बुधवार, 20 अप्रैल 2022

'सफल डिजिटल रूपांतरण' की बुनियाद हैं सुरक्षा

'सफल डिजिटल रूपांतरण' की बुनियाद हैं सुरक्षा    

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा है कि साइबर सुरक्षा किसी भी सफल डिजिटल रूपांतरण की बुनियाद है। उन्‍होंने कहा कि देश की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को प्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित करने वाले साइबर जगत में किसी भी खतरे से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण है। श्री डोभाल ने  नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना मोचन अभ्‍यास का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कई डिजिटल सेवाएं शुरू करने के लिए सरकार के प्रयासों और देश की डिजिटल क्रांति का उल्‍लेख करते हुए राष्‍ट्रीय साइबर जगत की सुरक्षा के उपायों पर बल दिया।

राष्‍ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना मोचन अभ्‍यास दस दिन तक हाइब्रिड रूप में आयोजित किया जायेगा। इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य सरकारी संगठनों और एजेंसियों के वरिष्‍ठ प्रबंधकों और तकनीकी कर्मियों को साइबर खतरों से निपटने के बारे में प्रशिक्षित करना है। इस दौरान प्रशिक्षण सत्रों और रणनीतिक अभ्‍यासों के माध्‍यम से 140 से अधिक अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

प्रतिभागियों को घुसपैठ का पता लगाने की तकनीकों, मालवेयर की सूचना के आदान-प्रदान, किसी माध्‍यम से  प्रवेश करने की जांच, नेटवर्क प्रोटोकॉल और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे विभिन्‍न प्रमुख साइबर सुरक्षा क्षेत्रों का प्रशिक्षण मिलेगा। इस अवसर पर राष्‍ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्‍वयक लेफ्टिनेंट  जनरल राजेश पंत ने देश के साइबर जगत के महत्‍व तथा नागरिकों, कारोबारियों और सरकार की सुरक्षा बनाये रखने की आवश्‍यकता पर बल दिया।

'आपराधिक प्रक्रिया' अधिनियम 2022 को स्‍वीकृति

'आपराधिक प्रक्रिया' अधिनियम 2022 को स्‍वीकृति  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम 2022 को स्‍वीकृति दे दी है। इस अधिनियम का उद्देश्‍य आपराधिक मामलों में पहचान और जांच के लिए अभियुक्‍तों और अन्‍य लोगों की माप लेने के लिए प्राधिकृत करना और इनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखना है।
इसमें उन लोगों के शरीर की समुचित माप लेने की विधिक या कानूनी स्‍वीकृति दी गई है, जिनके फिंगर प्रिंट, हथेली, पैर, फोटो ग्राफ, पलक और रेटिना स्‍कैन, शारीरिक, जैविक नमूनों सहित कुछ अन्‍य माप की आवश्‍यकता होती है। यह नया अधिनियम 1920 के कैदी पहचान अधिनियम के स्‍थान पर लाया गया है।
गृह मंत्रालय, अधिनियम लागू होने की तिथि और अधिनियम के अंतर्गत नियमों को अधिसूचित करने की अधिसूचना जारी करेगा। राष्‍ट्रपति ने दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 को भी मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्‍य दिल्‍ली के मौजूदा तीन नगर निगम को मिलाकर एक नगर निगम बनाना है। बजट सत्र के दौरान संसद ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 और दिल्‍ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दी थी।

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया

मनोरंजन: पहली बार स्पॉट हुईं अभिनेत्री आलिया    

कविता गर्ग               

मुंबई। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जन्मों के लिए एकदूजे के हो गए हैं। 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल को दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वहीं, शादी के बाद पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट स्पॉट हुईं।

दरअसल, शादी के पांच दिन बाद ही आलिया काम पर वापस लौट आई हैं। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया पिंक करल के सलवार सूट में नजर आईं‌। जहां उनके चेहरे पर अलग ही ग्लो देखने को मिल रहा है। 

राजनीति: 21 अप्रैल को रायपुर आएंगे गडकरी

राजनीति: 21 अप्रैल को रायपुर आएंगे गडकरी    

संदीप मिश्र             
कोरबा। परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बृहस्पतिवार (21 अप्रैल) को रायपुर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके स्वागत की तैयारियों में है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार केंद्र सरकार के मंत्री पहुंचकर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। मगर नितिन गडकरी का दौरा कुछ खास माना जा रहा है। खबरें हैं कि रायपुर में नितिन गडकरी कुछ अहम घोषणाएं कर सकते हैं। 
इसे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र से प्रदेश भाजपा को मिलने वाले सियासी बूस्टर डोज के तौर पर भी देखा जा रहा है। 
सांसद सुनील सोनी ने कहा, नितिन गडकरी आ रहे हैं। वो छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वो करोड़ों रुपयों की इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सौगात प्रदेश की जनता को देंगे। बीते तीन सालों में छत्तीसगढ़ में कोई ऐसा काम नहीं हुआ कि 15-20 करोड़ का टेंडर हुआ हो और काम शुरू किया गया हो। विकास के मामले में पीछे हो रहे राज्य को गडकरी सैंकड़ों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट देने जा रहे हैं।

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें, मीडिया पर वायरल  

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शामिल नेहा शर्मा, अक्सर अपनी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में नेहा शर्मा ने लाल रंग का लंहगा पहन रखा है। डीप नेक ब्लाउज के साथ दुपट्टा लेकर नेहा शर्मा इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इंस्टाग्राम पर यूजर को भी ये तस्वीरें पसंद आ रही हैं।

नेहा शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सादगी में भी क़यामत की अदा होती है …' नेहा शर्मा का यह सिजलिंग अवतार फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नेहा शर्मा ने इस तस्वीर में दृष्टि और जहाबिया का लहंगा पहन रखा है। साथ ही सिंपल गोल्ड नेकलेस, इंयरिंह, बैंगल और ब्लैक बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। नेहा की यह तस्वीर देख फैंस दिल खोल कर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप बहुत सुंदर दिखती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है, 'आप ब्यूटी आइकॉन हो।' एक फैन ने तो नेहा शर्मा को डायनामाइट तक कह दिया है।

आपको बता दे, नेहा शर्मा पहले भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रही हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोसल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अक्सर नेहा शर्मा की वेस्टर्न आउटफिट में तस्वीरें वायरल होती हैं लेकिन इस बार उनके इस ट्रेडिशनल लुक पर लोग फिदा हो रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो नेहा शर्मा ने ‘क्रूक’ मूवी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो ‘क्या सुपर कूल हैं हम’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘यंगिस्तान’, ‘कृति’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2007 में नेहा ने तेलुगु फिल्म में अपना डेब्यू किया था। इंस्टाग्राम पर नेहा शर्मा 14 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स है।

फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हुआ

फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हुआ     

इकबाल अंसारी           

चेन्नई। बुधवार को फिल्म निर्देशक टी. रामा राव का निधन हो गया। अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म ‘अंधा कानून’ और हिंदी सिनेमा की मशहूर बायोपिक ‘नाचे मयूरी’ बनाने वाले निर्देशक टी. रामा राव का चेन्नई में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। आयु संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना एक बयान जारी करके दी है।

टी रामा राव ने 1966 और 2000 के बीच कई हिंदी और तेलुगू फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने 1950 के अंत में अपने चचेरे भाई तातिनेनी प्रकाश राव और कोटय्या प्रत्यागत्मा के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। निर्देशक टी रामा राव और जयाप्रदा अभिनीत 1977 में आई ब्लॉकबस्टर ‘यमगोला’ उनकी सबसे बढ़िया फिल्मों से एक है। उनकी अन्य लोकप्रिय तेलुगू फिल्मों में ‘जीवन तरंगल’, ‘अनुराग देवता’ और ‘पचानी कपूरम’ शामिल हैं।

श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त किया

श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त किया   

मिनाक्षी लोढी              
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुनिया के विभिन्न देशों के निवेशकों को राज्य में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने हड़ताल और विभिन्न बाधाओं के कारण श्रम दिवस में होने वाले नुकसान को समाप्त कर दिया है। जबकि पूर्ववर्ती वाम दल की सरकार में यह 75 लाख प्रति वर्ष था। ममता बनर्जी ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य आने वाले समय में विकास के आठ क्षेत्रों में काम करेगा। इसमें बुनियादी ढांचा, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और कारोबार सुगमता शामिल हैं। उन्होंने कहा, बंगाल पहला राज्य है, जिसने कोविड महामारी के बाद आमने-सामने की बैठक के साथ व्यापार सम्मेलन का आयोजन किया है। यह पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ बांग्लादेश, भूटान और नेपाल तथा दक्षिण -पूर्व एशिया के लिये द्वार है।
ममता बनर्जी ने कहा, पिछली वाम दलों की सरकार में हर साल 75 लाख श्रम दिवसों का नुकसान होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 72,000 करोड़ रुपये की लागत से जंगलमहल (दक्षिण बंगाल के चार जिलों का क्षेत्र) में मालगाड़ियों के लिये अलग से बनाये गये पूर्वी गलियारे से लगा औद्योगिक क्षेत्र बनाएगी। साथ ही शेल गैस की खोज को लेकर तुरंत लाइसेंस देने के लिये नीति तैयार की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा, हमने पुरुलिया में ‘जंगलमहल सुन्दरी कर्मनगरी’ परियोजना के लिये 2,483 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है। यह जमीन अमृतसर-दानकुनी पूर्वी मालगाड़ी गलियारे के पास है।’’ उन्होंने कहा कि 2023 तक राज्य राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़ जाएगा।

पीएम ने आयुष में शोध व निवेश का आह्वान किया

पीएम ने आयुष में शोध व निवेश का आह्वान किया  

इकबाल अंसारी                
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष में शोध और निवेश का आह्वान करते हुए बुधवार को कहा कि इसमें किसानों की आय और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की व्यापक संभावनाएं हैं। पीएम मोदी ने वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आयुष औषधियों और चिकित्सा पद्धति ने मानवता में व्यापक स्तर पर योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आयुष में निवेश और शोध बढ़ाने की जरूरत है, जिससे दुनिया की बड़ी आबादी को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि आयुष के क्षेत्र में स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करने से किसानों की आय में भी इजाफा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान भारतीय कंपनियों द्वारा कोविड टीका विकसित करने का उल्लेख करते हुए कहा कि पूंजी उपलब्ध होने से किसी भी क्षेत्र का सामर्थ्य बढ़ता है। कोरोना महामारी के दौरान संबंधित कंपनियों को पूंजी उपलब्ध कराई गई, जिससे टीका विकसित किया जा सका और महामारी के खिलाफ मजबूती से लड़ा जा सका।
उन्होंने कहा कि आयुष के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की जरूरत है और शोध एवं नवाचार पर जोर देने से नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आयुष के वैश्विक बाजार का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में यह महज तीन अरब डॉलर का था जो अब बढ़कर 18 अरब डॉलर का हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसमें तेज वृद्धि होने वाली है। अगले 25 साल के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष क्षेत्र का बड़ा योगदान होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आयुष का बाजार तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि दुनिया में आयुष उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ दिन में आयुष स्टार्टअप में भी यूनिकॉर्न हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में हर्बल औषधियों का व्यापक खजाना है और यह भारत का “ग्रीन गोल्ड” है।
उन्होंने कहा कि सरकार आयुष बाजार को आधुनिक बनाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने लगभग 50 देशों के साथ आयुष उत्पादों के आदान-प्रदान पर समझौते किए हैं। इसके अलावा आयुष ट्रेडमार्क भी विकसित किया जा रहा है। इससे आयुष उत्पादों का मानकीकरण किया जा सकेगा और दुनिया भर के बाजार भारतीय आयुष उत्पादों के लिए खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुष रिजर्व श्रेणी बना रही है। इससे उन विदेशियों को लाभ होगा जो भारत में अपने इलाज के लिए आते हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष को आधुनिक तकनीक से लैस करने से इस पर लोगों का भरोसा बढ़ जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार देश में आयुष पार्क नेटवर्क विकसित कर रही है। केरल के चिकित्सा पर्यटन की सफलता का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश के प्रत्येक राज्य में ऐसी संभावना है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों पर शोध किया जाना चाहिए और इन्हें विश्व पटल पर रखा जाना चाहिए।

50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाएंगे

50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाएंगे  

संदीप मिश्र       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक योजना पेश करने वाले हैं। दरअसल, आवारा पशुओं की समस्या विधानसभा चुनावों के दौरान काफी जोर-शोर से उठाई गई थी और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के चुनाव प्रचार के समय कहा था कि वो दोबारा सत्ता में आए तो इसका समाधान करेंगे।
इस योजना के तहत 100 दिनों के अंदर 50,000 आवारा जानवरों को शेल्टर मुहैया करवाया जाएगा। छह महीने में ये संख्या एक लाख तक जाएगी। इसके अलावा पूरे राज्य में गऊ अभयारण्य, 50 मेगा गऊ शेल्टर्स बनाए जाएंगे।
सरकार के अगले एजेंडे में बायोगैस प्लांट स्थापित करना है, जिसमें गाय के गोबर का इस्तेमाल करने सीएनजी बनाई जाएगी। यह पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत होगा। इन गाय के गोबर को सीधे किसानों से खरीदा जाएगा।

महंगाई: नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या घटी

महंगाई: नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या घटी  

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई और रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या घट रही है। जिसे देखते हुए नेटफ्लिक्स (Netflix) वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपने अभी के प्लान से सस्ता प्लान पेश करने जा रहा है। कंपनी नया तरीका अपनाने जा रही है। दिग्गज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix पहले ही ऐलान कर चुका है कि हम सस्ते प्लान को पेश कर सकता है।
बता दें कि नेटफ्लिक्स का अनुमान है कि आने वाली दूसरी तिमाही में उसके करीब 20 लाख यूजर्स कम हो सकते है।  इस साल की पहली तिमाही में कंपनी के 221.6 मिलियन सब्सक्राइबर थे, जो बीते साल के पहले क्वार्टर की तुलना में कम है। यही कारण है कि Netflix अपने प्लांस में कुछ कटौती करने वाला है।मिली जानकारी के मुताबिक, जहां 22.2 करोड़ अकाउंट यूजर्स सर्विस के लिए अपने पैसे दे रहे हैं, अकाउंट्स को 10 करोड़ अन्य यूजर्स के साथ शेयर किया जा रहा है और गौर करने वाली बात यह है कि वे स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए भुगतान नहीं कर रहे हैं‌। ऐसे में कंपनी चिंतित है आने वाले महीनों में सब्सक्राबर्स को लेकर उसे और अधिक नुकसान उठाना पड़ा सकता है‌। कंपनी को आशंका है कि वह जुलाई तक करीब 20 लाख सब्सक्राइबर्स को खो सकता है।
बता दें कि बीते कुछ सालों के दौरान कंपनी के यूजरबेस को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। दरअसल डिज्नी होटस्टार और एमेजन प्राइम वीडियो सर्विस के चलते भी कंपनी का यूजर्स बेस दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी शिफ्ट हो रहे हैं। नेटफ्लिक्स को साल 2022 के दौरान जब कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन लगा था, तब काफी अधिक संख्या में नए सब्सक्राइबर मिले थे। उस दौरान नेटफ्लिक्स पर ज्यादा ओरिजनल कंटेंट मिल रहा था।

भारत: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा 'सैमसंग गैलेक्सी'

भारत: 22 अप्रैल को लॉन्च होगा 'सैमसंग गैलेक्सी' 

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। सैमसंग जल्द ही शानदार स्मार्टफ़ोन लांच करने वाला है। साउथ कोरियन कंपनी ने फोन का ऑफिशियल पेज भारत में लाइव कर दिया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम53 5जी (Samsung Galaxy M53 5G) भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
सैमसंग ने कहा है कि डिवाइस 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और फोन अमेज़न इंडिया के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।गैलेक्सी A73 से कैमरा सिस्टम में डाउनग्रेड आया है, जिसमें मेन कैमरे पर OIS के साथ-साथ हाई रेजोलूशन वाले अल्ट्रावाइड, मैक्रो और डेप्थ सेंसर हैं। सेल्फी के लिए गैलेक्सी M53 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा।फोन ब्लू, ग्रीन और ब्राउन कलर में उपलब्ध है।
पावर के लिए फोन में 25W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 4G LTE, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ और कई सारे फीचर्स शामिल हैं।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...