शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

ललित कलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया

ललित कलाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया     

अश्वनी उपाध्याय         
गाजियाबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर, गाज़ियाबाद की कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से गायन, नृत्य, नाटक, अभिनय, गीत इत्यादि ललित कलाओं पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने इस में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कलात्मक शिक्षा बच्चों को सही अनुपात, सद्भावना और सौंदर्य की भावना के साथ काम करने में मदद करता है। आजकल विद्यालयों में बौद्धिक कार्यों के आधार पर पेशेवर ज्ञान और कुशलता के विकास पर जोर दिया जाता है। 
ऐसी स्थिति में यह आवश्यक हो जाता है कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ ही कला और सौंदर्य का आनंद लेने की क्षमता का भी विकास किया जाए। 
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर, गाज़ियाबाद छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार केकार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहता है। 
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना से हुआ। छात्रों ने ‘अकबर बीरबल और बहुभाषिक’ मनमोहक कहानी की नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त योगा, कीबोर्ड की भी सुन्दर प्रस्तुति बच्चों द्वारा की गई। भक्ति गीत ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिभा को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे थे। अपने बच्चों के कुशल मार्गदर्शन के लिए उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...