सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी: अमूल

दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी: अमूल    

इकबाल अंसारी     
गांधीनगर। अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। ताजा दरों के मुताबिक, अब 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा।
गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है। इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे। यह मूल्य वृद्धि अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर प्रभावी होगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं।
तकरीबन 7 माह और 27 दिन के अंतराल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि कीमतों में इजाफे का कारण है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,013 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 8,013 नए मामलें     

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब लगभग खत्म हो गया है। देश में दो महीने बाद पहली बार 10 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,013 नए मामलें सामने आए और 119 संक्रमितों की मौत हो गई। अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 16,765 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर को 9195 कोरोना केस आए थे।
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या करीब 1 लाख है। कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कोरोना कुल मामले: 4 करोड़ 29 लाख 24 हजार 130।
सक्रिय मामले: 1 लाख 2 हजार 601।
कुल रिकवरी: 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 686।
कुल मौतें: 5 लाख 13 हजार 843।
कुल वैक्सीनेशन: 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 335। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 27 फरवरी 2022 तक देशभर में 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 4 लाख 90 हजार टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 77 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 7 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.56 फीसदी है। एक्टिव केस 0.24 फीसदी हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 51वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

रूस के खिलाफ वित्तीय एवं यात्रा प्रतिबंध लागू किया

रूस के खिलाफ वित्तीय एवं यात्रा प्रतिबंध लागू किया    

अखिलेश पांडेय  
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया रूस पर नए प्रतिबंध लगाने जा रहा है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा रूसी सुरक्षा परिषद के सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है।
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा,'पिछली रात से ऑस्ट्रेलिया, रूस के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लागू किया। यात्रा प्रतिबंध रूसी राष्ट्रपति और रूस की सुरक्षा परिषद के शेष स्थायी सदस्यों पर लागू होगा।'
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में स्विफ्ट से कुछ रूसी बैंकों को अलग किया है।
प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा,"ऑस्ट्रेलिया रूस पर और आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए सहयोगियों और समान विचारधारा वाले देशों के साथ काम करना जारी रखेगा।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस नेहा: मुंबई

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं एक्ट्रेस नेहा: मुंबई   

कविता गर्ग          

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा मलिक का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट फोटोज से भरा पड़ा है। कई तस्वीरों में उन्होंने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।नेहा की बिकिनी फोटोज को बहुत पसंद किया जाता है। वह इंटरनेट पर बोल्डनेस का तड़का लगाने से कभी नहीं चूकती हैं।

नेहा की दीवानगी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनकी हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं। बताते चलें कि नेहा मलिक हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो ‘तेरे मेरे दरमियां’ में नजर आई थीं।

छत्तीसगढ़ के कई छात्र-छात्राएं, युद्ध के बीच फंसें

छत्तीसगढ़ के कई छात्र-छात्राएं, युद्ध के बीच फंसें   

दुष्यंत टीकम      

जगदलपुर। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच छत्तीसगढ़ के कई जिलों के छात्र-छात्राएं भी वहां फंसे हुए हैं। इनमें बस्तर के भी 40 बच्चे शामिल हैं। इन्हीं में से कुछ ने वीडियो जारी कर सरकार से उन्हें निकालने की अपील की है, साथ ही वहां के हालात के बारे में भी बताया है।यूक्रेन-रूस के इस युद्ध में फंसे छत्तीसगढ़ के बस्तर के भी बच्चे दहशत की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव और सिटी विंशसिया में दहशत का माहौल बीते 3 दिनों से बना हुआ है।

बस्तर जिले केअधिकतर छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढाई कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल दीप्ती और उसके भाई निहाल सिंह तोमर ने हालात बयां करते हुए बताया कि रूस के द्वारा लगातार इस यूनिवर्सिटी के आसपास बम दागे जा रहे हैं और दोनों देशों की सेना के बीच जमकर गोलीबारी भी हो रही है, जिसके चलते दहशत का माहौल इस कदर है कि सायरन बजते ही सभी छात्र बंकर के नीचे छिप जाते हैं, वहां ठण्ड भी काफी ज्यादा है। फिलहाल हालात काफी खतरनाक हो गये हैं।

यूपी 'चुनाव' को लेकर गरमाया राजनीतिक माहौल

यूपी 'चुनाव' को लेकर गरमाया राजनीतिक माहौल   

संदीप मिश्र    

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। प्रतापगढ़ के कुंडा में रविवार को 5वें चरण की वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ था। मगर, यह राजनैतिक लड़ाई अब सीधे-सीधे राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच आकर सार्वजनिक हो गई है।

गुलशन, राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अखिलेश और राजा भैया दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है।सुबह राजा भैया ने कहा, न तो प्रदेश में सपा की सरकार बन रही है न ही वे अखिलेश यादव को सीएम बनने देंगे। वहीं अखिलेश यादव ने कहा, शीशे तोड़ने से हौसले नहीं तोड़े जा सकते, कुंडा अब गुलशन से ही गुलशन होगा।

नई एसयूवी विटारा लॉन्च करने की तैयारी में मारुति

नई एसयूवी विटारा लॉन्च करने की तैयारी में मारुति   

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ ही मिडसाइज एसयूवी की भी खूब डिमांड है और इस सेगमेंट में ह्यूंदै मोटर्स, किआ मोटर्स, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनी को चुनौती देने के लिए मारुति सुजुकी भी नई एसयूवी सुजुकी विटारा लॉन्च करने की तैयारी में है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के बाद कंपनी सुजुकी विटारा ला सकती है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रीमियम एसयूवी एस-क्रॉस को रिप्लेस करेगी। बीते दिनों इस एसयूवी को हरियाणा के मनेसर स्थित मारुति के प्लांट के पास देखा गया है।
भारत के लिए खासतौर पर बनाई जा रही सी सेगमेंट की इस एसयूवी को मारुति सुजुकी और टोयोटा मोटर्स संयुक्त रूप से डिवेलप कर रहे हैं। टोयोटा ग्लांजा और टोयोटा अर्बन क्रूजर के बाद इस एसयूवी को आने वाले समय में मार्केट में पेश किया जा सकता है।

अभिनेत्री तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग पूरी की

अभिनेत्री तब्बू ने 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग पूरी की     

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग पूरी कर ली है। तब्बू ने अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी तब्बू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर शेयर कर दी है। तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैपअप पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ पूरी कास्ट और क्रू टीम के साथ सेलिब्रेशन करती हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर तब्बू ने लिखा, "जिसकी शुरुआत अच्छी होती है, उसका अंत भला होता है। भूल भुलैया 2 बनाने का हमारा सफर आज समाप्त हो गया है।"

तब्बू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक केक नजर आ रही हैं, जिसपर लिखा है, बहुत-बहुत धन्यवाद। इस शूटिंग को खत्म कर लिया गया है। गौरतलब है कि हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन,कियारा आडवाणी, तब्बू, परेशा रावल, राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है।

1 मार्च को 'एलपीजी सिलेंडर' के नए रेट होगें जारी

1 मार्च को 'एलपीजी सिलेंडर' के नए रेट होगें जारी     

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन की जंग के बीच 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं।हालांकि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था।
नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया।
634 रुपये में भी ला सकते हैं, एलपीजी सिलेंडर।
अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अभी दिल्ली- मुंबई में करीब 900 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 916 रुपये में मिल रहा है। इसमें 14.2 किलो गैस होती है। अगर आपका परिवार छोटा है और आप दिल्ली में रहते हैं तो आप 634 रुपये में भी एलपीजी सिलेंडर ला सकते हैं। हालांकि इसमें गैस केवल 10 किलो ही होगी।

ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी     

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नौसेना की पश्चिमी कमान ने ग्रुप-सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशेन जारी किया है। इस भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं। नौसेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी की गई ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 127 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर विज्ञापन जारी होने के 60 दिनों के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल, 2022 तक है।

फायरमैन के लिए रिक्त पदों की संख्या- 120।
फार्मासिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 1।
पेस्ट कंट्रोल वर्कर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 6।

चयन प्रक्रियाइस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षण, अंतरिम नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। गुप सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास में न्यूनतम दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। अन्य जरूरी योग्यताओं के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र को वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच पीएम ने बुलाई बैठक

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच पीएम ने बुलाई बैठक    

अखिलेश पांडेय    

कीव/ मास्को/नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस की जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल बैठक बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया कि युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के देश वापसी कराने के लिए देश के 4 केंद्रीय मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देश जाएंगे। इन चार मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, जनरल वीके सिंह और किरेन रिजिजू के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी की प्रक्रिया तेज करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। बता दें अब तक भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते घर लाया जा चुका है। 

भारत के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में जंग के बीच फँसे भारतीयों को वापस लाने में मदद के लिए एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ‘ऑपगंगा हेल्पलाइन’ लॉन्च किया। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वापसी के अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया गया है। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया में भारत ने अपने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं जिससे यूक्रेन की सीमा से लगने वाले इन देशों के जरिए भारतीयों को निकाला जा सके।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुए यूक्रेन पर रूस के हमले सं संबंधित मतदान में भारत ने भाग नहीं लिया, हालांकि भारत ने बेलारूस सीमा पर वार्ता करने के रुस और यूक्रेन के फैसले का स्वागत किया है। बता दें दो दिन पहले यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव को रूस ने वीटो के जरिए बाधित कर दिया था। इस प्रस्ताव के लिए हुए मतदान में भी भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल नहीं हुए थे।

'अंतरराष्ट्रीय' यात्री उड़ानों के निलंबन को बढ़ाया

'अंतरराष्ट्रीय' यात्री उड़ानों के निलंबन को बढ़ाया    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को ‘‘अगले आदेश तक” बढ़ा दिया गया है।  इससे पहले 19 जनवरी को निलंबन 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद 23 मार्च, 2020 से भारत में अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें निलंबित हैं। इसके बाद गठित एयर बबल व्यवस्था के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 45 देशों के बीच विशेष यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को एक परिपत्र में कहा, ‘‘सक्षम प्राधिकारी ने भारत से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के निलंबन को अगले आदेश तक बढ़ाने का फैसला किया है।” परिपत्र में कहा गया कि यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय मालवाहक उड़ानों तथा डीजीसीए द्वारा विशेष रूप से मंजूरी प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा।
इससे पहले सरकारी सूत्रों से खबर आई थी कि नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें  15 मार्च से फिर से शुरू हो सकती हैं और इसके लिए भारतीय हवाई अड्डों पर प्रभावी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। लेकिन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...