शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
गुरुवार, 14 अप्रैल 2022
फतेहपुर: धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की जयंती
फतेहपुर: धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर की जयंती
सुनील पुरी
फतेहपुर। जनपद में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस शुभ अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, अपर उपजिलाधिकारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट हाल में भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक, राजेश कुमार सिंह, संयुक्त रूप से अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद से आये हुए दूर दराज के लोगों को जन्मदिन की बधाई दी। समिति के द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की फोटो एवं लाइफ एण्ड मिशन नामक किताब भेट स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनय पाठक, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, आई0ए0एस0/जिला पंचायत राज अधिकारी निधि बंसल ने बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।
इसके अलावा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी बाबा साहेब का जन्मदिन बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के बीच मनाया गया। आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करके बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया एवं उनके द्वारा रचे गए संविधान के बारे में भी जानकारी देते हुए समाज में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए देश के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।
हरियाणा में स्थापित होगा 'प्रशिक्षण संस्थान'
हरियाणा में स्थापित होगा 'प्रशिक्षण संस्थान'
राणा ओबरॉय
चंडीगढ़। हरियाणा में ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) के तत्वावधान में प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाएगा। यह संस्थान दृश्या और अन्य संगठनों के कर्मियों की विभिन्न प्रशिक्षण आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहायक होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में बृृहस्पतिवार को यहाँ हुई दृश्या के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की दूसरी बैठक के दौरान लिया गया।
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हरियाणा यूएवी संचालित गवर्नेंस एप्लिकेशन को तीव्र गति प्रदान करने के लिए एक अलग निगम बनाने वाला पहला राज्य है। खट्टर ने कहा कि दृश्या की स्थापना राज्य में एक अनूठी शुरुआत है। क्योंकि अब ड्रोन की मदद से क्षेत्र के विस्तार का पता लगाने के साथ-साथ अवैध अतिक्रमणों को भी नियंत्रित किया जा सकता है।पहले समय-समय पर मैन्युअल सर्वेक्षण किए जाते थे, जिनमें बहुत समय लगता था और अधिक श्रमशक्ति (मैनपॉवर) की आवश्यकता के साथ-साथ खर्चीले होते थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के सर्वेक्षण और इमेजिंग कार्य का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व विभाग के अलावा शहरी स्थानीय निकाय, बिजली, आपदा प्रबंधन, खनन, वन यातायात, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, कृषि जैसे अन्य विभागों में भी ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
क्योंकि इससे शहरी क्षेत्रों में मानचित्रण, भूमि रिकॉर्ड, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं, विकास की योजनाओं में मदद मिलेगी। खट्टर को विभिन्न श्रेणियों और सेंसरों के ड्रोन की खरीद से भी अवगत कराया गया। बैठक में बताया गया कि विदेशों से ड्रोन के आयात पर लगे प्रतिबंध के कारण खरीद में देरी हुई है।
प्रयागराज में लागू होगी 'पुलिस कमिश्नर प्रणाली'
इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का अवसर, आवेदन
समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती, तारीखों का ऐलान
एक्ट्रेस शहनाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की
एक्ट्रेस शहनाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की
कविता गर्ग
मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ से देशभर में पॉपुलर हो चुकी पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही है। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी लेकिन एक बार फिर से वह काम करती नजर आ रही हैं। इन दिनों अपने फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल, शहनाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो एक व्हाइट टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने कर्ली हेयर और हाई हील्स कैरी किया है। अपने बोल्ड अवतार में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस भी उनके फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।बता दें कि बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी शहनाज गिल अब पंजाब ही नहीं पूरे देश के दिल की धड़कन बन चुकी हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म हौसला रख थी, जिसमें वह दिलजीत दोसांज और सोनम बाजवा के साथ नजर आई थीं।एचसी ने नामकुम सीओ के वेतन पर रोक लगाईं
शादी का बंधन, रणबीर-आलिया ने लिए 7 फेरे
शादी का बंधन, रणबीर-आलिया ने लिए 7 फेरे
कविता गर्ग
मुंबई। आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूजे के पति-पत्नी बन गए। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए और शादी के बंधन में बंधे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादी का रिसेप्शन 16 और 17 अप्रैल को करने वाले थे। हालांकि, अब इस प्लान में बड़ा चेंज हो गया है। कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह उर्फ मास्टरजी ने बताया है कि कपल अपने शादी का रिसेप्शन अब नहीं कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि शादी में कपूर और भट्ट परिवार का कोई सदस्य परफॉर्म नहीं करेगा। विकिपीडिया ने पहले ही दोनों को पति और पत्नी करार कर दिया है। रणबीर और आलिया को गूगल करने पर विकिपीडिया उन्हें पति-पत्नी बता रहा हैै।मच्छरों से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय
मच्छरों से छुटकारा, अपनाएं घरेलू उपाय
सरस्वती उपाध्याय
गर्मियों में जितना गर्मी परेशान नहीं करती हैं, उससे कही ज्यादा तंग मच्छर कर देते हैं। जैसे ही मच्छर मारने की कोइल खत्म होती है। वैसे ही ये मच्छर हमला करने लगते हैं। जहां हल्का हाथ लगाओ वहीं मच्छर बैठा मिल जाता है। हर समय इन्हें भगाने में ही ध्यान रहता है और चाहे, जितनी कोशिश कर लो, किसी ना किसी कोने में मच्छर छुपकर बस मौके की तलाश में रहते हैं कि कब रेपलेंट (Mosquito Repellent) खत्म हो और कब आकर काट सकें। इन मच्छरों से सभी एक बराबर परेशान रहते हैं। कभी-कभी तो लगता है कि गर्मी बर्दाश्त हो सकती है, लेकिन ये मच्छर नहीं। आपकी भी मच्छरों ने इतनी ही बुरी हालत कर दी है तो ये कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
1. लहसुन: लहसुन का रस मच्छरों को फूटी आंख नहीं सुहाता. कुछ लहसुन की कलियों को मसलकर पानी में उबाल लें। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर पूरे कमरें में छिड़क लें। कमरे में मौजूद सभी मच्छर भाग जाएंगे
जहां भी आसपास आपको लगता है कि मच्छर अंडे दे सकते हैं या पनप सकते हैं वहां कॉफी पाउडर या कॉफी ग्राउंड्स डाल दें। सब मच्छर और उनके अंडे मर जाएंगेे।
2. पुदीना: मच्छरों को पुदीने की खुशबू से चिड़ होती है। पुदीने के तेल को घर में जगह-जगह छिड़क दें। मच्छर आपके घर से दूर रहेंगे।
3. नीम का तेल: शरीर पर मच्छर ना काटें और आपसे दूर रहें, इसके लिए नीम के तेल (Neem Oil) को पानी में मिलाकर या अपने बॉडी लोशन में मिलाकर शरीर पर लगा लें। मच्छर आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।
4. सोयाबीन का तेल: सोयाबीन का तेल भी मच्छरों को आपसे दूर रखता है। रात में इसे शरीर पर लगाकर सोने पर मच्छर आपको नहीं काट पाएंगे।
पीएम मोदी द्वारा किया गया 'संग्रहालय' का उद्घाटन
पीएम मोदी द्वारा किया गया 'संग्रहालय' का उद्घाटन
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश के अब तक के प्रधानमंत्रियों के 'जीवन दर्शन' के संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह संग्रहालय दिल्ली के नेहरू स्मारक म्यूज़ियम में तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संग्रहालय का पहला टिकट ख़रीदा गया। इस संग्रहालय में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन को विस्तार से संग्रहित किया गया है।
इस संग्रहालय की लागत करीब 271 करोड़ रुपये आई है। इसे 2018 में मंजूरी मिली थी और चार साल के भीतर ये बनकर तैयार हो गया। ये संग्रहालय नेहरू म्यूजियम में करीब 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। भारत के संविधान को भी प्रधानमंत्री संग्रहालय में जगह दी गई है।संग्रहालय के लिए सूचना प्रसार भारती, दूरदर्शन, फिल्म प्रभाग, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया घरानों (भारतीय और विदेशी) और विदेशी समाचार एजेंसियों जैसे संस्थानों के साथ संसाधनों और रिपॉजिटरी के माध्यम से एकत्र की गई थी। यहां कुल 43 गैलरी हैं। इसमें स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण पर प्रदर्शन से शुरू होकर, संग्रहालय यह बताता है कि कैसे हमारे प्रधानमंत्रियों ने विभिन्न चुनौतियों के माध्यम से देश को नेविगेट किया और देश की सर्वांगीण प्रगति सुनिश्चित की।
पीएमओ ने किया ट्वीट: पीएमओ ने ट्वीट कर कहा- “देश के हर प्रधानमंत्री ने संविधान सम्मत लोकतंत्र के लक्ष्यों की पूर्ति में भरसक योगदान दिया है। उन्हें स्मरण करना स्वतंत्र भारत की यात्रा को जानना है। यहां आने वाले लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों की योगदान से रूबरू होंगे, उनकी पृष्ठभूमि, उनके संघर्ष सृजन को जानेंगे”।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...