रविवार, 24 अप्रैल 2022

राशन कार्ड करे सरेंडर नहीं तो की जाएगी वसूली

राशन कार्ड करे सरेंडर नहीं तो की जाएगी वसूली


हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। ऐसे राशन कार्डधारक जिनके पास 100 वर्ग मीटर से अधिक का प्लाट, फ्लैट या मकान है। चार पहिया गाड़ी, ट्रैक्टर या एससी लगा है। गांवों में दो लाख व शहर में तीन लाख सालाना से अधिक की परिवारिक आय तो ऐसे परिवार अपना राशनकार्ड तहसील व डीएसओ कार्यालय में सरेंडर कर दें। इन अपात्र परिवारों के लिए यह अंतिम मौका है। इसके बाद जांच में अपात्र पाए जाने पर इन अपात्रों का राशनकार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। परिवार पर वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं जब से वह राशन ले रहा है, तब से उससे राशन की वसूली भी होगी।

डीएसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतें मिल रही हैं कि बड़ी संख्या में अपात्र परिवार पात्र गृहस्थी योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में पात्र परिवारों के राशनकार्ड जारी नहीं हो पा रहें। इसे देखते हुए प्रशासन ने अपात्र परिवारों से राशनकार्ड सरेंडर करने की अपील की है। नहीं तो जांच में अपात्र पाए जाने पर जब से राशनकार्ड बना है तब से वसूली होगी।

राशन के लिए यह होंगे अपात्र   

जिन परिवारों के पास मोटरकार, ट्रैक्टर, एसी, हार्वेस्टर, पांच केवी या अधिक क्षमता का जनरेटर,100 वर्ग मीटर का प्लाट या मकान, पांच एकड़ से अधिक जमीन, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस, आयकरदाता, ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की आय दो लाख प्रतिवर्ष व नगरीय क्षेत्र में तीन लाख रुपए प्रतिवर्ष वाले परिवार योजना के लिए अपात्र हैं।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित किया

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित किया   

दुष्यंत टीकम        

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।अधिकारिक जानकारी के अनुसार, कलेक्टर पी एस एल्मा ने मेघा के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और गौठान नोडल अधिकारी अरौद व्यासनारायण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ शासन की महती गोधन न्याय योजना के तहत कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना करने और कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने की वजह इस अधिकारी को निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में गौठान नोडल अधिकारी अरौद व्यासनारायण चन्द्राकर का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय धमतरी निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

3,216 करोड़ की लागत, 86 किमी लंबी सड़कें

3,216 करोड़ की लागत, 86 किमी लंबी सड़कें 

इकबाल अंसारी        

नई दिल्ली/औरंगाबाद। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद और पुणे के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लिए इन दोनों शहरों के बीच 10,000 करोड़ रुपये की लागत से एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। गडकरी ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-52 पर 3,216 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई 86 किलोमीटर लंबी सड़कें देश को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने 2,253 करोड़ रुपये की लागत वाली चार अन्य सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर गडकरी ने कहा, औरंगाबाद और पुणे के बीच की दूरी करीब 225 किलोमीटर है। हम इन दोनों शहरों के बीच ‘पहुंच-नियंत्रित एक्सप्रेसवे’ बनाएंगे जिस पर कोई मोड़ नहीं होगा और वाहन 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय घटकर सवा घंटा रह जाएगा। फिलहाल औरंगाबाद और पुणे के बीच का सफर तय करने में चार से पांच घंटे लगते हैं।

अज्ञात बदमाशों ने की 'बीजद' के 2 नेताओं की हत्या

 अज्ञात बदमाशों ने की 'बीजद' के 2 नेताओं की हत्या 

इकबाल अंसारी       

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिलें में कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के दो नेताओं की हत्या कर दी है। यह घटना गंजम जिला में ओंदिगपहांडी थाना क्षेत्र के पलाझड़ी गांव में शनिवार की देर रात घटित हुयी। पुलिस ने मृतकों की पहचान एस. पात्रा तथा सुदर्शन सौर के तौर पर की है। सूत्रों ने बताया कि दोनों गंभीर हालत में अपने गांव के पास सौरपहाड़ और सिंधीगांव में रोड के किनारे पड़े मिले थे और उनके हाथ, सिर और पैर में गंभीर चोटों के निशान थे। एक ट्रैक्टर चालक ने इन्हें देखा और दिगपहांडी अस्पताल ले गया। सूत्रों के मुताबिक सौर की मौत दिगपहांडी अस्पताल में हुयी, जबकि पात्रा ने बेरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। मृतकों के परिजनों ने हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश का आरोप लगाते हुए दिगपहांडी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दोपहिया वाहन चलाते समय क्रैश हेलमेट अनिवार्य

दोपहिया वाहन चलाते समय क्रैश हेलमेट अनिवार्य  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सड़क पर होने वाले हादसों में मृत्यु दर को कम करने का और इस तरह के हादसों को कम करने के लिए अब एक नया कानूून बना रहा है। मंत्रालय की ओर से बनाए जा रहे नए कानून में अब चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय क्रैश हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाएगा। यह कानून अगले साल लागू किया जाएगा। 
इस नियम को लेकर पिछले साल 2021 में सड़क परिवहन मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन के लिए एक मसौदा अधिसूचना जारी की थी।जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर साइकिल या स्कूटर पर ले जाने पर चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन सुरक्षा प्रावधानों को शामिल करने के लिए सीएमवीआर 1989 के नियम-138 में संशोधन किया है। इस प्रावधान के तहत चार साल से ऐसे बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए क्रेश हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। जानकारों के अनुसार सेफ्टी हार्नेस बच्चे द्वारा पहना जाने वाला एक बनियान है, जो बनियान से जुड़ी पट्टियों की एक जोड़ी और ड्राइवर द्वारा पहने जाने वाले शोल्डर लूप्स के साथ एडजस्टेबल होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के इस कदम की सरहाना भी की जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय है। इस नियम को लागू करने के साथ-साथ सरकार कानूनी सख्ती के साथ भी पेश आना होगा तभी ये विजन कामयाब होगा।

सरकार को इस नियम को टीयर 1, 2 और 3 शहरों मे एक साथ लागू करना चाहिएए, जिससे इसका असर साफ दिखे और बच्चों के साथ होने वाले सड़क हादसों मे भी कमी आए।
गौरतलब है कि सरकार ने बाल यात्री की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के प्रयास में चार साल से कम उम्र के बच्चे के साथ दोपहिया वाहनों की गति को 40 किमी प्रति घंटा तक सीमित कर दिया है।

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़    
राणा ऑबराय       
नई दिल्ली/दादरी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ये फैक्ट्री हरियाणा में चल रही थी। फैक्ट्री से 10 लाख की कीमत के सिक्के बरामद किए गए हैं। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर सिक्के बनाने का सामान, मशीन बरामद किया है‌। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री हरियाणा के दादरी इलाके में चल रही थी। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल-सेल/एसडब्ल्यूआर की टीम ने नकली भारतीय सिक्कों के निर्माण और आपूर्ति के बारे में छानबीन शुरू की। 
जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध नकली सिक्कों के तस्कर नरेश कुमार द्वारा संचालित सिंडिकेट का पता चला। 22 अप्रैल को टिकरी बॉर्डर पर ग्राम झरोदा कलां, पीवीसी मार्केट के पास, मुंडका, नई दिल्ली में छापेमारी की गई और आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया और कुल 10112 नकली भारतीय सिक्के मिले जो 10 रुपये के थे। इस मामले में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बहाल पुलिस ने बताया कि नरेश शुरू में जांच ने सहयोग नहीं कर रहा था। वह लगातार टालमटोल कर रहा था और जांच को गुमराह कर रहा था। उससे निरंतर पूछताछ की गई और बाद में उसने अवैध नकली सिक्कों के कारखाने के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और घटनास्थल से सिक्के बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण को बरामद कर लिया। 
पुलिस के मुताबिक, नरेश कुमार से मौके पर कुल 10112 सिक्के मिले जो 10 रुपये के थे। इसके अलावा बाकी जहगों से भी सिक्के बरामद हुए जिनका कुल मूल्य 1016120 रुपये था। छापेमारी में इलेक्ट्रिक मोटर, डाई, प्रेशर मशीन की चार असेंबली, सिक्कों पर प्रतीक और अन्य विशेषताओं को उकेरने वाले सामान बरामद किए गए। पुलिस ने इसके अलावा सिक्के बनाने में उपयोग किए जाने वाले कई और सामान बरामद किए गए।छापेमारी में भारत सरकार टकसाल नोएडा की छपाई के साथ स्टिकर भी मिला। गिरफ्तार आरोपियों में नरेश कुमार, संतोष कुमार मंडल और संतोष कुमार मंडल की देखरेख में काम कर रहे तीन कर्मचारियों को भी पकड़ा गया है।

सांसद-विधायक को 14 दिन की जेल, राजद्रोह

सांसद-विधायक को 14 दिन की जेल, राजद्रोह   

दुष्यंत टीकम       

मुंबई। हनुमान चालीसा विवाद को लेकर गिरफ्तार की गईं निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को रविवार को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दंपति पर राजद्रोह की धारा भी लगाई गई है। राणा दंपति को जेल भेजे जाने के मामले पर कांग्रेस का भी बयान आया है। कांग्रेस ने कहा कि राणा दंपति हो या किरीट सोमैया, इन पर कानून के तहत मामला दर्ज हुआ है। उनके बयान वैमनस्यता फैलाने वाले थे। कानून के तहत गिरफ्तारी हुई है। जबकि इसके ठीक उलट गुजरात में एक विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक ट्वीट के लिए बिना शिकायत गिरफ्तार कर लिया गया। राणा दंपत्ति मामले में कानून अपना काम करेगा। बीजेपी से नजदीकी का मतलब कानून से ऊपर होना नहीं होता है।

दूसरी ओर, राणा दंपत्ति का सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में मेडिकल परीक्षण चल रहा है। उनका कोविड टेस्ट भी किया जाएगा। अर्थर रोड में कैदियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से रवि राणा को तलोजा जेल में रखा जाएगा। नवनीत और रवि राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा, दूसरे पक्ष के खिलाफ नवनीत और रवि राणा की शिकायत पर खार पुलिस स्टेशन की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने नवनीत कौर राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ एक दूसरी प्राथमिकी आईपीसी की धारा 353 के तहत की है।

यदि घर पर हुई घटना के संबंध में आईपीसी 353 का आरोप लगाया गया था, तो कोई कारण नहीं है कि 500 की पहली एफआईआर में वह आरोप क्यों नहीं जोड़ा गया। अरेस्ट मेमो में भी 353 का आरोप नहीं है। पहली बार, सरकारी वकील प्रदीप घरात ने स्पष्ट रूप से पुलिस विभाग के निर्देश पर तर्क दिया कि आरोपी का मामला 124 ए के तहत आता है, जो देशद्रोह है। सरकारी वकील राणा दंपत्ति की ओर से कथित तौर पर बोले गए एक भी शब्द को नहीं दिखा पाया। रिमांड अर्जी का एकमात्र सार यह था कि उन्होंने यहां हनुमान चालीसा का जाप करने के मकसद से आने की तैयारी की थी।

वायरस: अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश

वायरस: अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश     

संदीप मिश्र        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते कोविड पॉजिटिव मामलों के बीच योगी सरकार अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रदेश में सख्ती बरतने के आदेश दियें हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को भी कहा है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य करने के निर्देश दियें हैं।
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बीच संक्रमण को रोकने के लिए अधिक सावधानियां बरती जा रही हैं। इसी के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी दिशा निर्देश के मुताबिक, स्कूल में प्रवेश करने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। शासन की तरफ से जारी गाइडलाइंस में बताया गया है कि एनसीआर के स्कूलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,593 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,593 नए मामलें   

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,593 नए मामलें सामने आए हैं। वहीं, 44 मरीजों की मौत भी इस अवधि में देश में महामारी से हुई है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह दी। भारत में यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना के मामले में दो हजार से अधिक आए हैं। इससे पहले कल 2527 केस आए थे।
बहरहाल, ताजा अपडेट के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 522193 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 794 का इजाफा हुआ है। ये संख्या अब बढ़कर 15873 पहुंच गई है। इस बीच कोरोना वैक्सीन की 187 करोड़ से ज्यादा डोज देश में लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 436532 कोरोना टेस्ट भी पिछले 24 घंटे में किए गए।

बड़ी साजिश रच रहे हैं महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे

बड़ी साजिश रच रहे हैं महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे       

कविता गर्ग 

मुंबई। भाजपा नेता किरीट सोमैया पर जानलेवा हमला हुआ है। सोमैया ने अपने ऊपर हुए को लेकर कहा कि मैंने केंद्र में गृहसचिव को हमले की जानकारी दी है, उन्होंने हमले की रिपोर्ट मांगी है। एक प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा और वहां के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। किरीट सोमैया ने कहा कि जिस तरह से हमारी आवाज दबाई जा रही है, उससे लगता है कि उद्धव ठाकरे मनसुख हिरेन के साथ जो किया गया था, उसकी तर्ज पर कुछ करने की साजिश रच रहे हैं। मेरे खिलाफ दर्ज प्राथमिकी फर्जी है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि किरीट सोमैया INS विक्रांत मामले में आरोपी हैं। उन्होंने देश और जनता को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि अगर जनता ने ऐसे लोगों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है तो भाजपा को इससे दुख नहीं होना चाहिए। ऐसे लोगों को महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेगी। मुंबई में खार पुलिस थाने के बाहर अपने वाहन पर शिवसेना समर्थकों की ओर से जूते और पानी की बोतलें फेंके जाने के एक दिन बाद सोमैया ने दावा किया कि यह हमला महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार की ओर से प्रायोजित था। सोमैया, गिरफ्तार किए गए निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से मिलने शनिवार को पुलिस थाने गए थे। सीएम उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के उनके आह्वान ने शिवसेना समर्थकों को आक्रोशित कर दिया था।

सोमैया ने दावा किया, मुझ पर किया गया हमला उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा प्रायोजित था। करीब 70-80 शिवसेना कार्यकर्ता उस समय खार पुलिस थाने के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हो गए जब मैं थाने गया था। मैंने पुलिस को सूचित किया था कि शिवसेना के गुंडे मुझ पर हमला कर सकते हैं और बाद में ऐसा ही हुआ।

विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास: पीएम

विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास: पीएम

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की पल्ली पंचायत में 20,000 करोड़ रुपये लागत वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटने के बाद पहली बार केंद्र शासित प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर पल्ली पंचायत से देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के अपने दौरे पर बुनियादी सुविधाओं को सुलभ बनाने, आवागमन में आसानी और इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। श्री मोदी ने 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन किया। कुल 8.45 किलोमीटर लंबी यह सुरंग सड़क मार्ग से बनिहाल और काजीगुंड के बीच की दूरी को 16 किलोमीटर तक कम कर देगी और यात्रा में लगने वाले समय में लगभग डेढ़ घंटे की कमी ला देगी।
इस सुरंग में रखरखाव और आपातकालीन निकासी के उद्देश्य से बनाए गए दोहरे ट्यूबों को हर 500 मीटर की दूरी पर एक क्रॉस मार्ग के जरिए आपस में जोड़ा जा गया है। मोदी ने 7500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेजों की आधारशिला रखी। दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्प्रेस-वे पर 4/6 लेन वाली सड़कों का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बलसुआ से गुरहा बैलदारन, हीरानगर तक; गुरहा बैलदारन, हीरानगर से जाख, विजयपुर तक; और जाख, विजयपुर से कुंजवानी, जम्मू तक (जम्मू हवाई अड्डे तक कनेक्टिविटी के साथ) नियंत्रित पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
उन्होंने रतले और क्वार पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इन परियोजनाओं के तहत किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5300 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट की रतले पनबिजली परियोजना का निर्माण किया जाएगा। पांच सौ 40 मेगावाट की क्वार पनबिजली परियोजना का निर्माण भी किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर 4500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। इन दोनों पनबिजली परियोजनाओं से इस क्षेत्र की बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
पीएम मोदी ने जम्मू- कश्मीर में जन औषधि केन्द्रों के नेटवर्क का और विस्तार करने तथा सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 जन औषधि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किये। ये केन्द्र इस केन्द्र शासित प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में स्थित हैं। प्रधानमंत्री ने पल्ली में 500 किलोवाट के एक सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन किया। इस सौर संयंत्र के साथ पल्ली देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गयी।
पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व कार्ड सौंपा। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार पाने वाली पंचायतों को पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित की। श्री मोदी ने इस इलाके की ग्रामीण विरासत को दर्शाने वाली इनताच फोटो गैलरी, और भारत में आदर्श स्मार्ट गांव के निर्माण के लिए डिज़ाइन किये गये ग्रामीण उद्यमिता-आधारित मॉडल नोकिया स्मार्टपुर का भी दौरा किया।

सूजी का 'नमकीन हलवा' बनाने की रेसिपी, जानिए

सूजी का 'नमकीन हलवा' बनाने की रेसिपी, जानिए     

सरस्वती उपाध्याय        
सूजी का मीठा हलवा तो आपने कई बार खाया होगा, इसे पसंद करने वाले लोग भी काफी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सूजी का नमकीन हलवा टेस्ट किया है ? जी हां, सूजी के मीठे हलवे की तरह ही नमकीन हलवा भी काफी पसंद किया जाता है। ब्रेकफास्ट में अगर आप रूटीन चीजों को खा-खाकर बोर हो गए हैं तो सूजी का नमकीन हलवा ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी बनने में आसान होती है और पेट के लिहाज से भी फायदेमंद होती है। गर्मियों में इस रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है। आपने अगर अब तक सूजी का नमकीन हलवा नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है।

सूजी का नमकीन हलवा बनाने के लिए सामग्री...

सूजी – 1 कटोरी।
शिमला मिर्च – 1।
हरी मिर्च कटी – 5।
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून।
हल्दी पाउडर – 1/2 टी स्पून।
कसूरी मेथी – 1/2 टी स्पून।
कड़ी पत्ते – 20।
जीरा – 1/2 टी स्पून।
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून।
राई – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून।
हींग – 1 चुटकी।
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून।
देसी घी – 1/2 कटोरी।
नमक – स्वादानुसार।
सूजी का नमकीन हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी लें और उसे एक कड़ाही में डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद उसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। अब कड़ी पत्ते, शिमला मिर्च, हरी मिर्च लेकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें राई, जीरा और हींग डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च और कड़ी पत्ते डाल दें।
इन सभी को कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी सहित अन्य मसाले डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद मसाले के इस मिश्रण में भून कर रखी सूजी को डाल दें और करछी की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। इसे एक मिनट तक पकाने के बाद इसमें 4 कटोरी पानी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा घी ना छोड़ने लग जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें। नाश्ते के लिए आपका स्वादिष्ट सूजी का नमकीन हलवा बनकर तैयार है। इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...