सोमवार, 16 मई 2022

राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का अवसर

राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का अवसर  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां पर लैब असिस्टेंट, जूनियर असिस्‍टेंट सहित कई खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मई थी जिसे बढ़ाकर 7 जून 2022 कर दिया गया है। ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खाली पदों का विवरण...
जूनियर असिस्‍टेंट – 7 पद।
लैब असिस्टेंट – 6 पद‌।
मशीन मैकेनिक – 3 पद।
असिस्टेंट वार्डन (मेल) – 1 पद।
असिस्टेंट वार्डन (फीमेल) – 1 पद।
नर्स – 1 पद।

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता...

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इन स्टेप्स से करें आवेदन...
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिए करियर सेक्शन में जाए।
यहां Group C Application form के लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
फॉर्म को भरकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट कर दें।


ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग

ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग   

अकांशु उपाध्याय/हरिओम उपाध्याय      

नई दिल्ली/वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि वाराणसी में ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिला है और कहा कि इससे स्वयं सिद्ध हो गया है कि वह स्थान वास्तव में एक मंदिर है जो 1947 से पहले से है। आलोक कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ज्ञानवापी मंदिर में सर्वेक्षण के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हो गया है।


उन्होंने कहा कि शिवलिंग दोनों पक्षों और उनके वकीलों की उपस्थिति में मिला है। इसलिए शिवलिंग वाला स्थान मंदिर है। यह तथ्य स्वयं सिद्ध हो चुका है कि वहां मंदिर अब भी है और 1947 में भी था। उन्होंने आशा जताई है कि ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिले इस साक्ष्य को समस्त देशवासी स्वीकार करेंगे और इसका आदर करेंगे। उन्हें भरोसा है कि शिवलिंग मिलने के बाद इसकी, जो स्वाभाविक परिणतियां हैं, देश उस तरफ़ आगे बढ़ेगा।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें सामने आए हैं। इसके साथ थी देश में अब तक कोरोना वायरस के 4,31,23,801 केस सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा केस दिल्ली में (613 केस) में आए हैं। वहीं केरल में 428, हरियाणा में 302 , महाराष्ट्र में 255 और उत्तर प्रदेश में 153 केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केस में से 79.52% केस इन्हीं राज्यों में मिले हैं। दिल्ली में अकेले 27.84% केस मिले है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से 5,24,241 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,550 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना से 4,25,82,243 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है।

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी 

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के कुछ इलाकों में देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी है। लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रही है। दिग्विजय सिंह ने आज ग्वालियर-चंबल में पुलिस पर हमले संबंधित एक खबर ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य पुलिस में बढ़ता हुआ हस्तक्षेप, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण और ईमानदार पुलिसकर्मियों को भाजपा नेताओं द्वारा अपमानित करना इस प्रकार की घटनाओं के कुछ प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में देशी कट्टा एक से लेकर पांच हजार रुपए तक में आसानी से उपलब्ध है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में खुले आम देशी कट्टे बन रहे हैं। 
उत्तरप्रदेश से भी आ रहे हैं। इसके बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।


भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक

भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक  

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर सोमवार सुबह पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। पार्टी से मिली सूत्रों सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित विभिन्न कई हिस्सों में, दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।


भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने का आग्रह किया था। सिसोदिया ने भाजपा पर उसकी बुलडोजर राजनीति को लेकर निशाना साधा था और दावा किया था कि नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बनाई है।


भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की  

इकबाल अंसारी        
भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा की ओडिशा इकाई द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी वैष्णव और बिश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा सूची में भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, राज्य प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, सांसद सुरेश पुजारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी पूर्व विधायक राधा रानी पांडा को मैदान में उतारा है। इस सीटपर उपचुनाव 31 मई को होगा। पांडा ने 2014 के आम चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी।

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें   

मनोज सिंह ठाकुर         
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुफिया विभाग को समूचे प्रदेश में धर्मांतरण जैसी, गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें हैं। डॉ मिश्रा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
खुफिया विभाग को पूरे प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित इस स्कूल के संचालक समेत पांच लोगों पर धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भी कई बार मिशनरी संस्थाओं द्वारा धर्मांतरण के आरोप सामने आते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-220, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 17, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा/दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 15 मई 2022

शामली: डीएम ने ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र

शामली: डीएम ने ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र   

भानु प्रताप उपाध्याय           
शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद के ग्राम प्रधानों को लिखें पत्र में कहा, कि प्रिय ग्राम प्रधान, जनपद शामली। जैसा की आपको विदित है कि जनपद के समस्त ग्राम सभा प्रधान, चेयरमैन, नगर पालिका व नगर पंचायत, कृषक/ पशुपालक, भूसा क्रेता, भूसा विक्रेता, समाजसेवी संस्थाएं, पशु प्रेमी व अन्य के सहयोग से जनपद में संचालित 19 स्थाई व अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में निराश्रित व बेसहारा गोवंश संरक्षण एवं उनके भरण पोषण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित निराश्रित व बेसहारा गोवंश के भरण पोषण के लिए चारा व भूसा महादान किये जाने में आपका सहयोग अपेक्षित है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्रत्येक ग्राम प्रधान से अपील है, कि वर्तमान में गेंहू कटाई के समय आप जनपद के गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित व बेसहारा गोवंश के भरण पोषण के लिए अपनी सामर्थ्य अनुसार कम से कम 10 कुंतल भूसा अपने निकटतम स्थाई या अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों पर दान देने का कष्ट करें। डीएम ने कहा कि किसी भी सहयोग एवं सामंजस्य के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यशवन्त सिंह के मोबाइल नंबर-8765957898 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सम्मान समारोह का आयोजन, आयोजित किया

सम्मान समारोह का आयोजन, आयोजित किया

सुशील केसरवानी
कौशाम्बी। विश्व हिंदू महासंघ कौशाम्बी द्वारा रविवार को मंझनपुर मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत मंझनपुर जिलाध्यक्ष नरेश चन्द्र केशरवानी ने किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम की अगुवाई प्रयागराज मंडल के प्रभारी राम प्रसाद यादव ने किया प्रयागराज मंडल प्रभारी राम प्रसाद यादव सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में हिंदू महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है और इस मौके पर हिंदू हित की रक्षा का संकल्प लिया गया है। हिंदू महासभा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन नरेश चंद्र केसरवानी ने कहा कि हिंदू हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान समारोह में जिला उपाध्यक्ष ऋषभ मिश्र उपाध्यक्ष, रितेश केशरवानी, उपाध्यक्ष सीताराम विश्वकर्मा, महामंत्री वीरेंद्र कुमार, मंत्री रिशु केशरवानी, मंत्री ऋषभ त्रिपाठी, मंत्री सुभाष चन्द्र कोषाध्यक्ष, विकास कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता, सदस्य गण सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे।

बिना बिजली के काम करेगा, एलईडी इन्वर्टर बल्ब

बिना बिजली के काम करेगा, एलईडी इन्वर्टर बल्ब   

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत      

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है और गर्मी के साथ-साथ भारत सहित कई देशों में बिजली की समस्या भी काफी ज्यादा है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक कमाल के प्रोडक्ट की जानकारी है। हम आपको 200 रुपये से भी कम के प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप अपने घर को बिना बिजली के भी रोशन कर सकेंगे। 

बिना बिजली के भी काम करेगा ये एलईडी इन्वर्टर बल्ब...

सबसे पहले हम आरएससीटी 9W एलईडी इन्वर्टर बल्ब की बात कर रहे हैं, जो एक रिचार्जेबल इमरजेंसी एलईडी बल्ब है। आपको बता दें कि ये एक एसी/डीसी बल्ब है। जो सफेद रंग में आता है और 9W के पावर में उपलब्ध है। यह 220-240V की बैटरी कपैसिटी से लैस है और इसमें 2200mAh की रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि फुल चार्ज होने में इसे 6-8 घंटों का का समय लगता है और आप इसे तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं जब बिजली न आ रही हो। अगर घर में लाइट न हो, तो ये एलईडी इन्वर्टर बल्ब 5 घंटे तक का शानदार बैकअप देता है। प्लास्टिक और एल्युमीनियम का बना ये बल्ब कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है‌। इसे अमेजन से आप 179 रुपये में खरीद सकते हैं।

एक और भी है ऑप्शन...
बूस्ट 15W इन्वर्टर एलईडी बल्ब भी ईके ऑप्शन है। लेकिन इसकी कीमत 299 रुपये है। इस बल्ब को भी अमेजन से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ये एक रिचार्जेबल इमरजेंसी एल ईडी बल्ब है। जो 15W के पावर के साथ आती है। यह भी एक एसी/डीसी बल्ब है। जिसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खासियत यही है कि ये खुद चार्ज होता है और फिर लाइट जाने के बाद अपने आप ही ऑन हो जाता है। ये इन्वर्टर बल्ब पॉली कार्बोनेट से बना है और फुल चार्ज होने के बाद यह 4 घंटे तक उपयोग में लाया जा सकता है। कई रंगों में उपलब्ध ये बल्ब बहुत किफायती है।

पुराने एसी के बदले, नया एसी दे रहीं बीएसईएस

पुराने एसी के बदले, नया एसी दे रहीं बीएसईएस   

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में एसी की कीमतों में भी उछाल आने लगता है। दिल्ली में उपभोक्ताओं के लिए बिजली कंपनियां इसका हल लेकर आई हैं। दिल्ली में बीएसईएस बिजली उपभोक्ताओं को पुराने एसी के बदले, नया एसी दे रही हैं। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं, अगर आप उन पर खरा उतरते हैं तो इसका लाभ उठा सकते हैं।

कौन-सा एसी दे रही बीएसईएस...
बीएसईएस बिजली उपभोक्ताओं को डेकिन, गोदरेज, हिटाची, एलजी और वोल्टास का एसी दे रही है। अगर आप भी अपना पुराना एसी बदलने पर विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए सबसे सही मौका है। क्योंकि इसके बदले कंपनी अच्छा-खासा डिस्काउंट भी दे रही हैं। बीएसईएस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अगर आपको पुराने एसी के बदले नया एसी चाहिए तो आपको कुछ पैसे देने होंगे। यानी ये एक तरीके से एक्सचेंज ऑफर हैं।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...