रविवार, 12 दिसंबर 2021

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव

इटली से चंडीगढ़ आए युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
अखिलेश पांडेय      रोम। इटली से चंडीगढ़ आए युवक में कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राहत की खबर यह है कि युवक के संपर्क में आए 7 अन्य लोगों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इटली से 20 वर्षीय युवक भारत 22 नवंबर को पहुंचा था। उसके बाद वह अपने चंडीगढ़ रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला।
उसके बाद एक दिसम्बर को ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया। उसी दिन इस युवक के संपर्क में आए सात अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी कराई गई जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं, हालांकि सभी को क्वारंटाइन रखा गया है। 11 दिसम्बर को युवक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उसमें कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। अब रविवार को युवक का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।इससे पहले नवंबर के अंत में चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक यात्री, उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल का पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था।
29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए थे।चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए सख्ती कर दी है। हाई रिस्क वाले आठ देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड टेस्ट के साथ यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा रहा है।

900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा 

सुनील श्रीवास्तव       वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की कंपनी बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग कुछ समय के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। विशाल गर्ग हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने जूम बैठक के दौरान 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी। उनके इस कदम की काफी आलोचना हुई थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की ओर से शुक्रवार को भेजे गए ई-मेल के अनुसार, गर्ग तत्काल प्रभाव से छुट्टी पर चले गए हैं। कंपनी के CFO केविन रयान अब विशाल गर्ग अनुपस्थिति में कंपनी का कामकाज संभालेंगे।

इसमें कहा गया कि बेटर.कॉम ‘नेतृत्व और संस्कृति’ संबंधी आकलन के लिए एक तीसरा पक्ष कंपनी की सेवाएं लेगी और उसकी सिफारिशों के आधार पर कंपनी में दीर्घावधि की सकारात्मक संस्कृति का निर्माण किया जाएगा।


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-55, (वर्ष-05)
2. सोमवार, नवंबर 13, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-23+ डी.सै.।  
बर्फबारी व शीतलहर के साथ कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 11 दिसंबर 2021

टैलेंट हंट की 5वीं प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी

टैलेंट हंट की 5वीं प्रतियोगिता का आयोजन: यूपी
सुशील केसरवानी           
कौशाम्बी। जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में टैलेंट हंट की पांचवीं प्रतियोगिता का आयोजन डीडीआर पब्लिक स्कूल भरवारी  में 11 दिसंबर को किया गया है।जिसमें 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 5 चरण में आयोजित की गई। प्रतियोगिता के परिणाम में बालक वर्ग में पहला स्थान अमन कुमार कुशवाह को और दूसरे स्थान पर हिमांशु भारतीय रही तीसरे स्थान पर प्रिन्स कुमार और चौथा स्थान मयंक पांचवां स्थान प्राशान्त को मिला है।
बालिका वर्ग में पहला स्थान वैश्नवी विश्वकर्मा को दूसरे स्थान पर विषाखा विश्वकर्मा रही सचिव ने बताया कि टैलेंट हंट के माध्यम से जिले में नये योग्य खिलाड़ियों को, जिसके प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नेशनल प्रशिक्षकों द्वारा तैयार किया जायेगा।
सचिव ने बताया अब तक 5 प्रतियोगिता में 30 बच्चों का चयन किया जा चुका है। पुरस्कार वितरण समारोह में विघालय के प्रबंधक पुष्पा विश्वास द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम में सचिव राघवेंद्र शुक्ला विघालय के योगेश कुमार और अंकित कुमार मौजूद रहे हैं। आयोजन का संचालन आर्बिटर सुनील कुमार केसरवानी ने किया सचिव ने बताया कि 12 दिसम्बर को सी पी पायलट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला शतरंज रैपिड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सामूहिक कार्यक्रम में 278 जोड़ो का विवाह कराया

हरिशंकर त्रिपाठी            देवरिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत पलक लान, देवरिया में आज शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 278 जोड़ो का विवाह कराया गया। जिसमें 257 हिन्दू एवं 21 मुस्लिम जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है। वैवाहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने नवविवाहित दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान की तरह है। इसके अंतर्गत न सिर्फ विवाह का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है।

अपितु नव विवाहित दम्पत्ति को गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाती है। सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा ने नवविवाहित जोड़ों के सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आज हुआ वैवाहिक समारोह उसी का उदाहरण है। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, उपाध्यक्ष- गन्ना विकास संस्थान नीरज शाही, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि ने भी वर-वधु को उनके सफल एवं सुखद जीवन के लिये आर्शीवाद प्रदान किया।

यह योजना उ.प्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय (रू. दो लाख) तक हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू. 51,000.00 व्यय किया गया।जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू. 35, 000.00 अन्तरित किया जा रहा है। रू. 10,000.00 कन्या को गृहस्थी की सामग्री तथा वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू0 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
विवाह समारोह के दौरान जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहें।

आज से नमक, चना व तेल का निशुल्क वितरण 

हरिओम उपाध्याय        देवरिया। शासन के निर्देशानुसार माह दिसंबर 2021 से मार्च 2022 के मध्य अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ नमक, चना एवं साथ तेल का निशुल्क वितरण किया जाना है। 12 दिसंबर को जनपद के बैतालपुर एवं लार ब्लॉक में वितरण प्रारंभ हो जाएगा। अन्य ब्लॉकों में भी शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से निशुल्क वितरण प्रारम्भ किया जाएगा।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि पांचों वस्तुओं (चावल, गेहूँ नमक, चना, खाद्य तेल) का एक साथ कार्डधारकों में वितरण किया जाना है। नमक, चना एवं खाद्य तेल की आपूर्ति नेफेड द्वारा जनपद को कराया जाना है। माह दिसम्बर, 2021 में नेफेड द्वारा उक्त वस्तुए उपलब्ध करायी जा रही है। कतिपय ब्लॉक गोदामों पर उक्त तीनों वस्तुएं नेफेड द्वारा उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा शेष ब्लॉक गोदामों पर त्वरित गति से उपलब्ध करायी जा रही है। ऐसी स्थिति में जिन विकास खण्ड हेतु सभी वस्तुए प्राप्त है। 

वहांं वितरण जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्डवार नामित पर्यवेक्षणीय अधिकारी तथा उचित दर दुकानदार नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में ब्लॉक बैतालपुर व लार 12 दिसंबर से तथा देवरिया, गौरीबाजार, सलेमपुर, भाटपाररानी एवं बनकटा 13 दिसंबर से वितरण प्रारंभ होगी। वितरण के प्रथम चक्र का वितरण 12 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर 2021 तक पूर्ण किया जाना है। शेष विकास खण्डों में सभी वस्तुएं प्राप्त होते ही वितरण प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी सूचना विभिन्न सूचना माध्यमों से दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि तय विकास खण्ड के सभी कार्डधारक निर्धारित तिथि से अपने उचित दर विक्रेता की दुकान से उपरोक्त पांचों वस्तुए नियमानुसार निःशुल्क प्राप्त करें। उल्लेखनीय है कि नमक, चना एवं खाद्य तेल का वितरण पोर्टेबिलिटी के माध्यम से नहीं किया जाएगा केवल खाद्यान्न ही पोर्टेबिलिटी के माध्यम से वितरण किया जा सकता है।


गाजियाबाद: कोरोना संक्रमितों की संख्या-12 हुईं
अश्वनी उपाध्याय        गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले में गाज़ियाबाद अब उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। शुक्रवार को जनपद में 4 नए संक्रमित मिले।जबकि इस अवधि में कुल 3,918 लोगों की जांच की गई। गाज़ियाबाद में कोरोना के कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 12 हो गई है। प्रदेश में पहले स्थान पर लखनऊ है, जहां 24 कोरोना संक्रमित हैं। दूसरे नंबर कर 20 सक्रिय संक्रमितों वाला पड़ोसी जिला गौतमबुद्ध नगर है।
मार्च 2020 से लेकर अब तक कुल 20,75,460 लोगों की कोरोना जांच के सापेक्ष 55,692 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 55,220 ठीक हो चुके हैं। 461 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विदेश से आए 360 के सापेक्ष 52 लोगों के सैंपल लेकर विभाग ने कोरोना जांच के लिए भेज दिए हैं। कुल 112 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिले में अब तक 3,352 लोग विदेश से यात्रा करके लौटे हैं।
बीच में थोड़ी खामोशी के बाद, गाज़ियाबाद जिले में टीकाकरण की गति अब तेज होने लगी है। इसका श्रेय ओमिक्रॉन की दहशत के साथ-साथ यूपी सरकार की घर-घर दस्तक योजना को भी दिया जा सकता है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस दिन में कोरोनारोधी टीकों की कुल 2,19,744 डोज लगाई गईं हैं। इनमें 78,783 लोगों ने पहली और 1,40,961 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। शुक्रवार को 224 केंद्रों पर 21,402 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। अब तक 24.95 लाख लोगों को कोरोनारोधी टीके की 40,28,928 डोज लग चुकी हैं। इनमें से 24,95,658 को पहली और 15,33,270 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी

कई विभागों में युवाओं के लिए भर्ती, विज्ञप्ति जारी

पंकज कपूर        देहरादून। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती आयोजित की गई है। इनमें कुल 76 पदों में जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन उत्तराखंड में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 5 पद, इसके अलावा अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण में कनिष्का अभियंता के 10 पद, तथा जल विद्युत निगम में अवर अभियंता प्रशिक्षु के 25 पद और पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अवर अभियंता के 11 पद शामिल हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इन पदों पर न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। तथा कोविड-19 के महामारी के कोरोना के प्रभाव को लेकर आई सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी यहां लागू रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन में पूरी डिटेल देख सकते हैं।

कश्मीर: न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ

श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर पिछली रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। भारत मौमस विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। दिल्ली में अगले 3-4 दिन तापमान के गिरे रहने के साथ ही कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछली रात से एक डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन स्थल एकमात्र ऐसा स्थान रहा। जहां न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है।

यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पिछली रात यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

कोरोना वायरस के 21 नए मामलें सामने आए: यूके

पंकज कपूर         देहरादून। राज्य में आज कोरोना के कुल 21 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 3,44,442 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330703 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 21नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।

जिनमें देहरादून जिले से 15 , हरिद्वार से 2 , नैनीताल जिले से 0, उधमसिंह नगर से 0, पौडी से 1, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 1, अल्मोड़ा 2, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 3,44,442 मरीजों में से 3,30,703 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 151 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है।

अंजू के समर्थन में वोट डालने की अपील की, आप

राणा ओबराय       चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड नंबर 22 (सेक्टर 31 से 33) से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंजु कत्याल की ओर से जारी जनसंपर्क को लेकर स्थानीय लोगो का खासा समर्थन मिल रहा है। अंजू कत्याल की ओर अपनी सहेलियों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान आज वार्ड के अधीन पड़ते सेक्टर- 32 के निवासियों से घर-घर जाकर सीधा संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल के समर्थन में लोगों को वोट डालने के लिए अपील की। इस जनसपंर्क के दौरान लोगो को उनकी समस्याओं का चुनाव जीतने के बाद प्राथमिक तौर पर हल करवाने का भरोसा दिए गया। अंजु कत्याल ने कहा की वह इस वार्ड की पक्की निवासी होने के नाते यहां की समस्याओं से भलीभांति जानकर है और उनका दुखदर्द समझती है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक शहर को कांग्रेस और भाजपा ने कुछ नहीं दिया। अंजू कत्याल ने इस जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगो को कहा कि उन्होंने अभी तक कांग्रेस और भाजपा को शहर की नगर निगम में सत्ता पटल पर बिठा कर आजमा कर देख लिए है। उन्होंने लोगों से अपील कि अब वह आम आदमी पार्टी को भी चांस देकर देकर देखे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो कहती है वह करके भी दिखती है और लोगों की हितैषी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अंजू कत्याल ने भी सेक्टर वासियों से अपील की कि उन्होंने शहर में लगभग सभी पार्टियों को आजमा के देखा है, अब वह आम आदमी पार्टी को आजमा कर देखें पार्टी की ओर से घोषित योजनाओं को हुबहू लागू किया जाएगा।


अभिनेता अमिताभ ने कोहली का जिक्र किया: मुंबई

अभिनेता अमिताभ ने कोहली का जिक्र किया: मुंबई
कविता गर्ग    
मुबंई। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं। कई बार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख कर एहसास होता है कि अब वो इन सब चीजों में प्रो बन चुके हैं। बिग बी कभी अपनी कविताओं से दिल छू लेते हैं, तो कभी कुछ ऐसा लिखते हैं जिसे पढ़ कर उनके चाहने वालों का दिन बन जाता है। यही नहीं, अगर वो धोखे से पोस्ट में कुछ गलत लिख दें, तो उसे सही भी करते हैं। इतना सब करने के बाजवूद बिग बी के अब तक इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन फॉलोअर्स ही हो पाये हैं, जिसका उन्हें थोड़ा दुख भी है। इसलिये उन्होंने नई पोस्ट में अपने फॉलोअर्स की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली के फॉलोअर्स से की है। फैंस देखकर हैरान अमिताभ बच्चन को क्रिकेट देखना काफी पसंद है। 
मैच के दौरान वो अकसर टीम इंडिया और विराट कोहली को चीयर करते भी दिखते हैं। शायद यही वजह है कि अपनी नई पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली का जिक्र किया है। बात ऐसी है कि अमिताभ बच्चन ने टूक्सिडो में अपनी एक नई फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि उनके फॉलोअर्स क्रिकेटर विराट कोहली से कितने कम हैं। बिग बी लिखते हैं कि 'उसने मुझे ये भेजा और खुद को देखने के लिये कहा। मैंने वैसे ही किया और दूसरों को भी भेजा। ये पोस्ट के पीछे की कहानी है। सच, लेकिन नबंर्स अभी कम हैं। अमिताभ बच्चन पोस्ट में बताते हैं कि विराट कोहली के 160 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और मेरे 29 मिलियन ही है। 
बिग बी की पोस्ट से लग रहा है कि वो अपने फॉलोअर्स बढ़ाने की बहुत कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फिर भी विराट कोहली से काफी पीछे हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर 29.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं विराट कोहली के 172 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबके फेवरेट बने हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब बच्चन साहब को अपने फॉलोअर्स की चिंता सता रही है। इससे पहले भी वो अपनी पोस्ट में फॉलोअर्स का जिक्र कर चुके हैं। यही नहीं, कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी पोस्ट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक जोक भी किया था। उस समय भी उनकी पोस्ट खूब वायरल हुई थी। बिग बी की कई पोस्ट ऐसी होती हैं, जिससे पता चलता है कि इतने बड़े स्टार होकर भी वो आपकी और हमारी तरह ही सोचते है। 

उर्फी ने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए
कविता गर्ग     
मुबंई। बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर दो मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिये हैं। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया था। अब उर्फी जावेद ने इसे लेकर अपनी एक बैकलेस फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उर्फी ने सभी को शुक्रिया भी कहा है। उर्फी जावेद ने अपनी बैक की तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में उर्फी ऑफ व्हाइट, लाइम येलो और पर्पल कलर की बैकलेस ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। ड्रेस में हार्ट शेप बनी है, जिसमें उनकी येलो ब्रा देखी जा सकती है। उर्फी जावेद ने कैमरा के अपोजिट अपना चेहरा रखा है और वह हाथों से हार्ट शेप बना रही हैं। 
हैैरान अपनी तस्वीर के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा, ''2 मिलियन का परिवार। सभी को शुक्रिया। सिर्फ प्यार। इससे पहले उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में भी वह फैंस को शुक्रिया कहती नजर आ रही थीं। वैसे बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद उर्फी जावेद को पॉपुलैरिटी मिली है। उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और आउटफिट्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके अजब-गजब ड्रेसिंग सेंस और आउटफिट को लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया जाता है। कभी वह एयरपोर्ट पर बिना बटन लगाए पैंट पहने नजर आती हैं। तो कभी मोज़े से ब्रा बना लेती हैं। कुछ दिनों पहले उर्फी ने दुपट्टे से बना टॉप पहना था, जिसको लेकर उनका काफी मजाक उड़ा था। 

11 परिंदों के साथ 2 लोगों को अरेस्ट किया, सफलता

11 परिंदों के साथ 2 लोगों को अरेस्ट किया, सफलता

पंकज कपूर      देहरादून। वन विभाग के लिए जहां अवैध खनन, अवैध कटान एवं जल जीव जंतु वन्य संरक्षण जहां बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। वही, अब परिंदों के दुश्मन भी वन विभाग के लिए नई मुसीबत पैदा कर रहे हैं। ताजा मामले में वन विभाग की टीम ने खटीमा क्षेत्र में 11 परिंदों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वन क्षेत्राधिकारी रनसाली रेंज प्रदीप धौलाखण्डी के नेतृत्व में रनसाली वन रेंज की टीम ने गश्त के दौरान कुलदीप सिंह निवासी लामाखेडा़ व रवि सिंह निवासी गूलरभोज, के पास से,स्थान लामाखेडा़ स्थित घर से छापा मार कर 11 पक्षी सुक, तोता”,जिन्दा बन्दी हालत में कपड़ों के थैले में बन्द बरामद किए।

वन विभाग की टीम के द्वारा पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ये तोते जंगल के पास से खेतों में जाल बिछा कर पकड़े। अभियुक्तों के पास से एक प्लास्टिक का जाल व तोतों को पकड़ कर रखने वाले कपड़े के 61थैले बरामद हुए। वन विभाग की टीम में पकड़े गए दोनों आरोपियों को वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय सितारगंज की कोर्ट में पेश किया। वन टीम में वन दरोगा भूपाल सिंह ,राकेश पन्त ,वन बीट अधिकारी लाल सिंह नेगी,विनोद मेहता ,गोविन्द सिंह कोरंगा व खुशाल सिंह फर्तयाल आदि मौजूद थे।

अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज 

पंकज कपूर     देहरादून। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में तैनात सिपाही से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले अकादमी के अफसरों को सूचना दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मसूरी थाने में सहकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह घटना पांच दिसंबर की है। रविवार को महिला सिपाही आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर स्थित अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू के कमरे में गई थी। आरोप है कि वहां मोहन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़िता ने इस घटना के दो दिन बाद सात दिसंबर को सुबह पौने 11 बजे अपने अफसरों को जानकारी दी। पीड़िता के मुताबिक, उसे आठ दिसंबर को अकादमी में बताया गया कि मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पीड़िता को इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसलिए, वह खुद पुलिस थाने में पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है। पीड़िता की शादी नहीं हुई है। जबकि, आरोपी सिपाही शादीशुदा है। उधर, मामले का पता लगते ही आरोपी सिपाही की पत्नी और बाकी लोग मसूरी पहुंच गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। वे खेल गतिविधियों के दौरान एक-दूसरे से मिले। परिचित होने के चलते ही पीड़िता रविवार को आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर आरोपी के कमरे में गई थी।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...