शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की: मुंबई

कविता गर्ग                     
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का सदस्य होने के आरोपी 28 वर्षीय युवक को जमानत प्रदान की। न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमदार की खंडपीठ ने इकबाल अहमद कबीर अहमद की अपील पर उसे जमानत प्रदान की। अहमद ने उसकी जमानत खारिज करने के विशेष अदालत के फैसले को चुनौती दी थी।
पीठ ने कहा कि विशेष अदालत द्वारा पारित आदेश को रद्द किया जाता है। याचिकाकर्ता (अहमद) को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के एक या दो जमानतदारों को पेश करने के बाद जमानत पर रिहा किया जाएगा।” अदालत ने अहमद को पहले महीने में सप्ताह में दो बार और इसके बाद अगले दो महीने सप्ताह में एक बार राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।
पीठ ने कहा, ” याचिकाकर्ता को सुनवाई की हर तारीख पर पेश होना होगा और वह मामले में गवाहों को प्रभावित करने या उनसे संपर्क करने का प्रयास नहीं करेगा।” उल्लेखनीय है कि अहमद को सात अगस्त 2016 को गिरफ्तार किया गया था और आईएसआईएस का सदस्य होने के आरोप में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभियोजन के मुताबिक, अहमद आईएसआईएस के ”परभणी मॉड्यूल” का हिस्सा था जोकि कथित तौर पर परभणी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर हमले की साजिश रच रहे थे। अहमद के वकील मिहिर देसाई ने दलील दी थी कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।

टीका स्पूतनिक की आपूर्ति के लिए समझौता किया

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। दवा कंपनी वोकहार्ट ने शुक्रवार को कहा कि उसने दुबई की कंपनी एनसो हेल्थकेयर और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की सहायक कंपनी के साथ कोविड-19 टीका स्पूतनिक के उत्पादन और आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है।
वोकहार्ट ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने स्पूतनिक वी, स्पूतनिक लाइट टीके के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए एनसो और ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी के साथ एक समझौता किया है, जो आरडीआईएफ की प्रबंधन कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है।
ह्यूमन वैक्सीन एलएलसी से सफल प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को लेकर जरूरी मंजूरी और अन्य शर्तों के अधीन, कंपनी एनसो के लिए स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट टीकों की 62 करोड़ खुराक तक का उत्पादन और आपूर्ति करेगी। वोकहार्ट ने कहा कि स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की 62 करोड़ खुराक तक के उत्पादन के अनुबंध के लिए समझौते की अवधि जून 2023 तक है।

नीति की शुरुआत महत्वपूर्ण 'मील' का पत्थर हैं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहाकि वाहन स्क्रेपिंग नीति की शुरुआत देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में निवेशक सम्मेलन के दौरान इस नीति की शुरुआत किए जाने से पहले कहां कि वाहन स्कैपिंग से संबंधित ढांचागत सुविधाओं की स्थापना संभावनाओं के नये द्वार खोलेगी। 
उन्होंने कहा कि वह देश के युवाओं और स्टार्टअप कंपनियों से इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करते हैं। पीएम मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में कहा कि वाहन स्क्रेपिंग नीति से अनफिट और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से चरणबद्ध ढंग से सड़कों से बाहर करने मैं मदद मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य संभावना वाली चक्रीय अर्थव्यवस्था बनाना है। जिससे कि सभी पक्ष धारकों को महत्व मिले और साथ ही वे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार भी बने। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।
स्वैच्छिक वाहन- बेड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम अथवा वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचे की स्थाप ना पर निवेश आमंत्रित करने के लिए इस सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह एक एकीकृत स्क्रैपिंग हब के विकास के लिए अलंग में शिप ब्रेकिंग उद्योग द्वारा प्रस्तुत सहक्रियाओं पर भी ध्यान आकर्षित करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल के 12 दिन पूरे

पंकज कपूर                     
हल्द्वानी। 2 अगस्त से चल रही आशा वर्करों की राज्यव्यापी हड़ताल व धरने को आज बारह दिन पूरे हो गए। 
बारहवें दिन के धरने से उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, "सरकार बार-बार वार्ता की आंख मिचौली खेलना बंद कर स्पष्ट रूप से अपना ठोस लिखित प्रस्ताव दे। यदि सरकार समाधान चाहती है तो मासिक मानदेय सहित 12 सूत्रीय मांगों के हर बिंदु पर सरकार द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का ब्यौरा साफ साफ दर्ज किया जाय, तभी सरकार की बात पर विचार करना सम्भव होगा।"
कहा कि, "सम्मानजनक मासिक मानदेय से कम कुछ भी मंजूर नहीं किया जायेगा। साथ ही अन्य मांगों पर भी राज्य सरकार साफ साफ लिखित समझौता करे, तभी हड़ताल समाप्त होगी।
आज हल्द्वानी में बारहवें दिन के धरने में यूनियन महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय, रिंकी जोशी, उमा दरमवाल, भगवती बिष्ट, रीना बाला, अनुराधा, तुलसी रावत, ममता, मनीषा, दीपा, मंजू, हंसी, सुनीता भट्ट, सरोज रावत, विमला कपकोटी, पुष्पा आर्य, कमलेश, ज्योति, कमला आर्य, माया, मोहिनी, अनिता आर्य, सावित्री, चम्पा मंडोला, मुमताज़, प्रियंका, भावना, दया, रेखा, अर्शी, सायमा, रमा भट्ट, कमला, आशा जोशी समेत बड़ी संख्या में आशाएँ मौजूद रही। हड़ताल के समर्थन में हल्द्वानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट भी पहुँचे।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मारा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। यह जानकारी पुलिस महानिरीक्ष विजय कुमार ने दी है। इस बीच यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि कुलगाम के मालपोर में गुरुवार से जारी मुठभेड़ की वजह से एहतियातन श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को निलंबित कर दिया गया है।
विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम जिला के मालपोरा, मीरबाजार में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिल पर गुरुवार को हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकवादी बच निकले और नजदीक की एक इमारत में घुस गए। बाद में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त जवान मौके पर पहुंचे तथा इमारत को चारों ओर से घेर लिया।
उन्होंने बताया कि इमारत में लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने आज सुबह एक आतंकवादी मारा गिया। अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के दो जवान तथा कई नागरिक घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ वाली जगह से दुकानदारों, महिलाओं तथा गैर स्थानीय श्रमिकों सहित 22 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

3 पैसे की गिरावट, 74.28 प्रति डॉलर पर रुपया

कविता गर्ग                          
मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। हालांकि विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के चलते रुपये में और गिरावट पर रोक लगी।
रुपया शुरुआत में 74.27 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और गिरकर 74.28 प्रति डॉलर पर आ गया। बृहस्पतिवार के बंद स्तर की तुलना में यह तीन पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 278.94 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 55,122.92 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 85.20 अंक बढ़कर 16,449.60 पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.97 पर था। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

प्लाईमाउथ में गोलीबारी होने से 6 लोगों की मौंत हुईं

लंदन। दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं बताया है। डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है लेकिन शहर के कीहेम जिले में क्या हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।
कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहत भयावह है।” हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को दो महिला और दो पुरुष मृत मिले।
एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मृत पाया गया, जिसे संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है। समझा जाता है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई। गोली लगने से घायल एक अन्य महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अन्य सांसद जॉनी मर्सर ने एक ट्वीट में कहा कि घटना “आंतकवाद से संबंधित नहीं है और न ही संदिग्ध प्लाईमाउथ से फरार हुआ है।”

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...