शनिवार, 23 अप्रैल 2022
आरजेडी के राज को कभी नहीं भूल पाएंगे: शाह
कोविड-19 वैक्सीन 'कोविशील्ड' का उत्पादन रोका
एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कंपनी के पास कोविड-19 वैक्सीन की 20 करोड़ डोज स्टॉक में रखी हैं। उन्होंने कहा, “हमने दिसंबर में प्रोडक्शन रोक दिया था। मैंने जरुरतमंदों को मुफ्त में देने की भी पेशकश की। मुझे नहीं पता था कि इसके साथ क्या करना हैै। तो मुझे उन्हें कहना पड़ा कि प्रोडक्शन रोक दीजिए। भारत का ड्रग नियामक कोविशील्ड को प्रोडक्शन के 9 महीने बाद तक ही इस्तेमाल की सलाह देता है। एसआईआई के एक प्रवक्ता के अनुसार, प्रोडक्शन केवल कोविशील्ड का ही बंद हुआ है। गौरतलब है कि एसआईआई अमेरिकी फार्मा कंपनी नोवावैक्स की कोवोवैक्स का भी प्रोडक्शन करती हैै।
पिछले साल के मध्य से कोविड-19 वैक्सीन का प्रोडक्शन इसकी डिमांड से अधिक हो गया और यह अंतर बढ़ता जा रहा है। हालांकि, अब भी अरबों लोगों को कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगी है। इनमें से अधिकांश लोग विकासशील देशों में है। भारत तीसरा सर्वाधिक कोविड-19 ग्रस्त देश है और अब तक 187 करोड़ डोज लगा चुका है। भारत में 12 वर्ष व उससे अधिक के नागरिक को कोविड-19 वैक्सीन की 2 डोज लगाई जा रही हैं। वहीं, देश में कोविड-19 के मामले पहले से कम पहले से कम हो गए हैं लेकिन अप्रैल के अंत में कोविड-19 ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। देश की राजधानी दिल्ली में दोबारा से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को भारत में कोविड-19 के 2500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं।
पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे सीएम
184 वीआईपी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी वापस
184 वीआईपी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी वापस
अमित शर्मा
चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। राज्य में 184 वीआईपी की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को वापस ले लिया गया है। इससे पहले भी मान सरकार ने कुछ अन्य वीआईपी की सिक्योरिटी हटा दी थी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दूसरी बार सुरक्षा कर्मचारियों को वापस लेने की सूची जारी की गई है। इस बार जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है। उनमें दर्जनभर से ज्यादा पूर्व मंत्री व पूर्व संसद सदस्य सदस्य शामिल हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परिवार की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों, पूर्व आइपीएस अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया गया है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटपुर, पूर्व सांसद राजीव शुक्ला, पूर्व सांसद संतोष चौधरी, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, जनमेजा सिंह सेखो, बीबी जगीर कौर, मदन मोहन मित्तल, गुलजार सिंह राणिके, साेहन सिंह ठंडल, तोता सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है।
इसके अलावा कई पूर्व चेयरमैनों की सुरक्षा में तैनात सिक्याेरिटी को भी वापस ले लिया गया है। बीते मार्च माह में भी 400 से ज्यादा अलग-अलग बटालियनों व कमांडो फोर्सेस के कर्मचारी जो वीआइपीज की सुरक्षा में लगे थे उन्हें वापस लिया गया था। सबसे ज्यादा सिक्योरिटी पंजाब की पूर्व सरकार में मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से वापस ली गई थी।
बैंकों में रहने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी: आरबीआई
24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे पीएम
चर्चा: गृहमंत्री शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला इकबाल अंसारी चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...