शनिवार, 19 मार्च 2022

बस पलटने से 5 लोगों की मौंत, 25 से अधिक घायल

बस पलटने से 5 लोगों की मौंत, 25 से अधिक घायल   

इकबाल अंसारी          
तुमकुरु। जिले के पावागड़ा तालुक के पलावल्ली कट्टे गांव के पास एक निजी बस पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे पर पावागड़ा विधायक ने दुख जताया है। पुलिस ने बताया कि चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान, अमालुया (18), अजित (16), शाहनवाज (18), कल्याण (18) और अजित सूलनायकनहल्ली (17) के रूप में हुई है। हादसे में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुमकुरु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 यात्री सवार थे। यात्रियों की अधिक संख्या को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

इसपर विधायक वेंकटरमणप्पा ने कहा कि, ‘वाई एन पावागड़ा शहर जा रहे एक निजी बस चालक ने होसाकोटे गांव में नियंत्रण खो दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। 

मैं सीएम बोम्मई से सरकार की ओर से मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे के बारे में बात करूंगा। उन्होंने कहा कि, बसों की व्यवस्था की गई है और अब ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी नहीं है। कुछ दिन पहले एक ही रूट पर दो बसों के बीच हादसा हो गया था, इसलिए दोनों बसों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसी कारणवश, इस बस में ज्यादा यात्री थे। वेंकटरमणप्पा ने यह भी कहा कि, ‘टिकट का किराया कम होने के कारण लोग सरकारी बसों के बजाए, निजी बसों से यात्रा कर रहे हैं।  घटना को लेकर पावागड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है।

आईओसीएल का रूसी तेल कंपनी के साथ अनुबंध

आईओसीएल का रूसी तेल कंपनी के साथ अनुबंध   

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 30 लाख बैरल कच्चे तेल के आयात के लिए एक रूसी तेल कंपनी के साथ एक अनुबंध किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच सीधी बातचीत हुई है, अभी ये सौदा अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रूस के साथ ये सौदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के लिए वर्तमान में उपलब्ध सर्वोत्तम नियमों और शर्तों के आधार पर ही हुआ है। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जवाब में रूस पर अमेरिका के तेल आयात प्रतिबंध सहित प्रतिबंध लगाए हैं, हालांकि रूसी तेल कंपनियों से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारतीय तेल कंपनियों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। जैसे ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए तो रूस ने भारत समेत अन्य बड़े आयातकों को रियायती दर पर तेल देने की पेशकश कर दी।
फिलहाल और अधिक भारतीय तेल कंपनियां कच्चे तेल के आयात के लिए रूसी तेल कंपनियों के साथ सौदा कर सकती है। ये सौदा ऐसे ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। रूस के आक्रमण के बाद से दुनियाभर बाजार में तेल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ना भी तय माना जा रहा है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल के आयात करता है।

चुनाव: भाजपा ने 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित की

चुनाव: भाजपा ने 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित की 

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने विधानपरिषद चुनाव के लिए 30 उम्‍मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। सूची में गोरखपुर-महाराजगंज सीट से सीपी चंद, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और बलिया से रविशंकर सिंह पप्‍पू का नाम है। बता दें कि पहले चरण के लिए 21 मार्च तक प्रत्‍याशियों का नामांकन होना है। 

मुरादाबाद-बिजनौर सीट से सत्‍यपाल सैनी, रामपुर-बरेली से कुंवर महराज सिंह, बदायूं से बागीश पाठक, पीलीभीत-शाहजहांपुर से सुधीर गुप्‍ता, हरदोई से अशोक अग्रवाल, खीरी से अनूप गुप्‍ता, प्रतापगढ़ से हरी प्रताप सिंह, बाराबंकी से आनंद कुमार सिंह, बहराइच से प्रज्ञा त्रिपाठी, गोंडा से अवधेश सिंह मंजू, फैजाबाद से हरिओम पांडे, देवरिया से रतन पाल सिंह, आजमगढ़ मऊ से अरुण कुमार यादव, गाजीपुर से चंचल सिंह, इलाहाबाद से केपी श्रीवास्तव, बांदा हमीरपुर से जितेंद्र सिंह तोमर, झांसी जालौन ललितपुर से रमा निरंजन, इटावा फर्रुखाबाद से प्रांशु दत्त द्व‍िवेदी, आगरा फिरोजाबाद से विजय शिवहरे, मथुरा एटा मैनपुरी से ओमप्रकाश सिंह मथुरा एटा मैनपुरी से आशीष यादव आशु, अलीगढ़ से ऋषि पाल सिंह, बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी, मेरठ गाजियाबाद से धर्मेंद्र भारद्वाज और सहारनपुर से वंदना मुदित वर्मा का नाम घोषित किया गया है। 


पूर्व जिलाध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित किया

पूर्व जिलाध्यक्ष को 6 साल के लिए निष्कासित किया   

मनोज सिंह ठाकुर    

अलीराजपुर। कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल को छ: साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर द्वारा इस मामले की जानकारी दी गयी है। 

बताया जा रहा है कि कल जोबट भगौरिया हाट बाजार में महेश पटेल और उनके गुट द्वारा झाबुआ के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और उनके बेटे प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर हमला किया गया था, जिसके फलस्वरूप जोबट थाने मेें महेश पटेल गुट के लोगों और उनके पुत्र के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया गया था। संभवतरू इसी मामले को लेकर यह कार्रवाई की गयी है।

आशंका: भारत में चौथी लहर का असर नहीं दिखेगा

आशंका: भारत में चौथी लहर का असर नहीं दिखेगा     

सुनील श्रीवास्तव    
बीजिंग/नई दिल्ली। चीन में कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण के बढते मरीजों की संख्या ने विश्व समुदाय को एक बार फिर से बुरी तरह चिंतित करके रख दिया है। कोरोना की शुरुआत चीन से ही हुई थी, इसके बाद जब भी चीन में कोरोना की कोई अन्य लहर आई तो उसका असर पूरे विश्व समुदाय पर दिखाई दिया है। अब चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमीक्रान स्टील्थ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 4 दिनों के भीतर चीन में कोरोना के नए वेरिएंट के एक्टिव केसों की संख्या 5280 से बढ़कर 16974 हो गई है। जिसके चलते माना जा रहा है कि यदि मामले इसी रफ्तार से आगे बढ़ते गए तो चीन, कोरोना की चौथी लहर से गुजर सकता है।
हांगकांग और चीन में लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद चौथी लहर के आने की आशंका लगाई जा रही है। लेकिन भारत में बड़ी आबादी को टीका लग चुका है, ऐसे हालातों के बीच उम्मीद की जा रही है कि कोरोना के नए वेरिएंट की चौथी लहर का बड़ा असर भारत में देखने को नहीं मिलेगा। हां, यह बात अलग है कि देश में स्टील्थ ओमीक्रान के मामले अप्रैल से जून माह तक सामने आते रहेंगे। 
बताया जा रहा है कि कोरोना का नया ओमीक्रान स्टील्थ वेरिएंट्स बुजुर्गों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कोरोना से बचने के लिए ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ेगी। क्योंकि इम्यूनिटी कमजोर होने पर यह वैरीअंट तेजी के साथ फैलता है। अत्यधिक वजन वाले लोगों पर भी इस वेरिएंट का लंबा असर दिखाई देता है। इसलिए विशेषज्ञों ने कहा है कि लोग अपने वजन को नियंत्रित करें, जिन लोगों को पहली रोज ही लगी है वह दूसरी दो जरूर लगवा ले।

थाना निरीक्षक व चौकी इंचार्ज को निलंबित किया

थाना निरीक्षक व चौकी इंचार्ज को निलंबित किया    

संदीप मिश्र           
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो दिन पूर्व सुमेरपुर क्षेत्र में मामा, भांजे की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सुमेरपुर के थाना निरीक्षक व चौकी इंचार्ज को कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के के दीक्षित ने शनिवार को बताया कि 16 मार्च को कानपुर निवासी मयंक शर्मा (19) व उसके भांजे बिपुल शर्मा (17) की हत्या कर शव पत्योरा गांव के एक कुएं मे फेक दिया गया था। इस मामले में गांव के संतराम, शंकरी व फतेहपुर के चांदपुर गांव निवासी रामस्वरुप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।मृतक मयंक की बहन प्रिया शर्मा ने आरोप लगाया था कि उसने सुमेरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी मगर कई बार थाने के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुयी।यदि कानपुर व सुमेरपुर पुलिस सक्रिय हो जाती तो दोनो युवको की जान बच सकती थी। आरोपियों ने दोनो युवकों को 12 मार्च को बुलाकर तीन दिन इधर उधर रखा और 16 मार्च को जंगल में ले जाकर उनकी हत्या की थी।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया  

संदीप मिश्र        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में गठबंधन को मिली हार पर मचा हाहाकार कम होने के बजाय लगातार गंभीर रूप अख्तियार कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष ने टिकट बेचने एवं दलित मुस्लिम को साइल्डलाइन करने जैसे गंभीर आरोपों के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक गठबंधन आंतरिक तानाशाही के चलते ऊंची दुकान फीके पकवान की तरह फ्लॉप शो साबित हुआ है।शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष डॉक्टर मसूद अहमद में पार्टी नेतृत्व के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लिखी चिट्ठी में मसूद अहमद ने कहा है कि मैं वर्ष 2015-16 में चौधरी अजित सिंह के आह्वान पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के मूल्यों तथा जाट मुस्लिम एकता एवं किसानों, शोषित, वंचित वर्ग के अधिकार के लिए संघर्ष हेतु रालोद में शामिल हुआ था और तन मन धन से पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करता रहा। वर्ष 2016-17 में चौधरी अजित सिंह ने विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया। जिसके उपरांत संगठन कार्यों में कड़ी मेहनत करते हुए उसे मजबूत करने के लिए मैंने अथक प्रयास किए।विधानसभा चुनाव से पहले कई बार चेतावनी देने पर भी गठबंधन की ओर से आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण को अपमानित किया गया, जिससे नाराज होकर दलित वोट गठबंधन से छिटककर बीजेपी में चला गया और गठबंधन को इसका अच्छा खासा नुकसान हुआ। उन्होंने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश ने अपने सुप्रीमों कल्चर को बरकरार रखने के लिये अपने गठबंधन को दरकिनार कर दिया। जिसके चलते रालोद तथा सपा के नेताओं का उपयोग प्रचार में नहीं किया गया। 
जिसकी वजह से पार्टी के लिये समर्पित रहने वाले पासी एवं वर्मा नेता नेपथ्य में चले गए और इन समाज के वोट गठबंधन से छिटक गए।जौनपुर सदर जैसी सीटों पर पर्चा भरने के आखिरी दिन तीन तीन बार टिकट बदले गए। जिसका नतीजा यह रहा कि एक-एक सीट पर सपा के तीन तीन उम्मीदवार हो गए, जिसका जनता में गलत संदेश गया। उन्होंने कहा है कि धन संकलन के चक्कर में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान समय रहते नहीं हुआ, जिसके चलते उम्मीदवारों को बिना तैयारी के चुनाव लड़ना पड़ा।

'आप' के 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई

'आप' के 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई    

अमित शर्मा            

चंडीगढ़। पंजाब के नये मंत्रिमंडल ने शानिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में सादे समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके सभी विधायक मौजूद थे।  

नये मंत्रियों में प्रतिपक्ष नेता की जिम्मेदारी संभालने वाले श्री हरपाल सिंह चीमा (दिड़बा), डॉ. बलजीत कौर (मलेाट, पूर्व सांसद प्रो. साधू सिंह की बेटी), हरभजन सिंह ईटीओ (जंडियाला), विजय सिंगला (मानसा), लालचंद कटारूचक्क (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (युवा चेहरा तथा दूसरी बार बरनाला से जीते), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), ललजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), हरजोत सिंह बैंस (सबसे कम उम्र तथा आनंदपुर साहब) शामिल हैं। दस मंत्रियों में पांच मालवा क्षेत्र से हैं तथा चार आरक्षित सीट से हैं। चार माझा क्षेत्र और एक दोआबा क्षेत्र से है।

कपल का दावा, सीसीटीवी कैमरे ने भूत को देखा

कपल का दावा, सीसीटीवी कैमरे ने भूत को देखा  

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां कपल ने दावा किया कि उनके घर के सीसीटीवी कैमरे ने भूत को देख लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के मिनेसोटा में रहने वाले जोई और एमी रैडके ने दावा किया है कि उनके घर के अंदर नाईटी पहने एक महिला की आत्मा रहती है। जब से कपल ने यह दावा किया है। तब से ही वे सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कपल 2 साल पहले इस घर में शिफ्ट हुआ था। 37 साल के जोई ने बताया कि उनके मकान मालिक ने उन्हें घर में प्रवेश करते वक्त चेतावनी दी थी कि घर भूतिया है और यहां आत्मा रहती है। मगर उन्होंने इस बारे में यकीन नहीं किया था। 
लेकिन सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद उन्हें यकीन होने लगा। जानकारी के अनुसार, कपल ने घर में अपने पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए कैमरे फिट किए थे। कैमरे में एक महिला नाईटी पहन, खुले बालों के साथ एक गलियारे में खड़ी दिख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कपल 2 साल पहले इस घर में शिफ्ट हुआ था। 37 साल के जोई ने बताया कि उनके मकान मालिक ने उन्हें घर में प्रवेश करते वक्त चेतावनी दी थी कि घर भूतिया है और यहां आत्मा रहती है मगर उन्होंने इस बारे में यकीन नहीं किया था। लेकिन सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद उन्हें यकीन होने लगा। जानकारी के अनुसार कपल ने घर में अपने पालतू जानवरों पर नजर रखने के लिए कैमरे फिट किए थे। कैमरे में एक महिला नाईटी पहन, खुले बालों के साथ एक गलियारे में खड़ी दिख रही है।कपल ने कहा कि घटना के बाद उन्हें मरने के बाद की जिंदगी पर यकीन होने लगा है। 
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस घर में सालों पहले महिला की उसी कमरे में मौत हुई थी जो अब जोई और एमी का बेडरूम है। जब लाश को अस्पताल के कर्मी बाहर ले जा रहे थे, तब महिला ने वैसा ही नाइट ड्रेस पहना था। जब कपल ने वीडियो में देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। जोई तुरंत ही अपने एक रिश्तेदार के घर वीडियो ले गया और उन्होंने टीवी पर लगाकर उसे देखा तो वे सभी हैरान रह गए। हालांकि अब वो सब इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। कपल का कहना है कि वीडियो देख लेने के बाद अब उन्हें लगने लगा है जैसे कोई उन्हें घूर रहा है।

अमेरिका: खटमल से फैला खतरनाक वायरस 'हार्टलैंड'

अमेरिका: खटमल से फैला खतरनाक वायरस 'हार्टलैंड' 

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। दुनिया में अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं है और इसी बीच एक खतरनाक वायरस फैलने लगा है। कहा जा रहा है कि यह वायरस कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक है। इस वायरस का अब तक कोई इलाज भी नहीं है।
अमेरिका में खटमल से एक खतरनाक वायरस फैल रहा है। इसकी चपेट में आने के बाद इंसान के अंग फेल हो जाते हैं। अमेरिका के जॉर्जिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चिकित्सकों के अनुसार यह जानलेवा वायरस इंसानों में खटमल से फैलना शुरू हुआ है। 
इस खतरनाक वायरस का नाम हार्टलैंड है। इस वायरस का पहला मामला 2009 में सामने आया था और यह खटमल से हिरन में पाया गया था। इसके बाद 2013 में इस वायरस से इंसानों में संक्रमण का पता चला। जानकारों के अनुसार हर दो हजार में से किसी एक खटमल में ऐसे वायरस पाए जाते हैं। हार्टलैंड वायरस की चपेट में आने के बाद बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और भूख का ना लगना शामिल है। इसकी चपेट में आने के बाद ऑर्गन्स फेल हो जाते हैं।

सपा को झटका, बीजेपी का दामन थामेंगे सुहेलदेव

सपा को झटका, बीजेपी का दामन थामेंगे सुहेलदेव    

संदीप मिश्र          

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। यूपी में बीजेपी की बंपर जीत के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामने जा रहे है। ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही राजभर एनडीए का हिस्सा बन सकते है। हालांकि राजभर की पार्टी के प्रवक्ता ने बीजेपी के साथ जाने की खबरों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में जाने की खबरों के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने खबरों को खारिज करते हुए एक ट्वीट किया है। 

उन्होंने लिखा है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ जाने की खबर निराधार है, पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ थी, है और रहेगी! वही सूत्रों का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बाचतीच हुई। मुलाकात के दौरान दो अन्य नेता भी शामिल रहें। सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। बता दें कि 2024 में लोकसभा के चुनाव होने है। पूर्वांचल क्षेत्र में लोकसभा की करीब 26 सीटें ऐसी हैं, जहां राजभर समाज का अच्छा प्रभाव है। इन 26 सीटों में से 14 सीटों पर राजभर समाज निर्णायक भूमिका में होती है। 

ऐसे में बीजेपी के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव काफी अहम हैं। खबर यह भी है कि बीजेपी के कुछ बड़े नेता बीते दिनों ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर चुके है। आपकों बता दें कि 2017 का विधानसभा चुनाव राजभर ने बीजेपी के साथ लड़ा था। इसके बाद राजभर ने बीजेपी से दूरियां बना ली थी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में राजभर की पार्टी ने 6 सीटों पर जी दर्ज की थी।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...