सोमवार, 23 मई 2022

हापुड़: अवैध तमंचा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

हापुड़: अवैध तमंचा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

अतुल त्यागी
हापुड़। जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाएं जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद।
बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार की मानें तो बहादुरगढ़ चौकी क्षेत्र में गस्त और चैकिंग के दौरान संदिग्ध यूवक से पूछताछ और तलासी ली, तो अवैध तमंचा बरामद हुआ, उक्त अभियुक्त किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
जिसको हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई है।
फैजान पुत्र कदीम निवासी शेरपुर को चौकी प्रभारी एस आई सुमित तोमर, आरक्षी सुरेंद्र सिंह और नवीन ने गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

फर्रुखनगर में 8 नए सेक्टर विकसित कियें जाएंगे

फर्रुखनगर में 8 नए सेक्टर विकसित कियें जाएंगे

राणा ओबरॉय
फर्रुखाबाद। गुरुग्राम से 28 किलोमीटर दूर फर्रुखनगर में आठ नए सेक्टर विकसित होंगे। हरियाणा सरकार ने प्रारूप विकास योजना (मास्टर डेवलपमेंट प्लान) 2031 के लिए 18 मई को अधिसूचना जारी कर दी है। नगर योजनाकार विभाग के प्रस्तावित विकास योजना के तहत 942.50 एकड़ हेक्टेयर जमीन पर ये आठ सेक्टर विकसित कियें जाएंगे।
एक से लेकर आठ तक विकसित होने वाले सेक्टर में आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, परिवहन और संचार, जन उपयोगिताओं के लिए भी क्षेत्र होगा। इसमें मकान, दुकान, ग्रुप हाउसिंग व प्लॉटेड कॉलोनी समेत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भूखंड विकसित कर सकेंगे। पीपीपी मॉडल, लैंड पूलिंग या अधिग्रहण के तहत इसे विकसित करने की तैयारी है।
तीन सेक्टर होंगे आवासीय क्षेत्र : मास्टर प्लान के अनुसार 109267 व्यक्तियों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 377 हेक्टयर में रिहायशी सेक्टर-1, 3, 4 के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके अलावा अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग पॉलिसी, दीन दयाल जन आवास योजना और ग्रुप हाउसिंग कंपोनेंट पॉलिसी के लिए 20 प्रतिशत जमीन आरक्षित की गई है। निम्न और मध्यम आय वर्ग के व्यक्तियों की समूह आवास योजना के लिए भी जमीन प्रस्तावित की गई है
फर्रुखनगर कस्बे की वणिज्यिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करीब 36.50 एकड़ भूमि खुदरा व्यापार, भंडारण और थोक व्यापार के लिए सेक्टर-1, 3, 4, और सेक्टर आठ में प्रस्तावित की गई है। इन सेक्टरों में गोदाम बनाने के लिए जगह उपलब्ध होने से कई कंपनियां यहां निवेश करेंगी। वर्तमान में फर्रुखनगर में फ्लिपकार्ट कंपनी का भी एक गोदाम चल रहा ह

ये होंगे औद्योगिक सेक्टर...

औद्योगिक विकास के लिए सेक्टर-6 और 7 में करीब 64.40 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। औद्योगिक सेक्टरों को रिहायशी, सार्वजनिक और अर्ध सार्वजनिक सेक्टर से 30 मीटर चौड़ी पट्टी द्वारा विभाजित किया गया है। यहां बड़ी संख्या में उद्योगपति औद्योगिक इकाइयां शुरू कर सकेंगे। केएमपी एक्सप्रेसवे से सटा क्षेत्र होने के चलते उन्हें एक जगह से दूसरी जगह माल पहुंचाने में भी आसानी होगी।

परिवहन और संचार की सुविधाएं भी होंगी...

योजना के मुताबिक, परिवहन और संचार के लिए करीब 145.50 हेक्टेयर का क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिवहन डिपो, पार्किंग क्षेत्र, दूरभाष कार्यालय, संचार आदि के लिए 22 हेक्टेयर भूमि अलग से सेक्टर-8 में प्रस्तावित की गई है। सड़क और रेल मार्ग से सुगम पहुंच को ध्यान में रखा गया है। विस्तार को ध्यान में रख कर सड़कों की रूपरेखा बनाई गई है।

स्कूल, कॉलेज के लिए भी जमीन आरक्षित...

योजना के अनुसार सरकारी और अर्ध सरकारी संस्थाओं के लिए करीब 145 हेक्टेयर क्षेत्र कस्बे के दक्षिण पश्चिम दिशा में सेक्टर-5 में निश्चित की गई है। सेक्टर में महाविद्यालयों और प्रबंध संस्थानों जो खुर्रमपुर गांव और आसपास के गांव की राजस्व भूमि संपदा में होंगे। यह सेक्टर भविष्य में शैक्षणिक और स्वास्थ संबंधित सेवाओं की वृद्धि के साथ क्षेत्र को विकसित करने के लिए सहायक होगा।

सड़कें बेहतर होंगी...

सेक्टर में मास्टर रोड 75 मीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी होगी जबकि विभाजित सड़क को 45 मीटर चौड़ा रखा गया है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में बेहतर जुड़ाव के दृष्टिगत कुछ वर्तमान सड़कों को 45 मीटर चौड़ा और इनके दोनों तरफ 30 मीटर हरित पट्टी प्रस्तावित की गई है। जरूरत के मुताबिक सड़कों को विस्तार दिया जा सकेगा।

जन उपयोगिता का खास ध्यान...

सेक्टर-2 में 40 हेक्टेयर जमीन जन उपयोगिताओं में जैसे जल संयंत्र, विद्युत उपकेंद्र के लिए आरक्षित की गई है। खुर्रमपुर गांव की राजस्व संपदा में 13 हेक्टेयर भूमि ठोस कचरा निस्तारण के लिए रखी गई है। गांव सरबसीरपुर की राजस्व संपदा में 7 हेक्टेयर भूमि निपटान कार्य के लिए प्रस्तावित है। यह दोनों जल कृषि जोन में पड़ते हैं।

आम लोगों से मांगे गए सुझाव...

जिला नगर योजनकार प्लानिंग विभाग के अनुसार फर्रुखनगर में सेक्टर विकसित करने के लिए जारी प्रारूप विकास योजना 2031 के लिए आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। एक महीने के अंदर लोग इस योजना के अंदर क्या बदलाव और सुधार चाहते हैं इस बाबत सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। जिला नगर योजनाकार प्लानिंग गुरुग्राम संजय कुमार ने कहा कि पीपीपी मॉडल, लैंड पुलिंग या अधिग्रहण के तहत फर्रुखनगर में आठ सेक्टर विकसित होंगे। प्रदेश सरकार ने प्रारूप विकास योजना 2031 के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आम जन से सुझाव और आपत्तियां एक महीने के अंदर मांगी हैं। इसके बाद योजना को लागू कर दिया जाएगा।

डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे: व्हाट्सएप

डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे: व्हाट्सएप 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय            
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। सरकारी सेवाओं को सुलभ, समावेशी, पारदर्शी और सरल बनाने के लिए 'माई जीओवी' ने सोमवार को घोषणा की है कि व्हाट्सऐप के 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क पर नागरिक अब डिजिलॉकर सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यहां जारी बयान में कहा कि सभी सुविधाएं जैसे डिजिलॉकर खाते को बनाना और प्रमाणित करना, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज डाउनलोड करना आदि सभी कुछ व्हाट्एसेप पर उपलब्ध हैं। व्हाट्सऐप पर उपलब्ध 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क के द्वारा सभी नागरिकों तक सरकारी सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए यह एक बड़ा कदम है।
 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क, अब डिजिलॉकर सेवाएं, एकीकृत नागरिक सहायता और कुशल शासन जैसी कई सेवाएं प्रदान करेगा। यह नई सेवाएं नागरिकों को अपने घर से ही पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा पॉलिसी - दोपहिया वाहन, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट, बीमा पॉलिसी दस्तावेज (डिजीलॉकर पर उपलब्ध लाइफ तथा नॉन-लाइफ पॉलिसी) का 'माई जीओवी' हेल्पडेस्क पर डिजिलॉकर के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं। देश भर में व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता 9013151515 पर 'नमस्ते' या 'हाय' या 'डिजिलॉकर' भेजकर चैटबॉट का उपयोग कर सकते हैं।


नकवी ने 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की

नकवी ने 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। हज 2022 के लिए सोमवार को हज कोर्डिनेटर, हज असिस्टेंट आदि के 2 दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम की केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं उपनेता राज्यसभा मुख्तार अब्बास नकवी ने दिल्ली में शुरूआत की है। ट्रेनिंग कार्यक्रम में नियुक्त होने वाले कोर्डिनेटर, आदि को हज से सम्बंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, मक्का-मदीना में हाजियों के आवास, यातायात, स्वास्थ्य, सुरक्षा से सम्बंधित मुद्दों की जानकारी दी जा रही है।
वहीं मक्का में एनसीएनटी जोन और अजीजिया और मदीना में ऑफिस, ब्रांच, डिस्पेंसरी, हॉस्पिटल और एयरपोर्ट तथा जेद्दा एयरपोर्ट पर की जाएगी, भारत से हज की फ्लाइट्स 4 जून से शुरू हो रही हैं।

भारतीय हज यात्रियों की सुविधा के लिए अजीजिया में 2 हॉस्पिटल और 10 ब्रांच डिस्पेंसरी, मक्का में 1 ब्रांच डिस्पेंसरी, मदीना में 1 हॉस्पिटल और 3 ब्रांच डिस्पेंसरी की व्यवस्था की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सब्सिडी के सियासी छल को ईमानदारी के बल से खत्म किया है। सरकार में संपूर्ण हज प्रक्रिया में किये गए महत्वपूर्ण सुधारों से जहां एक तरफ हज प्रक्रिया पारदर्शी हुई है वहीं दूसरी ओर दो वर्षों के बाद हज पर जा रहे हज यात्रियों पर गैर-जरुरी आर्थिक बोझ ना पड़े इसकी व्यवस्था की गई है।
संपूर्ण हज प्रक्रिया के शत प्रतिशत डिजिटल होने से भारतीय मुसलमानों के इज ऑफ डूइंग हज का सपना साकार हुआ है।
इस बार लोगों की सेहत, सुरक्षा, सलामती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हज 2022 हो रहा है। हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार और सऊदी अरब की सरकार द्वारा तय किये गए पात्रता, आयु, स्वास्थ्य मानदंडों एवं अन्य जरुरी कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है।
नकवी ने इससे पहले की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी सरकार ने हज व्यवस्था में कई बड़े सुधार किये हैं जिसमें दशकों से चली आ रही हज सब्सिडी के सियासी छल को खत्म करना शामिल है।
इसके अलावा महिलाओं के मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के साथ ही हज यात्रा करने की बाध्यता को खत्म करना (जिसके चलते 3 हजार से ज्यादा मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा कर चुकी हैं और हज 2022 पर भी लगभग 2000 महिलाएं बिना मेहरम के जा रही हैं), संपूर्ण हज प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटल-ऑनलाइन करना जिसमें सभी हज यात्रियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड, ई-मसीहा स्वास्थ्य सुविधा शामिल है।
दरअसल इस बार भारत से 79 हजार 237 मुसलमान हज 2022 पर जायेंगे। इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें 56 हजार 601 हज यात्री, हज कमेटी ऑफ इंडिया और 22 हजार 636 हज यात्री, हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स (एचजीओ) के माध्यम से हज 2022 के लिए जायेंगे। एचजीओ की भी संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन कर दी गई है। बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज 2022 पर जाएंगी। इन्हें लॉटरी सिस्टम से बाहर रखा गया है। कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों तक भारतीय, हज यात्रा पर नहीं जा पाए थे।
हज 2022 के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से हज यात्री 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स से जायेंगे- अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर।
हज 2022 पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के लिए 357 हज कोर्डिनेटर, असिस्टेंट हज अफसर, हज असिस्टेंट, डॉक्टर, पैरा-मेडिक्स आदि की सऊदी अरब में नियुक्ति की गई है। इनमें 4 हज कोऑर्डिनेटर, 33 असिस्टेंट हज ऑफिसर, 143 हज असिस्टेंट, 73 डॉक्टर, 104 पैरा-मेडिक्स शामिल हैं। इनमें 49 महिलाएं शामिल हैं - 1 असिस्टेंट हज अफसर, 3 हज असिस्टेंट, 13 डॉक्टर, 32 पैरा-मेडिक्स।

योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ: राज्यपाल

योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ: राज्यपाल

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी सरकार की कार्यशैली पर तारीफ करते हुए कहा कि उन्हे उम्मीद है कि अगले पांच सालों में राज्य को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के लिये निवेश को प्रोत्साहन और आधारभूत अवसंरचना को सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम किया जाएगा। राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने महंगाई, किसानो की समस्या समेत तमाम मुद्दों को लेकर जबरदस्त हंगामा किया और वेल पर आकर नारेबाजी की।
योगी विपक्ष के हंगामें के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने उदबोधन में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को बधाई देते हुए कहा कि अगले पांच साल में अब सुशासन को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार की स्वयं से प्रतिस्पर्धा प्रारम्भ होगी।
उन्होने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की नींव डालने का कार्य किया गया है। जबकि अगले पांच वर्षाें में इसी नींव पर विकास की भव्य इमारत आकार लेगी।


जापान पहुंचें पीएम, जय श्रीराम के नारे लगाएं

जापान पहुंचें पीएम, जय श्रीराम के नारे लगाएं 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव          
नई दिल्ली/टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां क्वाड समिट में हिस्सा लेने आए हैं। पीएम मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 सीईओ से मिलेंगे।
जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक...
पीएम मोदी जापानी पीएम फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।

रूस- यूक्रेन मुद्दे पर बात करेंगे मोदी-बाइडेन...

क्वॉड बैठक से इतर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी।

कबूतर का शिकार करते नजर आईं, मछली

कबूतर का शिकार करते नजर आईं, मछली

सरस्वती उपाध्याय      
शेर, बाघ, चीता और तेंदुआ आदि तो धरती के सबसे खतरनाक शिकारी जानवर हैं ही, वहीं मगरमच्छ और घड़ियाल आदि पानी में रहने वाले खतरनाक शिकारी जानवर हैं। इसके अलावा कुछ मछलियां भी बड़ी ही खतरनाक शिकारी होती हैं। इनमें शार्क का नाम सबसे ऊपर आता है। आमतौर पर तो शार्क समुद्र में रहने वाली छोटी मछलियों और अन्य जीवों का ही शिकार करती हैं, जबकि कभी-कभी ये इंसानों का भी शिकार कर लेती हैं। लेकिन, आजकल एक छोटी शिकारी मछली ने सबको हैरान किया हुआ है‌। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मछली कबूतर का शिकार करते नजर आती है। इस वीडियो ने सबको हैरान किया हुआ है।
क्योंकि शायद ही आपने पहले कभी किसी मछली को कबूतर का शिकार करते देखा होगा। एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और चलते-चलते तालाब के किनारे चला जाता है। तभी पानी के अंदर घात लगाकर बैठी हुई एक मछली झट से उसका शिकार कर लेती है और उसे लेकर पानी के अंदर चली जाती है। वैसे आमतौर पर तो बड़ी मछलियां छोटी मछलियों या अन्य छोटे जीवों का शिकार करके ही अपना पेट भरती हैं, लेकिन यहां तो मछली कबूतर का शिकार करते नजर आईं है। अब ऐसा नजारा देख कर इंसान हैरान नहीं होगा तो और क्या होगा ?

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...