गुरुवार, 3 मार्च 2022

मुंबई: वेबसीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हुआ

मुंबई: वेबसीरीज 'अनामिका' का ट्रेलर रिलीज हुआ    

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की वेबसीरीज अनामिका का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सनी लियोनी ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज अनामिका में शीर्षक किरदार निभाया है। यह स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सनी का किरदार एक बागी स्पाई एजेंट का है, जिसे एजेंसी ढूंढ रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।अनामिका वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं। समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

सनी लियोनी ने कहा, "एक्शन एक ऐसा जॉनर है, जिसमें मैंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया और जब मैंने अनामिका की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं बेहद टैलेंटेड विक्रम भट्ट के मार्गदर्शन में इस दमदार किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित थी। जिस तरह से मुझे अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग दी गई और सभी कलाकारों के बीच एक तालमेल रहा है, यह बहुत बढ़िया अनुभव था। अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।" अनामिका हिंदी के साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है।

सीएम योगी ने बूथ संख्या-249 में जाकर वोट डाला

सीएम योगी ने बूथ संख्या-249 में जाकर वोट डाला   

संदीप मिश्र    
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित प्राथमिक कन्या पाठशाला में बूथ संख्या-249 में कतार में लग कर मतदान किया। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को छठे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह सवेरे ही अपने बूथ संख्या-249 में जाकर अपना वोट डाला। 
अपना वोट डालने के बाद सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना विक्टरी बनाते हुए ट्वीट किया 'नए उत्तर प्रदेश' की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद: रूस

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद: रूस   

सुनील श्रीवास्तव     

कीव/ मास्को/नई दिल्ली। पीएम मोदी और पुतिन की बातचीत के बाद गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हमारी सेना कीव और खारकीव से भारतीय छात्रों को निकालने में पूरी मदद कर रही है, लेकिन यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बंधक बना लिया है। रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन अब भारतीय छात्रों को ढाल बना रहा है, वहां भारतीय छात्रों को रोक लिया गया है। रूस ने कहा कि भारतीयों को खारकीव से निकालने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच रूसी दावे के बाद यूक्रेन की ओर से भी बड़ा बयान सामने आया है, यूक्रेन के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर भारत समेत उन देशों से आह्वान किया है कि वे अपने छात्रों को निकालने के लिए एक कॉरिडोर बनाने को लेकर रूस से बात करें। यूक्रेन ने भारत, पाकिस्तान, चीन से आह्वान किया है कि वे रूसी आक्रमण के कारण खारकीव और सूमी समेत अन्य शहरों में फंसे अपने छात्रों को निकालने के लिए मानवीय कॉरिडोर बनाने को लेकर रूस से बात करें।

गौरतलब है कि भारत की ओर से रूस से ये मांग की गई थी कि वे भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में मदद करें, वहीं रूस ने इस मामले में यूक्रेन पर गंभीर आरोप लगा दिए, रूस की ओर से कहा गया कि जो टैंक रोके जा रहे हैं, उसमें भारतीय छात्रों को ही ढाल बनाया जा रहा है। वहीं, बेलारूस के राजदूत ने यूएन में दावा किया कि पोलैंड में बॉर्डर गार्ड्स ने करीब 100 भारतीय छात्रों से मारपीट की और उन्हें वापस यूक्रेन की ओर भेज दिया गया, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन से अब तक 17 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। बता दें कि खारकीव में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार रात को पुतिन से बात की है, क्योंकि अभी भी खारकीव में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। जंग के दौरान पहली बार जब पीएम मोदी ने पुतिन से बात की थी तो उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने पर जोर दिया था। इस बार भी पीएम मोदी ने उनसे बात की है।

चीन, पाक एवं रूस के करीब आने का मुद्दा: राहुल

चीन, पाक एवं रूस के करीब आने का मुद्दा: राहुल    

दुष्यंत टीकम    

रायपुर। यूक्रेन मामले पर गुरुवार को विदेश मामलों की सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान के रूस के करीब आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अभी प्राथमिकता यूक्रेन से छात्रों को निकालना है। विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि यूक्रेन से बाहर न‍िकाले जा रहे छात्रों को उनकी शैक्षणिक स्थिति के बारे में संदेह था।

जहां यूक्रेन सरकार स्थिति पर आश्वासन दे रही थी।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नागर‍िकों को बाहर न‍िकालने और वर्तमान स्थिति पर बैठक में प्रेजेंटेशन दी। उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा पर‍िषद में मतदान से दूर रहने के सरकार के रुख का समर्थन किया।

'पेट्रोल पंप डीलर' बनने का सुनहरा मौका, पेशकश

'पेट्रोल पंप डीलर' बनने का सुनहरा मौका, पेशकश    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल पंप डीलर बनना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। जियो-बीपी आपको रिटेल आउटलेट डीलर बनने की पेशकश कर रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बीपी के बीच का जॉइंट वेंचर ‘रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड’  ब्रांड नेम के तहत ऑपरेट करता है। जीओ-बीपी ने अपने पहला मोबिलिटी स्टेशन अक्टूबर 2021 में शुरू किया था। जियो-बीपी रिटेल आउटलेट पर ग्राहकों को एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ फ्यूल, सीएनजी, ईवी चार्जिंग, बैटरी स्वैप सॉल्युशंस, कन्वीनिएंस स्टोर्स और कैफे, एक्सप्रेस ऑयल चेंज की सुविधा मिलती है। जियो-बीपी ग्रोथ एंटरप्रेन्योर्स की तलाश में है।

विशेष रूप से उन व्यक्तियों की जिनके पास म्यूनिसिपल लिमिट्स/शहरी इलाकों, नेशनल/स्टेट हाइवेज के आसपास खुद की जमीन है।खुद की जमीन (शहरी 1200 वर्ग मीटर, नेशनल/स्टेट हाइवे- 3000 वर्ग मीटर व अन्य रोड के आसपास 2000 वर्ग मीटर) अनुमानित निवेश 2 करोड़ रुपये से ज्यादा (निवेश में जमीन की कीमत शामिल नहीं है। साथ ही यह लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

3 से 5 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना जताईं

3 से 5 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना जताईं    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेते दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार से अगले दो दिन तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिल्ली, पंजाब, हिरयाणा में देखने को मिलेगा। राज्यों में बूंदाबांदी से लेकर मध्यम बारिश होते दिख सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। वहीं, 5 मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। तापमान की अगर बात करें तो आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। 

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद मौसम सर्द हो गया है। वहीं तेज हवाएं चलने की वजह से भी ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। इस पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. वहीं आज राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक दर्ज होगा। बिहार में एक तरफ राजधानी पटना का पारा सामान्य से दो डिग्री चढ़ा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है जो सतह से 1.5 किमी ऊपर स्थित होने के साथ 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इसके कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री तक रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुुुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। आज पंजाब में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। 5 और 6 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे। इस बीच पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से पंजाब में सर्दी लौट आई है। राज्य के अधिकतरों हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है और रुक-रुककर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 7 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जम्मू में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज दिन भर बदल छाए रहेंगे साथ ही बारिश के साथ कई इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।हिमाचल प्रदेश में बीते दिन बर्फबारी और बारिश के चलते कई न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज भी अधिकतर हिस्सों में बारिश होने से मौसम ठंडा बना रहेगा। राज्य के जिलों में अधिकतम तापमान 8 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रह सकता है।


19 उड़ानें संचालित करेंगे भारतीय वाहक: सिंधिया

19 उड़ानें संचालित करेंगे भारतीय वाहक: सिंधिया   

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आईएएफ और भारतीय वाहक, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 3,726 भारतीयों को भारत वापस लाने के लिए गुरुवार को 19 उड़ानें संचालित करेंगे। ऑपरेशन गंगा के तहत, भारतीय वायुसेना, एयर इंडिया और इंडिगो की आठ उड़ानें गुरुवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत के लिए संचालित होंगी, उन्होंने ट्विटर पर कहा।भारतीय वायु सेना इस निकासी अभियान के लिए अपने सी-17 सैन्य परिवहन विमान का उपयोग कर रही है। भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी और पोलैंड से विशेष उड़ानों के माध्यम से अपने नागरिकों को निकाल रहा है क्योंकि 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र रूसी सैन्य हमले के कारण बंद है।

सिंधिया ने कहा कि इंडिगो की दो उड़ानें रोमानियाई शहर सुसेवा से और स्पाइसजेट की एक उड़ान गुरुवार को स्लोवाकिया के शहर कोसिसे से रवाना होगी। आईएएफ, गो फर्स्ट और एयर इंडिया गुरुवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भारत के लिए पांच उड़ानें संचालित करेंगे, उन्होंने कहा, इंडिगो उसी दिन पोलिश शहर रेज़ज़ो से भारत के लिए दो उड़ानें संचालित करेगा। सभी हाथों से डेक पर और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश के साथ, हम आज अपने 3,726 लोगों को घर वापस लाएंगे। जय हिंद सिंधिया ने ट्वीट किया।

बदसलूकी: भारतीय नागरिकों को ट्रेन में चढ़ने से रोका

बदसलूकी: भारतीय नागरिकों को ट्रेन में चढ़ने से रोका  

सुनील श्रीवास्तव         
कीव/ मास्को। रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर हमला बोल दिया है। इस बीच एक तस्वीर सामने आयी है। जिसमें भारतीय छात्रों/नागरिकों को ट्रेन में चढ़ने से रोका जा रहा है। खारकीव के एक स्टेशन की है, जहां ट्रेन में चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। लोग धक्का-मुक्की कर किसी तरह ट्रेन में चढ़ना चाहते हैं। वहीं, ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा एक शख्स जब चढ़ने की कोशिश करता है तो उसे रोक दिया जाता है।

उसे पीछे धकेल कर ट्रेन के दरवाजे से दूर हटा दिया जाता हैं। जानकारी के मुताबिक, ये शख्स भारतीय छात्र है, जो खुद की जान बचाने के लिए ट्रेन में चढ़कर सुरक्षित स्थान पहुंचना चाहता है। ये पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया जो यूक्रेन से भारत लौटे उन छात्रों के दावों को सही ठहराता है। जिनका कहना है कि वहां के नागरिक भारतीय लोगों के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद मांगी

यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने में मदद मांगी  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल के. के वेणुगोपाल से रोमानिया की सीमा के पास यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीय छात्रों को निकालने में मदद करने के लिए बृहस्पतिवार को कहा। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने एक वकील की उन अर्जियों पर गौर किया।जिसमें कहा गया था कि रोमानिया की सीमा पर जमा देने वाली ठंड के बीच बड़ी संख्या में छात्र फंसे हैं और सरकार रोमानिया से उड़ानें संचालित नहीं कर रही है।

वकील ने पीठ को बताया कि, उड़ाने पोलैंड और हंगरी से संचालित हो रही हैं, रोमानिया से नहीं। बड़ी संख्या में लड़कियों सहित छात्र बिना किसी सुविधा के वहां फंसे हुए हैं। इस पर पीठ ने कहा कि,’हम सबको उनसे सहानुभूति है। लेकिन इसमें अदालत क्या कर सकती है। पीठ ने शीर्ष विधि अधिकारी से फंसे हुए छात्रों की मदद करने पर विचार के लिये कहा। कीव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं।

रेलवे में नौकरी करने का अवसर, अधिसूचना जारी

रेलवे में नौकरी करने का अवसर, अधिसूचना जारी     

कविता गर्ग      

मुंबई। अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद ही शानदार अवसर है। दरअसल, मध्य रेलवे बोर्ड ने जूनियर तकनीकी सहयोगी के पद के लिए 20 खाली पदों पर भर्ती करने के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मार्च रखी गई है। इस जॉब के लिए अनारक्षित श्रेणी के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष, ओबीसी श्रेणी के लिए 18 से 36 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 38 वर्ष होना जरूरी है।

इस जॉब में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में चार साल की स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या तीन साल की अवधि के सिविल इंजीनियरिंग में बीएससी का संयोजन की आवश्यकता है। बता दें उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता, अनुभव और व्यक्तित्व के आधार पर चयन किया जाएगा। वहीं अगर वेतन की बात करें तो 25,000 से 30,000 रुपये के बीच में रहने की उम्मीद है। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/महिला/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। बाकि सभी केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

इच्छुक उम्मीदवार मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर “अनुबंध के आधार पर जूनियर तकनीकी सहयोगी (कार्य) की भर्तियों का चयन करें। बता दें, अधिसूचना में आवेदन पत्र भी शामिल है। उसको विस्तार से पढ़ें और आवेदन-पत्र भरकर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (निर्माण), कार्यालय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), नया प्रशासनिक भवन, अंजुमन इस्लाम स्कूल के सामने छठी मंजिल , डीएन रोड, मध्य रेलवे, मुंबई सीएसएमटी, महाराष्ट्र – 400 001 को भेजें।

अरुणाचल के यूक्रेन में फंसे 6 छात्र नई दिल्ली पहुंचें

अरुणाचल के यूक्रेन में फंसे 6 छात्र नई दिल्ली पहुंचें   

इकबाल अंसारी      
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे राज्य के छ: छात्र निकासी अभियान के तहत नई दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर उन्हें लेने पहुंचे। खांडू ने ट्वीट किया कि यूक्रेन में फंसे अरुणाचल प्रदेश के छह छात्र नयी दिल्ली में हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

ये सभी छात्र पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे थे। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि घर लौटने तक छात्र राष्ट्रीय राजधानी में अरुणाचल भवन में रहेंगे और उन्हें राज्य वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। खांडू ने कहा कि केन्द्र यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहा है और दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय युद्धग्रस्त देश में फंसे छात्रों तक पहुंच बना रहा है। यूक्रेन से फंसे छात्रों को निकालने के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कायम कर रही है। प्रशासन ने युद्ध प्रभावित देश में फंसे लोगों के लिए एक वेब लिंक के साथ-साथ व्हाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है, ताकि वे अधिकारियों से संपर्क कर सकें।

अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के कम से कम चार और छात्र अभी यूक्रेन में फंसे हैं।” रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से भारत युद्धग्रस्त देश में फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी और पोलैंड जैसे देशों के रास्ते स्वदेश ला रहा है। वहीं, विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना, भारतीय विमानन कंपनियों की कुल 19 उड़ानें बृहस्पतिवार को 3,726 भारतीयों को स्वदेश लाएंगी।

दिल्ली के 215 लोगों को यूक्रेन से वापस लाया गया

दिल्ली के 215 लोगों को यूक्रेन से वापस लाया गया   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम 650 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं और यहां के 215 लोगों को अब तक वापस लाया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दी गई सूची के अनुसार यूक्रेन में दिल्ली के कम से कम 870 लोग थे। उन्होंने कहा कि बुधवार रात तक जिलाधिकारी, उपमंडल अधिकारी सहित विभिन्न अधिकारी 550 से अधिक छात्रों के घर गए जिन्हें या तो निकाला जा चुका है या अभी भी वे यूक्रेन में फंसे हैं। अधिकारियों ने कहा कि 600 से अधिक छात्रों के परिवारों से फोन पर संपर्क किया गया है और उन्हें आवश्यक मदद की पेशकश की गई है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,”दिल्ली सरकार यूक्रेन में फंसे लोगों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में है। दिल्ली सरकार हिंडन अथवा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने संबंधी यात्रा सुनिश्चित करेगी।” दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि वे युद्ध प्रभावित यूक्रेन से निकाले गए छात्रों से तथा जो अभी भी वहां फंसे हुए हैं उनके परिवारों से संपर्क करें और उन्हें जानकारी दें कि छात्रों के कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दक्षिण जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि, हम यूक्रेन में फंसे लोगों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम उन्हें हरसंभव मदद मुहैया करा रहे हैं।हमने उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया में लगे अन्य उच्च अधिकारियों के संपर्क में रखा है और उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से यूक्रेन में फंसे लोगों को शीघ्र वापस लाने और उन्हें मदद देने का अनुरोध किया था।


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...