शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

ललित कलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया

ललित कलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया     

अश्वनी उपाध्याय         
गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर, गाज़ियाबाद की कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से गायन, नृत्य, नाटक, अभिनय, गीत इत्यादि ललित कलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने इस में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कलात्मक शिक्षा बच्चों को सही अनुपात, सद्भावना और सौंदर्य की भावना के साथ काम करने में मदद करता है। आजकल विद्यालयों में बौद्धिक कार्यों के आधार पर पेशेवर ज्ञान और कुशलता के विकास पर जोर दिया जाता है। 
ऐसी स्थिति में यह आवश्यक हो जाता है कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ ही कला और सौंदर्य का आनंद लेने की क्षमता का भी विकास किया जाए। 
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर, गाज़ियाबाद छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार केकार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहता है। 
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना से हुआ। छात्रों ने ‘अकबर बीरबल और बहुभाषिक’ मनमोहक कहानी की नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त योगा, कीबोर्ड की भी सुन्दर प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। भक्ति गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे थे। अपने बच्चों के कुशल मार्गदर्शन के लिए उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 457 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 457 नए मामलें मिलें      

पंकज कपूर         

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का गहरा प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 457 नये मामले सामने आए है। वही, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। शनिवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 457 नए मामलें सामने आए है। जबकि, राज्य में 1,348 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 03.14 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 193 ,हरिद्वार से 88, नैनीताल जिले से 31, उधमसिंह नगर से 24, पौडी से 27, टिहरी से 07, चंपावत से 06, पिथौरागढ़ से 34, अल्मोड़ा 07, बागेश्वर से 02, चमोली से 4, रुद्रप्रयाग से 1, उत्तरकाशी से 23 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 87,234 मरीजों में से 78,717 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3,057 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं। 227 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6,512 है। इधर, रिकवरी रेट 87.93 प्रतिशत पहुंच गया है।

कौशाम्बी: 'मतदान' हेतु लोगों को जागरूक किया

कौशाम्बी: 'मतदान' हेतु लोगों को जागरूक किया    

गणेश साहू        
कौशाम्बी। धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में मतदाता जागरूकता के चलते मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया है। जिसमें प्रीती गौतम को प्रथम स्थान,दिव्या द्विवेदी को द्वितीय स्थान तथा शेफ़ा फात्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने छात्र छात्राओ के माध्यम से उनके माता पिता को लोकतंत्र के इस महान पर्व में मतदान करने हेतु जागरूक किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर धन्वन्तरि कुमार,रामशंकर सिंह,आदित्य द्विवेदी,अमित त्रिपाठी आदि शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि बढ़ाईं

प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि बढ़ाईं     

इकबाल अंसारी    

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में अवकाश की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। कई परिसरों में बढ़ते हिजाब विवाद के बाद राज्य सरकार ने नौ फरवरी से इन कॉलेजों को बंद कर दिया था और उन्हें 14 फरवरी को खोला जाना था। सरकार ने 16 फरवरी तक डिग्री और डिप्लोमा कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार ने अपने परिपत्र में कहा कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के एहतियाती कदम के तौर पर यह फैसला लिया गया है।

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश के करीबी सूत्रों ने बताया कि नौवीं और 10वीं की कक्षाएं 14 फरवरी से पहले की तरह शुरू होंगी। राज्य के कुछ हिस्सों में उच्च माध्यमिक स्कूलों तथा कॉलेज परिसरों में हिजाब बनाम भगवा स्कार्फ को लेकर विवाद ने तनाव पैदा कर दिया है। कुछ स्थानों पर अप्रिय घटनाएं और यहां तक कि हिंसक झड़पें भी हुई हैं।

मुख्य प्रवक्ता को 6 वर्ष तक निष्कासित किया: इकाई

मुख्य प्रवक्ता को 6 वर्ष तक निष्कासित किया: इकाई    

इकबाल अंसारी     

इंफाल। भारतीय जनता पार्टी की मणिपुर इकाई ने अपने मुख्य प्रवक्ता चोंगथम बिजॉय सिंह को पार्टी नियमों के उल्लंघन के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनके निष्कासन का फैसला भाजपा के घटक ‘एनपीपी’ के खिलाफ टिप्पणी करने के कुछ दिनों के भीतर ही किया गया है। गौरतलब है कि उन्होंने कहा था कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) एक ‘परजीवी’ (पैरासाइट) हो, जो पिछले पांच साल में सत्तारूढ गठबंधन के लिए एक संकट ही साबित हुई है। पार्टी से निष्कासन के बाद सिंह ने कहा कि राज्य विधानसभा के चुनाव में वह उरीपोक सीट से जनता दल (यू) के उम्मीदवार केएच सुरेश का समर्थन करेंगे, क्योंकि वह खुद उस सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

भाजपा ने उन्हें उस सीट से पार्टी का उम्मीदवार इसलिए नहीं बनाया क्योंकि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था कि ‘मुझे पार्टी का टिकट देने से इनकार कर दिया गया क्योंकि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलता हूं। मुझे ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किये बिना निष्कासित कर दिया गया है। मेरा निष्कासन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के निहित स्वार्थों के कारण हुआ है। मैं उरीपोक सीट से जनता दल (यू) के उम्मीदवार को समर्थन दूंगा। भाजपा ने इस सीट से सेवानिवृत्त नौकरशाह एल. रघुमणि को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिंह को पार्टी नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 50,407 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 50,407 नए मामलें    

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारत में बीते एक दिन में कोविड-19 के 50,407 नए मामलें सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,86,544 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,10,443 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 804 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,07,981 हो गई।

देश में पिछले छह दिन से कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी हुई है। देश में अभी 6,10,443 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.43 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 87,359 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.37 प्रतिशत है। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 3.48 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.07 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अभी तक कुल 4,14,68,120 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 4,14,68,120 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

फिल्मकार काजोल ने 'सलाम वेंकी' की घोषणा की

फिल्मकार काजोल ने 'सलाम वेंकी' की घोषणा की   

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म 'सलाम वेंकी' की घोषणा कर दी है। फिल्म त्रिभंग के बाद काजोल ने अपनी अगली फिल्म सलाम वेंकी की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन रेवती कर रही हैं। काजोल ने फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हुए बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर रेवती के साथ फिल्म के मुहुर्त की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें काजोल के किरदार की भी झलक मिलती है। तस्वीरों के साथ काजोल ने लिखा, "आज हम ऐसी कहानी का सफर शुरू कर रहे है, जिसे बताने की बहुत जरूरत थी। एक ऐसा रास्ता, जिस पर चलना जरूरी था और एक ऐसी जिंदगी, जिसका जश्न मनाना चाहिए। सलाम वेंकी की इस अविश्वसनीय सच्ची कहानी को साझा करने का इंतजार है।" सलाम वेंकी का निर्माण सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवार और वर्षा कुकरेजा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं और किरदारों से प्रेरित है। सलाम वेंकी में काजोल एक मां का किरदार निभा रही हं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से जूझती है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...