शनिवार, 11 सितंबर 2021
एससी ने आवास पर अपना अवैध खाली नहीं किया
हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 की मौंत हुईं
मॉस्को। कोटे डी आइवर के उत्तरी हिस्से में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी। एजेंस फ्रांस-प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एमआई-24 बुर्किना फासो के साथ सीमा के पास एक टोही मिशन के दौरान शुक्रवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।
मकान में गैस विस्फोट से एक महिला की मौंत हुईं
वोरोनिश। रूस में येलेट्स शहर के समीप दो मंजिला आवासीय मकान में गैस विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये। स्थानीय आपातकालीन सेवा अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई इस घटना में मकान का एक हिस्सा नष्ट हो गया। विस्फोट से एक महिला की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है। जबकि तीन लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी है।
इससे पहले बुधवार को मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में बुधवार को इसी तरह की घटना में सात लोगों की मौत हो गयी थी।
संक्रमण: 24 घंटों में 33 हजार 376 नए मामलें मिलें
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में अब बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 33 हजार 376 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 308 लोगों की मौत हो गई। जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 32 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 23 लाख 74 हजार 497 हो गई है। वहीं, अब एक्टिव केस घटकर 3 लाख 91 हजार 516 हो गए हैं।
कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह करीब 5 बजकर 58 मिनट पर चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, जोशीमठ के निकट रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया। झटके से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
सरकार के बीच चल रहा टकराव हो सकता हैं खत्म
बलात्कार करने के आरोपी को आजीवन कारावास
रांची। झारखंड के रांची जिले में पॉक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मासूम बच्ची से रेप का ये मामला तीन साल पुराना है।
कार के नहर में गिरने से परिवार के 4 लोगों की मौंत
श्रीनगर। जम्मू शहर के बाहरी छोर पर मिरान साहिब इलाके में एक कार के नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार की देर रात उस समय हुई , जब एक कार सतवाडी से बहादुरपुर,अरनिया जा रही थी। कार में आठ लोग सवार थे। इसी दौरान मिरान साहिब के समीप एक छोटे पुल से गुजरते समय कार नहर में गिर गयी।
मृतकों की पहचान केवल कृष्ण(60), सुरजीत कुमारी(52) , मानसी(2) और दो माह की प्रांशी के रूप में की गयी है। कार में सवार अन्य गणेश कुमार , कंचन, मीनू कुमारी और सुशांत को बचा लिया गया है।
यूपी: 1 दर्जन से अधिक पीसीएसों के ट्रांसफर किए
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात एक दर्जन से ज्यादा पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए है। पीसीएस हिमांशु कुमार गुप्ता नगर मजिस्ट्रेट कानपुर से तबादला कर टीजी लखनऊ, विश्व भूषण मिश्रा एडीएम टीजी का लखनऊ तबादला कर एडीएम प्रशासन नागरिक उड्डयन निदेशालय, अमित कुमार अपर नगर आयुक्त लखनऊ का तबादला कर रायबरेली में एडीएम प्रशासन, पंकज कुमार वर्मा का महाराजगंज ट्रांसफर कर एडीएम एफआर, प्रदीप कुमार एडीएम चंदौली को बलिया में सिटी मजिस्ट्रेट, विनीत सिंह एडीएम को गोरखपुर सिटी, नागेंद्र सिंह को देवरिया में एडीएम एफआर, प्रदीप वर्मा को एसडीएम उन्नाव से ट्रांसफर कर अलीगढ़ में सिटी मजिस्ट्रेट, राजीव पांडेय एसडीएम एटा को बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट, शैलेन्द्र कुमार सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद को ओएसडी यमुना एक्सप्रेस अथार्टी, विपिन कुमार सिटी मजिस्ट्रेट गाजियाबाद को एडीएम सिटी, अविनाश त्रिपाठी ओएसडी ग्रेटर नोयडा को नगर मजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद, अमित भट्ट को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, राम भरत तिवारी को एडीएम एफआर सीतापुर बनाया है।
प्रदर्शनकारियों को तालिबान की ओर निशाना बनाया
जोरदार धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगीं आग
जनपदों में 3 दिन भी बारिश की संभावना जाहिर की
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया इकबाल अंसारी हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...