद्रकांत पाटिल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा जबकि श्री तुपे ने श्री साल्वी की ओर से सदन में प्रस्ताव रखा। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने श्री नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।

चुनाव में श्री नार्वेकर ने शिवसेना के महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार राजन साल्वी को हराया। मतगणना के बाद श्री नार्वेकर को 164 मत मिले जबकि साल्वी को 107 मत प्राप्त हुए। जबकि अबू आजमी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के एकमात्र विधायक समेत समाजवादी पार्टी के दो विधायक अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उद्धव ठाकरे सरकार के पतन के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और फ्लोर टेस्ट कराने के लिए विशेष दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया गया था। शिंदे के नेतृत्व में भाजपा सरकार चार जुलाई सोमवार को शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।

अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया

अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। आए दिन उनकी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अपनी एक्टिंग और डांस से दिशा ने फैंस का दिल जीता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी वह फैंस को अपने बोल्ड लुक्स का दीवाना बना रही हैं।
फैंस दिशा के हर लुक को काफी पसंद करते हैं और उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर से दिशा पटानी ने फैंस के साथ अपना हॉट लुक शेयर किया है। जिसमें वह ब्लैक ब्रालेट और व्ही कट वेस्ट स्कर्ट में नज़र आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दिशा ने अपनी फिटनेस और ग्लैमरस लुक से एक बार फिर हलचल मचा दी है। दरअसल इंस्टा पर दिशा ने जो फोटो शेयर की है उन तस्वीरों के देखकर सभी फैंस के पसीने छुटने शुरू हो गए हैं। एक्ट्रैस के ब्लैक ड्रेस लुक को देखकर हर कोई उनका दिवाना हो गया है।
आपको बता देगी दिशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वो कई सालों से ‘टाइगर श्रॉफ’ को डेट कर रही हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को अवार्ड फंक्शन, पार्टीज़ और वैकेशन पर साथ देखा जाता है।
दिशा के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी लास्ट मूवी ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ थी। इस मूवी में दिशा ने सलमान खान की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। अब दिशा डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगी जिसमें अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम भी अहम किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में आपको तारा सुतारिया भी नज़र आएंगी।

हिंदू बुजुर्ग की अर्थी को कंधा देकर, संस्कार: मुस्लिम

हिंदू बुजुर्ग की अर्थी को कंधा देकर, संस्कार: मुस्लिम

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। आज के समय में पूरे भारत में केवल धर्म की लड़ाई चल रही है। लेकिन धर्म से बड़ी इंसानियत होती है। इस बात का सबूत ये मामला है। दरअसल, राजा बाजार के सबनपुरा के एक मुस्लिम परिवार ने भाईचारे और सौहार्द्र की मिसाल पेश की।
यहाँ हिंदू बुजुर्ग की अर्थी सजाने के बाद उसे कंधा देकर, मुस्लिम लोगों ने अंतिम संस्कार किया। मिली जानकारी के तहत सबनपुरा के लोगों ने बताया कि मो. अरमान की दुकान पर 25 वर्ष पहले रामदेव भटकते हुए आये थे। उसके बाद रामदेव को अरमान ने काम पर रख लिया।
वहीं उसके बाद से अब तक रामदेव मो अरमान के यहां परिवार के सदस्य की तरह रहते थे। बीते रविवार को 75 वर्षीय रामदेव का निधन हो गया और अरमान के परिवार और आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सहयोग करते हुए रामदेव की अर्थी तैयार की और कंधा देकर श्मशान तक ले गए। वहीं इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। दूसरी तरफ रामदेव की मौत से अरमान का पूरा परिवार में सदमे है और बताया गया कि रामदेव के परिवार में कोई नहीं था और उसका सबकुछ अरमान और उनका परिवार ही था।
बताया जा रहा है, रामदेव साह (75) के निधन से रिजवान के पूरे परिवार में शोक की लहर है। मो. रिजवान ने कहा कि रामदेव साह को 25 वर्ष पूर्व एक व्यक्ति लेकर आया था। इसके आलावा उसने कहा कि काम के लिए ये भटक रहे हैं। मेरी दुकान बुद्धा प्लाजा में मदीना होजियरी के नाम से है। मैंने बगैर कुछ पुछे काम पर रख लिया था। रामदेव पढ़े लिखे थे। मेरे यहां एकाउंट देखते थे।

विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर बोला हमला

विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर बोला हमला 

कविता गर्ग 
मुंबई। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को एकनाथ शिंदे नीत सरकार पर निशाना साधते हुए बागी विधायकों को कड़ी सुरक्षा प्रदान करने पर हमला बोला। शिंदे के समर्थक बागी विधायक आज विशेष बसों के जरिये पास के लग्जरी होटल से विधान भवन परिसर पहुंचे। ठाकरे ने कहा, “हमने मुंबई में ऐसी सुरक्षा पहले नहीं देखी।
आप क्यों डरे हुए हैं। क्या कोई भाग जाएगा, इतना डर क्यों है ? 
चार दिन पहले बनी, शिवसेना-भाजपा सरकार को चार जुलाई को विधानसभा सत्र के दौरान विश्वास मत का सामना करना है। शिंदे को समर्थन देने वाले शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम को गोवा से वापस लौटे और उन्हें दक्षिण मुंबई के एक होटल में रखा गया जहां पास में ही विधान भवन स्थित है।

मुंबई: अभिनेत्री रॉय ने कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा की

मुंबई: अभिनेत्री रॉय ने कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा की 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मौनी रॉय अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। अभिनेत्री जो भी लुक कैरी करती है, उसमें परफेक्ट दिखाई देती है। फैंस अभिनेत्री की खूबसूरती के भी दीवाने हो जाते है।
हाल ही में मौनी ने अपनी कुछ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कर दी है, जो खूब देखी जा रही हैं।
लुक के बारें में बात की जाए तो मौनी व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश दिख रही है। मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो चुके है। फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे हैं। 
वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती दिखाई दी है। इसके अलावा अभिनेत्री मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी।
इस मूवी में अभिनेत्री के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर दिखाई देने वाले है। इस मूवी को आयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। हाल ही में फिल्म से मौनी का फर्स्ट लुक सामने आया था। पोस्टर में मौनी बहुत खतरनाक लग रही थी। फैंस ने इस पोस्टर को खूब पसंद किया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-268, (वर्ष-05)
2. सोमवार, जुलाई 4, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...