शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं: अखिलेश

जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं: अखिलेश   

संदीप मिश्र        

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में दलित युवती के मर्डर केस मामले में अब सियासत शुरू हो चुकी है। इस मामले में पूर्व सपा नेता का नाम आने पर समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी बयान दिया है। अखिलेश का कहना है कि जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं है। बल्कि उनके पिताजी समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे। मगर बीते चार वर्ष पहले उनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और और उन्हें जेल भेजा जाए।

दरअसल, पिछले दो माह से लापता दलित युवती का शव समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बनवाए आश्रम के पास खाली जमीन से बरामद किया गया। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी रजोल सिंह दिवंगत सपा नेता फतेह बहादुर का बेटा है। दलित युवती का शव बरामद होने के बाद लगातार विरोधी पार्टियां समाजवादी पार्टी पर हमला कर रही हैं। इसी बीच अखिलेश ने भी अपना एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो आरोपी है। वह सपा पार्टी के नहीं है।

राजद अध्यक्ष लालू ने पीएम-सीएम पर साधा निशाना

राजद अध्यक्ष लालू ने पीएम-सीएम पर साधा निशाना    

अविनाश श्रीवास्तव       

पटना। वंशवादी राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई हालिया आलोचना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। जिसमें उन्होंने इस हफ्ते के शुरू में वंशवादी राजनीति की आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में नहीं लाने को लेकर लालू प्रसाद के चिर प्रतिद्वंद्वी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की थी।

राजद नेता ने कहा कि, मोदी के बच्चे नहीं हैं। नीतीश का एक बेटा है, जो राजनीति करने का इच्छुक नहीं है। बस, यही प्रार्थना की जा सकती है कि उन्हें संतान प्राप्त हो। जो उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा सके।  लालू प्रसाद के साथ उनके छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव भी थे। जो 2015 में राज्य में महागठबंधन की सरकार के तहत उपमुख्यमंत्री थे। हालांकि, महागठबंधन की तत्कालीन सरकार का नेतृत्व भी जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश ही कर रहे थे।

लोकतंत्र में सुशासन का महत्वपूर्ण पहलू: राष्ट्रपति

लोकतंत्र में सुशासन का महत्वपूर्ण पहलू: राष्ट्रपति    

कविता गर्ग          

मुंबई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि ‘दरबार’ शब्द आजादी से पहले के दौर में राजसी सत्ता से जुड़ा था। लेकिन इसकी आधुनिक अवधारणा पारदर्शिता को बढ़ावा देती है। जो लोकतंत्र में सुशासन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। वह यहां राजभवन में नवनिर्मित दरबार हॉल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन की तरह मुंबई में राजभवन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का संवैधानिक प्रतीक बन गया है।

उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता से पहले दरबार शब्द राजसी सत्ता से जुड़ा था। जबकि वर्तमान समय में यह लोकतंत्र से जुड़ा है। दरबार की आधुनिक अवधारणा पारदर्शिता को बढ़ावा देती है। जो किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुशासन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। रामनाथ कोविंद ने कहा कि, दरबार में कुछ भी निजी या गुप्त नहीं होता है। सब कुछ जनता की नजरों में होता है, सभी को साथ लेकर। यहां तक ​​कि निर्वाचित प्रतिनिधि भी लोगों से जुड़ने के लिए ‘जनता दरबार’ आयोजित कर रहे हैं। यह तरीका लोकप्रिय हो रहा है। इस संदर्भ में, नया दरबार हॉल नए भारत, नए महाराष्ट्र और हमारे जीवंत लोकतंत्र का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह धरोहर स्थल अंग्रेजों की विरासत हो सकता है। लेकिन इसका वर्तमान और भविष्य महाराष्ट्र तथा देश के बाकी हिस्सों के गौरव से जुड़ा है।

टॉस: क्रिकेटर रोहित ने बल्लेबाजी का फैसला लिया

टॉस: क्रिकेटर रोहित ने बल्लेबाजी का फैसला लिया   
मो. रियाज       
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की सीरीज का आखिरी वनडे शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है। क्रिकेटर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम आज 4 बदलाव के साथ उतरी है। केएल राहुल, दीपक हुड्डा, शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को आज टीम से बाहर किया है। वहीं, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है। सीरीज के शुरुआत दोनों वनडे भारत ने जीते हैं। इस मैच में टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का मौका है।
विराट कोहली भी आउट हो गए हैं। जोसेफ ने उन्हें चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। इसी ओवर में जोसेफ ने रोहित को आउट किया था और एक गेंद बाद उन्होंने कोहली को पवेलियन की राह दिखाई है। कोहली खाता तक नहीं खोल पाए। लेग स्टम्प पर पटकी गेंद पर कोहली ने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

अभिनेता अनिल ने 'वर्कआउट' की तस्वीर शेयर की

अभिनेता अनिल ने 'वर्कआउट' की तस्वीर शेयर की  

कविता गर्ग      

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीर शेयर की है। अनिल कपूर अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट सेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर श्रीलंका टूर की तस्वीरें साझा की है।इन तस्वीरों में अनिल कपूर समंदर किनारे टहलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स फ्लोट करते हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं।

अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म के 43 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। जिसमें वह फिल्म के अपने को-स्टार के साथ शूट को फिल्माते दिख रहे हैं। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा, 'कभी कभी खुद को याद दिलाना पडता है कि जर्नी कहां से शुरू हुई थी, ताकि पैर हमेशा जीमन पर रहे और हौसले आसमान को छूते रहे हैं। मेरी पहली फिल्म हमारे तुम्हारें को 43 साल हो गए। दर्शकों का भी धन्यवाद।

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज

सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज 

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की आने वाली सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे' का टीजर रिलीज कर दिया गया। टीजर में एक राइम बोलते हुए यामी के किरदार की झलक दिखायी गयी है। अ थर्सडे का निर्देशन बेहजाद खंबाटा ने किया है, जबकि इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। टीजर में एक किंडरगार्टन स्कूल की झलक दिखाई गई है। जिसमें ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार गाते हुए बच्चों की आवाज सुनायी देती है। 

फिर यामी इसी राइम को दोहराते हुए एंट्री लेती हैं और गोली चलने की आवाज आती है। फिल्म अ थर्सडे में यामी के साथ डिम्पल कपाड़िया, नेहा धूपिया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ और करणवीर शर्मा अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

अगला वैरिएंट ज्यादा संक्रामक हो सकता हैं: संगठन

अगला वैरिएंट ज्यादा संक्रामक हो सकता हैं: संगठन 

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। कोविड-19 का अगला वैरिएंट और भी ज्यादा संक्रामक हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि कोरोना का अगला वैरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा कि वैक्सीन का असर भी कम हो सकता है। देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिेएंट के मामले तेजी से कम होने लगे हैं। लेकिन इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी चेतावनी दी है।

डब्ल्यूएचओ का कहना है कि कोरोना का अगला वैरिएंट ज्यादा संक्रामक और ज्यादा घातक हो सकता है। डबल्यूएचओ की महामारी विशेषज्ञ डॉ. मारिया वान केरखोव ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई और आने वाले वैरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में ज्यादा संक्रामक होंगे। उन्होंने ये बातें वीकली ब्रीफिंग में कहीं।उन्होंने कहा कि अगला वैरिएंट ज्यादा संक्रामक होगा और इसका मतलब ये है कि अभी जो तबाही मच रही है, उससे कहीं ज्यादा तबाही मच सकती है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगला वैरिएंट ज्यादा गंभीर होगा या नहीं, ये अब भी बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि अगला वैरिएंट इम्युनिटी को चकमा दे सकता है और वैक्सीन का असर भी कम हो सकता है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि ओमिक्रॉन की लहर में हम देख चुके हैं कि वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौत से बचाने में कारगर है। कोरोना का डेल्टा वैरिएंट पहली बार अक्टूबर 2020 में भारत में मिला था। इसे डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया था। अल्फा वैरिएंट की तुलना में डेल्टा 50 फीसदी ज्यादा संक्रामक था।

डेल्टा वैरिएंट की वजह से ही भारत में दूसरी लहर आई थी। इससे कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। जून 2021 तक ये यूके, इजरायल, रूस, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों तक पहुंच गया था। नवंबर 2021 के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला था। डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन कम गंभीर है, लेकिन ये उससे 2 से 4 गुना ज्यादा संक्रामक है। डॉ. वान केरखोवे ने चेताते हुए कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि समय के साथ कोरोना कमजोर पड़ता जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के स्टीव बीको एकेडमिक हॉस्पिटल में हुई एक स्टडी में कोरोना महामारी के जल्द अंत की ओर इशारा किया गया है। इस स्टडी के आधार पर संभावना जताई गई है कि ओमिक्रॉन महामारी को एंडेमिक फेज में लेकर आ गया है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...