गुरुवार, 12 अगस्त 2021

किन्नौर: तलाश व बचाव के लिए अभियान शुरू हुआ

श्रीराम मौर्य                      
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को एक बस और अन्य वाहनों के भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में फंसे लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान बृहस्पतिवार सुबह पुन: शुरू हुआ और इस दौरान तीन और शव मिले हैं। इस आपदा में मरने वालों की संख्या अब 13 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि कुछ वाहनों के साथ ही मलबे में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस भी दब गई थी। ये तीन शव बस में से ही मिले हैं। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली है जबकि एक ‘बोलरो’ वाहन अब भी मलबे में दबा है।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे बचाव कार्य फिर से शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस के सदस्य, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।
अधिकारियों ने बुधवार रात करीब 10 बजे तलाश अभियान स्थगित कर दिया था। निचार तहसील के निगुलसारी क्षेत्र के चौरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर बुधवार दोपहर को भूस्खलन के बाद पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस आ गई थी, जो रिकांग पियो से शिमला होते हुए हरिद्वार जा रही थी।
बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि एक टाटा सूमो मिली है, जिसमें आठ लोग मृत पाए गए हैं। 

हरीश ने कैबिनेट मंत्री पर कुमाऊनी में कसा तंज

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर कुमाऊनी बोली में तंज कसते नज़र आये, उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर कुछ इस तरह शेयर किया है।
मेरि प्यारी-प्यारी भूलि, दल बदलनक हैबेर पैलिक मैं त्वैंकें आपड़ि चेलि मानछी। जदिन विधानसभा में शक्ति परीक्षण छी, मैंकें अन्तिम दमतक यो भरोस छी कि सोमेश्वरक म्यरि चेलि, म्यर बगल में आबेर हाथ ठाड़ करैलि और कैलि कका चिंता नीं करो मैं छौ न, खैर हरी-हरी कागजों में बड़ि ताकत छ और आजिलै तुम भल काम करछा में खुशी हों।
जब मैल आपण उत्तराखण्डी वस्त्र-आभूषणों कें प्रोत्साहित करनक लीजि एक प्रतियोगिता आपुण फेसबुक पेज में ऑनलाइन आयोजित करि, विक बाद बेटा तुमौलि सरकारि तौर पर विक प्रकारक प्रतियोगिता आयोजित करी, तो म्यर मन बटि निकलो शाबाश बेटा, एलें तूमौल निराश्रित बच्चों कें अडॉप्ट करनेक जो योजना हम शुरू करछि, उकें अघिल बड़ा मकें भौत खुशी भैं, मगर टेक होम राशन वालाक टेंडर करबेर बेटा बै भूलि बनी रेखाज्यू यह महापाप हैगो। ज्याकलिजी मैंल टेक होम राशन वालमें आवाज उठैं और म्यर तुमकौं वादछ एक बेटे-बेटि क माध्यमल सारा उत्तराखण्ड कै म्यर वादछ यदि म्यर आंग में अवतार आग्यो तो मैं पांच सालक अन्दर हर महिला क हाथ में एक स्वरोजगार हौल, मैं उत्तराखण्ड क महिला आर्थिक सशक्तिकरण माॅडल बनौल, नौ जवानौक लिजी लै करूल, वो एक अलग विषय छ, लेकिन मैं मोहनरी दानी देवी क च्यल नै यदि मैल पांच साल क अन्दर में हर महिला क हाथ में एक स्वरोजगारी काम पकड़ाबेर उकैं घरैक आर्थिक शक्तिक केन्द्र बिन्दु न दियौ, बाकि चेलिक भगवान मालिक छ जी करल, मलिवाल क मर्जि जी हौलि, हौलो वी। लेकिन यौ म्यर मनक भाव छैं, तुम जथालै छा भल रैया, जतुक शक्ति हाथ में ऐंछ गलत झन करिया, जब गलत करला तो मैकें तकलीफ हौलि।

कई नेताओं के 'ट्विटर' अकाउंट को लॉक किया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने लॉक कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में कथित दुष्कर्म एवं हत्या की पीड़िता नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक किया गया था।
कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट को लॉक किये जाने संबंधी संदेश का स्क्रीन शॉट फेसबुक पोस्ट में साझा किया। उसने कहा कि जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या ख़ाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। पार्टी ने कहा कि अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद, सत्यमेव जयते।कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और इसके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के करीब 5000 अकाउंट को ब्लॉक किया गया है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर सरकार के दबाव में आकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ काम कर रहा है। गुप्ता ने कहा कि ट्विटर निश्चित तौर पर सरकार के दबाव में है क्योंकि जब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ओर से उन्हीं तस्वीरों को (बच्ची के माता-पिता की) साझा किया गया तो उन्हें नहीं हटाया गया।
कांग्रेस का कहना है कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं।
 

देश में दूसरी लहर का कहर पूरी तरह से खत्म नहीं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। तीसरी लहर ने दस्तक देना भी शुरू कर दिया है। देश के कई राज्यों में एक तरफ जहां पाबंदियों को खोलना जारी है, तो कुछ जगहों पर नए मामलों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है। कर्नाटक  के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मामले कम होने के बाद कई जगह स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए थे। अब करीब 6 दिनों में 300 से अधिक बच्चे कोरोनी की चपेट में आ गए हैं। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर का ये आंकड़ा राज्य में सबसे तेज़ी से बढ़ता हुआ है। बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं। उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। यह आंकड़ा पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच का है।

कारोबार में 150 अंकों की बढ़त हासिल की: सेंसेक्स

कविता गर्ग                         
मुंबई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख के बीच और आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 155.90 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,681.83 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 42.90 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 28.73 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,525.93 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.15 अंक के लाभ या 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,282.25 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कोरोना: विश्व में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ीं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है तथा इसी क्रम में यह आंकड़ा 20.47 करोड़ के पार पहुंच गया हैं तथा इस बीमारी से मरने वालोें की संख्या बढ़कर 43.24 लाख से अधिक हो गई है। दुनिया में पिछले 28 दिनों में कोरेाना वायरस से जहां 1.63 करोड़ लोग संक्रमित हुए वहीं इस महामारी से 2.62 लाख लोग काल को ग्रास बन गए। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ 47 लाख 38 हजार 271 हो गयी है। जबकि 43 लाख 24 हजार 625 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-362 (साल-02)
2. शुक्रवार, जुलाई 13, 2021
3. शक-1984,सावन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -21 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 11 अगस्त 2021

तीसरी लहर से बच्चों को नुकसान होने का अनुमान

नई दिल्ली/ लंदन/ वाशिंगटन डीसी। भारत में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक नुकसान होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका व ब्रिटेन में बच्चों में संक्रमण के मामले पहले की दो लहर की तुलना में बढ़ गए हैं। जो हमारे लिए खतरे का संकेत हो सकता है। अलबामा, अरकंसास, लुसियाना व फ्लोरिडा में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। अरकंसास के चिल्ड्रेन अस्पताल में संक्रमण से भर्ती होने वाले बच्चों की दर में 50 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। सात नवजात आईसीयू में तो दो वेंटिलेटर पर जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं।
लुसियाना में जुलाई के आखिरी सप्ताह में सर्वाधिक 4232 बच्चों में संक्रमण मिला है। यहां 15 से 21 जुलाई के बीच पांच साल से कम उम्र के 66 बच्चों में वायरस मिला है। ब्रिटेन में हर दिन औसतन 40 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि 12 वर्ष से कम उम्र के 10,785 मामले सामने आए थे। 12 से 19 वर्ष के 11,048 बच्चों में संक्रमण मिला है। 23 से 30 जुलाई के बीच 224 बच्चों को भर्ती कराया गया है। भारत में भी पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में बच्चे अधिक संक्रमित हुए हैं। संदेह है कि वायरस इस बार बच्चों को अपना शिकार बना सकता है।

15 अगस्त से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति

कविता गर्ग           

मुंबई। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को कहा कि कोविड के दोनों टीका लगवा चुके लोगों को 15 अगस्त से लोकल ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी। लोकल ट्रेन यात्रा के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया आज शुरू हुई। मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर बुकिंग कार्यालयों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। 

बीएमसी के एक अधिकारी अनिल काटे ने कहा कि 'हम दोनों खुराक लेने वाले लोगों के टीकाकरण प्रमाण पत्र की पुष्टि कर रहे हैं और उन्हें क्यूआर कोड जारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस के टीके की दूसरी खुराक मिलने के बाद 14 दिन पूरे करने वाले किसी भी व्यक्ति को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों से सफर करने की अनुमति दी जाएगी।

'स्वतंत्रता' दिवस के दिन खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान

हरिओम उपाध्याय           

लखनऊ। कोविड महामारी के बेहतर होते हालात के बीच यूपी के स्कूल-कॉलेज फिर से गुलजार होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्राथमिक को छोड़ सभी शिक्षण संस्थान स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त से खुलेंगे। हालांकि पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू होगी। माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में सुबह 8 से 12 बजे और अपराह्न 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे। आधे विद्यार्थियों को पहली पाली में, बाकी आधे विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। इसके साथ ही अब छठवीं से आठवीं तक की कक्षाओं में दाखिला शुरू करने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में स्कूल-कॉलेजों में नए सत्र की शुरुआत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों और अभिभावकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए प्राथमिक से ऊपर के विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन होना चाहिए। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति ने विगत दिनों स्कूलों के खोले जाने के संबंध में अपनी अनुशंसा दी है।

यूपी: डीएम ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया

कौशाम्बी। ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण को लेकर शासन गंभीर है और जल्द ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। जल्द ही जिले में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा 15 अगस्त के पूर्व ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण कर दिया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लॉण्ट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिराथू में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लाण्ट के शेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
सुशील केसरवानी  

10 साल की बच्ची को लालच देकर दुष्कर्म किया

अतुल त्यागी 
हापुड़। कुछ लोगों की हवस ना ही तो उम्र देख रही है और ना ही समाज 10 साल के छोटे बच्चों को बहला-फुसलाकर लालच देकर कुछ गंदी सोच के लोग उनको अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने 10 साल की बच्ची को लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ का निवासी बिलाल में छोटी बच्ची को चीज का लालच देकर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 10 साल की बच्ची रोती व बिलखती अपने घर पहुंची और अपने परिवार को सारी घटना बताई। जो भी घटित घटना मासूम ने बताई। उसको सुनकर परिवार के होश उड़ गए। जिसके बाद परिवार पुलिस के पास थाने पहुंचा। जहां परिवार ने अपनी बच्ची के साथ हुई घटना बताइए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की ओर आरोपी बिलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

भारत में 1,600 करोड़ का निवेश करेगी 'पीडबल्यूसी'

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले पांच साल में भारत में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी तथा 10,000 और नौकरियों का सृजन करेगी। पीडब्ल्यूसी इंडिया ने अपनी नई कारोबारी रणनीति ‘द न्यू इक्वेशन’ की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी इसी समयावधि में अपनी कैंपस भर्ती में पांच गुना वृद्धि करेगी। 

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘द न्यू इक्वेशन’ रुझानों के विश्लेषण और हजारों ग्राहकों और हितधारकों के साथ की गयी बातचीत पर आधारित है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के अध्यक्ष संजीव कृष्ण ने कहा, “भारत का आर्थिक बुनियादी ढांचा मजबूत है, देश के जनसांख्यिकीय लाभांश और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में यह एक बड़ा लाभ है। हमारी नयी रणनीति हमें और हमारे ग्राहकों को देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने, घरेलू बाजार की क्षमता का दोहन करने और व्यापक रूप में समाज के लिए अधिक अवसर पैदा करने में सक्षम बनाएगी।”


चुनाव: लगाईं जा रहीं अटकलों को खारिज किया

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तटीय राज्य में जल्दी विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर लगायी जा रही अटकलों को बुधवार को खारिज कर दिया। राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मंगलवार को राज्यव्यापी अभियान शुरू करने के बाद जल्दी विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। सावंत और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावडे अगले पखवाड़े में राज्य का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पणजी में पत्रकारों से कहा, ”जल्दी चुनाव कराने की कोई संभावना नहीं है। चुनाव अगले साल फरवरी में समय पर होंगे न कि उससे पहले।” राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के अभी 27 विधायक हैं। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के पांच विधायक हैं। इसके अलावा गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायक, महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और राकांपा के एक-एक विधायक के अलावा सदन में तीन निर्दलीय विधायक हैं।

जहर: शराब पीने वालों को मौत की सजा, मंजूरी दी

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। मध्य प्रदेश कैबिनेट ने जहरीली शराब पीने वालों को मौत की सजा देने वाले संशोधन विधेयक को मंगलवार को मंजूरी दे दी। नए संशोधन विधेयक में जहरीली शराब बेचने के दोषी पर 20 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। मध्य प्रदेश में बीते 11 महीने के अंदर करीब 50 लोगों की जान जहरीली शराब पीने से गई है, जिसके बाद कानून को सख्त किया गया है। वित्त और आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में यह बिल पेश किया। अब इस विधेयक को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
नए बिल के मुताबिक, 'अगर जहरीली शराब पीने से किसी की मृत्यु होती है तो आरोपी को कम-से-कम दो साल की जेल की सजा हो पांच लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर इस प्रावधान के तहत कोई शख्स दूसरी बार दोषी साबित होगा तो उसे मौत की सजा दिए जाने और 20 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।' इससे पहले मध्य प्रदेश के आबकारी कानून 1915 के तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर दो महीने से 10 साल तक की सजा और दूसरी बार दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान था। मिलावटी शराब के सेवन से शारीरिक क्षति के दूसरे अपराध के मामले में, अपराधियों को 10 साल से 14 साल की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

त्योहारों के मौके पर कुछ पाबंदिया लगाएंगी सरकार

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आगामी त्योहारों के मौके पर कुछ पाबंदिया लगाएगी। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. वी.पी. रॉय ने कहा है कि राज्य सरकार स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगाने के लिए सक्रिय रूप से विचार कर रही है। ताकि मुहर्रम, ओणम, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा जैसे आगामी त्योहारों के मौके भीड़ इकट्ठा न हो सके।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया कि इन त्योहारों के मौके पर भीड़ इकट्ठा नहीं होनी चाहिए या इनके आयोजन सार्वजनिक जगहों पर नहीं होने चाहिए। अधिकारियों को 12 अगस्त से पाबंदी लागू करने का आदेश दिया गया है। सरकारी आदेश में कहा गया गया है कि जिन पंचायतों या शहरी वार्डों में कोरोना वायरस की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर आठ से अधिक है, वहां महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के तहत कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

अभिनेता आमिर ने अनुपम के भाई को धोखा दिया

कविता गर्ग        
मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज ऐक्टर अनुपम श्याम बीते सोमवार इस दुनिया में नहीं रहे। वह काफी दिनों से बीमार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनकी जान गई। इस बीच उनके भाई का दावा है कि बॉलीवुड ऐक्टर आमिर खान ने उनके भाई से मदद का वादा किया था। लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। इस तरह हमे धोखा दिया। अनुपम श्याम किडनी इन्फेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनकी डेथ के वक्त उनके भाई और बहन उनके पास थे। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपम के भाई अनुराग ने बताया, हमारी परिवार बहुत कुछ झेल रहा है। बीते महीने मेरी मां नहीं रहीं। अनुपम परेशान थे कि वह उनसे मिलने प्रतापगढ़ नहीं जा पाए। वहां डायलिसिस सेंटर नहीं है और ऐसे में वहां जाना उनकी हेल्थ के लिए रिस्की था। हमने प्रतापगढ़ में एक डायलिसिस सेंटर बनाने की अपील की थी। अनुपम इसके लिए आमिर खान के पास भी गए थे।

सीएम को धमकी, आरोप में व्यक्ति को अरेस्ट किया

तिरुवनंतपुरम। केरल पुलिस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को फोन पर कथित रूप से धमकी देने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी, कोट्टायम के निवासी अनिल को वैकोम के उप पुलिस अधीक्षक डीएसपी के नेतृत्व वाली एक टीम ने एक बस में थलयोलापरम्बु से एर्नाकुलम की यात्रा के दौरान पकड़ा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मुख्यमंत्री के फोन पर कॉल की गई। तिरुवनंतपुरम के छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के साइबर सेल ने आरोपी के नेटवर्क लोकेशन का पता लगाया और उसे वैकोम पुलिस को भेज दिया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को एक प्राइवेट बस से गिरफ्तार किया।

शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का फैसला

हरिओम उपाध्याय            

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, तीसरी लहर से अब भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उधर उत्तर प्रदेश में भी कोरोना को पूरी तहर से काबू कर लिया गया है। ऐसे में सरकार अब दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी को लेकर कोई बड़ा कदम उठा उठाया है और शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की स्थिति को लेकर आंकलन किया गया है और इसके बाद शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया है।

यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मीडिया को दिये अपने बयान में कहा है कि हमने स्थिति को देखते हुए शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का निर्णय लिया है। हालांक सरकार ने एक बार फिर कहा है कि सतर्कता अभी जारी रहेगी। बता दें कि इससे पहले सरकार अब दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी आंशिक छूट दिए जाने पर को लेकर पहले ही विचार कर रही थी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक चैनल से बातचीत में कहा है कि शनिवार के लॉकडाउन को खत्म करने का फैसला लिया है। जबकि रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।

असम में 5 वर्षीय बच्ची का शव मिला, तांत्रिक अरेस्ट

चराइदेव। असम के चराइदेव जिला में पांच साल की बच्ची का शव मिला है और आशंका है कि बच्ची की बलि दी गई। मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और अज्ञात लोगों ने सोमवार रात को एक चाय बागान में उसके घर से उसे अगवा कर लिया था। घटना के वक्त बच्ची सो रही थी। मामले में उसकी बड़ी बहन ने मंगलवार को सेफराई पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार रात को सिंगलु नदी से बरामद किया गया। नदी के तट पर भस्म एवं तांत्रिक रस्म में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के साथ लाल कपड़ा बरामद हुआ। जो इस बात का संकेत था कि यह बलि दिए जाने का मामला हो सकता है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...