रविवार, 31 अक्तूबर 2021

शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की

मोहम्मद रियाज       

रीगा। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने खराब शुरुआत से उबरते हुए यहां फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जिससे चौथे दौर के बाद उनके 2.5 अंक हैं। भारत के तीसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने शनिवार को देर रात आर्मेनिया के सर्जेई मोवसेसियान को 56 चाल में हराया। वह खिलाड़ियों के उस समूह का हिस्सा हैं जिसके 2.5 अंक हैं। इसमें ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और के शशिकिरण भी शामिल हैं। चौथे दौर में जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष खिलाड़ी सातवें वरीय हरिकृष्णा रहे। आर वैशाली महिलाओं के वर्ग में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र भारतीय रहीं। फॉर्म में चल रहे निहाल सरीन ने पावेल पोनक्रातोव को बराबरी पर रोका। युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा को लगातार तीन ड्रॉ के बाद सैमुअल सेवियन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा।

टी-20 विश्व कप मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे मार्टिन

मोमिन मलिक   

दुबई। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने फिटनेस हासिल कर ली है और वह भारत के खिलाफ यहां रविवार को होने वाले टी-20 विश्व कप मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार के दौरान बायें पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड की मीडिया ने राष्ट्रीय टीम के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ”उसने (गुप्टिल) कल ट्रेनिंग की और वह आज रात दोबारा ट्रेनिंग कर रहा है।इसलिए यह देखकर अच्छा लगा कि वह उपलब्ध और चयन के लिए फिट है।” स्टीड ने साथ ही कहा कि एडम मिल्ने भी भारत के खिलाफ अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं।

मिल्ने को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने पर उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल करने की स्वीकृति मिली है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों को टी20 विश्व कप में पहली जीत का इंतजार है। दोनों को अपने शरुआती मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।


सर्दियों में फायदेमंद होती हैं मूंगफली
सर्दियों में मूंगफली खाना किसे पसंद नहीं होता है। ये स्वाद के साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खास है। मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, मिनरल्स, बायोटिन, फोलेट, विटामिन ई, मैंगनीज, मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। जिससे त्वचा और बालों सुंदर हो जाते हैं।
कब्ज दूर करें।
यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो हर रोज एक हफ्ते तक 100 ग्राम मूंगफली खाइए। ऐसा करने से मूंगफली में तत्व आपकी पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं में राहत देंगे। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
शरीर को ताकत दें।
जिस तरह बादाम और अंडे का सेवन शरीर को ताकत देता है, उसी प्रकार मूंगफली खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है। सर्दियों में इसका सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वजन कम करने में मिलती है मदद।
मूंगफली का सेवन वजन कम करने में भी काफी मदद कर सकता है। दरअसल, इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से आप खाना कम खाते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको वजन कम करना है तो रोजाना मूंगफली का सेवन करें।
सर्दी-जुकाम में फायदेमंद।
मूंगफली का सेवन सर्दी-जुकाम में बहुत लाभदायक होता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में अगर आप सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करेंगे तो इससे आपका शरीर गर्म रहेगा और सर्दी-जुकाम की समस्या में जल्द राहत मिलेगी।
जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। दरअसल, गुड कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होने की वजह से स्ट्रोक और दिल संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करती है।
इसके सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद मिनरल्स ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, मूंगफली का सेवन डायबिटीज के खतरे को 21 फीसदी तक कम कर सकता है।
मूंगफली  में मौजूद ट्रिप्टोफेन डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करता है। इसमें काफी मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद होता है, जो महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है। इसके अलावा शिशु के स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है।अगर आप प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में है, तो आज से ही मूंगफली खाना शुरू कर दें।
इससे शिशु की सेहत अच्छी बनी रहेगी। जो महिलाएं प्रेग्नेंसी से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान कम से कम 400 ग्राम मूंगफली का सेवन करती हैं, उनके बच्चों में पैदाइश के समय किसी तरह की कमी नहीं होती है। इसके अलावा शिशु में अस्थमा होने का खतरा भी कम होता है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
आबुधाबी। अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान, जो इस टी20 विश्वकप दल का अहम हिस्सा भी है। उसने नामीबिया के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसे स्वीकार भी कर लिया है और उनके फैसले का सम्मान किया है। 33 वर्षीय इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान की स्कॉटलैंड पर 130 रन की जीत वाले मैच में बल्लेबाजी करने का मौक़ा नहीं मिला था। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने केवल 10 रन बनाए थे, उस मैच में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। असगर का वह 74वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला था, उन्होंने इस प्रारूप में 21.79 के औसत और 110.37 के स्ट्राइक रेट से 1351 रन बनाए हैं।
असगर के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज 2009 में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ वनडे मैच से हुआ था। असग़र ने 114 वनडे में 24.73 के औसत और 66.77 के स्ट्राइक रेट से 2424 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में कप्तानी का जिम्मा असगर के ही कंधों पर था, भारत के खिलाफ ये टेस्ट मैच 2018 में बेंगलुरु में खेला गया था। असग़र ने छह टेस्ट में 44 की औसत से 440 रन बनाए हैं।
असगर को एक बल्लेबाज़ से ज़्यादा बेहतर कप्तान के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम आज भी टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड है। उन्होंने 52 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अफगानिस्तान की कप्तानी की है और इस दौरान उन्होंने 42 में टीम को जीत दिलाई है। जबकि इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 41 जीतों के साथ असगर के बाद खड़े हैं।
2019 में असगर से कप्तानी छीन ली गई थी और तब अफगानिस्तान बोर्ड ने अलग-अलग प्रारूप के अलग-अलग कप्तान बनाए थे। रहमत शाह को टेस्ट का कप्तान बनाया गया था, जबकि गुलबदीन नायब को वनडे और टी20 की कमान राशिद ख़ान के कंधों पर दी गई थी। हालांकि 2019 दिसंबर में एक बार फिर असग़र को सभी प्रारूपों का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद एक बार फिर उनसे कप्तानी वापस ले ली गई थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-13 (वर्ष-05)
2. सोमवार, नवंबर 1, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 30 अक्तूबर 2021

उपचुनावः ईवीएम से मतदान, 2 को मतगणना

उपचुनावः ईवीएम से मतदान, 2 को मतगणना    

अविनाश श्रीवास्तव      पटना। बिहार विधानसभा की दो सीटों तारापुर और कुशेश्वरस्थान में उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदाता शाम के चार बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। तारापुर के नौ जबकि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के आठ उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। प्रशासन ने चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की हुई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना दो नवंबर को होगी।

कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को तगड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच वोट डाले जाएंगे। अर्द्धसैनिक बलों की 25 कंपनियों के अलावा बिहार विशेष सशस्त्र बल की कंपनियों को भी प्रतिनियुक्त की गई है। बाहर से भेजे गए सुरक्षाबलों के अतिरिक्त जिला पुलिस बल के अधिकारी और जवान भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। तारापुर और कुशेश्वरस्थान के मतदाता अपना फैसला सुना देंगे। दोनों सीटों पर जेडीयू, राजद और कांग्रेस सहित तमाम दलों ने उम्मीदवार दिए हैं। ये दोनों ही सीटें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जेडीयू की झोली में गिरी थीं। निर्वाचित विधायकों के निधन के बाद यहां उप चुनाव कराने की नौबत आई है।

नाबालिग से दुष्कर्म, आजीवन कारावास की सजा

अविनाश श्रीवास्तव      पटना। जहानाबाद व्यवहार न्यायालय स्थित विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए पंकज कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे तीस-तीस हजार रुपए का दो फाइन भी जमा करना होगा। इतना ही नहीं, फाइन की राशि न देने पर एक-एक साल की सजा और भुगतनी होगी।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-6 मनोज कुमार राय की अदालत ने सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद सजा का एलान किया है। आरोपी को IPC की धारा 376 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत क्रमशः आजीवन कारावास एवं फाइन भुगतान करने का फैसला सुनाया है। साथ ही पॉक्सो अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को निर्देश दिया है कि पीड़ित प्रतिकर अधिनियम के तहत पीड़िता को पांच लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जाए। पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी अंतर्गत निवासी पीड़िता ने पारस बिरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी पंकज कुमार को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 21 सितंबर 2019 की रात 10:30 बजे पंकज कुमार मुझे बहला-फुसलाकर रेलवे गुमटी से सटे एक कमरे में ले गया। वहां मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जब मेरे भाई को यह मालूम हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। तब जाकर पुलिस ने मुझे पंकज कुमार के साथ कमरे से बरामद किया था। इस मामले में अभियोजन की ओर से डॉक्टर, अनुसंधानकर्ता एवं सूचक समेत सात गवाहों की गवाही कोर्ट के सामने कराई गई थी।


याचिका पर सुनवाई, डीएम को नोटिस जारी
पंकज कपूर        नैनीताल। आदेश का पालन नहीं करने पर उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी नैनीताल को अवमानना नोटिस जारी कर 31 नवंबर तक जवाब पेश करने को कहा है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में नैनीताल निवासी अधिवक्ता नितिन कार्की की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने 2018 मेें जिलाधिकारी नैनीताल व नगरपालिका को निर्देश दिए थे कि मल्ली ताल पंत पार्क में फड़ व्यवसायियों को चिर्ििंत कर फड़ लगाने की अनुमति दी जाए और इसकी समय सीमा भी तय हो। प्रशासन व पालिका द्वारा कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 121 फड़ व्यवसायियों को चिर्ििंत किया गया। लेकिन पंत पार्क में फड़ व्यवसायियों द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। चिर्ििंत फड़ व्यवसायियों के अलावा अन्य लोग भी फड़ लगा रहे हैं, जिससे पर्यटकों व राहगीरों को दिक्कत हो रही है। पूरे मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी को अवमानना नोटिस जारी कर दिया।
जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की    
अविनाश श्रीवास्तव       पटना। बिहार के जहानाबाद में एक सीआरपीएफ के जवान की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह महिला का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर जहानाबाद-शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि महिला शुक्रवार की सुबह आठ बजे शौच जाने के लिए घर से निकली थी. उसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर कहीं उसका पता नहीं चला, जिसके बाद इसकी शिकायत थाने में भी की गई।  शनिवार की सुबह महिला का शव नग्न अवस्था में गांव के बधार में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। महिला का कपड़ा पास के ही एक चिमनी भट्ठा से मिला है। शव मिलने के बाद ग्रामीण जिला पदाधिकारी की मांग को लेकर अड़े थे।

छात्रों को भूकंप-बाढ़ से बचाव प्रशिक्षण दिया  

पंकज कपूर         गदरपुर। एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के सेनानी सुदेश कुमार दराल के दिशा-निर्देशन में एनडीआरएफ के निरीक्षक पंकज कुमार और उनकी टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों को भूकंप बाढ़ एवं प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से बचाव के बारे में जानकारी दी। जिसको लेकर बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम के साथ साथ 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के संबंध में भी स्कूली बच्चों को भ्रष्टाचार एवं उसके निवारण के बारे में जागरुक किया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज कुमार एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा एनडीआरएफ की एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के जवानों ने प्रतिभाग किया।


जनता के हित में 24 घंटे के लिए खुला रास्ता

जनता के हित में 24 घंटे के लिए खुला रास्ता  

रवि चौहान     नई दिल्ली। टीकरी बॉर्डर पर लगे अवरोधक हटाये जाने के बाद अधिकारियों ने शनिवार को 11 महीने बाद दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सड़क का एक हिस्सा खोल दिया। टीकरी बॉर्डर पर हजारों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसान संघ के नेताओं और पुलिस के बीच बैठक के बाद यह मार्ग खोला गया है। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-रोहतक राजमार्ग पर टीकरी बॉर्डर पर लगाए गए अवरोधकों और कंटीले तारों को बृहस्पतिवार शाम को हटाना शुरू कर दिया था।पुलिस ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के एक हिस्से पर भी इसी तरह की नाकेबंदी हटा दी थी। हालांकि अभी तक इस मार्ग पर यातायात शुरू नहीं हुआ है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने कहा, ”हमने सुबह किसान नेताओं के साथ बैठक की और बाद में दोपहर करीब 1 बजे दिल्ली से हरियाणा की ओर जाने वाले मार्ग को खोल दिया गया और यातायात शुरू हो गया।” 

उन्होंने कहा, ”नेता कह रहे थे कि एक विशेष समय के लिए यातायात की अनुमति दी जाए, हालांकि, हमने 24 घंटे के लिए सड़क खोल दी है। छोटे वाहनों वाले यात्री सड़क से गुजर सकते हैं।”सिंह ने कहा कि किसान संघ के नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि चूंकि उनके तंबू सड़क पर लगे हुए हैं, ऐसे में अगर भारी वाहन गुजरते हैं और प्रदर्शनकारियों में से किसी को टक्कर मार देते हैं, तो कानून-व्यवस्था का मुद्दा बन जाएगा। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ”वहां भारी वाहनों के चलने के लिए जगह नहीं है और इसलिए, हमने अब उस रास्ते पर ट्रक और बसों सहित ऐसे वाहनों को अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।”

एक किसान नेता ने कहा कि शनिवार को बाइक, ऑटो-रिक्शा, कारों और एम्बुलेंस सहित हल्के वाहनों के लिए यातायात की आवाजाही की अनुमति दी गई है। टीकरी बॉर्डर पर रास्ता खुलने से बहादुरगढ़ और दिल्ली के हजारों यात्रियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा से राजस्थान जाने वालों को भी मदद मिलेगी। एक ओर जहां पुलिस ने शुक्रवार शाम तक गाजीपुर बॉर्डर पर एनएच-9 (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर) से बड़ी संख्या में अवरोधक, तार और लोहे की कीलें हटा दीं, तो दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए तंबू और अन्य अस्थायी ढांचे वहां बने रहे।

केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की 26 जनवरी को दिल्ली में ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हिंसा होने के बाद, पुलिस ने वहां लोहे तथा सीमेंट के अवरोधक और कांटेदार तार लगा दिए थे।

झटकाः बसपा के 6 विधायक सपा में शामिल 

संदीप मिश्रा   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायक शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए। बसपा विधायक हाजी मुजतबा सिद्दीकी, हाकिम लाल बिंद, सुषमा पटेल, असलम चौधरी, हरगोविंद भार्गव और असलम राईनी सपा में शामिल हुए। इनके अलावा सीतापुर से भाजपा विधायक राकेश राठौर भी SP में शामिल हुए। खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सभी 7 विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।


एनसीआर के कई शहरों में पटाखों पर लगा बैन 
  
प्राची मिश्रा     लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खराब एयर क्वालिटी को देखते हुए एनसीआर के अपने शहरों समेत कुछ शहरों में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री या जलाने पर पाबंदी लगा दी है। वहीं उन शहरों में जहां की हवा मॉडरेट लेवल की है, वहां केवल दो घंटे तक केवल ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत दी गई है। इसी तरह क्रिसमस और नए साल के जश्न में रात 11 बजकर 55 मिनट से रात साढ़े 12 बजे तक ही ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत होगी। इसके अलावा अन्य त्योहारों या आयोजनों में पटाखे जलाने के लिए जिलाधिकारी से इजाजत लेनी होगी। डीएम हवा की गुणवत्ता के आधार पर केवल कुछ समय तक पटाखे जलाने की इजाजत देंगे। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी ने 2017 में वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखों को जलाने पर दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें पटाखों की ऑनलाइन बिक्री को अदालत की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है।   
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य के 27 शहरों की वायु गुणवत्ता की जांच की। इसके आधार पर ही सरकार ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस साल जनवरी से सितंबर तक लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गजरौला, गाजियाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, खुर्जा, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में हवा की गुणवत्ता मॉडरेट मिली थी। इन शहरों में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे।

संक्रमण के चलते दिल्ली में फिर बढ़ाई सख्ती  

मोहम्मद रियाज    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक आदेश जारी कर विवाह समारोह में 200 लोगों के शामिल होने को अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सिनेमाघरों, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को दोबारा पूरी क्षमता से संचालन की अनुमति प्रदान कर दी। यह आदेश 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लागू होगा।

कोविड19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

आदेश में कहा गया कि सिनेमाघरों, थियेटर और मल्टीप्लेक्स के मालिक कोरोना के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके सख्त अनुपालन के लिए पूरी व्यवस्था करनी होगी। डीडीएमए के आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार परिसर में कोविड-उपयुक्त व्यवहार (Covid 19 Protocol) की पालना सुनिश्चित की जाएगी।

लगेंगे साप्ताहिक बाज़ार भी

डीडीएमए ने दिल्ली में सभी अधिकृत साप्ताहिक बाजारों को भी एक नवंबर से दोबारा खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। बता दें कि हाल में DDMA सार्वजन‍िक रूप से छठ पूजा की अनुमति दी गई थी। साथ ही सभी प्रकार के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ महापर्व को अनुमति दी जाएगी। वहीं एक नवंबर से सभी कक्षाओं के ल‍िए फ‍िज‍िकली और ऑनलाइन क्‍लासेज खोलने की अनुमति दी जा रही है।


ट्रकों की टक्कर में लगी आग, 2 की जलकर मौत   

सुनील श्रीवास्तव      भुज। गुजरात के कच्छ जिले में एक राजमार्ग पर दो ट्रकों के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। पड़धर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना भुज-भचाऊ राजमार्ग पर घनेटी गांव के पास शुक्रवार को हुई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की गति बहुत तेज थी और टक्कर के बाद आग लग गई। दोनों ही वाहनों के चालक, राजेश चवड़ा और रामदयाराम यादव की जलने से मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि एक ट्रक एक वाहन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था तभी विपरित दिशा से आ रहे दूसरी ट्रक से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण भुज से भचाऊ को जोड़ने वाले राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया और वाहनों की आवाजाही सामान्य करने के लिए अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।


कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची बाराबंकी से चित्रकूट

 शैलेंद्र श्रीवास्तव       बाराबंकी/चित्रकूट। यूपी चुनाव करीब हैं और सारी पार्टियां अपने-अपने मुद्दों को लेकर रैलियां कर जनता का रुख अपनी तरफ करने की कोशिश में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 अक्टूबर को बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा रवाना की। वह बाराबंकी से होते हुए 27 अक्टूबर को चित्रकूट के राजापुर पहुंची। इसके बाद राजापुर से कर्वी कालूपुर गांव में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची, जहां विधानसभा की भावी प्रत्याशी सविता पाल ने अध्यक्षता की और कहा, ‘मैं कांग्रेस को काफी समय से सपोर्ट करती हूं। लगातार कांग्रेश के लिए हमेशा खड़ी रही हूं और मैं इस बार 2022 की भावी प्रतयाशी हूं। मैं कांग्रेश को सपोर्ट इसलिए करती हूँ क्योंकि मैं देखती हूं की कांग्रेश ही ऐसी पार्टी है जो सबके लिए एक समान सोचती है, एक जैसा देखती है।’

28 अक्टूबर को कांग्रेश की प्रतिज्ञा यात्रा दिन में कर्वी के बेढी पुलिया में पहुंची, जहां पर निरू गुप्ता ( एडवोकेट) प्रदेश महिला महासचिव ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने आगे कहा कि,’ प्रियंका गांधी की 5 प्रतिज्ञा को हम जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम कर रहे हैं ताकि जो प्रियंका गांधी ने कहा है वह बात हर इंसान तक पहुंचे।’

क्या है प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा?

प्रियंका गांधी की ली हुई प्रतिज्ञा में ये मुद्दे शामिल हैं-

– महिलाओं को 40% चुनाव टिकट में हिस्सेदारी देना
– छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देना
– किसानों का पूरा कर्ज़ा माफ करना
– बिजली बिल माफ़ करना
– कोरोना की मार झेल रहे परिवारों को आर्थिक मदद देना और युवाओं को रोज़गार देना

कोरी समाज के उपाध्याय ने बताई कांग्रेस में जुड़ने की वजह

कार्यक्रम में आए कोरी समाज के जिला उपाध्याय प्रेमचंद कोटार ने बताया, ‘मैंने अभी एक महीने पहले ही पार्टी ज्वाइन की है इसकी अच्छाइयां और उद्देश्य को देखते हुए क्योंकि कांग्रेश पार्टी जातिवाद भेदभाव नहीं करती। कांग्रेश की नजरों में सब एक बराबर है। आज कल जो भी पार्टियां हैं सब अपनी-अपनी जाति और भेदभाव करते हैं, जातिवाद चुनाव करते हैं और अब बहुत ही ज़्यादा जातिवाद फैल गया है। कांग्रेस की सरकार में यह नहीं था इसलिए मैंने कांग्रेस को ज्वाइन किया है और हमेशा इसी में रहूंगा।’

कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि ने योगी सरकार पर ताना

बेरी पुलिया के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने भाषण में योगी-मोदी सरकार पर निशाना तानते हुए दिखे। उन्होंने कहा, योगी सरकार ने इतना अच्छा काम किया है कि किसान दिन भर खेत में काम करता है और रात को अन्ना जानवर सारी फसल चार जाते हैं। बेरोज़गारी बढ़ गयी है और सरकार ने इतना ज़्यादा जातिवाद फैला दिया है कि हिन्दू-मुस्लिम को अलग कर दिया है। खैर ये बात तो सिर्फ कांग्रेस की थी लेकिन इस समय सपा और भाजपा में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सपा एक तरफ चुनावी जनसभाएं कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार मुफ्त राशन और रोज़गार का वादा कर अपनी तरफ वोटों की गिनती बढ़ाने में लगी है।


 रोहिणी कोर्ट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार  
राणा ओबरॉय    जींद। हरियाणा पुलिस ने गोगी गैंग के बदमाश अंकित को गिरफ्तार किया है जिसपर हत्या, लूटपाट, डकैती, शस्त्र अधिनियम, फिरौती सहित विभिन्न अपराधों के करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश गोगी गैंग का गुर्गा है और उस पर लगभग 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं। बिजरानिया के अनुसार हाल में दिल्ली के रोहिणी में हत्या करने के मामले में वह वांछित है, उसे रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस की जिला अपराध शाखा (सीआईए) के कर्मियों ने गांव भंभेवा के निकट टोल प्लाजा से निदाना गांव के निवासी अंकित को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। उन्होंने बताया कि अदालत ने उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हरियाणा के अलावा दिल्ली पुलिस को भी उसकी तलाश थी क्योंकि उसपर हरियाणा के अलावा दिल्ली में डेढ़ दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस के साथ हाल में मुठभेड में मारे गए गांव हाडवा निवासी दीपक के साथ मिल कर अंकित ने दिल्ली के रोहिणी में राधेश्याम की गोली मारकर हत्या की थी। राधेश्याम की हत्या के बाद से अंकित वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया था। बताया जाता है कि अंकित अपने गैंगशटर गोगी की हत्या का बदला लेने की फिराक में था।

किसानों को आंदोलन से जोड़ना स्वतंत्रता संग्राम

किसानों को आंदोलन से जोड़ना स्वतंत्रता संग्राम 
अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)                              हापुड़। राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि महासंघ का चिंतन शिविर कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के विठ्ठल भाई पटेल बहन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने ब्रह्मऋषि समाज के घटकों का आह्वान करते हुआ कहाकि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अनेक राष्ट्र कल्याण कारी कार्यो में ब्रह्मऋषि समाज की अविस्मरणीय भूमिका रही है। समस्त त्यागी भूमिहार गालव,मोहियाल ब्राह्मणों की राष्ट्रीय राजनीति में भी अग्रणीय भूमिका रही चाहे पश्चिम उत्तरप्रदेश से महावीर त्यागी रहे हो या सांसद प्रकाशवीर शास्त्री ये सभी महान कर्मयोगी सांसद संसद की शान हुआ करते थे ।
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने किसानी को आंदोलन से जोड़कर सीधा स्वतंत्रता संग्राम में शामिल किया। भूदान के लिए समाजवादी पुरोधा राजनारायण सिंह को याद कर उन्हें गरीबों मजलूमों का मसीहा बताया । बिहार में फैले जातीय संघर्ष व हिंसा पर एक स्मरण सुनाते हुए रामविलास पासवान को शांति बनाने में उन्हें याद किया। ब्रह्मऋषि समाज ने शिक्षा व अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी पहचान बनाई है। आज शैक्षिक प्रतिस्पर्धा के दौर में भी कड़ी कड़ी से कड़ी प्रतिस्पर्धा को बच्चे पास कर सफल हो रहे है। 
उक्त चिंतन शिविर में मध्यप्रदेश,बिहार,उत्तराखंड, प्रयाग,वाराणसी, आगरा सहित यू पी के कई जनपदों से आये स्वजातीय ब्रह्मऋषि प्रतिनिधियो ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय 
ब्रह्माऋषि महासंघ के मुख्य संरक्षक नरेंद्र त्यागी बुराड़ी,कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर त्यागी,राष्ट्रीय महासचिव के डी त्यागी,आर के पाण्डे,शशिकांत राय,अजित त्यागी,एम सी त्यागी,श्रीराम शर्मा,शशिकांत राय,राकेश त्यागी,प्रेम चन्द त्यागी,सुषमा त्यागी, अश्वनी त्यागी,पवन त्यागी,अनिल त्यागी हापुड़,रुद्राक्ष त्यागी,संदीप त्यागी धर्मपुर, सुमित त्यागी अच्छेजा, अमित त्यागी,मुकेश त्यागी,प्रिंस राय,अधिवक्ता मनोज त्यागी,अधिवक्ता हरेन्द्र त्यागी आगरा,रामू त्यागी ,गोपाल जी राय,मनीषा त्यागी काकड़ा आदि उपस्थित रहे।

ग्रीन पटाखों की भी नहीं मिल रही है परमिशन  

अश्वनी उपाध्याय    गाजियाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह समेत जिले में तैनात सभी अधिकारी अभी तक पटाखा व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। पटाखा व्यापारी जिला प्रशासन से ग्रीन क्रैकर्स बेचने की अनुमति मांग रहे हैं। राष्ट्रीय हरित अभिकरण (एनजीटी) के आदेशों से डरे हुए अधिकारी ग्रीन क्रैकर्स का लाइसेन्स देने से भी इनकार कर रहे हैं। दीपावली को अब केवल 5 दिन शेष रहे हैं और कारोबारियों को पता नहीं कि उन्हें बेचने की अनुमति मिलेगी भी या नहीं। कारोबारियों का कहना है कि उनका करोड़ों रुपए का माल फंसा हुआ है और लग रहा है कि इस बार भी उनकी दीवाली फीकी ही रहेगी।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी के आदेशों के अनुसार एनसीआर व इसके वायु प्रदुषण वाले क्षेत्रों में केवल 2 घंटों के लिए ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति है। 2 घंटों की समय सीमा ही अधिकारियों के गले की फांस बन रही है।

प्रशासन की मुश्किल यह है कि यदि 2 घंटे पटाखे चलाने के बाद वायु प्रदूषण अत्यधिक रूप से बढ़ जाता है तो किसके विरुद्ध कार्यवाही करें। अदालत के इसी आदेश की वजह से प्रशासन यह तय नहीं कर पा रहा है कि ग्रीन क्रैकर्स का लाइसेंस जारी किया जाए या नहीं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट या एनजीटी की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं है कि ग्रीन क्रैकर्स का लाइसेंस जारी नहीं किया जाए। यही वजह है की प्रशासन व्यापारियों को स्पष्ट रूप से मना भी नहीं कर पा रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि कानूनी राय लेने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम, जाम से जूझता शहर  

अश्वनी उपाध्याय   गाजियाबाद। त्योहारों के दौरान शहर की सड़कों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए एक डायवर्जन प्लान बनाया था।  शुक्रवार से प्रभावी हुए इस प्लान के अनुसार शहर की सड़कों पर भारी वाहनों जिनमें ट्रक और बसें भी शामिल हैं, का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित था। भारी वाहनों को शहर में घुसने से रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड लगाकर पुलिस बल भी तैनात किया था।इन सब के बावजूद घंटाघर, ठाकुरद्वारा फ्लाई ओवर, अंबेडकर रोड, तुराब नगर, गांधी नगर, दिल्ली गेट, डासना गेट, बज़रिया, मालीवाड़ा आदि भीड़-भाड़ और घने बाज़ार वाली जगहों पर दिन भर जाम देखा गया।  जीटी रोड और अंबेडकर रोड पर तो भारी वाहन भी खुलेआम चलते नज़र आए।

एसपी ट्रैफिक – रामानन्द कुशवाहा का कहना है कि कुछ बसें और ट्रक आदि जो शहर ही में खड़े थे, उन्हें शहर के बाहर भेजा जा रहा है। शनिवार से ऑटो चालकों पर भी सख्ती की जा रही है। जाम से बचने के लिए लोगों से अपील है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

पशु चोर बदमाशों से मुठभेड़, दो गंभीर घायल
अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)  
हापुड़। जनपद के पिलखवा कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर एवं एसओजी टीम प्रभारी संजीव कुमार की टीम के साथ दतैडी के जंगल में पशु चोर बदमाशों से हुई मुठभेड़ दो बदमाश गंभीर रूप से घायल सहित चार बदमाशों को किया गिरफ्तार तीन हुए मौके का फायदा उठाकर फरार। वही फरार बदमाशों की तलाश में एसओजी टीम की दबिश जारी                                पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वायु सेना एनक्लेव कॉलोनी में 13 अक्टूबर को डेरी संचालक सुभाष सिंह मिलन सिंह डेरी पर कार्यरत एक महिला को बंधक बनाकर 2 भैंस ₹300000 की लूट को अंजाम देने वाले पशु चोर गिरोह के बदमाशों से पिलखुआ कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर एवं एसओजी टीम प्रभारी संजीव कुमार के द्वारा एसपी दीपक भूकर के कुशल निर्देश पर एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुआ डॉक्टर तेजवीर सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान पिलखवा थाना क्षेत्र के दतैडी गांव के जंगल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग। 
मुठभेड़ में नईम पुत्र सत्तार निवासी खबाई थाना सरूरपुर मेरठ आसिफ पुत्र अतीक निवासी निडोरी थाना मसूरी गाजियाबाद गोली लगने से हुए घायल सहित मोहसीन पुत्र शौकीन निवासी उम्र गार्डन कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ अनीश पुत्र रफीक शालीमार कॉलोनी मेरठ 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार।इनके कब्जे से पिलखवा क्षेत्र डेरी से चोरी की गई 2 भैंस हाफिजपुर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए एक कटरा हापुड़ देहात क्षेत्र से चोरी की गई एक भैंस तीन तमंचे छह जिंदा कारतूस चार खोखे एवं घटना में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप गाड़ी बरामद करते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मौके का फायदा उठाकर फरार हुए तीन साथियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील
 बजाज फाइनैंस ने फेस्टिव सीज़न के दौरान ग्राहकों से इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की अपील की  
अश्वनी उपाध्याय  
गाज़ियाबाद। बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने अपने ग्राहकों तथा आम जनता को इस फेस्टिव सीज़न के दौरान इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन लोन में होने वाली धोखाधड़ी और इसी तरह की अन्य साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत, कंपनी ने ई-मेल, अपने कस्टमर पोर्टल तथा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ग्राहकों से साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से सावधान रहने का आग्रह किया गया है, साथ ही इसमें ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग करते समय सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए हैं।
फेस्टिव सीज़न की शुरुआत होने ही वाली है, और ऐसे मौके पर लोग इंस्टेंट लोन पाने, ऑनलाइन खरीदारी करने, तरह-तरह के छूट तथा कैशबैक ऑफ़र का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से उनके साइबर धोखाधड़ी के जाल में फंसने की संभावना बढ़ जाती है। लिहाजा, ग्राहकों के लिए सतर्क रहना और धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें सोशल मीडिया पर फर्ज़ी विज्ञापन, जाली वेबसाइट, पहचान की चोरी, फर्ज़ी नौकरी की पेशकश, विशिंग, फ़िशिंग, सिम स्वैपिंग, UPI धोखाधड़ी, लोन की मंजूरी के नक़ली दस्तावेज़, झूठे लोन पर बेहद शानदार ऑफ़र, संदिग्ध फोन कॉल, बजाज फाइनैंस लिमिटेड के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले धोखेबाज़ों के फोन कॉल, SMS या अलग-अलग मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर प्राप्त होने वाले संदिग्ध लिंक, इत्यादि सहित कई अन्य तरीके भी शामिल हैं। ("इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी")
लोगों को जागरूक बनाने वाली यह एडवाइजरी, इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के बारे में ग्राहकों को जानकारी देने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से धोखेबाज़ों द्वारा भोले-भाले लोगों को लोन का झांसा देकर ठगने एवं साइबर सुरक्षा धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में बताया गया है। इसके जरिए कंपनी ने लोगों को ठगे जाने से बचने के सरल उपायों के बारे में भी बताया है, जिनका पालन किया जाना चाहिए।
फेस्टिव सीज़न में साइबर सुरक्षा के लिए कुछ आसान सुझाव
क्या करें
• बजाज फाइनैंस की ओर से प्राप्त लोन ऑफ़र के बारे में सही जानकारी, हमेशा www.bajajfinserv.in पर या किसी भी नज़दीकी शाखा कार्यालय में जाकर प्राप्त करें
• किसी भी ऑफ़र के लिए आगे बढ़ने से पहले, हमेशा हमारे सोशल मीडिया हैंडल पर सत्यापित ब्लू टिक मार्क की जांच करें
• अपने ब्राउज़र के एड्रेस बार में हमारे सपोर्ट पेज www.bajajfinserv.in/reach-us/ को बुकमार्क करें
• तुरंत लोन देने की पेशकश करने वाले, तथा फोन/SMS/ई-मेल के जरिए आपसे जानकारी मांगने वाले अनजान कॉलर्स से बात करते समय हमेशा सावधान रहें
• समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलें, तथा अपने पासवर्ड को मजबूत बनाने के लिए अल्फा न्यूमेरिक और सिंबॉलिक कैरेक्टर्स का उपयोग करें
• अपने डिवाइस में असरदार एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें
• हमेशा 'https' से शुरू होने वाली सुरक्षित वेबसाइटों पर ही जाएँ
• रिमोट एक्सेस ऐप्स की जरूरत नहीं होने पर उसे अनइंस्टॉल करें
• सभी प्लेटफॉर्म और मोबाइल बैंकिंग सुविधाओं के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें
• किसी भी तरह की लेनदेन के बारे में तुरंत सूचना पाने के लिए अपने संपर्क विवरण को अपडेट रखें
• साइबर अपराध से जुड़ी किसी भी घटना के बारे में गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर 155260 पर रिपोर्ट करें।(https://cybercrime.gov.in/Webform/Helpline.aspx)
क्या नहीं करें।
• बजाज फाइनैंस लिमिटेड या उसकी किसी सहायक कंपनी से लोन लेने के लिए कभी भी प्रोसेसिंग शुल्क/GST या TDS शुल्क/ बाद में वापस किए जाने वाले शुल्क के रूप में किसी तरह की अग्रिम राशि का भुगतान नहीं करें।
• कभी भी गोपनीय जानकारी को फोन पर किसी के साथ साझा न करें, भले ही वे बजाज फाइनैंस लिमिटेड का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हों।
• हमारी वेबसाइट तक पहुंचने के लिए कभी भी सर्च इंजन पर भरोसा नहीं करें, क्योंकि इस तरह आप गुमराह होकर बजाज फाइनैंस लिमिटेड की फर्ज़ी वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।
• भुगतान प्राप्त करने के लिए कभी भी किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें, साथ ही किसी भी ऐप या अपने डिवाइस पर अपने कार्ड के विवरण को सेव नहीं करें
• कभी भी अपना मोबाइल नंबर, OTP, पता, जन्मतिथि, EMI कार्ड की जानकारी, PAN/आधार नंबर या चेक बुक की प्रतियां अनजान लोगों के साथ या ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करें
• अनजान लोगों से संदिग्ध अटैचमेंट के साथ आने वाले ई-मेल को कभी भी नहीं खोलें और न ही उनका जवाब दें।

गुलाम से पश्चिमी यूपी के नेताओं की मुलाकात 
इकबाल अंसारी      गाजियाबाद/लोनी। माननीय गुलाम नबी आजाद साहब पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सीनियर लीडर कांग्रेस पार्टी से उनके निवास स्थान पर, शान मोहम्मद के साथ पश्चिम यूपी के महत्त्वपूर्ण लोगों ने मुलाकात की चुनाव रणनीति पर चर्चा की फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी यूसुफ कुरैशी मेरठ से उनके पुत्र शहजाद कुरेशी, व फिल्म स्टार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के भाई कांग्रेस नेता अयाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, विशाल व हाजी चौधरी जाकिर अली थाना भवन से, डॉ रियाज़ खान बुलन्दशहर से, मनीष भाटी नोएडा, सुरेन्द्र नागर, प्रवीण शर्मा, आफताब बैग नगर अध्यक्ष लोनी, रियाज़ खान, मेहराज खान, एवं सैकड़ों साथी मौजूद रहे।
डेयरी कर्मचारी ने 58 गांयो को दिया जहर

सुरेंद्र भाटी      गौतम बुद्ध नगर। जिले के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव खोदना खुर्द में रहने वाले एक व्यक्ति को 58 गायों को जहर देकर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति एक डेयरी में काम करता था। नौकरी से निकाले जाने पर गुस्से में उसने पानी में जहर मिलाकर गोवंश की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव खोदना खुर्द में रहने वाले ओमवीर नागर दूध का व्यवसाय है। उन्होंने अपनी डेयरी में गाय पाल रखी है। 5 दिनों की अवधि में ओमवीर नागर की 58 गाय, संदिग्ध अवस्था में मर गईं। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच करवाया तो पता चला कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने शनिवार को ओमवीर नागर के पुराने नौकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र नशे का आदी है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने गायों को पानी पिलाने वाली हौदी में जहर मिला दिया, जिसकी वजह से जहर मिला पानी पीने से गायों की मौत हो गई।






मुठभेड़ में मारा, लाखों का इनामी डकैत 'यादव'

मुठभेड़ में मारा गया साढ़े पांच लाख का ईनामी डकैत गौरी यादव

मोमीन अहमद       चित्रकूट। आतंक का पर्याय बने खूंखार डाकू गौरी यादव का अंत हो गया। गौरीढ के सिर पर साढ़े पांच लाख का इनाम था। एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें कई महीनों से गौरी को तलाश में जंगलों की खाक छान रहीं थीं।

सतना नयाइंडिया चित्रकूट में बीहड़ के खूंखार डकैत साढ़े पांच लाख के इनामी दस्यु गौरी यादव को एसटीएफ ने आज तड़के 3.30 बजे बहिलपुरवा के जंगल में मुठभेड़ में मार गिराया। एसपी एसटीएफ हेमराज मीणा ने टेलीफोन से गौरी यादव के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की है। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के माधव बांध के पास डकैतों और एसटीएफ टीम के बीच मुठभेड़ हुई। बता दें कि 31 मार्च को इसी बांध के पास डाकू गौरी गैंग के 25000 के इनामी भालचंद को भी एसटीएफ और पुलिस ने मुठभेड़ कर मार गिराया था।

खौफ का दूसरा नाम था डकैत गौरी

ददुआ और ठोकिया के डकैत गौरी यादव बीहड़ में बड़ा नाम बन चुका था। गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था। चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था।

ददुआ और ठोकिया के मारे जाने के बाद चला गया था जेल

2008 में ददुआ और कुछ दिन बाद ठोकिया के मारे जाने के बाद 2009 में गौरी यादव भी गिरफ्तार हो गया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया था। चित्रकूट जिले के फरार डकैत गौरी यादव के सिर पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन ने इस साल जुलाई में संयुक्त रूप से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने के लगभग 50 मामले दर्ज थे।

वह चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव का रहने वाला था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं। डकैत गौरी यादव ने मई 2013 में दिल्ली से मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा की हत्या कर दी थी। इसके बाद मई 2016 में गोपालगंज में तीन ग्रामीणों को खंभे से बांधकर गोली मार दी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

अपराध: पति ने पत्नि को मौत की नींद सुलाया

हरिओम उपाध्याय         

कुशीनगर। प्रदेश में आपसी विवाद को लेकर आये दिन कहीं से कहीं से मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला जनपद कुशीनगर से सामने आया है, जहां पर पति ने पत्नि को मौत की नींद सुला दिया और खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया।

शहर के अहिरौली बाजार के रामपुर माफी इलाके में आपसी विवाद के चलते पति ने अपने जीवन साथी यानि पत्नी को धारदार हथियार से मौत की नींद सुला दिया। इसके पति ने खुद आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद पति की हालात गंभीर हो गई और उसे चिकित्सालय में एडमिट कराया गया।

पाकिस्तानी झंडा फहराने का आरोप, अरेस्ट किया

हरिओम उपाध्याय      

वाराणसी। अपने मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराते हुए हड़कंप मचाने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से मकान पर फहराया गया पाकिस्तानी झंडा भी बरामद हो गया है। गिरफ्तार किया गया युवक कपड़ा सिलाई का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को जेल रवाना कर दिया है।

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गांव के शेखू के 20 वर्षीय पुत्र ताज मोहम्मद ने शुक्रवार को अपने मकान की छत पर पाकिस्तान का झंडा लहरा दिया। गांव में आसपास के लोगों ने जब शेखू के मकान पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए देखा तो उन्होंने उसकी इस करतूत का जमकर विरोध किया। आरोपी पक्ष के झंडा उतारने के इंकार से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन ताज मोहम्मद अपने मकान पर लगे पाकिस्तान के झंडे को उतारने के लिए तैयार नहीं हुआ। गांव वालों ने ताज मोहम्मद की इस देश विरोधी हरकत की जानकारी राजातालाब पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस के आला अधिकारी तुरंत ही फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और ताज मोहम्मद के मकान पर लहरा रहे झंडे को उतरवाते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। लेकिन रात के समय पुलिस दबिश देते हुए पाक झंडा फहराने वाले ताज मोहम्मद को हिरासत में ले लिया है। राजातालाब थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों के तहत मुकदमा कायम किया गया है। युवक को झंडे समेत गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...