सोमवार, 31 जनवरी 2022

संसद के 2 सदनों की बैठक संबोधित की: राष्ट्रपति

संसद के 2 सदनों की बैठक संबोधित की: राष्ट्रपति   

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। बजट सत्र की शुरुआत में सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कि भारत सर्वाधिक कोरोना रोधी टीकाकरण करने वाले अग्रणी देशों में शामिल है। हमने रिकॉर्ड समय में कोविड रोधी टीकों की 150 करोड़ खुराक लगाईं आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है। इससे आने वाले संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा। देश का कृषि निर्यात 2020-21 में 25 प्रतिशत बढ़कर तीन लाख करोड़ रूपये हो गया। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन देश को भविष्य में स्वास्थ्य संकट के लिए तैयार करेगा। ‘हर घर जल’ योजना के तहत छह करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। कोविड महामारी के बावजूद किसानों ने 2020-21 में 30 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन किया। पीएम-किसान योजना के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक कृषक परिवारों को 1.80 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए, कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव देखे गये। लैंगिक समानता लाने के उद्देश्य से मेरी सरकार ने महिलाओं के लिए विवाह की न्यूनतम आयु को बढ़ाकर 21 वर्ष किया। देश में 2016 से 56 विविध क्षेत्रों में 60,000 से अधिक स्टार्ट-अप की शुरुआत से छह लाख से अधिक नये रोजगारों का सृजन हुआ।

रक्षा सौदों में ‘मेक इन इंडिया’ को प्राथमिकता दी गयी है, 209 वस्तुओं का सशस्त्र बल आयात नहीं करेंगे। भारत को इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 48 अरब डॉलर का एफडीआई मिला, यह देश में निवेशकों के भरोसे का सबूत है। भारत ने जलवायु परिवर्तन से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत 2070 तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। भारत में अब 1.40 लाख किलोमीटर से अधिक लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क है जो मार्च 2014 में 90,000 किलोमीटर था। गतिशक्ति मास्टरप्लान भारत में बहु-मोडल परिवहन के नए युग की शुरुआत कर रहा है।संसद के बजट सत्र के पहले दिन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण की शुरुआत से पहले सोमवार को तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस और द्रमुक के कई सांसदों ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) से संबंधित विधेयक को स्वीकृति देने में राज्यपाल द्वारा ‘विलंब किए जाने’ को लेकर विरोध जताया। इस विधेयक को तमिलनाडु विधानसभा ने पारित किया है जिसमें राज्य को नीट से मुक्त करने का प्रावधान किया गया है। यह विधेयक राज्यपाल के विचारार्थ लंबित है। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण आरंभ होने से पहले द्रमुक और कांग्रेस सांसदों ने विरोध जताया और तख्तियां भी लहराईं। बैठने के लिए कहे जाने से पहले ही वे बैठ गए। इसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण आरंभ हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि चुनाव का लोकतंत्र में अपना स्थान है और वह प्रक्रिया जारी रहेगी लेकिन पूरे वर्ष का खाका खींचने वाला, संसद का बजट सत्र बहुत महत्वपूर्ण है। बजट सत्र के पहले दिन संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से इस सत्र को फलदायी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘यह बात सही है कि बार-बार चुनाव के कारण सत्र भी प्रभावित होते हैं, चर्चाएं भी प्रभावित होती हैं। लेकिन मैं सभी सांसदों से प्रार्थना करूंगा… चुनाव अपनी जगह पर हैं… चलते रहेंगे… लेकिन बजट सत्र पूरे वर्ष भर का खाका खींचता है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण होता है।” उन्होंने सांसदों का आह्वान करते हुए कहा, ”हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस बजट सत्र को जितना ज्यादा फलदायी बनाएंगे, आने वाला पूरा वर्ष हमें नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भी एक बहुत बड़ा कारक बनेगा।’ उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से ”मुक्त और मानवीय संवेदनाओं’ से भरी हुई चर्चा और ‘अच्छे मकसद’ से चर्चा की अपेक्षा जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के लिए बहुत अवसर मौजूद हैं और भारत की आर्थिक प्रगति, भारत में टीकाकरण का अभियान, भारत के अपने खोजे हुए टीके पूरी दुनिया में एक विश्वास पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में भी हम सांसदों की बातचीत, चर्चा के मुद्दे और खुले मन से की गई चर्चा, वैश्विक प्रभाव का एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सांसद और सभी राजनीतिक दल खुले मन से उत्तम चर्चा करके देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में, उसमें गति लाने में अवश्य मददगार होंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है।

भारत: कोरोना मृतकों की संख्या-4,95,050 हुईं

भारत: कोरोना मृतकों की संख्या-4,95,050 हुईं

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,09,918 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.13 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को अद्यतन किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आकंड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 959 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,95,050 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 53,669 की कमी आई है और अब इनकी तादाद 18,31,268 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.43 प्रतिशत है। संक्रमण से ठीक होने की दर 94.37 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 15.77 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 15.75 प्रतिशत रही।

महिलाओं को इंसान नहीं समझते देशवासी: राहुल

महिलाओं को इंसान नहीं समझते देशवासी: राहुल  

अकांशु उपाध्याय           नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार और उसकी पिटाई की घटना को लेकर सोमवार को कहा कि यह कड़वा सच है कि बहुत सारे देशवासी महिलाओं को इंसान नहीं समझते। उन्होंने ट्वीट किया कि ’20 वर्षीय महिला की निर्ममता से पिटाई किए जाने संबंधी वीडियो हमारे समाज का बहुत वीभत्स चेहरा सामने लाता है।

कड़वा सच यह है कि बहुत सारे भारतीय, महिलाओं को इंसान नहीं समझते। गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली की एक कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा 20 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण करने, उससे सामूहिक बलात्कार करने और सड़क पर उसे निर्वस्त्र घुमाने का मामला सामने आया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-114, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, फरवरी 1, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम-21+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 30 जनवरी 2022

विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील: आदित्य

विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील: आदित्य     
गणेश साहू              
कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के शहर पश्चिमी विधानसभा से प्रत्याशी आदित्य सिंह पटेल ने रविवार को सल्लाहपुर, मंदर मोड़, मंदर गांव, कटहुला आदि क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील की। इस दौरान लोगों ने भी उन्हें समर्थन करने का भरोसा दिलाया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से वार्ता करते हुए आदित्य सिंह पटेल ने किसानों के मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात कही। इस बीच लोगों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान के बाबत चर्चा की। 
किसानों ने बताया कि आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए हम लोग रात दिन खेतों में रखवाली करने पर विवश हैं। किसानों की बातें सुनकर आदित्य सिंह पटेल ने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने मुझे शहर पश्चिमी विधानसभा से विधायक बनाया तो मै आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा। मैं किसान का बेटा हूं और मै किसानों का दर्द जानता हूं। मै पूरी शिद्दत से किसानों को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाउंगा। 
आदित्य सिंह पटेल ने आवारा पशुओं की समस्या के लिए मौजदा प्रदेश सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आज किसान परेशान हैं और आने वाले चुनाव में किसान इसका हिसाब चुकता करेंगे। इस दौरान मनोज, अजय सोनी, पवन मिश्रा, एड गोरेलाल, बंसल यादव, शुभम दिवाकर आदि मौजूद रहे।

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन किए

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन किए   
राणा ओबरॉय       
चंडीगढ़। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खुशखबरी है। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ने एमओ के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
योग्य उम्मीदवार स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 10 जनवरी को शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2022 को समाप्त हो जाएगी। यह भर्ती अभियान स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में 980 पदों को भरेगा।

एपी: 24 घंटे में कोरोना के 10,310 नए मामलें

एपी: 24 घंटे में कोरोना के 10,310 नए मामलें      

इकबाल अंसारी            अमरावती। आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 10,310 नए मामलें सामले आए और प्रदेश में महामारी से 12 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी नए बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है। नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटों में, 9,692 संक्रमित ठीक हुये हैं। जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 21,39,854 हो गई।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 12 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,606 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि नये मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 22,70,491 हो गयी है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,16,031 है।

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद हैं चने का पानी

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद हैं चने का पानी    

सरस्वती उपाध्याय              आइए जानते हैं काले चने का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कौन-कौन से लाभ और क्या है काले चने का पानी पीने का सही तरीका?काले चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा काले चने एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। काला चना शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को कम करके शुगर को कंटेरोल रखने में भी मदद करता है।
जानें कब और कैसे करें इसका सेवन: डायबिटीज रोगी रोजाना दो मुट्ठी चने अच्‍छी तरह धोकर भिगो दें। सुबह इस चने के पानी को खाली पेट पिएं। रोजाना इसे पीने से आपको ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल में आने लगेगा।

इम्‍यून‍िटी बढ़ाए-रोगों को दूर रखने के लिए इम्यूनिटी का अच्छा होना बेहद जरूरी है। इसके लिए चने का पानी आपकी मदद कर सकता है। काले चने विटामिन्स से भरपूर होने के साथ क्लोरोफिल और फास्फोरस से भी भरपूर होते हैं। भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होती है। यदि डायबिटीज के रोगी के अलावा अन्य लोग भी इसका प्रतिदिन सेवन करें, तो वह हमेशा स्वस्थ बने रह सकते है।
पेट की चर्बी करें कम-नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार रात को भीगे हुए चने को उबालकर सुबह उसका पानी छानकर उसमें काला नमक, पुदीना, जीरा पाउडर मिला कर पीने से बैली फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
पेट की समस्या में राहत-पेट की समस्याएं ज्यादातर रोगों का घर बनती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भीगे हुए चने का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप भीगे हुए चने के पानी में जीरा और काला नमक मिलाकर पीएं।

बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति तैयार करें

बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति तैयार करें      

अविनाश श्रीवास्तव             पटना। बिहार में पुलों के रख-रखाव की नीति बनेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया है कि आपस में विचार कर जल्द यह नीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि पुलों का भी मेंटेनेंस हमेशा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग की मरम्मत नीति से संबंधित बैठक की और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कें, पुलों एवं भवनों का बेहतर निर्माण करने के साथ-साथ उनका ठीक ढंग से मेंटेनेंस करना भी हमलोगों का उद्देश्य है। सड़कों की मरम्मत नीति को लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के दायरे में लाया गया है। ताकि सड़कों के रख-रखाव से संबंधित लोगों के शिकायतों का निवारण हो सके। सड़कें मेंटेन रहेंगी तो अच्छी दिखेंगी और आवागमन भी सुलभ होगा।

जापान ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, क्वालीफाई

जापान ने थाईलैंड को 7-0 से हराया, क्वालीफाई 

मोमीन मलिक             टोक्यो/ बैंकॉक। जापान ने रविवार को थाईलैंड को 7-0 से हराकर मौजूदा एएफसी एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। दो बार की गत चैंपियन टीम जापान की ओर से स्ट्राइकर युइका सुगासावा ने चार गोल दागे। वर्ष 1983 का चैंपियन थाईलैंड दो और चार फरवरी को होने वाले प्लेऑफ के जरिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले फीफा विश्व कप में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। टीम में कई खिलाड़ियों के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण थाईलैंड की टीम में कई खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। जापान ने मैच की शुरुआत प्रबल दावेदार के रूप में की और फुतोशी इकेदा की टीम ने जल्द ही मैच में दबदबा बना लिया। 

शुरुआती दो प्रयास के बाद माना इवाबुची को पेनल्टी पर जापान को बढ़त दिलाने का मौका मिला लेकिन गोलकीपर वारापोर्न बूनसिंग ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। बूनसिंग ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद अपनी टीम को बड़ी हार से नहीं बचा पाई। सुगासावा ने 27वें मिनट में गत चैंपियन टीम को बढ़त दिलाई जिसके बाद हिनाता मियाजावा ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में स्कोर 2-0 किया। 

थाईलैंड की वापसी की उम्मीद दूसरे हाफ के तीसरे ही मिनट में टूट गइ्र जब सुमिदा ने जापान की ओर से तीसरा गोल दागा। तीन गोल से पिछड़ने का असर खिलाड़ियों पर दिखने लगा जो थकी हुईं लग रही थी। फोनफिरुन फिलावन ने 64वें मिनट में सुगासावा को गिराया जिसके बाद जापान को दूसरी पेनल्टी मिली जिसे उन्होंने खुद गोल में बदलकर स्कोर 4-0 किया। रिको उइकी ने 75वें मिनट में स्कोर 5-0 किया जबकि पांच मिनट बाद सुगासावा ने अपनी हैट्रिक पूरी की। सुगासावा ने 80वें मिनट में अपना चौथा और थाईलैंड की ओर से सातवां गोल करके टीम की आसान जीत सुनिश्चित की। 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...