गुरुवार, 5 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका, सरकार ने तैयारी तेज की

नरेश राघानी                     
जयपुर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए राजस्थान सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों व बच्चों के हाॅस्पिटल में चिकित्सा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि तीसरी लहर से बचना है तो मुहर्रम, ओणम, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, दुर्गापूजा सहित अन्य त्योहारों पर भीड़ रोकनी होगी। टेस्टिंग और ट्रेसिंग बढ़ानी हागी। केंद्रीय स्वस्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने पत्र में कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

सीएम ने दिशा-निर्देशों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए

तिरुवनंतपुरम। केरल के लोगों पर कर्नाटक द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र के दिशा-निर्देशों के खिलाफ जा कर ताजा प्रतिबंध लगाए गए हैं। विजयन ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, राज्यों को अपनी सीमाओं को बंद कर यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा, “कर्नाटक सरकार की ओर से लगाए गए नए प्रतिबंध केंद्र सरकार के निर्देश के खिलाफ हैं।” आईयूएमएल के विधायक एम के एम अशरफ के एक अभिवेदन का जवाब देते हुए विजयन ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि विभिन्न उद्देश्यों से पड़ोसी राज्य की यात्रा करने वाले केरल के लोगों को प्रतिबंधों के कारण कोई कठिनाई न हो।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल कांत ने कर्नाटक में अपने समकक्ष से संपर्क किया है। पड़ोसी राज्य द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विवरण देते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने केरल के लोगों को पड़ोसी राज्य में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर पद्धति से कराई गई जांच की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है, जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो।

कृषि कानूनों को निरस्त कर सम्मान लौटाना होगा

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर देश की खाद्यान सुरक्षा को बनाए रखना है तो तीनों नए केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करके किसानों का सम्मान लौटाना होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ”किसान फसल उगाता है। महामारी में भी अन्न कम नहीं होने देता। लेकिन धन्यवाद मोदी को ? मोदी जी तो काले कृषि कानून लाए हैं। जिससे देश की खाद्यान्न शक्ति को ही खतरा है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ”यदि देश की खाद्यान्न सुरक्षा बनाए रखना है तो इन कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों का सम्मान वापस लौटाना होगा।” प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना उस वक्त साधा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक वृहद अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर वाराणसी कुशीनगर झांसी सुल्तानपुर और सहारनपुर के निवासी कुछ लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेस के जरिए बातचीत की।

देश में 645 बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश भर में 645 बच्चों ने कोविड-19 महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा दी की गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2021 से 28 मई 2021 तक कुल 645 बच्चों ने कोविड महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे बच्चों की सहायता के लिए ‘पीएम केयर्स’ बाल योजना की घोषणा की है। 
जिन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण अपने दोनों माता-पिता या कानूनी अभिभावक खो दिए हैं। इस योजना में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए सहायता का प्रावधान है और यह प्रत्येक बच्चे के लिए दस लाख रुपए के कोष का निर्माण करेगी जब उनकी आयु 18 साल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की संख्या आंध्र प्रदेश में 119 व गुजरात में 45 है। जबकि मध्य प्रदेश में 73, महाराष्ट्र में 83 और उत्तर प्रदेश में 158 है।

तुर्की के जंगलों में लगीं आग, परिसर तक पहुंचीं अग्नि

अंकारा। तुर्की के जंगलों में लगी आग कोयले से चलने वाले विद्युत संयंत्र के परिसर तक पहुंच गई। जिस वजह से आसपास के लोगों को अपने घर-बार छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि आग पर बृहस्पतिवार को काबू कर लिया गया। ‘हेबरतुर्क टीवी’ ने खबर दी है कि बुधवार देर शाम तेज़ हवाओं के कारण आग की लपटें मुगला प्रांत में स्थित केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंच गईं। जिसके बाद ओरेन के लोगों को इलाका छोड़कर जाना पड़ा। लोगों की मदद के लिए नौसेना के पोत तैनात किए गए हैं। क्षेत्र से बाहर निकलने वाले रास्तों पर कारों की लंबी कतार लग गई है।
तुर्की के जंगलों में नौ दिनों से आग लगी हुई है और हाल के दशकों के इतिहास में यह सबसे भीषण आग है। आग में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अनगिनत पशुओं की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि तटीय मुगला प्रांत के छह इलाकों में बृहस्पतिवार को आग का कहर जारी रहा। आग ने अंताल्या प्रांत के पांच जिलों में भी तबाही मचाई है और प्रांत के दो इलाकों को बुधवार को खाली कराना पड़ा।
सरकारी टीआरटी प्रसारक ने बताया कि आग की लपटों के केमेरको विद्युत संयंत्र तक पहुंचने से पहले ही एहतियाती उपाय कर लिए गए थे। संयंत्र के हाईड्रोनजन टैंकों को खाली कर लिया गया था तथा कर्मियों को वहां से हटा दिया गया था। टीवी पर प्रसारित तस्वीरों में दिख रहा है। संयंत्र की मुख्य इमारत को दमकल की कई गाड़ियों ने घेरा हुआ है और स्थान को ठंडा करने के लिए पानी डाला जा रहा है। दमकल कर्मी आग से संयंत्र को बचाने के लिए दो दिन से काम कर रहे थे।

तेज बौछार के साथ वर्षा होने की संभावना जारी

पंकज कपूर 
देहरादून। राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आज मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के नैनीताल, देहरादून, चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश को लेकर अगले पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं 8 और 9 अगस्त को राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर: पुलिस दल पर हमले का खंडन किया

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को पुलिस दल पर हमले का पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यह दावा किया है। प्रवक्ता ने दावा किया कि सोपोर मुख्य चौक पर गोली चलने के संबंध में जो खबर फैल रही है, वह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि सोपोर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
उन्होंने जनता से सहयोग मांगा है। प्रवक्ता ने कहा,“ सोपोर मुख्य चौराहे पर गोली चलने की खबर पूरी तरह से निराधार है। आम जनता से पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है और अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गयी है। ” इससे पहले सुबह ऐसी रिपोर्ट सामने आयीं कि आतंकवादियों ने पुलिस दल पर कुछ दूरी से गोलीबारी की है, जो निराधार है।

कर्मचारी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की

हरिओम उपाध्याय          
बरेली। राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते यहां के कर्मचारियों ने उसे बचा लिया जब मामला गंभीर हुआ तो प्रधानाध्यापिका नवनीत ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचित कर दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी का वेतन का कोई मामला है। जो पिछले कई सालों से निलंबित पड़ा हुआ है।

चीन ने नई यात्रा और आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया

बीजिंग। चीन ने राजधानी बीजिंग सहित देश भर में नई यात्रा और आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। क्योंकि डेल्टा वेरिएंट के 500 से अधिक मामलों 15 प्रांतों और नगर पालिकाओं से सामने आए हैं।
देश भर में सबसे अधिक प्रभावित 144 क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन और टैक्सी सेवाओं में कटौती की गई, जबकि अधिकारियों ने बीजिंग में ट्रेन सेवा और मेट्रो के उपयोग पर अंकुश लगाया, जहां बुधवार को तीन नए मामले सामने आए। हांगकांग ने मुख्य भूमि के यात्रियों पर फिर से क्‍वारंटाइन लगाया।

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या का मुद्दा उठाया

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या का मुद्दा बृहस्पतिवार को लोकसभा में उठाया और कहा कि इस पर सदन में निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता की तस्वीर सोशल मीडिया में साझा कर बाल संरक्षण से जुड़े कानून का उल्लंघन किया है।जिसकी निंदा होनी चाहिए।
चौधरी ने प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गयी।
एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर आरंभ होने पर चौधरी ने पुन: यह मुद्दा उठाते हुए कहा, '' देश की राजधानी में नौ साल की दलित बच्ची के साथ बलात्कार एवं हत्या की जघन्य घटना हुई है। बच्ची का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदन में इस पर निंदा प्रस्ताव पारित होना चाहिए।'' इस पर मेघवाल ने कहा, ''चौधरी, राजस्थान में बलात्कार के मामलों पर क्यों नहीं बोल रहे? इनके नेता राहुल गांधी जब बच्ची के माता-पिता से मिलने गए तो बाल संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाईं। उनकी तस्वीर शेयर की। कानून के विपरीत काम किया। इसकी निंदा होनी चाहिए।''
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने बुधवार को यहां उस नौ वर्षीय बच्ची के माता-पिता से मुलाकात कर पूरी मदद का भरोसा दिलाया जिसकी पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बच्ची के परिवार ने उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया था, ''माता-पिता के आंसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं। उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हक़दार है। और न्याय के लिए इस रास्ते पर मैं उनके साथ हूं।" राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को साझा करने को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस और ट्विटर से कार्रवाई करने के लिए कहा है।

'कोविड-19' के प्रकोप का सामना कर रहा श्रीलंका

कोलंबो। श्रीलंका को अब तक के सबसे खराब कोविड -19 के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि द्वीप राष्ट्र ने सबसे अधिक एकल-दिवसीय मौतों को दर्ज किया है। यहां कोरोना के मामले अब अस्पतालों की क्षमता से ज्यादा आ रहे हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि 4,727 नए मामलों के साथ 82 लोगों की मौत हुई है।
नए आंकड़े के साथ, श्रीलंका का कुल आंकड़ा मरने वालों की संख्या क्रमश: 3,18,775 4,727 हो गया है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप रोगियों के अत्यधिक आने के साथ, रत्नापुरा सामान्य अस्पताल करापीटिया टीचिंग अस्पताल ने आपात स्थिति घोषित कर दी है।
डेल्टा वेरिएंट के प्रसार ऑक्सीजन की मांग में तेजी से वृद्धि के कारण, चिकित्सा विशेषज्ञों ने श्रीलंका सरकार से कोविड -19 प्रतिबंध हटाने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

206 पॉइंट रिकॉर्ड 54,576.64 पर खुला 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग                 
मुबंई। शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 16,288.95 पर और सेंसेक्स 206 पॉइंट ऊपर रिकॉर्ड हाई 54,576.64 पर खुला। लेकिन बाजार की ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। फिलहाल सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 54,331 और निफ्टी 14 पॉइंट गिरकर 16,244 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 10 में तेजी है और 20 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल के शेयर में 2.59% की तेजी है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में इंडसइंड बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
बाजार को आईटी शेयर का सहारा मिल रहा है। एनएसई पर निफ्टी आईटी में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं निफ्टी मेटल, पीएसयू बैंक निफ्टी रियल्टी में सेक्टर में दबाव दिख रहा है। तीनों सेक्टर में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
BSE पर 2,396 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,028 शेयरों में बढ़त और 1,279 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...