सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, फैली सनसनी

रांची। मां-बेटी की सोमवार को फंदे से लटकी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामला झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीया महिला वर्ष 2016 से राजबंधा के जितेंद्र पासवान के घर उसकी दूसरी पत्नी बन कर रह रही थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता और उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था। महिला उसके बाद से अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ रह रही थी। 

आईपीएल का दूसरा चरण भारत में नहीं खेला जाएगा

आबुधाबी। नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां रविवार को आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद कहा कि उन्होंने जितना सोचा था, विकेट उससे ज्यादा धीमा रहा। इन परिस्थितियों में गेंद पावरप्ले में जल्दी स्विंग हुई।लेकिन यह पिच सुस्त थी।
मोर्गन ने कहा, " हमें अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की जरूरत थी और हमने यह किया। शुभमन ने बहुत अच्छा खेला और लक्ष्य का पीछा किया। शाकिब के आने से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलती है। उनके आने से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। हमें नहीं पता था कि आईपीएल का दूसरा चरण भारत में नहीं खेला जाएगा।लेकिन हमने यहां की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अच्छी तरह से इसमें ढले हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है और हमने पिछले तीन हफ्तों में ऐसा किया है। ड्रेसिंग रूम में गेम प्लान का अच्छा असर पड़ा है और लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। हमने धीमी परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और मैं इससे खुश हूं। 

हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ धाराओं के तहत मुकदमा

हरिओम उपाध्याय       
कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाए गए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजयुमो प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू के अलावा उसके चार साथियों पर एससी-एसटी एक्ट के अलावा धोखाधड़ी की धाराओं में पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि नामजद कराए गए लोगों ने लाखों की कीमती जमीन लेने के बाद बेचने वाले को उसकी कीमत का भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने जब रुपए मांगे तो घर में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
सोमवार को अशोक नगर निवासी मनोज कुमार की ओर से नजीराबाद थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि वह मूल रूप से बैकुंठपुर बिठूर के रहने वाले हैं। उन्होंने गांव की 487 वर्ग मीटर जमीन का सौदा भाजयुमो नेता अरविंद राज त्रिपाठी उर्फ छोटू, जुगराज सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र सिंह और गिरिजेश कुमार कटियार के साथ किया था। मनोज कुमार ने बताया है कि जमीन खरीदनें वाले पांचों लोग जमीन की लिखा पढ़ी कराने के लिए उसे अपने एक वकील के पास ले गए थे। जमीन का एग्रीमेंट टाइप होने के बाद जब उन्होंने उसे पढ़ने का प्रयास किया तो उन पांचों ने कहा है कि चाचा आप बिल्कुल भी परेशान मत हो। हम लोगों के बीच जो भी सौदा तय हुआ है वही होगा।

केन्द्रीय गृहमंत्री अजय को बर्खास्त करने की मांग की

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर, उनसे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पत्र में कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ हिंसा भड़काने तथा सांप्रदायिक नफरत फैलाने का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा ‘मोनू’ और उसके साथी गुंडों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
किसान संगठनों के प्रमुख मंच ने इसक साथ ही उच्चतम न्यायालय की निगरानी में एक विषेश जांच दल (एसआईटी) से घटना की जांच कराने की मांग की। उसने किसानों के खिलाफ की गई हरियाण के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर की कथित टिप्पणी के मामले में उन्हें पद से हटाने की भी मांग की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की एक बैठक के दौरान कथित तौर पर ‘जैसे को तैसा’ (टिट फॉर टैट) करने की बात कही थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 500 से 1000 लोगों का समूह बनाने और जेल जाने के लिये भी तैयार रहने को कहा था।

प्रमाण-पत्र में कोरोना को मौत का कारण नहीं बताया

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि किसी भी राज्य को कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों के परिजन को 50,000 रुपए की मुआवजा देने से केवल इस आधार पर इंकार नहीं करना चाहिए कि मृत्यु प्रमाण-पत्र में कोरोना वायरस को मौत का कारण नहीं बताया गया है। कोविड-19 के कारण मारे गए लोगों के परिजन को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की सिफारिश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने की थी। 
न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि कोविड-19 की वजह से मृत्यु होना प्रमाणित किए जाने और आवेदन जमा करने के 30 दिन के भीतर राज्य आपदा राहत कोष से मुआवजा वितरित किया जाएगा। पीठ ने राज्यों और केंद्र को यह भी आदेश दिया कि वह प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए इस योजना का व्यापक प्रचार करें।
पीठ ने एनडीएमए के दिशा-निर्देशों को मंजूरी देते हुए कहा कि पहले से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार के किसी सदस्य के असंतुष्ट होने पर परिजन उपयुक्त प्राधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि आरटीपीसीआर जांच जैसे आवश्यक दस्तावेज दिखाए जाने पर संबंधित प्राधिकारी मृत्यु प्रमाण पत्रों में संशोधन कर सकते हैं और यदि वे इसके बाद भी असंतुष्ट रहते हैं, तो परिवार के सदस्य शिकायत निवारण समिति के पास जा सकते हैं।
पीठ ने कहा कि कोई भी राज्य इस आधार पर अनुग्रह राशि देने से इनकार नहीं करेगा कि मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत का कारण कोविड-19 नहीं बताया गया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि शिकायत निवारण समिति मृतक के चिकित्सकीय रिकॉर्ड की समीक्षा करने के बाद 30 दिन में फैसला कर सकती है और मुआवजा देने का आदेश दे सकती है। इससे पहले, एनडीएमए ने कोविड-19 से जान गंवा चुके लोगों को परिजन को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की सिफारिश की थी।

यूके: छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी किया

पंकज कपूर         
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अब डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति रूपए 250 प्रतिमाह से बढ़ाकर  रूपए 1500 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही यह छात्रवृत्ति 11 बच्चों की बजाय 100 बच्चों को प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में भी वृद्धि करते हुए इसे रूपए 150 प्रति माह से बढ़ाकर रूपए 1000 प्रतिमाह कर दिया गया है।  श्री देव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना में प्रत्येक विकास खंड से 5 छात्र-छात्राओं का चयन कर राज्य भर से प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणाएं की थीं।

चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान निर्देश दियें

पंकज कपूर             
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। 
श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। गाईडलाइन के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो।मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है। वही लोग उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा के लिए आयें।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल श्रीमती नीरू गर्ग, अपर सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...