बुधवार, 11 मई 2022

साहित्य अकादमी के सदस्य अनादिरंजन का इस्तीफा

साहित्य अकादमी के सदस्य अनादिरंजन का इस्तीफा  

मिनाक्षी लोढी  

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से साहित्य अकादमी के सदस्य अनादिरंजन विश्वास ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक विशेष पुरस्कार दिए जाने के विरोध में इसके एक दिन बाद मंगलवार को बंगाली लेखिका और शोधकर्ता रत्ना राशिद बनर्जी ने राज्य अकादमी को अपना पश्चिमबंगा बांगला अकादमी पुरस्कार लौटाने की घोषणा की। यह पुरस्कार इस वर्ष साक्षरता में ममता बनर्जी के योगदान के लिए दिया गया। मुख्यमंत्री बनर्जी को प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सोमवार को इस नए पुरस्कार के लिए चुना गया। वह पश्चिमबंगा बांग्ला अकादमी के अध्यक्ष भी हैं। राज्य सरकार रवींद्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती मना रही है। ममता बनर्जी को इस विशेष पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के एक दिन बाद लेखक अनादिरंजन विश्वास ने कल साहित्य अकादमी के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया।

अनादिरंजन विश्वास 1982 से अंडमान में रहते हैं और साहित्य अकादमी कोलकाता बंगाली सलाहकार बोर्ड की सदस्य थे। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की कविताओं सम्मान करता हूँ। गुरुदेव की 161वीं जयंती के अवसर पर नौ मई को कोलकाता में बंगाली कविता का बहुत अपमान हुआ है। इससे पहले लेखिक और शोधकर्ता रत्ना राशिद बनर्जी ने कल अपने अन्नदा शंकर पुरस्कार वापस करने की घोषणा की, जो उन्हें 2019 में मिला था। रत्ना राज्य सरकार में पूर्व अधिकारी रह चुकी हैं। उन्होंने पश्चिमबंगा बांगला अकादमी को लिखे अपने पत्र में कहा कि उन्हें 2019 में प्राप्त अन्नदा शंकर रे मेमोरियल पुरस्कार को अकादमी को वापस कर देगी।

उन्होंने कहा, “मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला कि पश्चिमबंगा बांगला अकादमी ने एक नए पुरस्कार की घोषणा की है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सत्य को तोड़ मरोड़ा गया है। मुख्यमंत्री का सम्मान कर अकादमी ने न केवल एक निंदनीय उदाहरण पेश किया है, बल्कि उन सभी लोगों का अपमान भी किया है जो बंगाली साहित्य के प्रति समर्पित हैं। शिक्षा मंत्री बसु ने घोषणा की कि यह पुरस्कार तीन साल में एक बार गैर-साहित्यिक लोगों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ लेखकों की एक टीम ने मुख्यमंत्री को उनकी कविताओं के संग्रह कोबीता बितान के लिए इस पहले पुरस्कार के लिए चुना था।

'भाजपा' शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं

'भाजपा' शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं

कविता गर्ग

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में दलित ‘‘सुरक्षित नहीं’’ हैं। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में दलित समुदाय की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए। राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख प्रवक्ता महेश तापसे ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के संदर्भ में यह बयान दिया, जिसने एक व्यक्ति से कथित रूप से घोषणा कराई थी कि यदि दलित समुदाय का कोई व्यक्ति उसके खेत में घुसा, तो उसे 50 जूते मारे जाएंगे और उससे पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

पुलिस ने मंगलवार को बताया था कि एक वीडियो में कुंवरपाल चरथावल क्षेत्र के पावती खुर्द गांव में दलितों के मकानों के सामने ढोल पीटते हुए यह घोषणा करता नजर आ रहा है। इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसे ने कहा, भाजपा शासित राज्यों में दलित सुरक्षित नहीं हैं और इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में दलितों की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

    पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में लगीं आग, काबू

    पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में लगीं आग, काबू  

    अश्वनी उपाध्याय  
    गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी में ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की कूलर गीजर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    गाजियाबाद के लोनी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी के अंदर से निकलता धुंआ देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
    जानकारी के मुताबिक कूलर गीजर के पार्ट्स बनाने की फैक्टरी के बाहरी हिस्से में पड़े कूड़े में आग लग गई। इसकी सूचना लोगों ने फैक्टरी के मालिक को दी। जिसके बाद दमकल कर्मियों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

    एससी का आदेश, राजद्रोह कानून पर रोक

    एससी का आदेश, राजद्रोह कानून पर रोक 

    अकांशु उपाध्याय     
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राजद्रोह कानून के मामलें पर सुनवाई करते हुए अहम फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया कि विवादास्पद राजद्रोह कानून पर रोक रहेगी। क्योंकि सरकार इसकी समीक्षा करेगी और जेल में बंद लोग जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। वहीं आदेश के तुरंत बाद, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह “अदालत और इसकी स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं”, लेकिन एक “लक्ष्मण रेखा” है जिसे पार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि “हमने अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है और अपने पीएम (प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी) के इरादे के बारे में अदालत को सूचित किया है हम अदालत और इसकी स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। लेकिन एक ‘लक्ष्मण रेखा’ है। जिसका सम्मान सभी अंगों द्वारा किया जाना चाहिए।
    इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम भारतीय संविधान के प्रावधानों के साथ-साथ मौजूदा कानूनों का भी सम्मान करें। बता दें कि अपनी सुनवाई में शीर्ष अदालत ने कहा है कि जो लोग इस कानून की धारा 124 A के तहत जेल में बंद हैं वे जमानत के लिए कोर्ट में जाएं। इससे पहले सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि सरकार पुलिस को देशद्रोह के प्रावधान के तहत संज्ञेय अपराध दर्ज करने से नहीं रोक सकती, लेकिन एक सक्षम अधिकारी (SP रैंक) की संस्तुति के बाद ही 124A के मामले दर्ज किए जाएं। ऐसा किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित राजद्रोह के मामलों की समीक्षा की जा सकती है।124 A के तहत दर्ज मामलों में जल्द से जल्द जमानत देने पर विचार किया जा सकता है।
    सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को लेकर तीन अहम बातें कही। पहला फिलहाल कोई मुकदमा इस मामले में दर्ज नहीं होगा। दूसरा पेंडिंग मामलों में जो मुकदमे इस धारा के तहत दर्ज है उन्हे ठंडे बस्ते में रखा जाएगा। ये सारे आदेश तब तक लागू रहेंगे जब तक कोर्ट कोई अगला आदेश न दे या फिर सरकार इस पर कोई फैसला न ले ले। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला देते हुए राजद्रोह कानून के तहत कोई नया केस दर्ज करने पर रोक लगा दी। चीफ जस्टिस एनवी रमण की बेंच ने केंद्र सरकार को देशद्रोह कानून धारा 124A पर पुनर्विचार करने की इजाज़त देते हुए कहा कि इस प्रावधान का उपयोग तब तक करना उचित नहीं होगा। जब तक कि इस पुनर्विचार की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।


    प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

    प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

    1. अंक-215, (वर्ष-05)
    2. बृहस्पतिवार, मई 12, 2022
    3. शक-1944, वैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079। 
    4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
    5. न्‍यूनतम तापमान- 29 डी.सै., अधिकतम-41+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
    6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
    7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
    8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
    9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
    http://www.universalexpress.page/
    www.universalexpress.in
    email:universalexpress.editor@gmail.com
    संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                 (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

    मंगलवार, 10 मई 2022

    श्रीलंका में लागू कर्फ्यू को 12 मई तक बढ़ाया

    श्रीलंका में लागू कर्फ्यू को 12 मई तक बढ़ाया  

    अखिलेश पांडेय         
    कोलंबो। श्रीलंका में लागू कर्फ्यू को 12 मई की सुबह, सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, सड़कों पर जारी हिंसक प्रदर्शन को दबाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को शूट ऑन साइट (देखते ही गोली मार देना) का आदेश जारी कर दिया है। सोमवार हो हुई हिंसा में सांसद समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। मालूम हो कि श्रीलंका में महिंदा राजपक्षे ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला करने और हिंसा फैलाने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उनके समर्थकों ने हिंसा फैलानी शुरू कर दी है।
    राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने ट्विटर पर प्रदर्शनकारियों से अपील कि वे चाहे जिस भी पार्टी हों लेकिन वे शांत रहें और हिंसा रोक दे। नागरिकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई न करें।उन्होंने कहा कि संवैधानिक जनादेश और आम सहमति के जरिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसी कई अफवाहें हैं कि उनके पिता महिंदा राजपक्षे देश छोड़कर नहीं भागने वाले हैं। उन्होंने हम ऐसा नहीं करेंगे। खेल मंत्री रहे नमल ने कहा, "मेरे पिता सुरक्षित हैं, वह सुरक्षित स्थान पर हैं और परिवार से बात कर रहे हैं।" मालूम हो कि महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को बढ़ते दबाव के बीच पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं प्रदर्नशकारियों ने हंबनटोटा में उनके घर को भी जलाकर राख कर दिया है। मालूम हो कि पूरे श्रीलंका में चार दिन पहले ही इमरजेंसी लगा दी गई है।
    श्रीलंका में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। भीड़ ने मंगलवार को कोलंबो में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास के पास एक शीर्ष श्रीलंकाई पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की और उनके वाहन में आग लगा दी। वरिष्ठ उप महानिरीक्षक देशबंधु तेनाकून कोलंबो में सर्वोच्च पद के अधिकारी हैं। उन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है, उन्हें घर भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अधिकारी ने हवाई फायरिंग की थी।

    गुजरात: बब्बर शेर की आंखों का ऑपरेशन किया

    गुजरात: बब्बर शेर की आंखों का ऑपरेशन किया

    इकबाल अंसारी        
    जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में एक बब्बर शेर की आंखों का ऑपरेशन किया गया। उसे लंबे समय से मोतियाबिंद की शिकायत थी। गिर के जामवाली रेंज में वन विभाग द्वारा एक बब्बर शेर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान पता चला कि शेर को देखने में दिक्कत आ रही है। वो सिर्फ आवाज सुनकर ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसके बाद उसे जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर लाया गया। 
    जहां आंखों की जांच की गई तो पता चला कि उसकी दोनों आखों में मोतियाबिंद है। शेर की आंख का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर संजय जाविया ने बताया कि जांच में पता चला कि शेर को दोनों आखों से साफ नहीं दिखाई दे रहा था‌।इस वजह से वह शिकार भी नहीं कर पा रहा था। डॉक्टर के मुताबिक जुनागढ़ में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है। डॉक्टर संजय जाविया ने बताया शेर की आंखों के आकार का लेंस उपलब्ध कराना बेहद मुश्किल था। इसके लिए शेर की आंख का मेजरमेंट लिया गया और उसके बाद लेंस तैयार कराया गया।
    फिर एक-एक कर दोनों आखों में ऑपरेशन के जरिए लेंस को फिट किया गया। इसके कुछ दिन बाद फिर से शेर की आंखों का परीक्षण किया गया। इस बार जांच में पाया गया कि उसे साफ दिखाई दे रहा है। वो अलग तरह से प्रतिक्रिया देने लगा। फिलहाल, शेर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। समय-समय पर उसकी आंख की जांच कराई जाएगी।

    वेब सीरीज 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज

    वेब सीरीज 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज  

    कविता गर्ग         

    मुंबई। एक्टर बॉबी देओल अपने वेब सीरीज आश्रम के लिए काफी ज्यादा चर्चा में थे। इस सीरीज को लेकर कई तरह के विवाद भी हुए हैं। वहीं, अब हाल ही में मचअवेटेड वेब सीरीज 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज हो गया है। इस मोशन पोस्टर में सीजन 3 के लोगो के पीछे के बैकग्राउंड में आग की लपटे नजर आ रही हैं। इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही फैंस इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। बता दें कि मचअवेटेड वेब सीरीज आश्रम 3 के इस मोशन वीडियो को ईशा गुप्ता और बॉबी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद लगातार फैंस इस मोशन वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। ‘आश्रम’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन में बॉलीवुड की सुपरबोल्ड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी नजर आएंगी। ऐसे में दर्शकों का एक्साइटमेंट इस वेब सीरीज को लेकर और भी बढ़ गया है।

    आश्रम 3 वेब सीरीज कब रिलीज होगी, इसकी डेट का ऐलान अभी नहीं किया लगा है। लेकिन इस मोशन वीडियो के रिलीज होते ही इतना तो तय है कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट जल्द ही फैंस देख पाएंगे। कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू के दौरान इस वेब सीरीज में अहम रोल निभाने वाले एक्टर संदीप ने बताया था कि शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही नया सीजन दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का ऐसा किरदार निभाया कि वो लोगों के दिमाग में ही बस गए। इस वेब सीरीज की कहानी काल्पनिक शहर काशीपुर पर आधारित है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे बाबा लोगों को आश्रम से जुड़े रहने के लिए उकसाता है। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

    ‘आश्रम’ वेब सीरीज के पहले सीजन में दर्शकों ने देखा कि पम्पी और उसके परिवार का बाबा ने भरोसा जीता। दूसरे सीजन में बाबा की करतूतें पम्मी और उसके परिवार के सामने आ गईं। लेकिन बाबा पर अभी तक किसी भी तरह की कोई आंच नहीं आई। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट किस कहानी को ओर मोड़ लेता है।

    सीनियर रेजिडेंट व डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती

    सीनियर रेजिडेंट व डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती  

    अकांशु उपाध्याय  
    नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 410 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार 16 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा करें। आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर रखें।

    पदों की संख्या : 410...

    योग्यता...
    एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी/डीएनबी।
    ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी : एनेस्थिसियोलॉजी में एमडी / डीएनबी या डीएम / डीएनबी (ओन्को. एनेस्थिसियोलॉजी)
    उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] सामान्य कैटेगरी 10 वर्ष, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] ओबीसी कैटेगरी 13 वर्ष और बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग 15 वर्ष की छूट दी जाएगी।
    सैलरी
    मेडिकल उम्मीदवारों के लिए वेतन मैट्रिक्स के स्तर 11 का वेतन (पूर्व-संशोधित वेतन बैंड-3, प्रवेश वेतन 67700/- के साथ)
    एमएससी पीएच.डी के साथ नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 7वें सीपीसी के तहत 56100/- स्तर 10 में और अन्य सामान्य भत्ते।
    मेडिकल फिजिक्स में सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पद के लिए, (एमएससी के साथ) रु.12090 + 4200 (ग्रेड पे) और अन्य सामान्य भत्ता।

    सामान्य/ओबीसी कैटेगरी : रु.1500/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
    एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: रु.1200/- + लेन-देन शुल्क जो लागू हो।
    बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति [पीडब्ल्यूबीडी] उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

    'राष्ट्रपति निशान' पाने वाला 10वां राज्य, असम

    'राष्ट्रपति निशान' पाने वाला 10वां राज्य, असम

    इकबाल अंसारी
    गुवाहाटी। दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दूसरे दिन मंगलवार को असम पुलिस के राजधानी के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शाह ने असम पुलिस की विशेष परेड का निरीक्षण करने के पश्चात परेड की सलामी ली। उन्होंने दो पत्रिकाओं का लोकार्पण किया। दोनों पत्रिकाओं में असम पुलिस के वीर जवानों के कार्यों को समाहित किया गया है। राष्ट्रपति की ओर से अमित शाह ने 'राष्ट्रपति निशान' प्रार्थ प्रतिम दुअरा को प्रदान किया। यह सम्मान पुलिस की विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। असम देश में यह सम्मान पाने वाला 10वां राज्य बन गया है।
    देश की आजादी के बाद पहली बार यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस को दिया गया था। यह सम्मान राज्य के तीन सत्राधिकारों (मठाधीश) की मौजूदगी में प्रदान किया गया। इस सम्मान के मद्देनजर असम पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जिसमें दौड़, बाइक रैली, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पूरे राज्य में बाइक रैली भी निकाली गई थी। इसका समापन आज नेहरू स्टेडियम में हुआ।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति निशान की डिजाइन आईआईटी गुवाहाटी ने बनाई है। निशान में 36 स्टार जड़ित हैं। ये सभी स्टार राज्य के सभी जिलों को दर्शाते हैं। निशान में असम पुलिस का प्रतीक चिह्न और राज्य का प्रतीक एक सींग वाले गैंडे की आकृति भी है।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, राज्य सरकार के कई मंत्री, असम पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत के साथ ही कई शीर्ष अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।
    कार्यक्रम में असम पुलिस द्वारा आकर्षक परेड प्रदर्शित किया गया। वहीं पुलिस बैंड ने भी कई मनमोहनक धुन बजाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रपति निशान दिए जाने के मौके पर आसमान में गुब्बारा भी छोड़ा गया।

    पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

    पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं 

    अकांशु उपाध्याय  
    नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले पेट्रोल में 0.09 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 0.08 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी पटना में पेट्रोल 116.23 पैसे और डीजल 101.06 पैसे में बिक रहा है। बिहार में मंगलवार को पेट्रोल और डीजल का दाम जगह पेट्रोल डीजल मुजफ्फरपुर 116.96 रुपए प्रति लीटर 101.73 रुपए प्रति लीटर पूर्णिया 117.56 रुपए प्रति लीटर 102.28 रुपए प्रति लीटर भागलपुर 117.57 रुपए प्रति लीटर 102.29 रुपए प्रति लीटर गया, 117.08 रुपए प्रति लीटर 102.24 रुपए प्रति लीटर सुबह 6 बजे जारी हो जाते हैं।
    नए रेट हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी जाती हैं।
    जिसके बाद सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जुड़ जाने की वजह से इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। इस वजह से पेट्रोल डीजल के दाम इतने अधिक हैं।

    पुदीने की चाय का सेवन, बेहद फायदेमंद

    पुदीने की चाय का सेवन, बेहद फायदेमंद 

    सरस्वती उपाध्याय 
    गर्मी के मौसम में एक ऐसी चाय है। जिससे आपको ठंडक का एहसास होगा। इतना ही नहीं समर के मौसम में होने वाले सिरदर्द में भी आपके लिए फायदेमंद है, तो आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी चाय है ? गर्मी के मौसम में कुछ लोग चाय से बहुत दूर भागते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे अच्छा कोल्ड ड्रिंक पी ली जाए, लेकिन बता दें कि ऐसे लोगों को अब चाय से दूर भागने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, ऐसे लोगों के लिए पुदीने की चाय का सेवन करना, बहुत फायदेमंद है।
    जैसा कि सभी जानते हैं कि गर्मियों में पुदीना बॉडी को ठंडक प्रदान करने का काम करता है, तो ऐसे में आप पुदीने की चाय भी पी सकते हैं। इससे न सिर्फ आपको गर्मी कम लगेगी बल्कि थकावट भी दूर होगी। तो आइए जानते हैं कि इस चाय को कैसे बनाएं और इसके क्या-क्या फायदे हैं ?

    1. बॉडी को मिलेगी ठंडक...
    पुदीने की चाय से आपकी बॉडी को ठंडक मिलेगी। बता दें कि पुदीने की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी और बी-कॉम्प्लेक्स, फॉस्फोरस, कैल्शियम होता है इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। साथ ही मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

    2. गर्मी से होने वाला सिरदर्द भी होगा छूमंतर
    गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को सिरदर्द की शिकायत भी होने लगती है। अगर आप ऐसी स्थिति में इस चाय का सेवन करेंगे तो आपको बहुत अधिक फायदे मिलेंगे। यानी इससे आपका सिरदर्द छूमंतर हो जाएगा। साथ ही थकान और कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।

    3. वजन भी कम होगा...
    ऐसे लोग जो वजन कम करने में लगे हुए हैं, वह भी इस चाय का सेवन कर सकते हैं। इसका नियमित सेवन करने आपका वजन कम हो सकता है। दरअसल, पुदीना में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है इसलिए यह वजन घटाने में सहायक है।
    सबसे पहले आप 6-7 पुदीने के पत्ते धो लें। इसके बाद गैस पर थोड़ा पानी गर्म करें। इसे उबालने के बाद इसमें ये पत्ते डाल लें। कुछ देर बाद गैस बंद करके इसे कुछ देर के लिए ढक दें। थोड़ी देर बाद इसे छान कर आप पी सकते हैं।

    अपडेट: व्हाट्सएप ने 3 नए फीचर्स जारी किए

    अपडेट: व्हाट्सएप ने 3 नए फीचर्स जारी किए

    अकांशु उपाध्याय
    नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर जारी करते रहता है। इस बार व्हाट्सएप अपडेट कई अपग्रेड्स के साथ आया है। व्हाट्सएप ने एक बार फिर तीन नए फीचर्स जारी किए है। इसमें एक ग्रुप में ज्यादा लोगों को जोड़ने और बड़ी साइज की फाइल भेजने का ऑप्शन दिया गया है।
    रिपोर्ट्स के मुताबिक व्हाट्सप्प के अपडेटेड वर्शन में ग्रुप को दोगुना बड़ा बनाया जा सकता है।
    जिसके बाद अब के एक ग्रुप में 512 लोगों को ऐड किया जा सकेगा। बता दें अभी तक एक ग्रुप में केवल 256 लोगों को ही ऐड किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में कहा है कि इस फीचर को धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। इस वजह से अगर आपको ये फीचर अभी तक नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
    अब 2GB तक की फाइल को किया जा सकता है शेयर।
    दूसरा जिस फीचर की बात हम कर रहे हैं वो शेयर होने वाले फाइल साइज को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही व्हाट्सएप इस बार बड़ी साइज की फाइल भेजने का फीचर अपग्रेड किया है। Whatsapp ने बताया कि अब App के जरिये 2GB तक के फाइल साइज को शेयर किया जा सकता है। इसके अलावा ये फाइल्स फाइल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। कंपनी ने कहा कि आपको बड़े साइज का फाइल शेयर करने के लिए Wi-Fi का इस्तेमाल करना चाहिए।
    इतना ही व्हाट्सएप के नए फीचर्स में यूजर्स को यह पता चलेगा कि किसी बड़ी फाइल को अपलोड और डाउनलोड करने में कितना समय लगेगा। इस फाइल की शेयरिंग में कितना समय लगेगा। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने इमोजी रिएक्शन को भी जारी किया है। इस फीचर के जरिये यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह किसी मैसेज पर तुरंत इमोजी रिएक्ट कर पाएंगे। कंपनी ने इस फीचर को मार्च में अनाउंस कर दिया था। हालांकि, इन फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इसे कंपनी धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है।

    सपा नेता आजम की जमानत याचिका मंजूर

    सपा नेता आजम की जमानत याचिका मंजूर  

    हरिओम उपाध्याय  
    लखनऊ। सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। उन्हें लंबे समय बाद जमानत दे दी गई है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर दिया है। पिछले दो साल से सपा नेता सीतापुर जेल में बंद हैं। जिस मामलें में आजम खान की जमानत याचिका मंजूर हुई है। वो वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से कब्जा करने को लेकर है। इस मामले में आखिरी बार पांच मई को सुनवाई हुई थी। तब फैसले को सुरक्षित रख लिया गया था। 
    लेकिन अब सपा नेता को आखिरकार इस मामले में राहत दे दी गई है। इससे पहले उन्हें 71 मामलों में पहले ही जमानत दी जा चुकी है।

    तटवर्तीय क्षेत्रों में असर दिखाएगा 'चक्रवात' तूफान

    तटवर्तीय क्षेत्रों में असर दिखाएगा 'चक्रवात' तूफान    

    मिनाक्षी लोढी  

    कोलकाता। साल का पहला चक्रवाती तूफान 'असानी' मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इस बीच खराब मौसम की वजह से मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से उड़ान भरने और लैंड करने वाली 23 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। वहीं, चेन्नई एयरपोर्ट ने भी10 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इनमें हैदराबाद, विशाखापट्टनम, जयपुर और मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान असानी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है। असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पड़ने की आशंका हैै। इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश: अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा नदी से लगे क्षेत्र, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

    उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार के हिस्से, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश संभव है। हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें: आंध्र प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी तट पर समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी, समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं तथा तेज हवाएं जारी रहेगी।राजस्थान, MP, हरियाणा और पंजाब में लू: राजस्थान, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू की स्थिति संभव है। हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 10 मई से लू चल सकती है। वहीं, IMD कोलकाता ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

    ओडिशा रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि राज्य के 4 पोर्ट पारादीप, गोपालपुर, धमरा और पुरी को डेंजर जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में NDRF और ODARF की तैनाती की गई है। हमने समुंद्री इलाकों में सभी मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।असानी इस साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इससे पहले 2021 में 3 चक्रवाती तूफान आए थे। दिसंबर 2021 में साइक्लोन जावद आया था। वहीं, सितंबर 2021 में साइक्लोन गुलाब ने दस्तक दी थी, जबकि मई 2021 में साइक्लोन यास ने बंगाल, बिहार समेत कई राज्यों में कहर बरपाया था। चक्रवात असानी श्रीलंका द्वारा दिया गया एक नाम है जिसका अर्थ सिंहली में ‘क्रोध’ होता है। असानी के बाद बनने वाले चक्रवात को सितारंग कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा दिया गया नाम है। भविष्य में जिन नामों का इस्तेमाल किया जाएगा उनमें भारत के घुरनी, प्रोबाहो, झार और मुरासु, बिपरजॉय (बांग्लादेश), आसिफ (सऊदी अरब), दीक्सम (यमन) और तूफान (ईरान) और शक्ति (श्रीलंका) शामिल हैं।

    10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंचा बिजली का उत्पादन

    10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंचा बिजली का उत्पादन  

    अकांशु उपाध्याय  

    नई दिल्ली। देश में बिजली संकट के बीच कोयला आधारित बिजली का उत्पादन अप्रैल, 2022 में सालाना आधार पर 9.26 प्रतिशत बढ़कर 10,025.9 करोड़ यूनिट पर पहुंच गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ताप बिजलीघरों का बिजली उत्पादन एक साल पहले के इसी महीने में 9,383.8 करोड़ यूनिट था। कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में बिजली का उत्पादन अप्रैल, 2022 में इससे पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 9.26 प्रतिशत बढ़ा है। यह मार्च, 2022 के मुकाबले 2.25 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा ताप बिजलीघरों का बिजली उत्पादन अप्रैल, 2022 में मार्च के 10,027.6 करोड़ यूनिट के उत्पादन के मुकाबले 2.25 प्रतिशत अधिक रहा है। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में बिजली का ‘कुल’ उत्पादन सालाना आधार पर 11.75 प्रतिशत बढ़कर 13,656.5 करोड़ यूनिट पर पंहुच गया, जो इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 12,220.9 करोड़ यूनिट था।

    इससे पहले कोयला मंत्रालय ने कहा था कि वर्तमान बिजली संकट का मुख्य कारण घरेलू कोयले की अनुपलब्धता नहीं, बल्कि विभिन्न ईंधन स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेज गिरावट है। कोयला सचिव ए के जैन ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी आने के कारण बिजली की मांग बढ़ना, इस साल गर्मियां जल्दी शुरू होना, गैस एवं आयातित कोयलों की कीमतों में बढ़ोतरी और तटीय ताप विद्युत संयंत्रों के बिजली उत्पादन का तेजी से गिरना जैसे कारक इसके लिए जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कुल बिजली आपूर्ति बढ़ाने के लिए पहले से ही कई उपाय किए जा रहे हैं।

    'प्रतिष्ठित पुलित्ज़र' पुरस्कार से सम्मानित किया

    'प्रतिष्ठित पुलित्ज़र' पुरस्कार से सम्मानित किया 

    सुनील श्रीवास्तव 
    काबुल। पत्रकार दानिश सिद्दीकी को दूसरा पुलित्ज़र पुरस्कार दिए जाने के बाद उनके पिता ने अपने पुत्र को याद करते हुए उन्हें बहादुर, दुनिया में दुख व दर्द के प्रति सहानुभूति रखने वाले एवं एक गंभीर पेशेवर और इसके साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता करने वाला बेटा बताया। दानिश के पिता अख्तर सिद्दीकी ने कहा, “हमें उस पर गर्व है, लेकिन हमें उसकी कमी खलती है। उल्लेखनीय है कि दानिश सहित चार भारतीयों को ‘फीचर फोटोग्राफी श्रेणी’ में प्रतिष्ठित पुलित्ज़र पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। सिद्दीकी (38) की पिछले साल जुलाई में अफगानिस्तान में मौत हो गई थी।
    अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच गोलीबारी की तस्वीरें लेते समय उनकी मौत हो गई थी। सिद्दीकी को दूसरी बार पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाजा गया है।
    2018 में भी रॉयटर्स के साथ काम करते हुए उन्हें रोहिंग्या शरणार्थी संकट संबंधी तस्वीरों के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अफगानिस्तान तथा ईरान में युद्ध, हांगकांग में प्रदर्शन और नेपाल में भूकंप जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की तस्वीरें ली थीं। उनके पिता ने फोन पर कहा,। इस पुरस्कार के बारे में जानकर उसे जरूर खुशी होती। उसने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत, मूल्य-आधारित कार्य से हमें गौरवान्वित किया है, हमारे परिवार को और पत्रकारिता समुदाय को गौरवान्वित किया है।
    उन्होंने कहा कि उनका पुत्र अपने काम से अमर हो गया है। उन्होंने कहा, दुनिया उसे सम्मानित कर रही है। उसे इस साल अप्रैल में बोस्टन विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पहले कई अन्य पुरस्कार दिए गए। दुनिया उसके काम और योगदान को मान्यता दे रही है। दुर्भाग्य से वह अपना काम और योगदान जारी रखने के लिए मौजूद नहीं है। हमें सुबह से ढेर सारे संदेश मिल रहे हैं। उसे सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है।
    परिवार ने उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए दानिश सिद्दीकी फाउंडेशन की स्थापना की है। दानिश के पिता ने कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान अपने बेटे के काम को याद करते हुए कहा कि सभी प्रकार के जोखिमों के बावजूद दानिश ने काम जारी रखा था। उन्होंने कहा, ‘‘वह देश भर में, अस्पतालों में, कोविड वार्डों, मुर्दाघरों, कब्रिस्तानों में गया।
    उसने उन दिनों काफी काम किया। उसका विचार यह दिखाना था कि लोग किस प्रकार पीड़ित हैं। उसने अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और अपने परिवार की कीमत पर जोखिम उठाया। अख्तर सिद्दीकी ने कहा कि उनका बेटा अपने दो छोटे बच्चों और अपने वृद्ध माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी बहुत सतर्क था। उन्होंने कहा कि वह संक्रमण से बचाव का खासा ध्यान रखता था।

    आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम

    आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम

    मनोज सिंह ठाकुर

    भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी। जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं।

    पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए, बल्कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर भ्रम फैलाया और षड्यंत्र किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शर्म आनी चाहिए सदन और सड़क पर संघर्ष की बात कहते हुए। कांग्रेस बताए कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन क्यों नहीं किया। भाजपा सरकार ने पिछड़ा कल्याण वर्ग आयोग गठित कर संवैधानिक दर्जा दिया।

    1.42 ट्रिलियन डॉलर रहा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट

    1.42 ट्रिलियन डॉलर रहा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट 

    अकांशु उपाध्याय  
    नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट वैसे तो पिछले कई दिनों से प्रेशर में है। मगर पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे क्रिप्टो बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार सुबह 10:18 मिनट तक पिछले 24 घटों के दौरान बाजार 8.58 फीसदी गिर चुका था और ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.42 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसका 1.5 ट्रिलियन डॉलर के नीचे आना बड़ी बात है। के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन के प्राइस में मंगलवार को 7.82 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। यह करेंसी आज $31,080.91 पर ट्रेड कर रही है। इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 5.58% गिरकर $2,330.99 रह गया है। एक सप्ताह में बिटकॉइन 19.26% गिरा है तो इथेरियम 18.17% तक गिर चुका है।
    2022 में 33 फीसदी तक गिरा बिटकॉइन
    2022 में बिटकॉइन की कीमत काफी गिर चुकी है। फिलहाल आज का स्तर इस साल का सबसे निचला स्तर है। 1 जनवरी 2022 को यह करेंसी 46,726 डॉलर पर थी, मगर आज का भाव $31,080.91 है। इस लिहाज से यह करेंसी इसी साल में अब तक 33 फीसदी गिर चुकी है। इससे पहले 20 अगस्त 2020 को बिटकॉइन ने 30 हजार डॉलर से भी नीचे जाकर 29,807 डॉलर तक ट्रेड किया था। हालांकि उस गिरावट के बाद बिटकॉइन ने जबरदस्त तेजी दिखाई और 8 नवम्बर 2021 को यह 67 हजार डॉलर तक पहुंच गया था।
    कौन-से कॉइन में कितना बदलाव...
    -एवलॉन्च – प्राइस: $44.24, बदलाव (24 घंटों में): -13.91%, एक सप्ताह में: -28.32%
    -सोलाना – प्राइस: $67.13, बदलाव (24 घंटों में): -11.29%, एक सप्ताह में: -24.03%
    -कार्डानो – प्राइस: $0.6344, बदलाव (24 घंटों में): -10.97%, एक सप्ताह में: -19.81%
    -ट्रोन – प्राइस: $0.07717, बदलाव (24 घंटों में): -9.28%, एक सप्ताह में: -+10.39%
    -शिबा इन – प्राइस: $0.00001558, बदलाव (24 घंटों में): -12.97%, एक सप्ताह में: -25.34%
    -टेरा लूना – प्राइस: $28.15, बदलाव (24 घंटों में): -55.34%, एक सप्ताह में: -66.79%
    -एक्सआरपी – प्राइस: $0.5084, बदलाव (24 घंटों में): -10.42%, एक सप्ताह में: -18.43%
    -बीएनबी – प्राइस: $313.47, बदलाव (24 घंटों में): 10.68%, एक सप्ताह में: -19.80%
    -डोज़कॉइन – प्राइस: $0.1098, बदलाव (24 घंटों में): -10.56%, एक सप्ताह में: -16.63%
    सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइन
    पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में शामिल रहे। में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह 818.61 फीसदी के उछाल के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। जबकि तीसरे नंबर पर BitBall है, जिसमें 311.47 प्रतिशत का जम्प देखा गया है।

    फेसबुक के 2 फीचर बंद करने की तैयारी

    फेसबुक के 2 फीचर बंद करने की तैयारी 

    अकांशु उपाध्याय  
    नई दिल्ली। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक्टिव हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। दरअसल, मेटा के स्वामित्व वाली यह कंपनी जल्द ही अपने दो फीचर्स को बंद करने जा रही है। जिन दो फीचर को बंद करने की तैयारी है। उनमें एक है, लोकेशन बेस्ड फीचर। फेसबुक ने इस संबंध में एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि ये दोनों फीचर 31 मई 2022 के बाद काम करना बंद कर देंगे।
    अगर बात इन दोनों फीचर की करें, तो यह अलग-अलग तरीके से काम करते थे। नियरबाई फ्रेंड्स के जरिए यूजर्स अपने फेसबुक फ्रेंड्स की लोकेशन को ट्रैक करने के साथ ही उसकी लोकेशन को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकता है। वहीं, फीचर में फेसबुक यूजर को मौसम की जानकारी दी जाती है।
    इस खबर को जानने के बाद कई यूजर्स के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि अगर फीचर बंद हो जाएगा तो हमारी पुरानी लोकेशन हिस्ट्री का क्या होगा। इस संबंध में फेसबुक ने साफ किया है कि बेशक यह फीचर 31 मई तक ही चलेगा, लेकिन यूजर्स को अपनी लोकेशन हिस्ट्री को डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। यानी अगर आपने भी किसी दोस्त के साथ लोकेशन हिस्ट्री को शेयर कर रखा है तो उसे आप 1 अगस्त 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं। 1 अगस्त के बाद लोकेशन हिस्ट्री से जुड़े सभी डेटा को सर्वर से हटा दिया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप 1 अगस्त तक इसे डाउनलोड कर लें।
    लेकिन फेसबुक कलेक्ट करेगा, लोकेशन हिस्ट्री
    यहां आपको ये समझने की जरूरत है कि फेसबुक यूजर्स के लिए लोकेशन हिस्ट्री फीचर बंद कर रहा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह आपसे लोकेशन हिस्ट्री डेटा नहीं लेगा। वह आपकी लोकेशन हिस्ट्री का डेटा अपने सर्वर पर अपलोड करता रहेगा।

    ओपनिंग मिनट में हरे निशान पर आया बाजार

    ओपनिंग मिनट में हरे निशान पर आया बाजार  

    कविता गर्ग  
    मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट पर खुलने के बाद तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। शेयर बाजार लाल निशान में खुलने के बाद तुरंत ओपनिंग मिनट में ही हरे निशान पर आ गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में ऊपरी दायरे में ट्रेडिंग देखी जा रही है।
    एनएसई का निफ्टी 53 अंकों की गिरावट के साथ 16248.90 पर कारोबार कर रहा था और इसमें 0.33 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। वहीं बीएसई का सेंसेक्स 161.36 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 54309.31 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।
    इस समय पर सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में आ चुके हैं और बीएसई का सेंसेक्स 89.85 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 54,560.52 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 30.95 अंक यानी 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 16,332.80 पर कारोबार कर रहा है।
    आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और बाकी 19 शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेडिंग देखी जा रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो ये भी हरे निशान में आ गया है और 37.20 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 34312 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
    आज के चढ़ने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट 1.88 फीसदी, भारती एयरटेल 1.76 फीसदी और एचयूएल 1.70 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। आयशर मोटर्स 1.61 फीसदी और एशियन पेंट्स 1.42 फीसदी की तेजी पर ट्रेड कर रहे हैं।
    ओएनजीसी में 4.64 फीसदी और टाटा स्टील में 2.28 फीसदी गिरावट है। हिंडाल्को 2.22 फीसदी और जेएसडब्ल्यू स्टील 1.96 फीसदी गिरे हैं। कोल इंडिया भी 1.96 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है।

    पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

    पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...