शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ

हरियाणवी क्वीन सपना का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ    

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स ऐसे हैं। जिन्हें सुर्खियों में रहने के लिये किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। हमारी हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी भी इन्हीं स्टार्स में से एक हैं। सपना चौधरी कुछ करें ना करें, लेकिन उनका जलवा हमेशा बरकरार रहता है। हाल ही में सपना चौधरी का न्यू सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसमें वो गर्दा उड़ाती दिखीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि सपना चौधरी पर एक गंभीर आरोप लगा है। दिल चुराने का आरोप। हां, जी। बिल्कुल सही सुना आपने। हरियाणवी क्वीन दिन पर दिन लोगों का दिल चुराने में माहिर होती जा रही हैं। जैसे उन्होंने अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'लूट लिया हरियाणा' में किया। सपना चौधरी के इस गाने को रिलीज हुए सिर्फ एक दिन हुआ है और इसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

गाने की सफलता देखने के बाद सपना चौधरी ने इस पर एक इंस्टाग्राम रील भी बना डाली। वीडियो में सपना चौधरी हरे-भरे खेतों में हरा दुपट्टा लहराती दिख रही हैं। सूट, लंबी चोटी और कानों में बड़े-बड़े झुमके पहनकर सपना चौधरी इतराती नजर आईं। वीडियो में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने लायक है। चंद सेकेंड के वीडियो में उन्होंने साबित कर दिया कि लोग उन पर यूं ही फिदा नहीं हैं।
सपना चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो हर रंग में ढलना जानती हैं। जैसे कि जमाने के साथ चलते हुए वो इंस्टाग्राम प्रो बन चुकी हैं। सपना अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज डालकर लोगों को एंटरटेन करती दिखती हैं। वहीं, सपना के फैंस की ईमानदारी की दाद देनी पड़ेगी, जो वो उन्हें हमेशा स‍िर आंखों पर बिठा कर रखते हैं।

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया

पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया  

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने साउथ दिल्ली में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जहां से पुलिस ने एक ऐजेंट समेत 4 विदेशी लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सदस्य व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे। उन्हें लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किया जाता था।
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग के सभी लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे से जुड़ते थे और डील होने के बाद लग्जरी कार से विदेशी लड़कियों को बड़े होटल और फार्महाउस में ग्राहक तक पहुंचाया जाता था। क्राइम ब्रांच ने लड़कियों की सप्लाई करने वाले एजेंट समेत चार विदेशी लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले पर जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुई विदेशी लड़कियों के पास से न तो पासपोर्ट मिला है, न ही उनके पास कोई वीजा है। अब इन लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एजेंट तेज कुमार दिल्ली के छतरपुर इलाके का रहने वाला है। इससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस इस सेक्स रैकैट से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि विदेशी लड़कियां यहां कब और कैसे आई इसकी भी जांच की जा रही है।

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया

अभिनेत्री ने चम-चमाती साड़ी में वीडियो शेयर किया    

कविता गर्ग     
मुंबई। टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री मोनी रॉय को फोलोवर्स काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनको काफी लोग फॉलो करते है। हाल ही में उन्होंने अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। शादी के बाद मोनी रॉय और भी ज्यादा निखर गईं हैं। इस बात का सबूत उनके हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट में दिख रहा है। वहीं, एक वीडियो में भी उनकी खुबसुरती को देख लोग यही कह रहे हैं। 
इस वीडियो में एक्ट्रेस ट्यूब टॉप के साथ चम-चमाती साड़ी में बेहद दिलकश लग रहीं हैं। सामने आए इस वीडियो में मोनी रॉय चमचमाती चॉकेलेटी कलर की साड़ी पहनी हुई नजर आ रहीं है। इस प्लेन साड़ी के साथ मौनी ने ट्यूब टॉप पहना है। जिस पर मोती जड़े हुए हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने मांग टीका भी लगाया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।इस वीडियो को देखकर साफ लग रहा है कि मोनी रॉय का ये वीडियो मुंबई फिल्म सिटी स्टूडियो का है। वीडियो में मौनी कैमरे पर पोज देने के बाद वैनिटी वैन में जाती हुई नजर आईं।इससे पहले मोनी रॉय पति सूरज नाईबंर के साथ सदगुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं। 
इस मुलाकात का वीडियो मौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में मौनी सद्गुरु का आशीर्वाद लेते हुए दिखीं। इसके साथ ही उनके आश्रम को घूमते हुए भी नजर आईं।इसके अलावा मौनी ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें वो घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाती नजर आईं। इन तस्वीरों को शेयर करते एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘घर वहां है जहां पर दिल है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी के साथ गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं। जिसमें वो कभी काउच पर बैठकर पोज देती नजर आईं तो कभी सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती हुई दिखाई दीं। मौनी रॉय ने बंगाली और साउथ इंडियन स्टाइल दोनों तरह के रीति-रिवाजों से सूरज नांबियार संग शादी की। एक्ट्रेस ने गोवा में 27 जनवरी को सात फेरे लिए। इस शादी में परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

पुलिस कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप लगाया

पुलिस कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज, आरोप लगाया    

कविता गर्ग        

मुंबई। महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व आयुक्त और पुणे की पूर्व पुलिस कमिश्नर रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से लोगों के फोन टेप किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी थी। फोन टेपिंग के आरोपों की जांच के लिए राज्य प्रशासन की ओर से एक समिति गठित की गई थी।

इस समिति की कार्रवाइयों की निगरानी राज्य के तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे कर रहे थे। इसी समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट और राज्य प्रशासन के आदेश के आधार पर पुणे पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई है। केस दर्ज होने की वजह से अब रश्मि शुक्ला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। संजय पांडे की समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर क्राइम ब्रांच की पुलिस इंस्पैक्टर वैशाली चांदगुडे ने बंड गार्डन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इन शिकायतों के आधार पर टेलिग्राफ एक्ट (धारा 26) के मुताबिक केस दर्ज किया गया है। फिलहाल रश्मि शुक्ला केंद्र की ओर से हैदराबाद में नियुक्त हैं।

रश्मि शुक्ला पर गलत तरीके से फोन टेप करते हुए पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां लीक करने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस से साइबर सेल ने भी केस दर्ज किया है। उस केस को रद्द करवाने के लिए रश्मि शुक्ला ने इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के शरण में गई थी। इस मामले में सरकारी वकील ने कहा था, " दर्ज किया गया यह केस पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित भ्रष्टाचार, फोन टेपिंग, राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, गृहमंत्री अनिल देशमुख से जुड़ी सीबीआई जांच से संबंधित नहीं है। बल्कि फोन टेपिंग से संबंधित रिपोर्ट से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक करने से संबंधित है।

सोशल मीडिया पर ठगी, 1 बदमाश गिरफ्तार किया

सोशल मीडिया पर ठगी, 1 बदमाश गिरफ्तार किया     

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। सोशल मीडिया पर प्यार और फिर ब्लैकमेल कर ठगी करने वाला एक शातिर बदमाश को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों में रहने वाली युवतियों से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम आनंदपाल है और वह विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है। आरोपी एमबीए की पढ़ाई करने के बाद कोलकाता में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहा था। कोरोना काल में काम बंद हुआ तो उसने डेटिंग ऐप पर युवतियों को ठगना शुरू कर दिया। उसने राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली एक सीए से 24 लाख रुपये की ठगी की थी। जिसकी शिकायत साइबर सेल में दी गई थी। जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया। उसके पास से 3 मोबाइल और 7 सिम बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपी के सभी बैंक खातों को पुलिस खंगाल रही है।

साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि आनंदपाल तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से ठगी कर रहा था। इसके लिए उसने इंस्टाग्राम, टिंडर, ओके-क्यूपिड, हिंज, जीवनसाथी, फेसबुक समेत 11 ऐप पर वैभव अरोड़ा के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए थे। जिसमें वह एक पुरुष मॉडल के फोटो का इस्तेमाल करता था। उसके तीनों मोबाइल में देशभर की 500 महिलाओं के नंबर मिले हैं, जिसे उसने अलग-अलग एरिया और ऐप के नाम से सेव किया हुआ था। आरोपी ने करीब 100 लड़कियों के मोबाइल नंबर को ब्लॉक भी किया हुआ है। अंदेशा है कि वह 1 हजार से ज्यादा महिलाओं और युवतियों से संपर्क कर चुका है।

डेटिंग ऐप और सोशल मीडिया के साथ-साथ आरोपी ओएलएक्स के माध्यम से भी महिलाओं तक पहुंचकर ठगी किया करता था। इसके लिए वह ऐसे नंबरों पर कॉल करता था जो महिलाओं ने अपना सामान बेचने के लिए डाले थे। कुछ दिन उनसे फोन पर बात करने के बाद वह दोस्ती कर उनसे रुपये ऐंठता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले युवतियों से प्यार भरी बातें करता था। जो लड़की उससे बात करना शुरू देती थी, उससे वह अपने परिवार की परेशानियों से लेकर हर दिन होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में बताता था। ऐसे में लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थीं। इस दौरान वह उन्हें अपनी परेशानी बताकर रुपये ले लेता था। वह लड़कियों से मोबाइल पर सिर्फ बात करता था, बल्कि अश्लील चैटिंग भी करता था। इसके बाद युवतियों से उनके प्राइवेट फोटो मांगता था। जो लड़कियां उसे अपने फोटो भेज देती थीं, उन्हें फोटो वायरल करने की ठगी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। राजनगर एक्सटेंशन में सीए से हुई घटना में भी बदमाश ने ऐसा ही किया था। पहले उसने पिता के इलाज और अपनी परेशानी बताकर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। बाद में युवती के पूरी तरह से झांसे में आने के बाद उसकी प्राइवेट फोटो भी ले लीं। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कुल 24 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को आनंदपाल के पास 2 अकाउंट मिले हैं। जिसमें एक अकाउंट में करीब 60 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन मिली है। इसके अलावा उसका बिहार का एक अकाउंट फर्जी आईडी पर खोला गया था। उस अकाउंट में भी 3 से 4 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन मिला है। पुलिस अब उसके अन्य अकाउंट के बारे में जानकारी कर रही है।

व्हाट्सएप से सावधान, नंबर को कर सकता है बैन

व्हाट्सएप से सावधान, नंबर को कर सकता है बैन     

अखिलेश पांडेय       

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला मेसेजिंग एप की अगर बात करें तो शायद ही व्हाट्सएप्प के समकक्ष कोई दूसरा एप होगा। मैटा के इस एप को रोज लाखों की संख्या में लोग इस्तेमाल करते है। सुरक्षा के नज़र से भी अगर देखा जाए तो व्हाट्सएप को एक सुरक्षित एप माना जाता है। लेकिन, आप दिनभर में कई ऐसे काम व्हाट्सएप पर करते है। जिस कारण व्हाट्सएप आपके नंबर को बैन कर सकता है। इसलिए आपसे भी यही अनुरोध है कि अगर आप ये सारे काम व्हाट्सएप पर करते है तो आपको सुधर जाने की जरुरत है। व्हाट्सएप ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि अगर टर्म एंड कंडीशन का पालन नहीं किया जाता है और इसका उल्लंघन किया जाता है तो व्हाट्सएप उस अकाउंट को बिना जानकारी दिए बैन कर सकता है। आइए अब बताते है कि व्हाट्सएप पर आपको किन चीजों से खुद को बचाना है। 

अगर आप एप के मदद से बड़ी संख्या में जानकारी जुटाने की कोशिश करते है तो आप मुसीबत को बुला रहे है। ऑटोमेटेड और मैन्युअल टूल्स के सहयोग से अगर आप किसी दुसरे यूजर के बारे में जानकारी इकट्ठा करते है वो भी बिना उसकी जानकारी के तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है।अगर आप व्हाट्सएप्प के ज़रिये वायरस या मालवेयर वाली कोई फाइल भेज रहे है तो आपको अपने अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है। एप ने अपनी पॉलिसी  में इसपर सख्त पाबंदी लगाई हुई है।अज्ञात नंबर पर मेसेज करने या किसी ग्रुप में किसी अननोन यूजर को जोड़ने से आपका अकाउंट बैन हो सकता है। हालांकि ऐसा सिर्फ एक बार करने पर नहीं होता है। अगर किसी यूजर ने आपके खिलाफ रिपोर्ट की तो आपका अकाउंट बैन हो सकता है। फर्जी अकाउंट बनाने की वजह से भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है। 

व्हाट्सएप का मॉडिफाइड वर्जन इस्तेमाल करने की वजह से भी आप बैन हो सकते हैं। मल्टीपल ग्रुप बनाने के लिए आपको ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। व्हाट्सएप के मुताबिक, बार-बार ब्रॉडकास्ट मैसेज का यूज करने की वजह से भी आप बैन हो सकते हैं। आपके मैसेज से परेशान होकर कोई यूजर इसके खिलाफ रिपोर्ट कर सकता है।


आयशर वाहन ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, रौंदा

आयशर वाहन ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, रौंदा     

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आयशर वाहन ने एक के बाद एक, लगभग तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद सड़क किनारे पलट गया। वाहन में प्लास्टिक पाइप लदा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सरदारपुर बदनावर रोड पर सीमेंट फैक्ट्री के पास यह हादसा हुआ है। बदनावर की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएफ 3121 ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। एक बाइक सवार वाहन के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर, दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे बाइक सवार का सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। उनके परिजनों की हादसे की सूचना दे दी गई है। मरने वालों की पहचान निर्भय सिंह (45 वर्ष) निवासी आनंद खेड़ी और केसुराम मारू (45 वर्ष) सरदारपुर निवासी के रूप में हुई है। वहीं एक घायल युवक का नाम पता नहीं चल सका है। उसका सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। पुलिस अभी उसका बयान नहीं ले पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बिजली के खंभे से टकराया प्लेन, पायलट की मौंत

बिजली के खंभे से टकराया प्लेन, पायलट की मौंत    

इकबाल अंसारी         

चेन्नई। तमिलनाडु के नलगोंडा में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। बिजली के खंभे से टकराकर एविएशन एकेडमी का प्लेन क्रैश हुआ। ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। महिला ट्रेनी पायलट तमिलनाडु की ही रहने वाली थी। आंध्रप्रदेश में शनिवार को एक एविएशन एकेडमी का प्लेन हादसे का शिकार हो गया। यहां प्लेन क्रैश होने से एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। पायलट का नाम महिमा बताया जा रहा है, जो तमिलनाडु की ही रहने वाली थी। हादसा आंध्र के नलगोंडा में हुआ है। प्लेन ने तमिलनाडु के गुंजुर जिले के मचेरला से उड़ान भरी थी। 

बताया जा रहा है कि प्लेन उड़ान भरते वक्त बिजली के खंभे से टकरा गया था। जिसके बाद वह मैदान में क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश सरकार का स्टेट प्लेन रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर अहमदाबाद से ग्वालियर आ रहा था। ग्वालियर हवाई अड्डे पर लैंड करने के दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी थी। 

पैरों की तस्वीरें पोस्ट कर 4 लाख कमाती हैं महिला

पैरों की तस्वीरें पोस्ट कर 4 लाख कमाती हैं महिला     

सुनील श्रीवास्तव      
वाशिंगटन डीसी। बहुत लोग कुछ भी किये बिना हजारों लाखों रुपये कमाने के सोचते रहते हैं। लेकिन स्वीट आर्चेस नाम की एक अमेरिकन महिला सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पे पोस्ट करके करीब 4 लाख ($ 6000) रूपए कमाती हैं। आपको मेरी ये बात बेतुकी लग रही होगी, मगर यह सौ प्रतिशत सच है। आप चाहे तो स्वीट आर्चेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पे जाकर देख सकते हैं, जहां वह अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर करती है और न केवल साझा करके, बल्कि वह अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन बेचकर प्रति माह $ 6,000 कमाती है।

यह अमेरिकी महिला काफी लंबे समय से अपने पैरों की तस्वीरें ऑनलाइन बेच रही है और उसे उसके चाहने वालो लोगों से भी अजीब किस्म की फरमाइशें मिलती हैं, लेकिन उसकी प्रति माह $ 6,000 की कमाई पूरी तरह से अप्रत्याशित थी। 28 वर्षीय ने अपने बयान में कहाँ की, 'कुछ लोग पैरों के तलवों को पसंद करते हैं तो कुछ मेरे पैर की उंगलियों को पसंद करते हैं। लोग मुझे अपने पैरों से किसी चीज़ को कुचलते हुए देखना भी पसंद करते हैं, जैसे कि रसभरी, अंगूर, या केक।

लड़की ने आगे बताया की सबसे अजीब अनुरोध किसी ने मुझसे अपनी कार में उसके साथ चलने के लिए कहा था! मैंने कहा बिल्कुल नहीं। यह निश्चित रूप से सबसे पागलपन की बात है जिसे मैंने करने से इनकार कर दिया है। उसने यह भी कहा, 'कुछ प्रशंसकों को 'सेल्फ-फ़ुट मसाज पसंद है। अन्य लोग मुझसे कहते हैं पैरों को किस करने के लिए तो में ओ करती हूं। एक बार तो मेरे एक चाहने वाले ने मेरे जूते की एक जोड़ी मांगी। कुछ बस मेरी उंगलियों को देखना पसंद करते है।

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम

किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा: सीएम    

मनोज सिंह ठाकुर      

इंदौर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब योजना के दस्तावेज के रूप में किसानों को पहली बार इसकी पालिसी भी दी गई। इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में आयोजित `मेरी पालिसी मेरे हाथ` कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के हाथों किसानों को यह पालिसी बांटी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि फसल बीमा के कुल 7618 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। इसमें इंदौर जिले के किसानों को 1300 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के बंटवारे में पारदर्शिता रखी है। भारी बारिश के कारण जब सोयाबीन की फसल खराब हुई थी, उस समय हमने अधिकारियों को रातों को भी काम कराया। उनसे कहा गया था कि किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसका मुआयना करें और जितना भी नुकसान हुआ है, उसे जस का तस लिखें। सभी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई थी, किसानों का नुकसान ज्यादा लिखा तो चलेगा, लेकिन कम लिखा तो नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। किसानों को उनके नुकसान भी पूरी भरपाई होनी चाहिए।

कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले कभी इतनी बड़ी राशि किसानों को नहीं दी गई। न मुआवजा, न बीमा की राशि, न सिंचाई योजनाओं पर काम किया है। फसल खराब होने पर भरपाई के तौर पर 200 से 400 रुपये किसानों के खाते में जमा होते थे। वर्तमान सरकार अब सिंचाई क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और इसे 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रीमियम राशि का भुगतान नहीं किया था। हमारी सरकार बनते ही हमने सबसे पहले बीमा राशि का प्रीमियम भरा। वर्तमान सरकार ने पिछले 22 महीनों में किसानों के खातों में विभिन्न मदों में एक लाख 72 हजार 854 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। सरकार किसानों की बेहतरी के प्रतिबद्ध है। किसान बस मेहनत करते जाएं। कार्यक्रम में कुछ किसानों को सांकेतिक रूप से फसल बीमा की पालिसी का वितरण किया गया। साथ ही चयनित फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन (एफपीओ) को प्रमाण-पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग और अन्य कंपनियों द्वारा कृषि मेला और प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मेले में किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव

यूपी: फांसी के फंदे से लटका मिला पिता-बेटी का शव  


अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। जिलें में रहस्यमयी परिस्थिति में बेटी और पिता का शव मिला है। बेटी और पिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक बेटी की उम्र मात्र 1 साल थी। घटना के वक्त मृतक की पत्नी भी दूसरे कमरे में मौजूद थी। दोनों के बीर देर रात तक लड़ाई हुई थी। पत्नी का कहना है कि उसे सुसाइड के बारे में कुछ पता नहीं चला। पति का शव बेड पर बैठने जैसी स्थिति में था। ऐसे में पुलिस सुसाइड और मर्डर दोनों एंगल पर जांच कर रही है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ का रहने वाला 25 साल का अमित चौहान गाजियाबाद के अकबरपुर बहरामपुर गांव में पत्नी और बच्ची के साथ रहता था। वह इंदिरापुरम में एक पेट्रोल पंप पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता था। गुरुवार रात अमित और और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह अमित और एक साल की बेटी भूमिका की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।दो बजे रात तक हुआ था झगड़ा अमित की पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हो गए। लोगों ने मामले की जानकारी विजयनगर थाने की पुलिस को दी। अमित की पत्नी ने पुलिस को सिर्फ इतना बताया कि घरेलू बात को लेकर दोनों में रात दो बजे तक झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में सो गए थे। शुक्रवार सुबह सोकर उठी तो फंदे पर पति और बेटी के शव लटके हुए थे। एक आशंका यह भी है कि पारिवारिक कलह के बाद अमित ने एक साल की मासूम बेटी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया

इस घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। क्राइम सीन की बात की जाए, तो अमित का शव बेशक फांसी पर लटका मिला हो, लेकिन उसकी मुद्रा बेड पर बैठने जैसी है। सामान्य तौर पर लोग जमीन पर पैर लटकाकर बेड पर बैठ जाते हैं। ठीक इसी स्थिति में अमित का शव मिला है। आशंका कम ही है कि अमित ने सुसाइड किया हो। उसके दोनों पैर जमीन से छूते मिले हैं। पड़ोसी रवि जाटव ने आरोप लगाया कि युवक की हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया गया है। सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती छानबीन में दंपति में झगड़े की जानकारी मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सारी चीजें साफ हो पाएंगी।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...