बुधवार, 30 मार्च 2022

अपने हुस्न से बिजलियां गिराती नजर आईं रौतेला

अपने हुस्न से बिजलियां गिराती नजर आईं रौतेला  

कविता गर्ग        
मुंबई। एफडीसीआई लैक्मे फैशन वीक के रैम्प पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने शिरकत की और इस दौरान वहां बैठे लोगों को अपनी अदाओं से दीवाना बना दिया। आइए आपको दिखाते हैं उर्वशी रौतेला की ये तस्वीरें, जिनमें वो बला की हसीन नजर आ रहीं हैं। 
दिल्ली में आयोजित लैक्मे फैशन वीक के दौरान उर्वशी रौतेला ब्लैक प्रिंटेड आउटफिट में अपने हुस्न से बिजलियां गिराती नजर आईं। 
उर्वशी रौतेला की इस ड्रेस में कमर पर कट्स और बैगी स्लीव्स थी, जो उन पर काफी जच रही थी। इस ब्लैक ड्रेस में जैसे ही उर्वशी रौतेला रैम्प पर उतरीं तो, हर किसी की नजर बस उन्हीं पर आकर टिक गई।

सीएम ने जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए

सीएम ने जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए    

संदीप मिश्र           
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा के छठवें दिन बुधवार को 12 वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया। इसके बाद 24 जिलों में दूसरी पाली के तहत दोपहर दो बजे से होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच और सख्‍त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने पेपर लीक कांड के बाद लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया बलिया के डीआईओएस की जवाबदेही तय करते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ करेगी। जांच की जद में वे सभी 24 जिले हैं जहां पेपर लीक हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की एक टीम बलिया के लिए रवाना भी हो चुकी है।इस बीच प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्‍थी ने बलिया के डीएम और एसपी से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है।
मंत्री गुलाबो देवी ने कहा कि इस बारे में निर्णय लिया जा रहा है। अभी इतना स्‍पष्‍ट तौर पर बताया जा सकता है कि पेपर काफी सुरक्षा में रखे गए थे। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से सारी व्‍यवस्‍था की गई थी। इसके बावजूद पेपर लीक हुआ है तो निश्चित ही इसमें जिम्‍मेदारी तय की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। शासन के सूत्रों के अनुसार इस मामले में दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
इसके पहले माध्‍यमिक शिक्षा की अपर मुख्‍य सचिव आराधना शुक्‍ला ने बताया कि इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई का पर्चा लीक हुआ है। इसके मद्देनज़र उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। बाकी 51 जिलों में परीक्षा कराई जा रही है।

पंजाब: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर पाबंदी

पंजाब: प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर पाबंदी   


अमित शर्मा          

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान नेे फिलहाल में ही 25 हजार सरकारी नौकरी के बाद अब शिक्षा के क्षेत्र में घोषणा की है। पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा।

इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी। सीएम मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है। अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूली से हटाना पड़ रहा है। उनसे काम करवाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं तो फिर वह बच्चों को ऐसी एजुकेशन दिलाने को मजबूर हो जाते हैं, जो आगे चलकर किसी काम नहीं आती।

इसलिए पंजाब सरकार ने शिक्षा से जुड़े 2 बड़े फैसले किए हैं। पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को तुरंत प्रभाव से आदेश कर दिए हैं कि वह इस सत्र में एक रुपया भी फीस नहीं बढ़ाएंगे। फीस बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में विस्तृत जानकारी देंगे। अभिभावकों, स्कूल प्रिंसिपल और उनके मालिकों से बैठकर बातचीत के बाद इसकी पॉलिसी बनाएंगे। मान ने कहा कि कोई भी स्कूल यूनिफार्म और किताबों की खरीद के लिए खास दुकान का पता नहीं बताएगा। उस इलाके की सभी दुकानों में यह सामान उपलब्ध करवाना होगा। यह मां-बाप की मर्जी है कि वह अपनी मर्जी से किताब और यूनिफार्म खरीदें।

'लासा' बुखार के संक्रमण में तेजी, वायरस फैला

'लासा' बुखार के संक्रमण में तेजी, वायरस फैला  

सुनील श्रीवास्तव              
एबूजा/लंदन। एक ओर जहां दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के कहर से हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर नए-नए वायरस और बीमारी भी सामने आ रही है। इस बीच नाइजीरिया में एक जानलेवा बुखार तेजी से बढ़ रहा है। इस बुखार का नाम लासा बुखार है। आशंका जताई जा रही है कि यह बुखार दुनिया के सामने कई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।
नाइजीरिया सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने जानकारी दी है कि नाइजीरिया में इस साल 88 दिनों में लासा बुखार से 123 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब तक 659 लोगों में लासा बुखार संबंधी संक्रमण की पुष्टि हुई है। यही नहीं, यह बुखार ब्रिटेन तक भी पहुंच गया है। वहां दो मरीजों में इसक पुष्‍टि हुई है, जबकि एक मरीज दम तोड़ चुका है।
कहा जा रहा है कि लासा बुखार को मात देने वाले 25 फीसदी मरीजों में बहरापन होता है। इनमें से आधे मरीजों की सुनने की क्षमता तीन महीने के अंदर लौट आती है। वहीं विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍ल्‍यूएचओ) ने जानकारी दी है कि लासा बुखार एक्‍यूट वायरल हैमोरेजिक फीवर होता है। इस बीमारी की पहचान पहली बार नाइजीरिया के लासा शहर में 1969 में हुई थी। इस शहर के नाम पर ही इसका नाम लासा रखा गया।
जानकारी दी गई है कि लासा बुखार का संबंध वायरस के परिवार एरिनावायरस से होता है। यह वायरस चूहों से फैलता है। इसकी चपेट में आमतौर पर अफ्रीकी मल्‍टीमैमेट चूहे आते है। घर का सामान या खाना चूहों की गंदगी या यूरिन के संपर्क में आने से संक्रमित हो जाता है। इसके बाद लासा बुखार की बीमारी फैलती है।
डब्‍ल्‍यूएचओ ने बताया है कि यह जानकारी भी सामने आई है कि लासा बुखार की चपेट में आने पर 80 फीसदी लोगों में संक्रमण का पता ही नहीं चलता है। वहीं हर पांच में से एक संक्रमित मरीज को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लासा वायरस से शरीर के प्रमुख अंगों जैसे लिवर और किडनी के भी प्रभावित होने की जानकारी मिली है। इस बुखार का असर 21 दिनों तक रहता है। हर साल दुनिया में इससे करीब पांच हजार मौतें होती हैं।

महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर निशाना

महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर निशाना  

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना, सरकारी कंपनियों को ‘बेचना’ और किसानों को ‘लाचार करना’ उनका रोजमर्रा का काम हो गया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री की डेली टू डू लिस्ट (रोज करने वाले कामों की सूची): पेट्रोल-डीज़ल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, युवाओं को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं।

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

डीए और डीआर को 34 प्रतिशत किया: बैठक

डीए और डीआर को 34 प्रतिशत किया: बैठक 

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया। इससे केंद्र सरकार के 1.16 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रीमंडल की बैठक के बाद जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह वृद्धि एक जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह वृद्धि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकृत फॉर्मूले के अनुरूप है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि से सरकारी खजाने पर 9,554.50 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। विज्ञप्ति के अनुसार, इससे 47.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

85 साल के बुजुर्ग ने 32 वर्षीय लड़की से शादी की

85 साल के बुजुर्ग ने 32 वर्षीय लड़की से शादी की  

अखिलेश पांडेय           
रोम। इटली से एक विभिन्न प्रकार का मामला सामने आया हैं। अकसर, आपने सुना होगा कि प्रेम के बीच उम्र के फासले ज्यादा मायने नहीं रखते, लेकिन कभी-कभी ये फासले इतने बड़े हो जाते हैं कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं, तो चलिए आज हम आपको ऐसा ही एक दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं, जिसमें 85 साल के बुजुर्ग ने खुद से 53 साल छोटी 32 साल की उम्र की लड़की से शादी कर ली है। और दोनों ही अपने प्यार का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने खुद से 53 साल छोटी लड़की मार्ता फासीना से प्रतीकात्मक शादी कर ली है। क्योंकि संपत्ति विवाद के चलते ये दोनों असली शादी नहीं कर पा रहे थे। बता दें कि महिला खुद एक सांसद हैं। दोनों की प्रतीकात्मक शादी समारोह का आयोजन मिलान के लेस्मो शहर के एक ऐतिहासिक स्थल विला गेर्नेटो में हुआ। जानकारी के मुताबिक दोनों ने अभी ऑफिशियल तौर पर शादी नहीं की है। क्योंकि इन दोनों के परिवारों के बीच जमीनी विरासत को लेकर विवाद चल रहा है।
बर्लुस्कोनी की इस शादी से उनके पांचो बच्चे नाखुश दिख रहे हैं क्योंकि अब उनकी 417 अरब रुपए की संपत्ति पर फासीना का भी अधिकार हो जाएगा। बता दें कि फासीना इससे पहले फ्रांसेस्का पास्कल के साथ रिलेशन में थी और उनका 2020 में उनसे ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद अब वह बर्लुस्कोनी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि फासीना ने कैलाब्रियन भाषा में ग्रैजुएशन किया है। अब सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।

गर्मी, कम बजट में मिल सकता है मिनी फ्रिज

गर्मी, कम बजट में मिल सकता है मिनी फ्रिज 

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी अपना तेवर दिखाने लगा है। लोग दोपहर के बाद घर से निकलना बंद कर दिए हैं, तो कहीं आप भी इस भयंकर गर्मी में अगर आप फ्रिज लेना चाहते हैं। लेकिन, आपका बजट उतना नहीं है तो आज हम आपके लिए इस समस्या का समाधान लाए हैं। हम आपको मिनी और कॉम्पैक्ट फ्रिज के बारे में बता रहे हैं। जो बढ़िया कूलिंग देता है। इन मिनी फ्रिज को आप कार में या अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। यह पोर्टेबल फ्रीजर कम बजट में मिल जाते हैं।
यहां आपको ऐसे ही 5 लेटेस्ट मिनी फ्रिज की जानकारी दी जा रही है। इन फ्रिज में आपको बढ़िया कैपेसिटी स्टोरेज भी मिल जाता है।
यह बहुत ही पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला मिनी रेफ्रीजिरेटर फ्रिज है। यह फ्रिज बहुत ही ज्यादा पोर्टेबल है। इसे आप कार में रखकर आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इस फ्रिज में आप कूलिंग के साथ ही वार्म फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कपैती 7.5 लीटर की है। अगर आप किसी लंबे टूर पर जा रहे हैं, तो इस पोर्टेबल फ्रिज को साथ ले जा सकते हैं।
यह 6 लीटर कैपेसिटी वाला बहुत ही छोटा और आकर्षक मिनी फ्रिज है। यह पोर्टेबल रेफ्रीजिरेटर एसी के साथ ही डीसी करंट से भी चलता है। इस इलेक्ट्रिक मिनी फ्रिज में आप हाउसहोल्ड आइटम के साथ ही साथ कॉस्मेटिक्स और मेडिसिंस भी स्टोर कर सकते हैं। यह बहुत ही पोर्टेबल डिजाइन वाला मिनी फ्रिज है। इसे आप कॉमर्सिअल यूज के लिए ले सकते हैं।
यह बहुत ही छोटा फ्रिज है। इस फ्रिज में आप अपने ड्रिंक को ठंडा या गर्म कर सकते हैं। इसकी कैपेसिटी 500ml की है। इस मिनी फ्रिज को आप आसानी से अपने कार में अटैच कर सकते हैं। यह एक स्मार्ट कार एक्सेसरीज है। यह देखने में भी आकर्षक लुक देती है। इसे मिनी फ्रिज को आप आसानी से बैग में भी रख सकते हैं।
यह बहुत ही लाइटवेट और छोटे साइज वाला मिनी फ्रिज है। यह ड्रिंक्स और बेवरेजेज स्टोर करने के लिए बहुत ही बढ़िया माना जाता है। यह सिर्फ 5 मिनट में ही 8.5 डिग्री टेम्प्रेचर को कम कर सकता है। जो क्विक कुलिंग करने में मददगार माना जाता है। इसे आप डायरेक्ट यूएसबी से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह बहुत ही मिनिमल लुक और स्टाइलिश डिज़ाइन वाला फ्रिज है। यह बहुत ही आकर्षक रेफ्रीजिरेटर है। इसे आप कार में या अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। यह 4L की कैपेसिटी सतोगे के साथ आता है। इसमें 330ml की 6 बॉटल, 420ml की 4 बॉटल और 2 लेयर डिजाइन में स्नैक्स, फ्रूट्स के साथ बेवरेजेज भी फ्रेश रख सकते हैं।

छ्ठी जेपीएससी केस, एचसी के डबल बेंच में सुनवाई

छ्ठी जेपीएससी केस, एचसी के डबल बेंच में सुनवाई

इकबाल अंसारी               
रांची। छ्ठी जेपीएससी मामलें में सबसे पुराना राहुल कुमार वाद की सुनवाई, हाईकोर्ट के डबल बेंच में 30 मार्च को हुई। हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया। इसमें प्रारंभिक परीक्षा के बाद सरकार के संकल्प को चुनौती दी गई थी। अभ्यर्थी मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
प्रार्थी राहुल कुमार और अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि 19 अप्रैल, 2017 को राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प के कारण प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए 5138 अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 6103 हो गई। नियमानुसार यह 15 गुना से 965 अधिक है। इसलिए सरकार के उस संकल्प को रद्द कर देना चाहिए।
मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद प्रार्थी की याचिका खारिज कर दी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभाशिष रसिक सोरेन और जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।
छ्ठी जेपीएससी मामले को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि अब राहुल कुमार वाद को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
जेपीएससी अभ्यर्थी अनिल पन्ना का कहना है कि छ्ठी जेपीएससी मामले में राहुल कुमार वाद सबसे पुराना केस है। इसमें विज्ञापन की नियमावली के विरुद्ध अतिरिक्त रिजल्ट को चैलेंज किया गया था, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। उम्मीद है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।
जेपीएससी अभ्यर्थी राज कुमार मिंज का कहना है कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में बहुत जल्द चुनौती दी जाएगी।

सीएम केजरीवाल के घर पर हमला, बैरियर तोड़़े

सीएम केजरीवाल के घर पर हमला, बैरियर तोड़़े      

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला हुआ है। केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है। हमलावरों ने गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी के लिए लगाए गए बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं। मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि भाजपा की की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा युवा मोर्चा ने करीब सुबह 11.30 बजे सीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन में 150-200 कार्यकर्ता शामिल थे। करीब 1 बजे कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास के बाहर तक पहुंच गए। उन्होंने दरवाजे पर पेंट फेंका और यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 70 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इन पर कार्रवाई की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा ने यह प्रदर्शन केजरीवाल के विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए बयान के खिलाफ रखा गया था। 

तस्वीर, कांग्रेस ने भाजपा को हंसी का पात्र बनाया

तस्वीर, कांग्रेस ने भाजपा को हंसी का पात्र बनाया   

दुष्यंत टीकम 
राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का प्रचार-प्रसार तेज होने लगा है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच कांग्रेस ने ऐसी तस्वीर साझा कर दी। जिसे देख कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई और सभी इसका जमकर मज़ा ले रहे हैं।
दरअसल, खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार-प्रसार के तहत कांग्रेस द्वारा तैयार व्हाट्स एप ग्रुप्स में यह तस्वीर साझा की गई, जो खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की है। इसमें एक घर की दीवार में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन में वोट के लिए पेंट किया गया है। लेकिन इस वाल पेंटिंग में कुछ ऐसा भी नज़र आया, जिस पर अब कांग्रेस ने भाजपा को हंसी का पात्र बना दिया है।
भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के समर्थन वाले इस वाल पेंटिंग के ठीक उपर ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेश बघेल जिंदाबाद’ ,लिखा हुआ है। 
यह तस्वीर वायरल होते हुए कांग्रेस खेमे में पहुँच गई। फिर क्या था, कांग्रेस पार्टी ने इस भुनाते हुए इसका पोस्टर बना कर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में साझा कर दिया। हालांकि इस मामले में भाजपा की कोई प्रतिक्रिया नही आई है, मगर माना जा रहा है कि वाल पेंटर की गलती से ऐसा हुआ है, जिसने पिछले चुनाव की वाल पेंटिग को पूरा मिटाने की बजाय उसीके नीचे भाजपा प्रत्याशी के नाम पर प्रचार को पेंट कर डाला।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...