शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

'मीडिया' कंपनियों के लिए नियम बनाने पर विचार

'मीडिया' कंपनियों के लिए नियम बनाने पर विचार   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही है। इस बात की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी मिनिस्टर अश्‍व‍िनी वैष्‍णव ने दी है। उन्‍होंने कहा है अगर संसद में राजनीतिक सहमति बन जाती है तो इंटरनेट पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के लिए नियम कड़े कर देगी। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। आनंद शर्मा ने पूछा था कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है ? वैष्णव ने कहा कि कड़े नियमों की वजह से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने कहा, ‘सरकार संवैधानिक दायरे में रहकर काम कर रही है। इसमें राज्य और केंद्र के कामों को भी बताया गया है। रिपोर्ट्स के आधार पर लॉ इन्फोर्समेंट एजेंसियां अपना काम करती हैं। इसके अलावा सेंट्रल पोर्टल भी हैं, जहां पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुशील मोदी द्वारा ‘बुल्ली बाई और ‘सुल्ली डील्स’ ऐप मामलों पर एक सवाल के जवाब में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव कहते हैं, ‘महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना हमारे लिए एक मौलिक न‍िर्माण है। हम इस मुद्दे पर समझौता नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘सभी मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई की गई है. जब भी सरकार सोशल मीडिया को जवाबदेह बनाने के लिए कोई कदम उठाती है। विपक्ष अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले का आरोप लगाता है, जो सच नहीं है। हमें संतुलन बनाना होगा।’ वैष्णव ने ‘बुल्ली बाई’ जैसे ऐप का भी उदाहरण दिया कि यह समाज को कैसे नुकसान पहुंचा रहा था। उन्होंने कहा कि जुलाई 2021 में इस तरह का पहला मामला आया था। रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्य सभा में कहा कि रेल मंत्रालय विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से रेलवे स्टेशनों का टेक्नो-इकोनॉमिक फीजेबिलिटी स्टडी कर रहा है। इन फीजेबिलिटी स्टडी के परिणामों के आधार पर स्टेशनों को चरणों में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसमें विशेष रूप से प्रमुख शहरों और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में स्थित स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियों ने गफूर शेख को गिरफ्तार किया

सुरक्षा एजेंसियों ने गफूर शेख को गिरफ्तार किया     

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपियों में से एक अबू बकर अब्दुल गफूर शेख को करीब तीन दशक की खोज बीन के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

अबू बकर 1993 के हमले के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है और वह धमाकों का एक प्रमुख साजिशकर्ता है। 12 मार्च, 1993 को हुए इन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे। उल्लेखनीय है कि मुंबई में 12 अलग अलग जगहों पर हुए सिलसिलेवार हमलों ने मुंबई (तब बॉम्बे) को हिलाकर रख दिया था। यह भारत में हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों से एक था।

लता मंगेशकर की हालत गंभीर, दोबारा शिफ्ट किया

लता मंगेशकर की हालत गंभीर, दोबारा शिफ्ट किया  

कविता गर्ग    

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 साल की लता ताई तभी से आईसीयू में हैं। लता जी की तबियत की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र नविनिर्माण के मुखिया राज ठाकरे हॉस्पिटल पहुंचे हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने दैनिक भास्कर को बताया कि लताजी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24×7 उनकी निगरानी कर रही है।कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें सामने आईं थीं। 

इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर परिवार वालों ने कहा कि, कृपया झूठी खबरों पर ध्यान न दें और इन खबरों पर विराम लगा देना चाहिए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के प्रतीत समदानी ने अपडेट दिया है। दीदी की तबियत में सुधार दिख रहा है और उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने और घर वापसी की कामना करते हैं। पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, “मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। 

वह पहले वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन शनिवार को उनका वेंटिलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।


6 को यूके पहुंचेंगे नड्डा, संबोधित करेंगे जनसभा

6 को यूके पहुंचेंगे नड्डा, संबोधित करेंगे जनसभा    

पंकज कपूर          देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी पहुंचेंगे। जिसके बाद उत्तरकाशी रवाना होंगे। जहां पर बीजेपी के गंगोत्री से प्रत्याशी सुरेश चौहान के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा जिसके बाद सहसपुर विधानसभा में डोर टू डोर प्रचार करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। 

वहीं, 3:30 बजे के लगभग डोईवाला पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जहां पर डोई वाला प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला के पक्ष में करेंगे जनसभा। जिसके बाद संगठनात्मक कार्यक्रम में होंगे। शामिल वही 7 फरवरी को बागेश्वर के लिए रवाना होंगे। जेपी नड्डा जहां पर चंदन रामदास के पक्ष में जनसभा को करेंगे संबोधित। जिसके बाद पिथौरागढ़ के लिए होंगे जेपी नड्डा रवाना। लगभग ढाई बजे पिथौरागढ़ में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रा पंत के पक्ष में जेपी नड्डा करेंगे जनसभा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन सभा जहां पर बीजेपी प्रत्याशी सविता कपूर के पक्ष में जनता से मांगेंगे वोट।

दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर: एससी

दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर: एससी  

कविता गर्ग     

मुबंई। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और नशीले पदार्थ विरोधी कानून के तहत दर्ज एक मामले के दिव्यांग आरोपी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। शीर्ष अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बंबई उच्च न्यायालय के जुलाई 2021 के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर इस सप्ताह की शुरुआत में आदेश पारित किया। न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि यदि आरोपी नशीले पदार्थों के व्यापार में संलिप्त पाया जाता है या किसी अन्य अपराध में शामिल पाया जाता है, तो अभियोजन को निचली अदालत से जमानत रद्द करने का अनुरोध करने की छूट होगी।

शीर्ष अदालत ने आरोपी के वकील के इस अभिवेदन पर गौर किया कि याचिकाकर्ता एक दिव्यांग व्यक्ति है और कृत्रिम पैर ‘जयपुर फुट’ का इस्तेमाल करता है तथा हिरासत में उसका 12 किलोग्राम वजन कम हो गया है। उसने कहा कि याचिकाकर्ता का जयपुर फुट भी उसके नाप के अनुसार भी नहीं है। वकील ने कहा कि कि याचिकाकर्ता को जनवरी 2018 में स्वापक नियंत्रण एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम और मकोका के प्रावधानों के तहत पुणे में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। शीर्ष अदालत ने एक आदेश में कहा, ‘उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों और इस तथ्य को देखते हुए कि मुकदमा अभी शुरू होना बाकी है, जबकि याचिकाकर्ता चार साल से हिरासत में है, हिरासत में बंद रखे जाने की अवधि उस गिरोह से उसके संबंध पर तार्किक रूप से विराम लगा देगी, जिसका प्रमुख हिरासत में है। निचली अदालत जिन नियम एवं शर्तों को संतोषजनक मानती है, उनके पालन की शर्त पर हम याचिकाकर्ता को जमानत देने के इच्छुक हैं। 

पीठ ने कहा कि राज्य के वकील ने मकोका के प्रावधानों को लागू किए जाने के आधार पर जमानत याचिका का विरोध किया और याचिकाकर्ता का एक अन्य आरोपी के गिरोह से संबंध पाया गया, जो हिरासत में है। शीर्ष अदालत ने जमानत याचिका मंजूर करते हुए शर्त रखी कि याचिकाकर्ता हर वैकल्पिक सोमवार को पूर्वाह्न में स्थानीय पुलिस थाने में पेश होगा। दक्षिण मुंबई में अफ्रीकी मूल के नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के लिए अब पुलिस ने बार-बार पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध विरोधी कानून मकोका के तहत एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है। डोंगरी और जेजे मार्ग पुलिस ने साल 2018 में नशीले पदार्थों के 628 मामलों में कार्रवाई की।

सहजन की फली के फायदें, जानिए पोषक तत्व

सहजन की फली के फायदें, जानिए पोषक तत्व      

सरस्वती उपाध्याय        

सहजन की फली के फायदे आपने खूब सुने होंगे। कई बार तमाम डिशेज में इसका इस्तेमाल भी किया होगा।लेकिन क्या आप जानते हैं कि सहजन के पत्ते भी पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इसके पत्तों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, सी और बी कॉम्‍प्लेक्स जैसे तत्वों के अलावा 40 से अधिक प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं। आप सहजन की हरी पत्तियों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर भी खाया जा सकता है। आयुर्वेद में इन पत्तियों को कई तरह की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। यहां जानिए इसके फायदों के बारे में।

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए: जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो, उन्हें सहजन के पत्ते जरूर खाने चाहिए। इसमें इतने पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी इम्युनिटी को बहुत आसानी से बढ़ाते हैं। इससे प्रतिरक्षा कोशिकाओं की कार्यक्षमता काफी अच्छी होती है और तमाम वायरस और बैक्टीरिया से आपका शरीर बचा रहता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद: कहा जाता है कि अगर आपको किडनी स्टोन की परेशानी है तो आपको सहजन के पत्ते जरूर खाने चाहिए। ये स्टोन को तोड़कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकालने में मददगार माने जाते हैं। साथ ही किडनी स्टोन की परेशानी से आपका बचाव भी करते हैं।

दिल की सेहत रखते दुरुस्त: सहजन के पत्तों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्‍छी मात्रा होती है। ऐसे में ये दिल के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। साथ ही ये पत्ते आपके बीपी को भी कंट्रोल करते हैं। ऐसे में आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।

डायबिटीज के रोगियों के लिए: जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनके लिए भी सहजन की पत्तियां काफी लाभकारी मानी जाती हैं। इसके पत्तों में मधुमेह विरोधी और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में ये शरीर में ग्लोकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार माने जाते हैं।

पेट के लिए लाभकारी: आयुर्वेद में पेट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। क्योंकि अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट ही होता है। अगर आपका भी पेट अक्सर खराब रहता है तो सहजन के पत्ते मददगार हो सकते हैं।इनमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है जो कब्ज जैसी परेशानी से बचाव करते हैं। साथ ही आंतों में जमा किसी भी हानिकारक पदार्थ को आसानी से बाहर निकाल देते हैं।

रिलायंस ने 'जियोफोन' प्लान्स को रिवाइज किया

रिलायंस ने 'जियोफोन' प्लान्स को रिवाइज किया  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन ऑल-इन-वन प्लान्स को हाल ही में रिवाइज किया है। यह बदलाव टेलीकॉम सर्विस ऑपरेटर द्वारा अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने के कुछ दिनों बाद आया है। कंपनी ने तीनों जियोफोन प्लान्स को रिवाइज किया है। साथ ही साथ एक नए जियो फोन प्लान की भी अनाउंसमेंट की है। जियो फोन प्लान स्पेशल प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। जो केवल जियो फोन के साथ काम करते है। 

जब जियो का सिम किसी थर्ड पार्टी के स्मार्टफोन के अंदर होगा तो ये प्लान काम नहीं करेंगी। रिलायंस जियो ने एक नया 152 रुपए का जियोफोन प्लान जोड़ा है। जिसके तहत वह कस्टमर्स को 0.5 जीबी डेली हाई-स्पीड 4 जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 300 एसएमएस ऑफर करता है। इसके अलावा कस्टमर्स को कंपनी के सभी ऑनलाइन बेस्ड ऐप जैसे जियो टीवी, जियो क्लाउड और ऐप्स तक की एक्सेस मिलती है। नया प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह नया प्लान वर्तमान में कंपनी द्वारा पेश किया जाने वाला सबसे किफायती जियो फोन प्लान है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...