सोमवार, 7 मार्च 2022

इजरायल: 4 वर्षीय बच्चे में पोलियो का संक्रमण मिला

इजरायल: 4 वर्षीय बच्चे में पोलियो का संक्रमण मिला   

अखिलेश पांडेय            

जेरूसलम। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेरूसलम में चार साल के बच्चे में पोलियो के संक्रमण का पता चला है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश में 1989 के बाद पोलियो का पहला मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि संक्रमित बच्चे को समय से टीका नहीं लगाया गया, जिस कारण से वह पोलियो से संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में बीमारी का स्रोत पोलियो वायरस का एक प्रकार है, जो बदला है और जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनमें बीमारी हो सकती है।

मंत्रालय ने समय पर नियमित टीकाकरण का पालन करने का आह्वान किया, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगाया है। जानकारी के मुताबिक जेरूसलम में मंत्रालय के क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

युद्ध: रूस ने रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया

युद्ध: रूस ने रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया      

अखिलेश पांडेय     
कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का सोमवार को 12वां दिन है। 24 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में अब यूक्रेन के आम लोगों की जान भी जा रही है। इसके चलते इन 12 दिनों में सदी का सबसे बड़ा पलायन भी दिखा। इधर, रूस ने यूक्रेन के खार्किव शहर में रिहाइशी इमारतों को निशाना बनाया है। हालांकि, लोगों को पहले ही बंकरों समेत सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी जा चुकी थी, लेकिन अब भी वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इधर, यूक्रेन ने कई रूसी टैंकों को तबाह करने का दावा किया है। युद्ध की इस त्रासदी को आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।

मैं कीव के बाहरी इलाके में इर्पिन नदी के पुल के पास मौजूद थी। यह ब्रिज यूक्रेन ने उड़ा दिया था, ताकि रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोका जा सके। रविवार को शहर के कई नागरिक इस टूटे पुल को पार करके सुरक्षित जगहों पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इनमें एक परिवार भी था, जिसमें एक महिला, उसके दो बच्चे और एक पुरुष था। ये लोग अपने बैगेज के साथ आगे बढ़े ही थे, तभी वहां जोरदार धमाका हुआ। कॉन्क्रीट के बड़े ब्लॉक्स हवा में उछल गए। चारों तरफ धूल का गुबार उठा। जब धूल छंटी, तो लोग भागते नजर आए, लेकिन वह परिवार कहीं दिखाई नहीं दिया। मां और बच्चे के शव सड़क पर गिरे हुए थे। पुरुष गंभीर रूप से घायल था। यूक्रेन के सैनिक उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे।

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन की मदद करने वाले देशों को धमकी दी है कि ऐसा करके वे रूस के साथ जंग को दावत दे रहे हैं।रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर दो तरफ से हमला बोल दिया है। पूर्व की तरफ से रूसी सेनाएं कीव में दाखिल होने के लिए आगे बढ़ रही हैं। वहीं, पश्चिम की तरफ से रूस के सैनिक आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन की डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़े संस्थानों पर हमले का ऐलान किया है। इनमें से अधिकतर शहरों के बीच हैं, जहां चारों तरफ आम नागरिक रहते हैं। ऐसे में रूसी हमला सीधे तौर पर नागरिकों का मर्डर है।जेलेंस्की ने रूसी हमले झेल रहे खार्किव, चेर्निहाइव, मारियुपोल, खेरसॉन, होस्टोमेल और वोल्नोवाखा शहरों को सोवियत परंपरा के अनुसार हीरो सिटी की उपाधि दी है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ के 12 शहरों को यह खिताब दिया गया था।रूस और यूक्रेन के बीच पोलैंड में शांति समझौते पर तीसरे दौर की बातचीत हो सकती है।पुतिन की सेना 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करती है और महज 12 घंटे बाद यूक्रेन में घुसकर चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लेती है।

आपने सुना ही होगा, देख भी लिया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि चेर्नोबिल हादसे के बाद उस प्लांट को ढंका कैसे गया था। रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहरों को बमों से पाट दिया है। प्रेसिडेंट जेलेंस्की आम लोगों से बंदूकें उठाने की अपील कर रहे हैं। अमेरिकी एक्सपर्ट कहते हैं कि जेलेंस्की को फिनलैंड जैसे छोटे से देश से सीखना चाहिए था, जिसने 80 साल पहले आम नागरिकों के दम पर तीन महीने तक सोवियत आर्मी से टक्कर ली थी। यूक्रेन की तैयारी की यह खास खबर यहां पढ़े। जंग के बीच पुतिन ने परमाणु हमले की भी धमकी दी है। ऐसे में दो शब्द बेहद चर्चा में हैं। पहला- न्यूक्लियर बम और दूसरा न्यूक्लियर ट्रायड। रूस के लिए इसके क्या मायने हैं। आइए भारत-पाकिस्तान के उदाहरण से समझते हैं कि न्यूक्लियर ट्रायड क्या होता है। यूक्रेन के उत्तर पूर्व में स्थित शहर सुमी से आ रही हैं, जहां करीब 800 इंडियन स्टूडेंट्स फंसे हैं। उनके पास न खाना बचा है और न पानी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि रूसी हमले की आशंका के बावजूद क्या यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में देरी की गई। भारत की तैयारी पर इंडेप्थ रिपोर्ट यहां पढ़े। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने कई पाबंदियां लगा दी हैं।

रूस पर पाबंदी से भारत को T-90 टैंक और चक्र-3 परमाणु पनडुब्बी से लेकर S-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने में मुश्किल होगी। देखा जाए तो इससे सबसे ज्यादा खुशी चीन और पाकिस्तान को होगी​​​​​​​। वजह जानने के लिए यह खबर पढ़िए। मैप से समझिए यूक्रेन में कहां तक पहुंची रूसी सेना24 फरवरी से जारी इस जंग में रूसी सेना अब तक यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो काबिज नहीं हो पाई है, लेकिन उसने यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों पर कब्जा कर लिया है। रूस किन शहरों से होकर कीव को घेर रहा है, इसे नीचे दिए मैप से समझिए। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग ने आम लोगों की जिंदगी दुश्वार कर दी है। पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग या बच्चे। कोई भी मिसाइलों के हमलों और सेना की गोलीबारी के बीच महफूज नहीं है।

मुंबई: अभिनेत्री उर्फी ने अपना वीडियो वायरल किया

मुंबई: अभिनेत्री उर्फी ने अपना वीडियो वायरल किया    

कविता गर्ग        
मुंंबई। बिग बॉस ओटीटी से फेमस हुईं उर्फी जावेद इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने आउटफिट की वजह से वह हर जगह छाई रहती हैं। उनकी अजीबो-गरीब ड्रेसेस उन्हें हमेशा चर्चा में बनाए रखती हैं। उर्फी आए दिन अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती हैं। इस बार उर्फी अपने आउटफिट को लेकर नहीं, बल्कि किसी और चीज की वजह से सुर्खियों में हैं। उर्फी का टैटू इस बार सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

उर्फी ने कमर के ऊपर एक खास टैटू बनवाया हुआ है जो अक्सर उनके आउटफिट्स में फैंस को नजर आता है। इस बार उन्होंने खुद अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया है। उर्फी ने फैदर का टैटू बनवाया हुआ है। उनका ये स्टाइलिश टैटू फैंस को काफी पसंद आता है। वह हमेशा उनके इस टैटू की तारीफ करते रहते हैं। वीडियो में उर्फी ने व्हाइट कलर का ब्रालेट पहना हुआ है। इस वीडियो में उनके मेकअप को भी काफी पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने कमेंट किया- अतरंगी पीस। वहीं दूसरे फैन ने लिखा-उनका मेकअप बहुत शानदार है। एक फैन ने तो उर्फी को फायर तक कह डाला।
उर्फी जावेद ने हाल ही में पीच कलर की ड्रेस में शेयर किया था। उन्होंने पीच कलर के ड्रेस में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया था। जिसमें वह शॉर्ट हेयर में नजर आ रही थीं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी में पहली बार मेरे इतने छोटे बाल हुए हैं। उर्फी का ये पीच ड्रेस फ्रंट से क्रिस क्रॉस था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी के हाल ही में कुछ म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं। जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गए थे।

फिल्म 'हीरामंडी' की शूटिंग प्रारंभ करेंगे भंसाली

फिल्म 'हीरामंडी' की शूटिंग प्रारंभ करेंगे भंसाली  

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म हीरामंडी की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। भंसाली अब अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'हीरामंडी' संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वह पिछले 12 सालों से पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वेबसीरीज में प्यार, धोखा, उत्तराधिकार और राजनीति के हर पहलू को दिखाया जाएगा, भंसाली इसे अपने अब तक के करियर का मील का पत्थर मानते हैं।

बताया जा रहा है कि महिलाओं पर केंद्रित इस आठ ऐपिसोड वाली इस सीरीज में बॉलीवुड की 18 अभिनेत्री काम करती नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि हीरांमंडी वेबसीरीज को संजय लीला भंसाली और विभु पुरी निर्देशित करेंगे। इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान वेश्याओं और उनके पैसे वाले ग्राहकों की लाइफ पर आधारित है।

एक्ट्रेस सिन्हा का गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज

एक्ट्रेस सिन्हा का गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज   

कविता गर्ग     

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। पवन सिंह और स्मृति सिन्हा का होली गाना 'व्हाइट-व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। यह गाना शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं।

सूमी शहर में फंसे 1,700 विदेशी छात्र: शकरलेट

सूमी शहर में फंसे 1,700 विदेशी छात्र: शकरलेट    

अखिलेश पांडेय        

कीव। यूक्रेन के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्री सेरही शकरलेट ने कहा कि सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। शकरलेट ने यक्रेनी टीवी चैनल में यह जानकारी दी। सेरही शकरलेट ने कहा,' आज तक सूमी में लगभग 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। छात्र बंकरों में सुरक्षित हैं। उन्हें गर्म भोजन, खाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, क्योंकि इस समय उनका वहां से निकलना सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।'

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था। रूसी सेना प्रमुख बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी कर रही है और उन्हें नष्ट कर रही है। इसके अलावा रिहायशी इमारतों पर उनकी सेना मिसाइलें एवं रॉकेट दाग रहे हैं।

फिलिस्तीनी शहर में मृत पाए गए प्रतिनिधि मुकुल

फिलिस्तीनी शहर में मृत पाए गए प्रतिनिधि मुकुल    

अखिलेश पांडेय       

नई दिल्ली/जेरूसलम। फिलिस्तीनी शहर रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य दूतावास परिसर के अंदर मृत पाए गए हैं, जो साल 2008 बैच के एक आईएफएस अधिकारी हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, ''रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा। वह एक उज्ज्वल और प्रतिभाशाली अधिकारी थे, उनके सामने उनकी पूरी जिंदगी पड़ी थी। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ओम शांति।" फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास और प्रधानमंत्री डॉ. मुहम्मद इब्राहिम शतयेह ने उनकी मौत के कारणों की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। आर्य ने पिछले साल 16 जून को राष्ट्रपति महमूद अब्बास को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया था। वह पहले काबुल में भारतीय दूतावास में दूसरे सचिव रह चुके हैं।

वह पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और मॉस्को में भारतीय दूतावास के रूप में भी काम कर चुके हैं। फिलिस्तीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है, ''फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का रामल्लाह में उनके कार्यस्थल पर निधन हो गया है और उनके पार्थिव शरीर को भारत पहुंचाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करने के लिए हमने भारत के विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क किया है।" विदेश मामलों और प्रवासियों के मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि उन्हें फिलिस्तीन में भारतीय गणराज्य के राजदूत मुकुल आर्य की मृत्यु की खबर बेहद आश्चर्य और सदमे के साथ मिली।'' इस दुखद अवसर पर फिलिस्तीन के विदेश मंत्री डॉ रियाद अल-मलिकी ने भारत में अपने समकक्ष सुब्रमण्यम जयशंकर से संपर्क कर भारत सरकार और श्री आर्य के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।

पेड़ से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, 3 की मौत, 7 घायल

पेड़ से टकराई अनियंत्रित गाड़ी, 3 की मौत, 7 घायल  संदीप मिश्र  पीलीभीत। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे लोगों की गाड़ी अनियंत्रित ह...