शुक्रवार, 20 मई 2022

मलाइका ने मां-बहन के साथ तस्वीर साझा की

मलाइका ने मां-बहन के साथ तस्वीर साझा की  

कविता गर्ग         

मुंबई। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन अमृता अरोड़ा और अपनी मां जॉयस अरोड़ा के साथ एक तस्वीर साझा की। इन तीनों की तस्वीरें हिमालय के एक स्पा रिज़ॉर्ट की हैं, जहां ये लोग क्वालिटी फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं। अपनी फेवरेट जगह से फोटो शेयर करते हुए अदाकारा ने ये दावा किया है कि उनकी मां और बहन उन्हें सबसे ज्यादा खुश करने वाले लोगों में एक हैं। वह जहां हैं, वह उनके लिए सबसे खुशहाल जगह है। इसके अलावा मलाइका का एक फोटोशूट बेहद चर्चे में है। जो उन्होंने ‘ग्राज़िया इंडिया’ मैगजीन के लिए करवाया है।

पहले बात करते हैं, मलाइका के फैमिली क्वालिटी टाइम की तो, हिमालय से वायरल हो रही इन तस्वीरों में मलाइका के साथ उनकी मां और बहन का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटो में तीनों को ह्वाइट मैचिंग कुर्ता पजामे में देखा जा सकता है। मलाइका के खुले बाल और गले में रुद्राक्ष की माला ने इनके लुक को अलग बना दिया है। इस फोटो में तीनों हंसते हुए दिख रही हैं।

सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया: वैष्णव

सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया: वैष्णव  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली‌। केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनि वैष्णव ने देश की पहली 5 तकनीकी आधारित ऑडियो और वीडियो कॉल का परीक्षण किया है। यह कॉल परीक्षण के दौरान की गई, जो पूरी तरह सफल रही। 5जी कॉल पूरी तरह से स्वदेशी निर्मित तकनीकी से किया गया है। इसके पूरे नेटवर्क का डिजाइन भारत में ही हुआ है। संचार एवं रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव ने कू पर लिखा है, आईआईटी मद्रास से सफलातपूर्वक 5जी कॉल का परीक्षण किया। इसका पूरा इंड टू इंट नेटवर्क का डिजाइन और विकास भारत में ही किया गया है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जी टेस्टबेड को लॉन्च किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि 5 जी टेस्टबेड देश की पूरी इंडस्ट्री और स्टार्टअप को सपोर्ट करेगा।

भारत में बनी पूरी दुनिया के लिए है यह तकनीकी...
रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जी टेस्ट बेड तकनीकी को 8 संस्थानों ने मिलकर तैयार किया है। इसमें आईआईटी बंबई, दिल्ली, हैदराबाद, कानपुर, आईआईएससी बेंगलुरु, सोसाइटी फॉर माइक्रोवेव इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (CEWiT)शामिल है। रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव ने इसके परीक्षण के दौरान कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सच्ची तस्वीर है। उनके विजन के कारण ही देश में 4जी और 5जी टेक्नोलॉजी का विकास हुआ। यह भारत में बनी है और पूरी दुनिया के लिए है। हमें इसी तकनीकी की विशालता के साथ दुनिया को जीतना है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें 

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के हालात अब फिलहाल स्थिर नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से रोजाना लगभग 2 हजार नए मामलें सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,259 नए मामलें सामने आए हैं। वहीं 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले 19 मई को भी लगभग 2300 कोरोना केस सामने आए थे।

रोजाना करीब 2 हजार नए कोरोना केस...

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देशभर में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 15044 हो चुकी है। एक दिन पहले के मामलों से तुलना करें तो आज मामूली गिरावट देखी गई है। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ा है। 19 मई को कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई थी, जो एक दिन बाद बढ़कर दोगुनी हो गई। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। पहले जहां अचानक कोरोना मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो गए थे, वहीं अब रोजाना 2 हजार के करीब नए केस सामने आ रहे हैं। जो सभी के लिए एक राहत है।

देश में तेजी से चल रहा है वैक्सीनेशन...
कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन जारी है‌। अब सभी लोगों को कोरोना की तीसरी यानी बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसे लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई हैं‌। जिसमें बताया गया है कि दूसरी डोज लगाने के 9 महीने बाद आप कोरोना की बूस्टर डोज ले सकते है। हालांकि दूसरी और तीसरी डोज के बीच के गैप को कम करने की बात कही जा रही है। फिलहाल सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे

5 जून को होने वाला अयोध्या का दौरा रद्द: ठाकरे 

कविता गर्ग        

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि पांच जून को होने वाला उनका अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया गया है। ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का उनका दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया और वह 22 मई की सुबह पुणे में एक रैली के दौरान इस पर अपनी बात रखेंगे। ठाकरे का ट्वीट उन खबरों के बीच आया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं।

मनसे प्रमुख ने हाल में तब विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने मांग की थी कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएं, अन्यथा उनकी पार्टी के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हाल में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया था और आगाह किया था कि उन्हें तब तक उत्तर प्रदेश के इस शहर में घुसने नहीं दिया जाएगा जब तक कि वह पूर्व में उत्तर भारतीयों का ‘‘अपमान’’ करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांग लेते हैं।

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का आग्रह किया। श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, “असम में भीषण बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और राहत कार्यों में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

”उल्लेखनीय है कि असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश का कहर जारी है, जिससे राज्य में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, असम के 27 जिलों में 6.6 लाख लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। कम से कम नौ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन

तकनीकी खराबी के कारण हवा में बंद हुआ, इंजन  

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एअर इंडिया का ए320नियो विमान उड़ान भरने के महज 27 मिनट बाद मुंबई हवाईअड्डे पर ‍वापस लौट आया। क्योंकि तकनीकी खराबी के कारण इसका एक इंजन बीच हवा में ही बंद हो गया था। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को दूसरे विमान से यात्रियों को उनके गंतव्य बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उड्डयन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय इस घटना की जांच कर रहा है। एअर इंडिया के ए320नियो विमानों में ‘सीएफएम’ के लीप इंजन लगे होते हैं। ए320नियो विमान के पायलट को सुबह नौ बजकर 43 मिनट पर छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक इंजन में गड़बड़ी की चेतावनी मिली।

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा

पीएम के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं: नड्डा  

नरेश राघानी      

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से पार्टी को ताकत मिलीं है और प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चल रहा है। नड्डा जयपुर में भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन को जब-जब जरुरत पड़ी, प्रधानमंत्री का हमें नेतृत्व मिला और उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मिलने से संगठन को ताकत दे पाते हैं और आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड काल में सभी राजनीतिक दल लॉकडाउन हो गये और नेता भी जब सिर्फ ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त में श्री मोदी ने हमें सेवा ही संगठन का मंत्र दिया। खुशी है कि इससे प्रेरित होकर भाजपा का एक एक कार्यकर्ता उनके बताए मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में सेवा ही संगठन के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचने का जो राशन, दवाई पहुंचाने का मंत्र दिया गया उसको पार्टी ने बेखूबी निभाया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-224, (वर्ष-05)
2. शनिवार, मई 21, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 31 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 19 मई 2022

'जिला स्वच्छ भारत मिशन' की बैठक संपन्न

'जिला स्वच्छ भारत मिशन' की बैठक संपन्न   

सुशील केसरवानी        
कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदों के अन्तर्गत जनपद स्तर पर उपलब्ध रहीं धनराशि तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में विगत वर्ष की अवशेष धनराशि से कराये गये कार्यों पर समिति द्वारा विचार-विमर्श कर अनुमोदन किया गया। बैठक में बताया गया कि एन.ओ.एल.बी के अन्तर्गत 148 शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी 148 शौचालयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, जिससे सत्यापन कराया जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी ने डी.पी.आर.ओ को वित्तीय वर्ष 2021-22 में बनाये गये सभी शौचालयां का शासनादेश के अनुसार थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराकर आगामी बैठक में पूर्व आख्या उपलब्ध कराने तथा आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अवशेष रह गये सभी शौचालयां का निर्माण कार्य 30 मई तक अवश्य पूर्ण करा लिये जाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने डी0पी0आर0ओ0 को निर्देश दिये कि सतत निगरानी करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप 100 दिन के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों को 30 जून तक अवश्य पूर्ण करा लिये जाएं। 
उन्होंने डी.पी.आर.ओ से कहा कि जिन पंचायत भवनों का निर्माण भूमि उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पा रहा है, इसके लिए सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाय तथा निर्मित हो चुके पंचायत भवनों में 30 मई तक ग्राम सचिवालय क्रियाशील कर दिये जाय मुख्य विकास अधिकारी ने डी.पी.आर.ओ से कहा कि गंगा एक्शन प्लॉन के तहत जनपद में गंगा नदी के किनारे स्थित 31 गांवो में अगर नाली/गंदे पानी का प्रवाह गंगा नदी में हो रहा है तो ग्राम प्रधान एवं सचिव, ग्राम पंचायत के माध्यम से गंदे पानी को गंगा नदी में जाने से रोकने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय तथा सभी 31 ग्रामों में वाल राइटिंग एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता किया जाएं। इसके साथ ही उन्होंने डी.पी.आर.ओ से कहा कि जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से गांवो के लोगों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित किया जाय तथा डी.एफ.ओ के माध्यम से वृक्षारोपण का कार्य कराया जाएं। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.सी राय, परियोजना निदेशक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनसमुदायगण उपस्थित रहें।

राज्यपाल ने डीएम के नाम प्रशंसा-पत्र जारी किया

राज्यपाल ने डीएम के नाम प्रशंसा-पत्र जारी किया    

हरिओम उपाध्याय/भानु प्रताप उपाध्याय 

लखनऊ/शामली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने डीएम जसजीत कौर को एक प्रशंसा-पत्र भेजकर उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की है। राज्यपाल ने कहा कि शामली के आंगनबाड़ी केंद्रों के उत्थान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर वन स्टॉप सेंटर और बीमार लोगों को गोद लिए जाने के संबंधित कार्यों में शुक्रिया से रिश्तेदारी निभाते हैं, जिला स्तर पर उत्तम कार्य किया है।राज्यपाल आनंदी बेन ने लखनऊ राजभवन से डीएम शामली जगजीत कौर के नाम प्रशंसा-पत्र जारी किया है। यह पत्र जिला मुख्यालय पर डीएम शामली जसजीत कौर को प्राप्त हो गया है। 29 अप्रैल को राज्यपाल जिले के दौरे में आई थीं। यहां थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में किसानों और जिला संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण और अफसरों की बैठक ली थी। डीएम के कार्यकलापों की प्रशंसा की थी।

व्यापारियों ने अफसरों को किया सम्मानित...
पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के साथ व्यापारियों अधिकारियों को सम्मानित किया। डीएम जसजीत कौर और पुलिस आफिस निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआईजी से आईजी पद पर प्रोन्नत हुए प्रीतिंदर सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह का अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, नगर कोषाध्यक्ष महेश धीमान आदि मौजूद रहे।


दरोगा भर्ती में धांधली, 8 लोगों की गिरफ्तारी

दरोगा भर्ती में धांधली, 8 लोगों की गिरफ्तारी
हरिओम उपाध्याय   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नवंबर 2021 में हुई दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली का मामला सामने आया है। बरेली की कोतवाली ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक अलीगढ का सिपाही भी गिरफ्तार किया गया है‌। वहीं अभी इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में यूपी के अलग-अलग जिलों से 8 लोगों की गिरफ्तारी की है। 
क्या है मामला? 
दरअसल, बरेली में इन दिनों दरोगा भर्ती की फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट की जांच पड़ताल चल रही है। ऐसे में लखनऊ से जांच में पाया गया कि जिस दौरान ऑनलाइन परीक्षा कराई गई, उस समय आईपी एड्रेस शेयर करके सभी प्रश्नों को बहुत ही कम समय में बहुत से लोगों ने केंद्र व्यवस्थापकों की मिलीभगत से हल कर दिया। मामला पकड़ में आने के बाद जितने लोग लिखित परीक्षा में पास हुए उन सभी को अलग-अलग जिलो में फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट की जांच पड़ताल के लिए भेजा जा रहा है।
लखनऊ से पुलिस अफसरों को जालसाजों की जानकारी दी जा रही है। जिन लोगों ने परीक्षा में धांधली की उन्हें बरेली में जब डॉक्यूमेंट की जांच के लिए भेजा गया। जैसे ही वो लोग पुलिस लाइन पहुचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 3 मुकदमों में 10 नामजदबरेली की शहर कोतवाली में इस समय 3 मुकदमे दर्ज करवाये गए हैं। जिसमें 10 लोग नामजद किये गए हैं, जबकि कई अज्ञात हैं। पुलिस इस मामले में शामली, बुलंदशहर, आगरा और मेरठ के 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में मेरठ का एक सिपाही भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जिन केंद्रों पर फर्जीवाड़ा हुआ था उनके व्यवस्थापकों को भी आरोपी बनाया है। 
क्या बोले एसपी ? 
एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह का कहना है कि दरोगा भर्ती मामले में इन दिनों अभिलेखों की जांच पड़ताल चल रही है। जिसका बुधवार को अंतिम दिन है। उसके बाद जो लड़के क्वालीफाई करेंगे उनका फिजिकल होगा, जो पीएसी बटालियन में कराया जाएगा। इसी क्रम में लखनऊ बोर्ड की टीम और टेक्निकल टीम ने कुछ लड़कों को संदिग्ध पाया। जिन्होंने काफी कम समय में ज्यादा प्रश्नों को हल किया था। उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी है, उसके आधार पर एफआईआर भी हुई है। 
इसमें जांच के बाद प्रथम दृष्टया 8 लोगों को दोषी पाया गया है और उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जैसे निर्देश मिलेंगे उत्तर प्रदेश भर्ती आयोग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसमें टेक्निकल टीम ने जांच की है, यह ऑनलाइन एग्जाम नवंबर 2021 में हुआ था। इसमें 2021 बैच का अलीगढ़ का सिपाही भी शामिल है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप

जंगल से मिला इंसान का भ्रूण, पुलिस में हड़कंप
कमल जगाती  
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से लगभग 26 किलोमीटर हल्द्वानी की तरफ जंगल से इंसान का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लावारिस हालात में पड़े हुए भ्रूण का एक वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाया है। तल्लीताल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा भर डॉक्टर की जांच के लिए दे दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी मार्ग में दो गांव और ज्यूलिकोट के मध्य एक झरने के समीप भ्रूण होने की सूचना मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके के लिए रवाना हो गई।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। भ्रूण घने जंगल के बीच बने झरने के समीप पड़ा मिला। भ्रूण कुछ दिन पुराना माना जा रहा है। 
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के अपराध अक्सर देखने को मिलते हैं। मैदानी क्षेत्रों के अपराधी किसी घटना को अंजाम देकर, पहचान छुपाने के लिए पहाड़ी में लाश को ठिकाने लगा जाते हैं। ऐसे कई मामलों में तो ठीक से शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाती जिसके चलते अपराधी सलाखों के पीछे कैद नहीं हो पाते हैं। आज के इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है। पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...